logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मॉकड्रिल के जरिए बच्चों को सिखाए सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में बुधवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से छोटे बच्चों को सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा एवं शिक्षक राहुल राज ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। मॉकड्रिल के दौरान बच्चों को बताया गया कि सड़क पार करते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए तथा पहले सड़क के दोनों ओर देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को लाल, पीली और हरी बत्ती के संकेतों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही सड़क पर चलते समय फुटपाथ का उपयोग करने, वाहन आने-जाने की दिशा पर ध्यान देने और यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी गई। मॉकड्रिल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने कहा कि कम उम्र में ही बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने से वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक पप्पू कुमार यादव, आले अहमद रजा, सुरेंद्र राम, आदित्य राजपूत, नागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रमेश कुमार पंडित, शाहीना खातून, मो. अकरम, सबरून नेशा, सोनी कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

1 hr ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

मॉकड्रिल के जरिए बच्चों को सिखाए सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में बुधवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से छोटे बच्चों को सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा एवं शिक्षक

राहुल राज ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। मॉकड्रिल के दौरान बच्चों को बताया गया कि सड़क पार करते समय जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए तथा पहले सड़क के दोनों ओर देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान बच्चों को जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षित तरीके

से सड़क पार करने की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को लाल, पीली और हरी बत्ती के संकेतों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही सड़क पर चलते समय फुटपाथ का उपयोग करने, वाहन आने-जाने की दिशा पर ध्यान देने और यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी गई। मॉकड्रिल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने कहा कि कम

