KTM बाइक की मांग बनी विवाहिता की मौत की वजह? पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप रामनगर के मिल बहुअरी वार्ड नंबर-23 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान संतारा खातून के रूप में हुई है। मृतका की मां सोनी खातून ने अपने दामाद सफराज आलम समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और KTM बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले संतारा खातून की शादी हुई थी। शादी के समय मायके वालों की ओर से करीब तीन लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के गहने दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से KTM बाइक की मांग किए जाने का आरोप है। परिजनों का दावा है कि मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद मृतका ने वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, जिसमें उसने अपने साथ हो रही परेशानी की जानकारी दी थी। इसके बाद अब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के घर से फरार होने की बात भी सामने आ रही है। मामले में रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि विवाहिता की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई? क्या दहेज में KTM बाइक की मांग को लेकर वास्तव में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था? या मौत के पीछे कोई दूसरा कारण है? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

- जीएमसीएच में डीएम का औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं पर कड़ी नजर! जीएमसीएच बेतिया में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को लेकर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण श्री तरनजोत सिंह ने आज अस्पताल के विभिन्न वार्डों और महत्वपूर्ण चिकित्सा इकाइयों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सर्जरी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी, आईसीयू, मेल एवं फीमेल मेडिसिन वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, डायलिसिस वार्ड और ईसीजी रूम समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। डीएम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की व्यवस्था, साफ-सफाई, आवश्यक संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जीएमसीएच प्रशासन को मरीजों की सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, जांच की सुविधा, इलाज और अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर मरीजों से फीडबैक लिया। मरीजों और परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साफ-सफाई को लेकर भी डीएम ने सख्त निर्देश दिए। अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार रंग-रोगन और रख-रखाव का कार्य सुनिश्चित कराने को कहा गया, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में बेहतर माहौल मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हर समय फंक्शनल रहें और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अस्पताल में स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और मरीजों की सुविधाओं में लगातार सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जीएमसीएच के अधीक्षक, प्राचार्य सहित अन्य चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- करमवा पंचायत में लोजपा (आर) की पंचायत स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के करमवा पंचायत में लोजपा (आर) की पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, पंचायत स्तर पर संगठन के विस्तार तथा ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य, लोजपा (आर) गोपालजी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क बढ़ाने और उनकी समस्याओं को पार्टी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, नाली, बिजली, आवास सहित अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और पंचायत स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में ललन साह, रामू राज, अखिलेश कुमार, सूरज कुमार, आर्य कुमार, रमेश साह, महेंद्र महतो, चन्देश्वर साह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।4
- एक साथ चार बड़ी खबरें देखें एक साथ विशम्भरपुर में 22 लाख की लागत से हाट बाजार का शिलान्यास डीएम ने कहा- हाट बनने से किसानों, छोटे व्यवसायियों और ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा व्यवस्थित बाजार डीएम ने जीएमसीएच के विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश हरिवाटिका चौक से मनुआ-पुल तक नाले पर 29.19 लाख से होगा स्लैब निर्माण 8 साल बाद शुरू हुआ सुखपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंत्री दानिश आजाद अंसारी व विधायक केतकी सिंह ने किया उद्घाटन, 50 हजार आबादी को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह द्वारा हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 22 September. विकसित भारत - जी - राम जी के तहत कर्पूरी चौक पर हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 22.09.2026.1
- नौतन प्रखंड के मंगलपुर बाजार सुदृण एवं स्वच्छ बाजार बनावल जाई नौतन प्रखंड के मंगलपुर बाजार के सुद्रीण एवं स्वच्छ बनाए खतिरा मंगलपुर ग्राम पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह फीता काट के कईलन शिलान्यास1
- छपवा-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में वनस्पति माई मंदिर के समीप बाइक और डीसीएम ट्रक की हुई टक्कर, बाइक सवार को बचाने में पलटी ट्रक। बाइक सवार दो सहित तीन हुए घायल।1
- 🚨 जमुई छेड़खानी कांड पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान | बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई | KSR BIHAR NEWS 🚨 जमुई छेड़खानी कांड पर सांसद अरुण भारती का बड़ा बयान। सांसद अरुण भारती ने मामले को लेकर कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में सुनिए सांसद अरुण भारती ने पूरे मामले पर क्या कहा। 📰 KSR BIHAR NEWS बिहार और खासकर स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों के लिए KSR Bihar News को Subscribe करें और वीडियो को Like एवं Share करें। ⚠️ नोट: वीडियो में व्यक्त बयान संबंधित वक्ता के हैं। KSR Bihar News का उद्देश्य समाचार एवं सार्वजनिक बयान को दर्शकों तक पहुंचाना है।1
- सीमा पर सुरक्षा, गांव में सेवा! SSB के पशु चिकित्सा शिविर में 573 मवेशियों की जांच इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज सीमा की निगरानी के साथ-साथ सीमावर्ती ग्रामीणों के सामाजिक हितों में भी लगातार सक्रिय है। सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व और समर्पण के साथ एसएसबी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र ‘सी’ समवाय के वाइब्रेंट विलेज जसौली एवं गम्हरिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के 573 पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। इनमें गाय, भैंस, सुअर, बकरी, मुर्गी सहित अन्य मवेशी शामिल रहे। वहीं 69 पशु स्वामियों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई। गौनाहा प्रखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुओं की जांच कर जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं के खान-पान, रहन-सहन और देखभाल में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी गई, ताकि पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके और पशुपालकों को भी इसका लाभ मिले। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री गुलाब यादव, ग्राम प्रधान सुनोला अंसारी, अवतुक रहमान, मुख्य आरक्षी/वेटी योगेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी/वेटी मुकेश कुमार सैनी और आ.सा. सतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसएसबी की ओर से सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पहलों से सीमावर्ती ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यानी बॉर्डर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ 44वीं वाहिनी एसएसबी सीमावर्ती समाज के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने और ग्रामीणों के कल्याण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।1