logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पांच बड़ी खबरें देखें एक साथ एक प्लेटफार्म पर समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला आयोजित (किसानों को आधुनिक खेती, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी) * नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 7.39 करोड़ की 62 योजनाओं की निविदा जारी : गरिमा (356 विकास योजनाओं से बेतिया के शहरी विकास को मिलेगी गति) * सरिसवा पंचायत में योजनाओं को लेकर उपमुखिया ने उठाए सवाल (बीडीओ को आवेदन देकर योजनाओं की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच कराने की मांग) * तिरूवाह में बकरी चोरी कर भाग रहे संदिग्ध की ग्रामीणों ने की धुनाई (सिकरहना नदी में कूदकर भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने तैरकर पकड़ा) * बेतिया में 11 बेटियों के सामूहिक विवाह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार (14 मार्च 2027 को होगा समारोह, रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरी तरह निशुल्क) पांच बड़ी खबरें देखें एक साथ एक प्लेटफार्म पर समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला आयोजित (किसानों को आधुनिक खेती, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी) * नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 7.39 करोड़ की 62 योजनाओं की निविदा जारी : गरिमा (356 विकास योजनाओं से बेतिया के शहरी विकास को मिलेगी गति) * सरिसवा पंचायत में योजनाओं को लेकर उपमुखिया ने उठाए सवाल (बीडीओ को आवेदन देकर योजनाओं की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच कराने की मांग) * तिरूवाह में बकरी चोरी कर भाग रहे संदिग्ध की ग्रामीणों ने की धुनाई (सिकरहना नदी में कूदकर भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने तैरकर पकड़ा) * बेतिया में 11 बेटियों के सामूहिक विवाह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार (14 मार्च 2027 को होगा समारोह, रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरी तरह निशुल्क)

1 hr ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

पांच बड़ी खबरें देखें एक साथ एक प्लेटफार्म पर समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला आयोजित (किसानों को आधुनिक खेती, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी) * नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 7.39 करोड़ की 62 योजनाओं की निविदा जारी : गरिमा (356 विकास योजनाओं से बेतिया के शहरी विकास को मिलेगी गति) * सरिसवा पंचायत में योजनाओं को लेकर उपमुखिया ने उठाए सवाल (बीडीओ को आवेदन देकर योजनाओं की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच कराने की मांग) * तिरूवाह में बकरी चोरी कर भाग रहे संदिग्ध की ग्रामीणों ने की धुनाई (सिकरहना नदी में कूदकर भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने तैरकर पकड़ा) * बेतिया में 11 बेटियों के सामूहिक विवाह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार (14 मार्च 2027 को होगा समारोह, रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरी तरह निशुल्क) पांच बड़ी खबरें देखें एक साथ एक प्लेटफार्म पर समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला आयोजित (किसानों को आधुनिक खेती, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी) * नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 7.39 करोड़ की 62 योजनाओं की निविदा जारी : गरिमा (356 विकास योजनाओं से बेतिया के शहरी विकास को मिलेगी गति) * सरिसवा पंचायत में योजनाओं को लेकर उपमुखिया ने उठाए सवाल (बीडीओ को आवेदन देकर योजनाओं की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच कराने की मांग) * तिरूवाह में बकरी चोरी कर भाग रहे संदिग्ध की ग्रामीणों ने की धुनाई (सिकरहना नदी में कूदकर भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने तैरकर पकड़ा) * बेतिया में 11 बेटियों के सामूहिक विवाह की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार (14 मार्च 2027 को होगा समारोह, रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरी तरह निशुल्क)