उम्र में ही बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने से वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक पप्पू कुमार यादव, आले अहमद रजा, सुरेंद्र राम, आदित्य राजपूत, नागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रमेश कुमार पंडित, शाहीना खातून, मो. अकरम, सबरून नेशा, सोनी कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • सीमा पर सुरक्षा, गांव में सेवा! SSB के पशु चिकित्सा शिविर में 573 मवेशियों की जांच इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज सीमा की निगरानी के साथ-साथ सीमावर्ती ग्रामीणों के सामाजिक हितों में भी लगातार सक्रिय है। सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व और समर्पण के साथ एसएसबी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र ‘सी’ समवाय के वाइब्रेंट विलेज जसौली एवं गम्हरिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के 573 पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। इनमें गाय, भैंस, सुअर, बकरी, मुर्गी सहित अन्य मवेशी शामिल रहे। वहीं 69 पशु स्वामियों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई। गौनाहा प्रखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुओं की जांच कर जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं के खान-पान, रहन-सहन और देखभाल में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी गई, ताकि पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके और पशुपालकों को भी इसका लाभ मिले। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री गुलाब यादव, ग्राम प्रधान सुनोला अंसारी, अवतुक रहमान, मुख्य आरक्षी/वेटी योगेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी/वेटी मुकेश कुमार सैनी और आ.सा. सतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसएसबी की ओर से सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पहलों से सीमावर्ती ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यानी बॉर्डर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ 44वीं वाहिनी एसएसबी सीमावर्ती समाज के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने और ग्रामीणों के कल्याण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
    1
    सीमा पर सुरक्षा, गांव में सेवा! SSB के पशु चिकित्सा शिविर में 573 मवेशियों की जांच
इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज सीमा की निगरानी के साथ-साथ सीमावर्ती ग्रामीणों के सामाजिक हितों में भी लगातार सक्रिय है। सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व और समर्पण के साथ एसएसबी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के कुशल मार्गदर्शन में वाहिनी के कार्यक्षेत्र ‘सी’ समवाय के वाइब्रेंट विलेज जसौली एवं गम्हरिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों के 573 पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। इनमें गाय, भैंस, सुअर, बकरी, मुर्गी सहित अन्य मवेशी शामिल रहे। वहीं 69 पशु स्वामियों को पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई।
गौनाहा प्रखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने पशुओं की जांच कर जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं के खान-पान, रहन-सहन और देखभाल में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी गई, ताकि पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके और पशुपालकों को भी इसका लाभ मिले।
कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री गुलाब यादव, ग्राम प्रधान सुनोला अंसारी, अवतुक रहमान, मुख्य आरक्षी/वेटी योगेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी/वेटी मुकेश कुमार सैनी और आ.सा. सतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एसएसबी की ओर से सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन पहलों से सीमावर्ती ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
यानी बॉर्डर पर सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ 44वीं वाहिनी एसएसबी सीमावर्ती समाज के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने और ग्रामीणों के कल्याण में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • पूर्वी चम्पारण कोटवा से गायब हुए तीन नाबालिक बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
    1
    पूर्वी चम्पारण कोटवा से गायब हुए तीन नाबालिक बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
    user_अम्बिका प्र कुशवाहा
    अम्बिका प्र कुशवाहा
    पत्रकारिता कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • देश बना महिलाओं के लिए नरक के द्वारा क्या आप यह सच जान रहे थे..
    1
    देश बना महिलाओं के लिए नरक के द्वारा क्या आप यह सच जान रहे थे..
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • एसआरएपी कॉलेज चकिया के नए प्रभारी प्राचार्य बने विनोद बैठा, संभाला पदभार चकिया: एसआरएपी कॉलेज चकिया के प्रभारी प्राचार्य के रूप में मोतिहारी के एसएस कॉलेज के प्राचार्य विनोद बैठा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। बिहार विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एसआरएपी कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य विनोद बैठा ने कॉलेज परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में सभी प्रोफेसरों के साथ-साथ वेतनभोगी एवं अवैतनिक कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और कॉलेज में पूर्व से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में आगामी कार्ययोजना, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। प्राचार्य ने कॉलेज के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।वहीं, प्राचार्य विनोद बैठा ने पत्रकारों के साथ भी बैठक कर कॉलेज की वर्तमान गतिविधियों और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    1
    एसआरएपी कॉलेज चकिया के नए प्रभारी प्राचार्य बने विनोद बैठा, संभाला पदभार
चकिया: एसआरएपी कॉलेज चकिया के प्रभारी प्राचार्य के रूप में मोतिहारी के एसएस कॉलेज के प्राचार्य विनोद बैठा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। बिहार विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एसआरएपी कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य विनोद बैठा ने कॉलेज परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में सभी प्रोफेसरों के साथ-साथ वेतनभोगी एवं अवैतनिक कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और कॉलेज में पूर्व से चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
बैठक में आगामी कार्ययोजना, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। प्राचार्य ने कॉलेज के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।वहीं, प्राचार्य विनोद बैठा ने पत्रकारों के साथ भी बैठक कर कॉलेज की वर्तमान गतिविधियों और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • सम्राट चौधरी की अपराधियों को सलाह! 😱 अपराध करते रहो, बस रील मत बनाओ!! 📝 डिस्क्रिप्शन बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी के नाम से जुड़ा यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। अपराधियों को लेकर दिए गए कथित बयान — “अपराध करते रहो, बस रील मत बनाओ!!” — ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। क्या है इस बयान का पूरा मामला? जानिए इस वीडियो में। वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 🔥 सम्राट चौधरी की अपराधियों को सलाह! 😱 अपराध करते रहो, बस रील मत बनाओ!! 📝 डिस्क्रिप्शन बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी के नाम से जुड़ा यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। अपराधियों को लेकर दिए गए कथित बयान — “अपराध करते रहो, बस रील मत बनाओ!!” — ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। क्या है इस बयान का पूरा मामला? जानिए इस वीडियो में। वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर
