Shuru
Apke Nagar Ki App…
छपवा-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में वनस्पति माई मंदिर के समीप बाइक और डीसीएम ट्रक की हुई टक्कर, बाइक सवार को बचाने में पलटी ट्रक। बाइक सवार दो सहित तीन हुए घायल।
Shambhu sharan
छपवा-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में वनस्पति माई मंदिर के समीप बाइक और डीसीएम ट्रक की हुई टक्कर, बाइक सवार को बचाने में पलटी ट्रक। बाइक सवार दो सहित तीन हुए घायल।
More news from बिहार and nearby areas
- सीमा पर सुरक्षा, गांव में सेवा! SSB के पशु चिकित्सा शिविर में 573 मवेशियों की जांच इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज सीमा की निगरानी के साथ-साथ सीमावर्ती ग्रामीणों के सामाजिक हितों में भी लगातार सक्रिय है। सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व और समर्पण के साथ एसएसबी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र ‘सी’ समवाय के वाइब्रेंट विलेज जसौली एवं गम्हरिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के 573 पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। इनमें गाय, भैंस, सुअर, बकरी, मुर्गी सहित अन्य मवेशी शामिल रहे। वहीं 69 पशु स्वामियों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई। गौनाहा प्रखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुओं की जांच कर जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं के खान-पान, रहन-सहन और देखभाल में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी गई, ताकि पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके और पशुपालकों को भी इसका लाभ मिले। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री गुलाब यादव, ग्राम प्रधान सुनोला अंसारी, अवतुक रहमान, मुख्य आरक्षी/वेटी योगेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी/वेटी मुकेश कुमार सैनी और आ.सा. सतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसएसबी की ओर से सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पहलों से सीमावर्ती ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यानी बॉर्डर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ 44वीं वाहिनी एसएसबी सीमावर्ती समाज के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने और ग्रामीणों के कल्याण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।1
- बेतिया में 65 वर्षीय अधिवक्ता को थाने ले जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश बेतिया में 65 वर्षीय अधिवक्ता को थाने ले जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह द्वारा हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 22 September. विकसित भारत - जी - राम जी के तहत कर्पूरी चौक पर हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 22.09.2026.1
- नौतन प्रखंड के मंगलपुर बाजार सुदृण एवं स्वच्छ बाजार बनावल जाई नौतन प्रखंड के मंगलपुर बाजार के सुद्रीण एवं स्वच्छ बनाए खतिरा मंगलपुर ग्राम पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह फीता काट के कईलन शिलान्यास1
- नेहा झा को लेकर जेल से जुड़ी एक और खबर चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है। कि वह खाना ठीक से नहीं खा पा रही है। जेल में AC की सुविधा नहीं होने की बात भी कही जा रही है। जिसके चलते गर्मी और उमस में परेशानी बढ़ने की चर्चा है।1
- *श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी , किशनगंज द्वारा जिला नजारत शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।* *श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी , किशनगंज द्वारा जिला नजारत शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।* दैनिक सिरहा टाइम्स किशनगंज 22 सितंबर 2026 किशनगंज :- आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को श्री नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी , किशनगंज द्वारा जिला नजारत शाखा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यालय में संधारित की जा रही संचिकाओं, पंजीयों एवं अभिलेखों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा के क्रम में सभी संचिकाओं एवं अभिलेखों का नियमानुसार संधारण एवं अद्यतन रखने हेतु निर्देश दिए।साथ ही पत्राचार की स्थिति, आगत- निर्गत पंजी, अनुक्रमणी पंजी, तामिला पंजी, अभिश्रव पंजी, गार्ड फाइल एवं अन्य संबंधित पंजियों के संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिला पदाधिकारी महोदय ने कैश बुक को नियमित रूप से अद्यतन रखने, नाजीर रसीद एवं रोकड़ पंजी का समुचित संधारण करने तथा बैंक चेक रजिस्टर एवं अग्रिम पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित अग्रिम राशि का नियमानुसार शीघ्र समायोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।निरीक्षण के दौरान विपत्र पंजी, आवंटन पंजी, एसी/डीसी बिल तथा न्यायालय वाद संबंधित अभिलेखों की जांच के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने लंबित विपत्रों का नियमानुसार शीघ्र भुगतान की कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । कर्मचारियों की कर्म पुस्तिका, अवकाश पंजी, भंडार पंजी, उपस्थिति पंजी एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति की भी उन्होंने जाँच की । सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा कार्यालयीय अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि अनावश्यक एवं अक्रियाशील बैंक खातों को अविलंब बंद कराने की कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रत्येक माह बैंक खातों एवं रोकड़ बही का मिलान एवं अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने अक्रियाशील एवं पुरानी संचिकाओं को सक्रिय संचिकाओं से अलग कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थल पर रखने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकतानुसार अभिलेखों को आसानी से प्राप्त किया जा सके।उन्होंने कहा कि कार्यालय में अभिलेखों एवं पंजियों का संधारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप करते हुए नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे । निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच को जिला नजारत शाखा के कार्यों एवं अभिलेखों का नियमित पर्यवेक्षण एवं जाँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एनडीसी/ द्वारा भी समय-समय पर शाखा के कार्यों की समीक्षा एवं जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों, कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नजारत शाखा कार्यालीय कार्यों में पारदर्शिता एवं वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा सभी पंजियों एवं अभिलेखों को नियमानुसार हर हाल में अद्यतन रखना सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच, वरीय उपसमाहर्ता जिला नजारत शाखा , सहित संबंधित कर्मी गण उपस्थित थे ।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आज पीएमसीएच, बेतिया का विस्तृत निरीक्षण किया। 22 September. जिला पदाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से किया सीधा संवाद। 22.09.2026.1
- KTM बाइक की मांग बनी विवाहिता की मौत की वजह? पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप रामनगर के मिल बहुअरी वार्ड नंबर-23 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान संतारा खातून के रूप में हुई है। मृतका की मां सोनी खातून ने अपने दामाद सफराज आलम समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और KTM बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले संतारा खातून की शादी हुई थी। शादी के समय मायके वालों की ओर से करीब तीन लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के गहने दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से KTM बाइक की मांग किए जाने का आरोप है। परिजनों का दावा है कि मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद मृतका ने वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, जिसमें उसने अपने साथ हो रही परेशानी की जानकारी दी थी। इसके बाद अब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के घर से फरार होने की बात भी सामने आ रही है। मामले में रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि विवाहिता की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई? क्या दहेज में KTM बाइक की मांग को लेकर वास्तव में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था? या मौत के पीछे कोई दूसरा कारण है? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।1
- किशोर की हत्या के बाद सड़क पर बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ पंचायत स्थित धर्मपुर चौक पर सोमवार को मारपीट की घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर की हत्या के बाद सड़क पर बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ पंचायत स्थित धर्मपुर चौक पर सोमवार को मारपीट की घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।1