More news from बिहार and nearby areas
  • *तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर रसोईया यूनियन नाराज, 28 सितंबर को लोकभवन मार्च में हजारों रसोईया होंगी शामिल बेतिया। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन एटक की बैठक बलिराम भवन के सभागार में वीणा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय रसोईयों को पिछले तीन माह से भुगतान नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी और खेद प्रकट किया गया। यूनियन ने सरकार और विभाग से लंबित भुगतान का अविलंब भुगतान करने की मांग की। बैठक में रसोईयों की विभिन्न मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। यूनियन ने रसोईयों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, मृत रसोईयों के आश्रितों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा मध्याह्न भोजन योजना से एनजीओ को हटाकर रसोईयों की भूमिका को मजबूत करने की मांग उठाई। इसके साथ ही रसोईयों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शामिल करने की मांग भी की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि लंबे समय से रसोईया अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है। बैठक में आगामी 28 सितंबर को पटना में विभिन्न जन संगठनों की ओर से आयोजित लोकभवन मार्च को लेकर भी रणनीति बनाई गई। यूनियन ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले से हजारों की संख्या में रसोईया इस मार्च में शामिल होंगी। इसके लिए संगठन ने तैयारी तेज कर दी है और संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित सूचना भी दे दी गई है। बैठक को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति, जिला अध्यक्ष लालबाबू राम सहित अन्य रसोईया नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में रसोईयों से पटना मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक के दौरान रसोईयों को 15216 ट्रेन से पटना चलने का आह्वान भी किया गया। यूनियन ने कहा कि अपनी मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने के लिए आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा।
    2
    *तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर रसोईया यूनियन नाराज, 28 सितंबर को लोकभवन मार्च में हजारों रसोईया होंगी शामिल
बेतिया। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन एटक की बैठक बलिराम भवन के सभागार में वीणा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय रसोईयों को पिछले तीन माह से भुगतान नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी और खेद प्रकट किया गया। यूनियन ने सरकार और विभाग से लंबित भुगतान का अविलंब भुगतान करने की मांग की।
बैठक में रसोईयों की विभिन्न मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। यूनियन ने रसोईयों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, मृत रसोईयों के आश्रितों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा मध्याह्न भोजन योजना से एनजीओ को हटाकर रसोईयों की भूमिका को मजबूत करने की मांग उठाई।
इसके साथ ही रसोईयों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शामिल करने की मांग भी की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि लंबे समय से रसोईया अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है।
बैठक में आगामी 28 सितंबर को पटना में विभिन्न जन संगठनों की ओर से आयोजित लोकभवन मार्च को लेकर भी रणनीति बनाई गई। यूनियन ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले से हजारों की संख्या में रसोईया इस मार्च में शामिल होंगी। इसके लिए संगठन ने तैयारी तेज कर दी है और संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित सूचना भी दे दी गई है।