    1
    सम्राट चौधरी की अपराधियों को सलाह! 😱 अपराध करते रहो, बस रील मत बनाओ!!
📝 डिस्क्रिप्शन
बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी के नाम से जुड़ा यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। अपराधियों को लेकर दिए गए कथित बयान — “अपराध करते रहो, बस रील मत बनाओ!!” — ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
क्या है इस बयान का पूरा मामला? जानिए इस वीडियो में।
वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 
🔥
सम्राट चौधरी की अपराधियों को सलाह! 😱 अपराध करते रहो, बस रील मत बनाओ!!
📝 डिस्क्रिप्शन
बिहार की राजनीति में सम्राट चौधरी के नाम से जुड़ा यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। अपराधियों को लेकर दिए गए कथित बयान — “अपराध करते रहो, बस रील मत बनाओ!!” — ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
क्या है इस बयान का पूरा मामला? जानिए इस वीडियो में।
वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • बलुआ चौक पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, मोतिहारी पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बलुआ चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
    1
    बलुआ चौक पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, मोतिहारी पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बलुआ चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
    user_Rupak kumar jha
    Rupak kumar jha
    Video Creator पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • 🚨 झरोखर में 152 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार मोतिहारी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झरोखर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 152 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बड़ोखर स्थित पुलिया के पास एक व्यक्ति घास में छिपाकर मादक पदार्थ ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जगानंद महतो, पिता स्व. रमन महतो, निवासी विशुनपुर कोन्हवा टोला, थाना झरोखर, पूर्वी चंपारण को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 152 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का संदेश है—“नशा नहीं, जिंदगी चुनें।” #MotihariPolice #BiharPolice #JharokharPolice #EastChamparan #MotihariNews #BiharNews #CrimeNews #GanjaSeized #DrugFreeMotihari #NashaMuktMotihari #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews
    1
    🚨 झरोखर में 152 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार
मोतिहारी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झरोखर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 152 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बड़ोखर स्थित पुलिया के पास एक व्यक्ति घास में छिपाकर मादक पदार्थ ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जगानंद महतो, पिता स्व. रमन महतो, निवासी विशुनपुर कोन्हवा टोला, थाना झरोखर, पूर्वी चंपारण को पकड़ा।
पुलिस ने उसके पास से 152 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
मोतिहारी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का संदेश है—“नशा नहीं, जिंदगी चुनें।”
#MotihariPolice #BiharPolice #JharokharPolice #EastChamparan #MotihariNews #BiharNews #CrimeNews #GanjaSeized #DrugFreeMotihari #NashaMuktMotihari #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews
    user_Khabar Of Point
    Khabar Of Point
    प्रेस रिर्पोटर Pakri Dayal, Purbi Champaran•
    9 hrs ago
  • master ne bachche ko itna mara ki bachcha behos ho gaya ghar wale jab puchhne aaye to gharwalon se badtamiji se bat karne laga
    1
    master ne bachche ko itna mara ki bachcha behos ho gaya ghar wale jab puchhne aaye to gharwalon se badtamiji se bat karne laga
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • KTM बाइक की मांग बनी विवाहिता की मौत की वजह? पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप रामनगर के मिल बहुअरी वार्ड नंबर-23 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान संतारा खातून के रूप में हुई है। मृतका की मां सोनी खातून ने अपने दामाद सफराज आलम समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और KTM बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले संतारा खातून की शादी हुई थी। शादी के समय मायके वालों की ओर से करीब तीन लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के गहने दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से KTM बाइक की मांग किए जाने का आरोप है। परिजनों का दावा है कि मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद मृतका ने वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, जिसमें उसने अपने साथ हो रही परेशानी की जानकारी दी थी। इसके बाद अब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के घर से फरार होने की बात भी सामने आ रही है। मामले में रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि विवाहिता की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई? क्या दहेज में KTM बाइक की मांग को लेकर वास्तव में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था? या मौत के पीछे कोई दूसरा कारण है? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
    1
    KTM बाइक की मांग बनी विवाहिता की मौत की वजह? पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
रामनगर के मिल बहुअरी वार्ड नंबर-23 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
मृतका की पहचान संतारा खातून के रूप में हुई है। मृतका की मां सोनी खातून ने अपने दामाद सफराज आलम समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और KTM बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले संतारा खातून की शादी हुई थी। शादी के समय मायके वालों की ओर से करीब तीन लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये के गहने दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से KTM बाइक की मांग किए जाने का आरोप है।
परिजनों का दावा है कि मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया। बताया जा रहा है कि पिटाई के बाद मृतका ने वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, जिसमें उसने अपने साथ हो रही परेशानी की जानकारी दी थी। इसके बाद अब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के घर से फरार होने की बात भी सामने आ रही है।
मामले में रामनगर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि विवाहिता की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई? क्या दहेज में KTM बाइक की मांग को लेकर वास्तव में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था? या मौत के पीछे कोई दूसरा कारण है? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.