Shuru
Apke Nagar Ki App…
ye video jamui ka bataya ja raha hai jaha rat je andhere me do nabalig jado ko kaise paresan kiya ja raha hai kya yehi hai beti bachao abhiyan
Mr Zakir Husain
ye video jamui ka bataya ja raha hai jaha rat je andhere me do nabalig jado ko kaise paresan kiya ja raha hai kya yehi hai beti bachao abhiyan
More news from बिहार and nearby areas
- पुरुषोत्तमपुर में शराब तस्करों पर थाना अध्यक्ष का शिकंजा, 130 लीटर चुलाई शराब बरामद पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ थाना अध्यक्ष कमलेश भगत के नेतृत्व में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कमलेश भगत ने पुलिस टीम को सक्रिय किया और 20 सितंबर की रात त्रिवेणी केनाल नहर के पास छापेमारी की गई। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला और नेपाल की तरफ फरार होने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने मौके से शराब की खेप बरामद कर ली। बरामद शराब को 13 प्लास्टिक पैकेटों में रखा गया था, जिसमें प्रत्येक पैकेट में करीब 10 लीटर देशी चुलाई शराब थी। कुल बरामद शराब की मात्रा करीब 130 लीटर बताई गई है। फरार शराब कारोबारी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुरुषोत्तमपुर थाना अध्यक्ष कमलेश भगत के नेतृत्व में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से साफ है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस की सक्रियता से शराब तस्करों के मंसूबों पर लगातार पानी फिर रहा है।1
- जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में 63 मामलों की सुनवाई हुई। 21 September. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया। 21.09.2026.1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : थावे मंदिर आने वाले श्रद्धालूओं से पार्किंग के नाम पर 60 रुपए के बदले 80 रुपए जबरन अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया। थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी टोला निवासी अजय कुमार राम के रूप में की गई, अवैध पार्किंग वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था...1
- हाईवोल्टेज ड्रामा, नदी में कूदकर बचने की कोशिश, लोगों ने तैरकर दबोचा। पिपरपाती पुल के पास बकरी चोरी कर भाग रहे दो संदिग्ध चोरों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। बताया जाता है कि दोपहर करीब दो बजे दो युवक बाइक पर एक बकरी लेकर बौवरी की ओर से भाग रहे थे। इसी दौरान पिपरपाती पुल के आगे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद एक युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा अपनी जान बचाने के लिए नदी की ओर भागा और पानी में छलांग लगा दी। चोर को नदी में कूदता देख स्थानीय लोगों ने भी उसका पीछा करते हुए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तैरकर उसे पकड़ लिया और वापस बौवरी ले आए। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक का घर पूर्वी चंपारण के धनहर दिल्ली में है। ग्रामीणों ने काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि दोबारा चोरी करते पकड़े जाने पर पुलिस के हवाले किया जाएगा।4
- विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सह दरौली पंचायत के मुखिया लालबहादुर की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 11 बजे से दरौली प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हुआ।इस दौरान जगजीतन शर्मा, सोहिला गुप्ता, बचा कुशवाहा, शिवनाथ राम, मालती राम, बबन राजभर,अरबिंद खरवार, राजकिशोर समेत सैकडों लोग उपस्थित थे। विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सह दरौली पंचायत के मुखिया लालबहादुर की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 11 बजे से दरौली प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हुआ।इस दौरान जगजीतन शर्मा, सोहिला गुप्ता, बचा कुशवाहा, शिवनाथ राम, मालती राम, बबन राजभर,अरबिंद खरवार, राजकिशोर समेत सैकडों लोग उपस्थित थे।1
- आज की practical class: अंधभक्त कौन होता है, कैसे सोचता है और असल में कितना सोचता है, इस उदाहरण से समझिए। 😄1
- धर्मपुर चौक पर खूनी मारपीट, किशोर की मौत से मचा हड़कंप; पांच पर हत्या का आरोप मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ पंचायत स्थित धर्मपुर चौक के समीप सोमवार को मारपीट की घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान लालगढ़ गांव निवासी राजू जायसवाल के पुत्र सूरज जायसवाल के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान लालगढ़ गांव निवासी सुनील जायसवाल के पुत्र शिवम पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मपुर चौक के समीप दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल शिवम पटेल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि सूरज जायसवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इधर, मृतक के बड़े भाई ने अपने ही गांव के पांच लोगों पर सूरज जायसवाल की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसी बीच मामले में एक आरोपी जीएमसीएच बेतिया में इलाज कराने पहुंचा था, जहां पीड़ित पक्ष के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, मारपीट की वजह और हत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच और पूछताछ के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।1
- 🚨 Fake Doctor Exposed in Kushinagar! 🚨 Kushinagar ke Tamkuhi Raj sthit Anamika Hospital me OP News ke sting operation ne bada khulasa kiya hai! Hospital ke prescription par Dr. Nidhi Singh ka naam darj hai, lekin mauke par koi aur hi bina registered degree wali mahila patients ka ilaj kar rahi thi. Itna hi nahi, fake stomach pain batane par bhi Chitransh Ultrasound Center se galat report banwayi gayi aur unnecessary medicines prescribe kar di gayi! Aapka kya kehna hai health department ki iss laparwahi par? Comments me batayein! 👇 #KushinagarNews #StingOperation #FakeDoctorExposed #AnamikaHospital #TamkuhiRaj myogi_adityanath @brajeshpathakup @cmoup @kushinagar_police @dm_kushinagar @uppolice @uphealthgov1
- *तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर रसोईया यूनियन नाराज, 28 सितंबर को लोकभवन मार्च में हजारों रसोईया होंगी शामिल बेतिया। बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन एटक की बैठक बलिराम भवन के सभागार में वीणा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विद्यालय रसोईयों को पिछले तीन माह से भुगतान नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी और खेद प्रकट किया गया। यूनियन ने सरकार और विभाग से लंबित भुगतान का अविलंब भुगतान करने की मांग की। बैठक में रसोईयों की विभिन्न मांगों को लेकर भी चर्चा हुई। यूनियन ने रसोईयों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने, मृत रसोईयों के आश्रितों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का शीघ्र भुगतान करने तथा मध्याह्न भोजन योजना से एनजीओ को हटाकर रसोईयों की भूमिका को मजबूत करने की मांग उठाई। इसके साथ ही रसोईयों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शामिल करने की मांग भी की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि लंबे समय से रसोईया अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है। बैठक में आगामी 28 सितंबर को पटना में विभिन्न जन संगठनों की ओर से आयोजित लोकभवन मार्च को लेकर भी रणनीति बनाई गई। यूनियन ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले से हजारों की संख्या में रसोईया इस मार्च में शामिल होंगी। इसके लिए संगठन ने तैयारी तेज कर दी है और संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित सूचना भी दे दी गई है। बैठक को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति, जिला अध्यक्ष लालबाबू राम सहित अन्य रसोईया नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने अधिक से अधिक संख्या में रसोईयों से पटना मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक के दौरान रसोईयों को 15216 ट्रेन से पटना चलने का आह्वान भी किया गया। यूनियन ने कहा कि अपनी मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने के लिए आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा।2