बैठक को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति, जिला अध्यक्ष लालबाबू राम सहित अन्य रसोईया नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में रसोईयों से पटना मार्च में शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान रसोईयों को 15216 ट्रेन से पटना चलने का आह्वान भी किया गया। यूनियन ने कहा कि अपनी मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने के लिए आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • बिहार और उत्तर प्रदेश की 11 बड़ी खबरें देखें एक साथ * जलजमाव से सड़क की स्थिति भयावह, ग्रामीणों ने जताया विरोध * ‘स्वच्छ एवं सुंदर बेतिया’ केवल अभियान का नारा नहीं, हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी: गरिमा * बीडीसी की बैठक में योजनाओं को लेकर हंगामा, अधिकारियों-कर्मचारियों पर बरसे जनप्रतिनिधि * पिता की हत्या के मामले में फरार पुत्र पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार * चंपारण में सजेगा ‘फिल्मी अखाड़ा’, प्रेम-सस्पेंस के साथ दिखेगी मिट्टी की कहानी * पॉक्सो के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला * सामाजिक सरोकार, पर्यावरण रक्षा और विश्वकर्मा जयंती के उल्लास के बीच मनाया गया अनूप सिंह का जन्मदिन * भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 7.705 किलो की गौतम बुद्ध प्रतिमा बरामद * बगहा में खाद दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, महंगे दाम पर खाद मिलने का आरोप * बेतिया में वरिष्ठ नागरिक मंच ने लगाया निशुल्क जांच शिविर * जलजमाव से जगीराहा के ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग
    1
    बिहार और उत्तर प्रदेश की 11 बड़ी खबरें देखें एक साथ
* जलजमाव से सड़क की स्थिति भयावह, ग्रामीणों ने जताया विरोध
* ‘स्वच्छ एवं सुंदर बेतिया’ केवल अभियान का नारा नहीं, हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी: गरिमा
* बीडीसी की बैठक में योजनाओं को लेकर हंगामा, अधिकारियों-कर्मचारियों पर बरसे जनप्रतिनिधि
* पिता की हत्या के मामले में फरार पुत्र पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार
* चंपारण में सजेगा ‘फिल्मी अखाड़ा’, प्रेम-सस्पेंस के साथ दिखेगी मिट्टी की कहानी
* पॉक्सो के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
* सामाजिक सरोकार, पर्यावरण रक्षा और विश्वकर्मा जयंती के उल्लास के बीच मनाया गया अनूप सिंह का जन्मदिन
* भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 7.705 किलो की गौतम बुद्ध प्रतिमा बरामद
* बगहा में खाद दुकानदारों का विरोध प्रदर्शन, महंगे दाम पर खाद मिलने का आरोप
* बेतिया में वरिष्ठ नागरिक मंच ने लगाया निशुल्क जांच शिविर
* जलजमाव से जगीराहा के ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • 26 सितंबर को बेतिया समाहरणालय पर ईख उत्पादकों का विशाल धरना नौतन। बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ की नौतन अंचल कमिटी की विस्तारित बैठक श्यामपुर कोतराहा पंचायत में जिला अध्यक्ष लालबाबू यादव के आवास पर हुई। बैठक में अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के राष्ट्रीय वित्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर अब संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को सासामुसा चीनी मिल को कबाड़ी के हाथों बेचे जाने के विरोध में सासामुसा स्टेशन चौक पर सभा होगी। साथ ही 26 सितंबर को सुबह 11 बजे बेतिया समाहरणालय पर पश्चिम चंपारण के ईख उत्पादक किसान विशाल धरना देंगे। धरने के माध्यम से गन्ने का समर्थन मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल करने, चीनी मिलों की घटतौली पर रोक लगाने, सभी किस्म के गन्ने का समान चालान जारी करने तथा इथेनॉल, बिजली व अन्य बायो-प्रोडक्ट से होने वाले लाभ में किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुखिया अंबिका यादव ने की।
    1
    26 सितंबर को बेतिया समाहरणालय पर ईख उत्पादकों का विशाल धरना

