Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतिया में 65 वर्षीय अधिवक्ता को थाने ले जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश बेतिया में 65 वर्षीय अधिवक्ता को थाने ले जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश
A9Bharat News
बेतिया में 65 वर्षीय अधिवक्ता को थाने ले जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश बेतिया में 65 वर्षीय अधिवक्ता को थाने ले जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश
More news from बिहार and nearby areas
- एक साथ चार बड़ी खबरें देखें एक साथ विशम्भरपुर में 22 लाख की लागत से हाट बाजार का शिलान्यास डीएम ने कहा- हाट बनने से किसानों, छोटे व्यवसायियों और ग्रामीण उद्यमियों को मिलेगा व्यवस्थित बाजार डीएम ने जीएमसीएच के विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश हरिवाटिका चौक से मनुआ-पुल तक नाले पर 29.19 लाख से होगा स्लैब निर्माण 8 साल बाद शुरू हुआ सुखपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंत्री दानिश आजाद अंसारी व विधायक केतकी सिंह ने किया उद्घाटन, 50 हजार आबादी को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा1
- जीएमसीएच को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी, DM ने छात्रों की समस्याओं पर लिया बड़ा संज्ञान बेतिया में जीएमसीएच के शैक्षणिक और छात्रावासीय माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। आज आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण तरनजोत सिंह ने मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया। जिले के 52 विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। इसी क्रम में जीएमसीएच बेतिया में आयोजित शिविर में जिला पदाधिकारी के साथ नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, जीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट एवं प्राचार्य सहित चिकित्सक और संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर में विद्यार्थियों ने मेस में मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन, छात्रावास के वॉशरूम की मरम्मत, शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार, छात्रावास की समस्याएं, क्रिकेट ग्राउंड की व्यवस्था और छात्रों की संख्या के अनुरूप संसाधनों की उपलब्धता समेत कई मुद्दे जिला पदाधिकारी के सामने रखे। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि बाकी समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निराकरण के लिए जीएमसीएच प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शैक्षणिक और छात्रावास से जुड़ी सभी समस्याओं को सहयोग पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट कराया जाए। पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने जीएमसीएच प्रशासन को एक और महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सकों, विद्यार्थियों, मरीजों और उनके परिजनों के बीच बेहतर एवं मधुर संवाद का वातावरण बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर संवाद और सकारात्मक व्यवहार से जीएमसीएच का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज में ऐसा सकारात्मक और उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल तैयार किया जाना चाहिए, जिससे जीएमसीएच बेतिया को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रभावी प्रगति हो। जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि बेहतर छात्रावास, आवश्यक संसाधन और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रों के सुझावों और समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कुल मिलाकर, विद्यार्थी सहयोग शिविर के जरिए जीएमसीएच के छात्रों की समस्याओं को प्रशासन के सामने सीधे रखने का अवसर मिला और अब इन समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर प्रशासन की नजर रहेगी।1
- जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह द्वारा हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 22 September. विकसित भारत - जी - राम जी के तहत कर्पूरी चौक पर हाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 22.09.2026.1
- नौतन प्रखंड के मंगलपुर बाजार सुदृण एवं स्वच्छ बाजार बनावल जाई नौतन प्रखंड के मंगलपुर बाजार के सुद्रीण एवं स्वच्छ बनाए खतिरा मंगलपुर ग्राम पंचायत के मुखिया राजेंद्र सिंह फीता काट के कईलन शिलान्यास1
- खेल मैदान और रनिंग ट्रैक की मांग को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज, सीओ को सौंपा आवेदन ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में खेल मैदान एवं रनिंग ट्रैक की मांग को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों ने आवाज बुलंद की है। पुलिस, सेना सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को नियमित दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर युवाओं ने संयुक्त रूप से अंचलाधिकारी डौली कुमारी को लिखित आवेदन सौंपकर सरकारी भूमि का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थल पर रनिंग ट्रैक विकसित कराने की मांग की। युवाओं ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शारीरिक दक्षता का महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन सुरक्षित एवं व्यवस्थित रनिंग ट्रैक के अभाव में उन्हें सड़क अथवा अन्य असुविधाजनक स्थानों पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। युवाओं ने मांग की कि क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि अथवा किसी उपयुक्त पोखरा के चारों ओर रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही खेल मैदान और आवश्यक खेल सुविधाओं का भी विकास किया जाए। उनका कहना है कि रनिंग ट्रैक बनने से युवाओं को नियमित अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे वे खेल गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ पुलिस, सेना एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी भी सुचारु रूप से कर सकेंगे। अंचलाधिकारी डौली कुमारी ने आवेदन के आधार पर स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। आवेदन का नेतृत्व वसंत कुमार उर्फ विक्की ने किया। मौके पर निर्भय कुमार, चुन्नू तिवारी, उमेश पासवान, सुनील राम, शंभू कुमार, सुशील राय, संजय पटेल, सुनील कुमार, छोटून तिवारी, छोटन कुमार, मनजीत सिंह, भुवाली यादव, बृजेश कुमार कुशवाहा, उमेश कुमार, आसु कुमारी, सुंदरम कुमारी, जूली कुमारी, सनोज बैठा, मुकेश सहनी, अक्लेश तिवारी, कामरान आलम, सोवैब आलम, राज कुमार, हरेंद्र प्रसाद, कन्हैया प्रसाद सहित कई युवाओं के हस्ताक्षर थे।2
- सुगौली के भटहा में किया गया गया एक दिवसीय किसान संगोष्टि का आयोजन, पहुंचे सैकड़ों किसान।1
- मोतिहारी में 25 सितंबर को भव्य एयर शो! सूर्य किरण टीम के 9 विमान दिखाएंगे आसमान में हैरतअंगेज करतब #Motihari #AirShow #SuryaKiran #MotihariNews #KSRBiharNews #BiharNews #GandhiMaidan ✈️ मोतिहारी में 25 सितंबर को भव्य एयर शो! पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मोतिहारी के गांधी मैदान में 25 सितंबर को एयर शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सूर्य किरण टीम के 9 विमान आसमान में हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई है। 📍 स्थान: गांधी मैदान, मोतिहारी 📅 तारीख: 25 सितंबर ✈️ मुख्य आकर्षण: सूर्य किरण टीम के 9 विमान ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए KSR BIHAR NEWS को Subscribe करें। #Motihari #AirShow #SuryaKiran #MotihariNews #BiharNews #KSRBiharNews #GandhiMaidan1
- बेतिया में 65 वर्षीय अधिवक्ता को थाने ले जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश बेतिया में 65 वर्षीय अधिवक्ता को थाने ले जाने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई से वकीलों में आक्रोश1