खेल मैदान और रनिंग ट्रैक की मांग को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज, सीओ को सौंपा आवेदन ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में खेल मैदान एवं रनिंग ट्रैक की मांग को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों ने आवाज बुलंद की है। पुलिस, सेना सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को नियमित दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर युवाओं ने संयुक्त रूप से अंचलाधिकारी डौली कुमारी को लिखित आवेदन सौंपकर सरकारी भूमि का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थल पर रनिंग ट्रैक विकसित कराने की मांग की। युवाओं ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शारीरिक दक्षता का महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन सुरक्षित एवं व्यवस्थित रनिंग ट्रैक के अभाव में उन्हें सड़क अथवा अन्य असुविधाजनक स्थानों पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। युवाओं ने मांग की कि क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि अथवा किसी उपयुक्त पोखरा के चारों ओर रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही खेल मैदान और आवश्यक खेल सुविधाओं का भी विकास किया जाए। उनका कहना है कि रनिंग ट्रैक बनने से युवाओं को नियमित अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे वे खेल गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ पुलिस, सेना एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी भी सुचारु रूप से कर सकेंगे। अंचलाधिकारी डौली कुमारी ने आवेदन के आधार पर स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। आवेदन का नेतृत्व वसंत कुमार उर्फ विक्की ने किया। मौके पर निर्भय कुमार, चुन्नू तिवारी, उमेश पासवान, सुनील राम, शंभू कुमार, सुशील राय, संजय पटेल, सुनील कुमार, छोटून तिवारी, छोटन कुमार, मनजीत सिंह, भुवाली यादव, बृजेश कुमार कुशवाहा, उमेश कुमार, आसु कुमारी, सुंदरम कुमारी, जूली कुमारी, सनोज बैठा, मुकेश सहनी, अक्लेश तिवारी, कामरान आलम, सोवैब आलम, राज कुमार, हरेंद्र प्रसाद, कन्हैया प्रसाद सहित कई युवाओं के हस्ताक्षर थे।
खेल मैदान और रनिंग ट्रैक की मांग को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज, सीओ को सौंपा आवेदन ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में खेल मैदान एवं रनिंग ट्रैक की मांग को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों ने आवाज बुलंद की है। पुलिस, सेना सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को नियमित दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर युवाओं ने संयुक्त रूप से अंचलाधिकारी डौली कुमारी को लिखित आवेदन सौंपकर सरकारी भूमि का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थल पर रनिंग ट्रैक विकसित कराने की मांग की। युवाओं ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शारीरिक दक्षता का महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन सुरक्षित एवं व्यवस्थित रनिंग ट्रैक के अभाव में उन्हें सड़क अथवा अन्य असुविधाजनक स्थानों पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। युवाओं ने मांग की कि क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि अथवा किसी
उपयुक्त पोखरा के चारों ओर रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही खेल मैदान और आवश्यक खेल सुविधाओं का भी विकास किया जाए। उनका कहना है कि रनिंग ट्रैक बनने से युवाओं को नियमित अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे वे खेल गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ पुलिस, सेना एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी भी सुचारु रूप से कर सकेंगे। अंचलाधिकारी डौली कुमारी ने आवेदन के आधार पर स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। आवेदन का नेतृत्व वसंत कुमार उर्फ विक्की ने किया। मौके पर निर्भय कुमार, चुन्नू तिवारी, उमेश पासवान, सुनील राम, शंभू कुमार, सुशील राय, संजय पटेल, सुनील कुमार, छोटून तिवारी, छोटन कुमार, मनजीत सिंह, भुवाली यादव, बृजेश कुमार कुशवाहा, उमेश कुमार, आसु कुमारी, सुंदरम कुमारी, जूली कुमारी, सनोज बैठा, मुकेश सहनी, अक्लेश तिवारी, कामरान आलम, सोवैब आलम, राज कुमार, हरेंद्र प्रसाद, कन्हैया प्रसाद सहित कई युवाओं के हस्ताक्षर थे।
- खेल मैदान और रनिंग ट्रैक की मांग को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज, सीओ को सौंपा आवेदन ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मझरिया शेख पंचायत अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में खेल मैदान एवं रनिंग ट्रैक की मांग को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों ने आवाज बुलंद की है। पुलिस, सेना सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को नियमित दौड़ एवं शारीरिक अभ्यास के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर युवाओं ने संयुक्त रूप से अंचलाधिकारी डौली कुमारी को लिखित आवेदन सौंपकर सरकारी भूमि का निरीक्षण कर उपयुक्त स्थल पर रनिंग ट्रैक विकसित कराने की मांग की। युवाओं ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शारीरिक दक्षता का महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन सुरक्षित एवं व्यवस्थित रनिंग ट्रैक के अभाव में उन्हें सड़क अथवा अन्य असुविधाजनक स्थानों पर दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। युवाओं ने मांग की कि क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि अथवा किसी उपयुक्त पोखरा के चारों ओर रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही खेल मैदान और आवश्यक खेल सुविधाओं का भी विकास किया जाए। उनका कहना है कि रनिंग ट्रैक बनने से युवाओं को नियमित अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे वे खेल गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ पुलिस, सेना एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी भी सुचारु रूप से कर सकेंगे। अंचलाधिकारी डौली कुमारी ने आवेदन के आधार पर स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। आवेदन का नेतृत्व वसंत कुमार उर्फ विक्की ने किया। मौके पर निर्भय कुमार, चुन्नू तिवारी, उमेश पासवान, सुनील राम, शंभू कुमार, सुशील राय, संजय पटेल, सुनील कुमार, छोटून तिवारी, छोटन कुमार, मनजीत सिंह, भुवाली यादव, बृजेश कुमार कुशवाहा, उमेश कुमार, आसु कुमारी, सुंदरम कुमारी, जूली कुमारी, सनोज बैठा, मुकेश सहनी, अक्लेश तिवारी, कामरान आलम, सोवैब आलम, राज कुमार, हरेंद्र प्रसाद, कन्हैया प्रसाद सहित कई युवाओं के हस्ताक्षर थे।2