नौतन। बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ की नौतन अंचल कमिटी की विस्तारित बैठक श्यामपुर कोतराहा पंचायत में जिला अध्यक्ष लालबाबू यादव के आवास पर हुई। बैठक में अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के राष्ट्रीय वित्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर अब संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को सासामुसा चीनी मिल को कबाड़ी के हाथों बेचे जाने के विरोध में सासामुसा स्टेशन चौक पर सभा होगी। साथ ही 26 सितंबर को सुबह 11 बजे बेतिया समाहरणालय पर पश्चिम चंपारण के ईख उत्पादक किसान विशाल धरना देंगे। धरने के माध्यम से गन्ने का समर्थन मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल करने, चीनी मिलों की घटतौली पर रोक लगाने, सभी किस्म के गन्ने का समान चालान जारी करने तथा इथेनॉल, बिजली व अन्य बायो-प्रोडक्ट से होने वाले लाभ में किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुखिया अंबिका यादव ने की।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    23 hrs ago
  • पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी, ---- मक्का के खेत में डिलीवरी के लिए छुपाकर रखी गई 16 कार्टून विदेशी शराब जब्त । नौतन / पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने मक्का के खेत में छुपाकर रखा गया 16 कार्टून विदेशी शराब जब्त कर लिया है। सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से विदेशी शराब का खेप लाकर शिवराजपुर गांव के वार्ड नंबर 8 में एक मक्का के खेत में छुपाकर रखा गया है और तस्कर डिलीवरी के फ़िराक में लगे है। बताया गया कि प्राप्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। और मक्का के खेत में छुपाकर रखी गई 16 कार्टून में 138 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया।हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस अज्ञात धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कहा कि शराब कारोबार व कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ।।
    4
    पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी, 
---- मक्का के खेत में डिलीवरी के लिए छुपाकर रखी गई 16 कार्टून विदेशी शराब जब्त ।
नौतन  / पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने मक्का के खेत में छुपाकर रखा गया 16 कार्टून विदेशी शराब जब्त कर लिया है। सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से विदेशी शराब का खेप लाकर शिवराजपुर गांव के वार्ड नंबर 8 में एक मक्का के खेत में छुपाकर रखा गया है और तस्कर डिलीवरी के फ़िराक में लगे है। बताया गया कि प्राप्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। और मक्का के खेत में छुपाकर रखी गई 16 कार्टून में 138 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया।हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस अज्ञात धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। कहा कि शराब कारोबार व कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ।।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • सुगौली थाना में चाइल्ड हेल्प लाइन डेस्क का हुआ शुभारंम्भ। भटके ,शोषित और अन्य समस्याओं से ग्रसित बच्चों को मिलेगा सहयोग।थाना ने जारी किया हेल्प लाइन नम्बर, फोन नम्बर और ई मेल नम्बर। समस्या में फंसे बच्चे इस नम्बर पर कॉल कर ले सकते हैं सहयोग।
    1
    सुगौली थाना में चाइल्ड हेल्प लाइन डेस्क का हुआ शुभारंम्भ। भटके ,शोषित और अन्य समस्याओं से ग्रसित बच्चों को मिलेगा सहयोग।थाना ने जारी किया हेल्प लाइन नम्बर, फोन नम्बर और ई मेल नम्बर। समस्या में फंसे बच्चे इस नम्बर पर कॉल कर ले सकते हैं सहयोग।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • मीरगंज में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट, चार घायल, अस्पताल में हुआ ईलाज, मामला पहुँचा थाने में! गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के बबनेटी गांव में डीजे और अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों पर ईंट और लाठी से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों का प्राथमिक इलाज के लिए हथुआ लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में बबनेटी गांव निवासी बंशी सिंह का पुत्र रामप्रवेश सिंह, उनके पुत्र शैलेन्द्र कुमार, सुनैना देवी और रूप माला कुमारी बताई है। वहीं एक पक्ष के रोहित कुमार ने 11 नामजद लोगो के खिलाफ मीरगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की माँग की है।
    1
    मीरगंज में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट, चार घायल, अस्पताल में हुआ ईलाज, मामला पहुँचा थाने में!
