Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलुआ चौक पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, मोतिहारी पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बलुआ चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
Rupak kumar jha
बलुआ चौक पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, मोतिहारी पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बलुआ चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
More news from बिहार and nearby areas
- बलुआ चौक पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, मोतिहारी पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बलुआ चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।1
- 🚨 झरोखर में 152 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार मोतिहारी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झरोखर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 152 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 की शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बड़ोखर स्थित पुलिया के पास एक व्यक्ति घास में छिपाकर मादक पदार्थ ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जगानंद महतो, पिता स्व. रमन महतो, निवासी विशुनपुर कोन्हवा टोला, थाना झरोखर, पूर्वी चंपारण को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 152 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का संदेश है—“नशा नहीं, जिंदगी चुनें।” #MotihariPolice #BiharPolice #JharokharPolice #EastChamparan #MotihariNews #BiharNews #CrimeNews #GanjaSeized #DrugFreeMotihari #NashaMuktMotihari #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews1
- एसआरएपी कॉलेज चकिया के नए प्रभारी प्राचार्य बने विनोद बैठा, संभाला पदभार चकिया: एसआरएपी कॉलेज चकिया के प्रभारी प्राचार्य के रूप में मोतिहारी के एसएस कॉलेज के प्राचार्य विनोद बैठा ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। बिहार विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एसआरएपी कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य विनोद बैठा ने कॉलेज परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में सभी प्रोफेसरों के साथ-साथ वेतनभोगी एवं अवैतनिक कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया और कॉलेज में पूर्व से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में आगामी कार्ययोजना, शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। प्राचार्य ने कॉलेज के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।वहीं, प्राचार्य विनोद बैठा ने पत्रकारों के साथ भी बैठक कर कॉलेज की वर्तमान गतिविधियों और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।1
- पूर्वी चम्पारण कोटवा से गायब हुए तीन नाबालिक बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद1
- देश बना महिलाओं के लिए नरक के द्वारा क्या आप यह सच जान रहे थे..1
- बेलवा संगम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जल बोझी कर अरेराज रवाना हो रहे कांवरिया शिवहर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पिपराही प्रखंड के बेलवा स्थित बागमती नदी के संगम घाट पर बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। संगम घाट पर कांवरिया पवित्र जल बोझी कर बाबा सोमेश्वर नाथ धाम, अरेराज के लिए रवाना हो रहे हैं। बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।1
- युगल किशोर जयमंगल महाविद्यालय तरियानी में सभागार भवन का किया गया उद्घाटन।1
- 🚨 मेहसी में स्कूल के आसपास पुलिस दीदी की सख्ती, 9 युवक पकड़े गए मोतिहारी: बेटियों की सुरक्षा को लेकर मोतिहारी पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। 23 सितंबर 2026 को मेहसी थाना क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय के आसपास पुलिस दीदी और दिवा गश्ती दल ने सघन निगरानी अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे 9 युवकों को थाना लाया गया, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी के संबंध में आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मोतिहारी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विद्यालय परिसर और उसके आसपास छेड़खानी या बेटियों को परेशान करने की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस दीदी अभियान के तहत मनचलों पर निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है—सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित बेटियां और सुरक्षित भविष्य। #MotihariPolice #MehsiPolice #BiharPolice #PoliceDidi #BetiSuraksha #MotihariNews #EastChamparan #BiharNews #CrimeNews #WomenSafety #GirlsSafety #SafeSchool #PoliceAction #ZeroTolerance1