- हत्या के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला, बयान बदलने की धमकी का आरोप; बचाने पहुंचे दोस्त को भी पीटा रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 में हत्या के एक मामले के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में मुख्य गवाह संजय कुमार शर्मा और बीच-बचाव करने पहुंचे उनके दोस्त रंजन कुमार राय घायल हो गए। दोनों का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। घायल संजय कुमार शर्मा के मुताबिक, वह कांड संख्या 596/24 में हत्या के मुख्य गवाह हैं। उनका आरोप है कि इस मामले में बयान बदलने के लिए उन्हें पहले भी कई बार धमकी दी गई थी। कथित तौर पर धमकी दी गई कि अगर उन्होंने अपना बयान नहीं बदला तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इसी बीच अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले के दौरान उन्हें बचाने के लिए उनका दोस्त रंजन कुमार राय आगे आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के शरीर पर चोट के निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल दोनों का इलाज बेतिया जीएमसीएच में जारी है। घायल संजय कुमार शर्मा ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने, पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हमला किन लोगों ने किया और इसके पीछे हत्या के मामले में गवाही से जुड़ा विवाद कितना अहम कारण है।1
- पांच बड़ी खबरें देखें एक साथ एक प्लेटफार्म पर समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला आयोजित (किसानों को आधुनिक खेती, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी) * नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 7.39 करोड़ की 62 योजनाओं की निविदा जारी : गरिमा (356 विकास योजनाओं से बेतिया के शहरी विकास को मिलेगी गति) * सरिसवा पंचायत में योजनाओं को लेकर उपमुखिया ने उठाए सवाल (बीडीओ को आवेदन देकर योजनाओं की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच कराने की मांग) * तिरूवाह में बकरी चोरी कर भाग रहे संदिग्ध की ग्रामीणों ने की धुनाई (सिकरहना नदी में कूदकर भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने तैरकर पकड़ा) * बेतिया में 11 बेटियों के सामूहिक विवाह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार (14 मार्च 2027 को होगा समारोह, रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरी तरह निशुल्क) पांच बड़ी खबरें देखें एक साथ एक प्लेटफार्म पर समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला आयोजित (किसानों को आधुनिक खेती, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी) * नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 7.39 करोड़ की 62 योजनाओं की निविदा जारी : गरिमा (356 विकास योजनाओं से बेतिया के शहरी विकास को मिलेगी गति) * सरिसवा पंचायत में योजनाओं को लेकर उपमुखिया ने उठाए सवाल (बीडीओ को आवेदन देकर योजनाओं की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच कराने की मांग) * तिरूवाह में बकरी चोरी कर भाग रहे संदिग्ध की ग्रामीणों ने की धुनाई (सिकरहना नदी में कूदकर भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने तैरकर पकड़ा) * बेतिया में 11 बेटियों के सामूहिक विवाह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार (14 मार्च 2027 को होगा समारोह, रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरी तरह निशुल्क)1
- जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में 63 मामलों की सुनवाई हुई। 21 September. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया। 21.09.2026.1
- नौतन प्रखंड में प्रधानमंत्री के जन्मदिन एवं गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन नौतन प्रखंड परिसर में सोमवार को प्रखंड समन्वय पूनम गुप्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरधारी लाल सभी स्वच्छता ग्राही स्वच्छता पर्यवेक्षक के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है लोगों से अपील की जा रही है कि जहां- तहा कचरा नहीं फेके1
- सुगौली थाना में चाइल्ड हेल्प लाइन डेस्क का हुआ शुभारंम्भ। भटके ,शोषित और अन्य समस्याओं से ग्रसित बच्चों को मिलेगा सहयोग।थाना ने जारी किया हेल्प लाइन नम्बर, फोन नम्बर और ई मेल नम्बर। समस्या में फंसे बच्चे इस नम्बर पर कॉल कर ले सकते हैं सहयोग।1
- पुरुषोत्तमपुर में शराब तस्करों पर थाना अध्यक्ष का शिकंजा, 130 लीटर चुलाई शराब बरामद पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ थाना अध्यक्ष कमलेश भगत के नेतृत्व में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कमलेश भगत ने पुलिस टीम को सक्रिय किया और 20 सितंबर की रात त्रिवेणी केनाल नहर के पास छापेमारी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला और नेपाल की तरफ फरार होने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने मौके से शराब की खेप बरामद कर ली। बरामद शराब को 13 प्लास्टिक पैकेटों में रखा गया था, जिसमें प्रत्येक पैकेट में करीब 10 लीटर देशी चुलाई शराब थी। कुल बरामद शराब की मात्रा करीब 130 लीटर बताई गई है। फरार शराब कारोबारी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष कमलेश भगत के नेतृत्व में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से साफ है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस की सक्रियता से शराब तस्करों के मंसूबों पर लगातार पानी फिर रहा है।1
- #नौतन तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर मौत #reels #news #LocalNews #bettiah #bihar #Trending #viral #नौतन तेज रफ्तार बोलेरो ने युवक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर मौत #reels #news #LocalNews #bettiah #bihar #Trending #viral1