गोपालगंज  के मीरगंज थाना क्षेत्र के बबनेटी गांव में डीजे और अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।  इस दौरान एक पक्ष के लोगों पर ईंट और लाठी से हमला करने का आरोप लगाया गया है।
घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये।  घायलों का प्राथमिक इलाज के लिए हथुआ लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया।
घायलों में बबनेटी गांव निवासी बंशी सिंह का पुत्र रामप्रवेश सिंह, उनके पुत्र शैलेन्द्र कुमार, सुनैना देवी और रूप माला कुमारी बताई है। वहीं एक पक्ष के  रोहित कुमार ने 11 नामजद लोगो के खिलाफ मीरगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की माँग की है।
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    6 hrs ago
  • 44वीं वाहिनी SSB में हिंदी पखवाड़े का शंखनाद, 14 दिन होंगी हिंदी की प्रतियोगिताएं पश्चिमी चंपारण जिले के 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के वाहिनी मुख्यालय परिसर में आज हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं द्वितीय कमान अधिकारी श्री गोविंद कुमार ठाकुर की उपस्थिति में हुआ। हिंदी पखवाड़ा 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। 14 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान बलकर्मियों के लिए हिंदी निबंध लेखन, वाद-विवाद, स्वरचित कविता पाठ, हिंदी टंकण, प्रश्नोत्तरी और शब्दावली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस वर्ष हिंदी पखवाड़ा का थीम “हिंदी सीखो, हिंदी बोलो और हिंदी पर गर्व करो” रखा गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और बलकर्मियों के बीच हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है। उन्होंने दैनिक एवं प्रशासनिक कार्यों में गर्व के साथ हिंदी का प्रयोग करने तथा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में हिंदी में काम करना पहले की तुलना में और भी आसान हो गया है। कार्यक्रम में श्री ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमांडेंट 44वीं वाहिनी, श्री तरुण यादव, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक/सामान्य बलवीर राम सहित वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी पखवाड़े के जरिए 44वीं वाहिनी SSB ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
    1
    44वीं वाहिनी SSB में हिंदी पखवाड़े का शंखनाद, 14 दिन होंगी हिंदी की प्रतियोगिताएं
पश्चिमी चंपारण जिले के 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नरकटियागंज के वाहिनी मुख्यालय परिसर में आज हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन एवं द्वितीय कमान अधिकारी श्री गोविंद कुमार ठाकुर की उपस्थिति में हुआ।
हिंदी पखवाड़ा 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। 14 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान बलकर्मियों के लिए हिंदी निबंध लेखन, वाद-विवाद, स्वरचित कविता पाठ, हिंदी टंकण, प्रश्नोत्तरी और शब्दावली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस वर्ष हिंदी पखवाड़ा का थीम “हिंदी सीखो, हिंदी बोलो और हिंदी पर गर्व करो” रखा गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और बलकर्मियों के बीच हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है। उन्होंने दैनिक एवं प्रशासनिक कार्यों में गर्व के साथ हिंदी का प्रयोग करने तथा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में हिंदी में काम करना पहले की तुलना में और भी आसान हो गया है।
कार्यक्रम में श्री ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमांडेंट 44वीं वाहिनी, श्री तरुण यादव, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक/सामान्य बलवीर राम सहित वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी पखवाड़े के जरिए 44वीं वाहिनी SSB ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला का आयोजन, ग्रामीण विकास पर जोर मझौलिया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमवा मझार में एसएसवीएस (समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान), बेतिया के तत्वावधान में आयोजित समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में कृषि और आजीविका के नए अवसरों पर चर्चा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को आधुनिक खेती, स्वरोजगार, आय बढ़ाने के उपाय तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी पहल ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कृषि मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खेती और आजीविका से जुड़े विभिन्न मॉडल भी प्रदर्शित किए गए, जिन्हें किसानों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक देखा। आयोजकों ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ सतत और समावेशी ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है।
    1
    समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला का आयोजन, ग्रामीण विकास पर जोर
मझौलिया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमवा मझार में एसएसवीएस (समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान), बेतिया के तत्वावधान में आयोजित समेकित आजीविका परियोजना सम्मेलन-सह-कृषि मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में कृषि और आजीविका के नए अवसरों पर चर्चा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को आधुनिक खेती, स्वरोजगार, आय बढ़ाने के उपाय तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसी पहल ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कृषि मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक खेती और आजीविका से जुड़े विभिन्न मॉडल भी प्रदर्शित किए गए, जिन्हें किसानों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक देखा। आयोजकों ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने के साथ सतत और समावेशी ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    23 hrs ago
  • ye video jamui ka bataya ja raha hai jaha rat je andhere me do nabalig jado ko kaise paresan kiya ja raha hai kya yehi hai beti bachao abhiyan
    1
    ye video jamui ka bataya ja raha hai jaha rat je andhere me do nabalig jado ko kaise paresan kiya ja raha hai kya yehi hai beti bachao abhiyan
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.