Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांच बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर एक क्लिक पर जरा खबर को समझिए आयुर्वेद अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं: एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा (बेतिया में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम) मझौलिया में आयुर्वेद दिवस समारोह संपन्न, जड़ी-बूटी पौधों का वितरण (आरोग्य मंदिर व सीएचसी परिसर में आयोजन) हरपुर गढ़वा में वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी (विधायक अभिषेक रंजन ने पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन) एनएच-727 पर फिर तीन मौतें, एक माह में दूसरा बड़ा हादसा (जिरिया बंगाली माई मंदिर के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से हादसा) रामपुर में सरकारी व मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश (डीएम, एसडीएम व सीओ से लगाई जांच की गुहार)
A9Bharat News
पांच बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर एक क्लिक पर जरा खबर को समझिए आयुर्वेद अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं: एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा (बेतिया में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम) मझौलिया में आयुर्वेद दिवस समारोह संपन्न, जड़ी-बूटी पौधों का वितरण (आरोग्य मंदिर व सीएचसी परिसर में आयोजन) हरपुर गढ़वा में वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी (विधायक अभिषेक रंजन ने पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन) एनएच-727 पर फिर तीन मौतें, एक माह में दूसरा बड़ा हादसा (जिरिया बंगाली माई मंदिर के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से हादसा) रामपुर में सरकारी व मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश (डीएम, एसडीएम व सीओ से लगाई जांच की गुहार)
More news from बिहार and nearby areas
- पांच बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर एक क्लिक पर जरा खबर को समझिए आयुर्वेद अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं: एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा (बेतिया में आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम) मझौलिया में आयुर्वेद दिवस समारोह संपन्न, जड़ी-बूटी पौधों का वितरण (आरोग्य मंदिर व सीएचसी परिसर में आयोजन) हरपुर गढ़वा में वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग पूरी (विधायक अभिषेक रंजन ने पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन) एनएच-727 पर फिर तीन मौतें, एक माह में दूसरा बड़ा हादसा (जिरिया बंगाली माई मंदिर के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से हादसा) रामपुर में सरकारी व मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश (डीएम, एसडीएम व सीओ से लगाई जांच की गुहार)1
- मॉकड्रिल के जरिए बच्चों को सिखाए सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में बुधवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से छोटे बच्चों को सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा एवं शिक्षक राहुल राज ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। मॉकड्रिल के दौरान बच्चों को बताया गया कि सड़क पार करते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए तथा पहले सड़क के दोनों ओर देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को लाल, पीली और हरी बत्ती के संकेतों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही सड़क पर चलते समय फुटपाथ का उपयोग करने, वाहन आने-जाने की दिशा पर ध्यान देने और यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी गई। मॉकड्रिल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने कहा कि कम उम्र में ही बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने से वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक पप्पू कुमार यादव, आले अहमद रजा, सुरेंद्र राम, आदित्य राजपूत, नागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रमेश कुमार पंडित, शाहीना खातून, मो. अकरम, सबरून नेशा, सोनी कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।4
- नगर निगम, बेतिया द्वारा आज "नेकी की दीवार" केन्द्र का उद्घाटन किया गया। 23 September. इस केन्द्र पर सभी नगर वासी अपने पुराने कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने इत्यादि दान दें सकते हैं और जिनको जरुरत हो वह इस केन्द्र से ले भी सकते हैं। 23.09.2026.1
- जीएमसीएच में डीएम का औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं पर कड़ी नजर! जीएमसीएच बेतिया में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को लेकर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण श्री तरनजोत सिंह ने आज अस्पताल के विभिन्न वार्डों और महत्वपूर्ण चिकित्सा इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सर्जरी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी, आईसीयू, मेल एवं फीमेल मेडिसिन वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, डायलिसिस वार्ड और ईसीजी रूम समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की व्यवस्था, साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जीएमसीएच प्रशासन को मरीजों की सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, जांच की सुविधा, इलाज और अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों से फीडबैक लिया। मरीजों और परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साफ-सफाई को लेकर भी डीएम ने सख्त निर्देश दिए। अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार रंग-रोगन और रख-रखाव का कार्य सुनिश्चित कराने को कहा गया, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में बेहतर माहौल मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय फंक्शनल रहें और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अस्पताल में स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और मरीजों की सुविधाओं में लगातार सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जीएमसीएच के अधीक्षक, प्राचार्य सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- नौतन पुलिस व एलटीएफ की बड़ी करवाईं। बाइक व शराब फेंक भागा शराब तस्कर। नौतन/ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनकटवा हाई से शराब संग बाईक को जब्त किया है। वहीं इस दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि एलटीएफ प्रभारी इंद्र देव यादव को गुप्त सूचना मिली कि दियारा से बाईक पर शराब लेकर धंधेबाज निकलने वाला है। बताया कि प्राप्त सुचना के आधार कार्रवाई हेतु जाल बिछाया गया। लेकिन तस्कर को इसकी भनक लग गई। और वह शराब व बाईक फेंक फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।।4
- छपवा-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में वनस्पति माई मंदिर के समीप बाइक और डीसीएम ट्रक की हुई टक्कर, बाइक सवार को बचाने में पलटी ट्रक। बाइक सवार दो सहित तीन हुए घायल।1
- 🚨 जमुई छेड़खानी कांड पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान | बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई | KSR BIHAR NEWS 🚨 जमुई छेड़खानी कांड पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान। सांसद अरुण भारती ने मामले को लेकर कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में सुनिए सांसद अरुण भारती ने पूरे मामले पर क्या कहा। 📰 KSR BIHAR NEWS बिहार और खासकर स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों के लिए KSR Bihar News को Subscribe करें और वीडियो को Like एवं Share करें। ⚠️ नोट: वीडियो में व्यक्त बयान संबंधित वक्ता के हैं। KSR Bihar News का उद्देश्य समाचार एवं सार्वजनिक बयान को दर्शकों तक पहुंचाना है।1
- अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा अवर निबंधन कार्यालय, चनपटिया का निरीक्षण किया गया। 23 September. निरीक्षण दल में वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री एवं सहायक कोषागार पदाधिकारी श्रीमती संजू कुमारी शामिल थी। 23.09.2026.1