Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में भीगती बारिश मै गणपति विसर्जन का निकाला गया भव्य चल समारोह,,, निवाड़ी। पृथ्वीपुर में गणेश उत्सव के समापन पर आज डीजे, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजों के साथ भीगती बारिश के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालुओं ने विशाल चल समारोह निकाला। उक्त शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों से होती हुई राधा सागर तालाब पहुंची।
Hemant verma
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में भीगती बारिश मै गणपति विसर्जन का निकाला गया भव्य चल समारोह,,, निवाड़ी। पृथ्वीपुर में गणेश उत्सव के समापन पर आज डीजे, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजों के साथ भीगती बारिश के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालुओं ने विशाल चल समारोह निकाला। उक्त शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों से होती हुई राधा सागर तालाब पहुंची।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती में रुपए गिनते वायरल वीडियो पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, सुपरवाइजर मनीषा झा तत्काल प्रभाव से निलंबित सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) श्रीमती मनीषा झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निवाड़ी जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में पदस्थ पर्यवेक्षक श्रीमती मनीषा झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति को लेकर बातचीत करते हुए और रुपये गिनते हुए दिखाई दे रही थीं। डिप्टी कलेक्टर की जांच में सही पाया गया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर, जिला निवाड़ी द्वारा जांच की गई। दिनांक 24.09.2026 की जांच रिपोर्ट के अनुसार, श्रीमती मनीषा झा ने पूछताछ में वायरल वीडियो स्वयं का होना स्वीकार किया। इसके अलावा, भर्ती से जुड़े दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति में शासकीय निर्देशों का पालन पूरी तरह से नहीं किया गया था। सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन, हुई कड़ी कार्रवाई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके इस कृत्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और गंभीर लापरवाही माना गया। यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके तहत म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पृथ्वीपुर में नियत किया गया मुख्यालय निलंबन अवधि के दौरान श्रीमती मनीषा झा का मुख्यालय 'कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, परियोजना पृथ्वीपुर' नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।1
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में भीगती बारिश मै गणपति विसर्जन का निकाला गया भव्य चल समारोह,,, निवाड़ी। पृथ्वीपुर में गणेश उत्सव के समापन पर आज डीजे, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजों के साथ भीगती बारिश के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर श्रद्धालुओं ने विशाल चल समारोह निकाला। उक्त शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों से होती हुई राधा सागर तालाब पहुंची।1
- बजरंग दल पृथ्वीपुर जिला निवाड़ीबजरंग दल पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी बजरंग दल पृथ्वीपुर जिला निवाड़ीबजरंग दल पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी1
- झांसी में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजीं सड़कें, धूमधाम से निकाली गई भव्य गणेश विसर्जन यात्रा4
- गणेश सत्संग भवन में भगवान गजानन की भव्य झांकी वीरू नागौरी का भव्य मटकी नृत्य1
- झांसी में गणेश विसर्जन की बड़े धूमधाम से निकल गई शोभायात्रा1
- थाना नवाबाद पर पंजीकृत लूट के अभियोग का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्तों मोहम्मद सुलतान एवं अन्नू उर्फ समीम को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में अभियुक्त मोहम्मद सुलतान के पैर में गोली लगने से घायल होने पर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1,000/- रुपये नगद, 02 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर विधिक कार्यवाही के संबंध में @SPCityJhansi की बाइट-1
- चौकी चकरपुर थाना ओरछा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हए किया लूट की घटना का खुलासा बुंदेला बाबा के पास हाईवे पुल पर दिनांक 13.09.26 के शाम 6.40 बजे तीन मोटर साइकिल सवार ने एक दम्पति के साथ लूट करने वाले तीन आरोपियों मे से एक को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूट के माल के हिस्से में मिले 5350 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त चोरी की पल्सर बाइक कीमती करीब 1,00,000 रूपये कुल मशरूका 1,05,350 रूपये को किया गया बरामद शेष दो आरोपियों की तलाश पतारशि जारी *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.09.2026 को फरियादी बालकिशन पिता सियाराम सेन उम्र 32 साल निवासी मकडारी थाना बसई जिला दतिया ने दिनांक 13.09.2026 की शाम कोबुंदेला बाबा हाइबे पुल पर एक मोटर साइकिल पर सवार तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा मेरी मोटर साइकिल रोककर मेरी भैया की वहु राखी सेन की एक कमर की करधोनी, एक सोने की बीजासेन व एक सोने का ओम बाला लोकेट लूट कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट लेख कराई थी रिपोर्ट पर थाना ओरछा मे अपराध क्र.386/26 धारा 309(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। टीम गठित व ईनाम उदघोषणा- अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. रायसिंह नरवरिया ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्वयं के निर्देशन में अनु. अधि. (पुलिस) निवाड़ी के. के. पांडे के मार्गदर्शन अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु टीम गठित की जाकर रवाना किया गया व मोटर साइकिल सवार अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु 5,000 रूपये का ईनाम उदघोषित किया गया। पुलिस कार्यवाही-उक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु जगह जगह के 150 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किये गये व मुखबिर मामूर किये गये। सीसीटीवी कंट्रोल रूम नगर निगम झांसी के कैमरे चेक करने पर वक्त दिनांक घटना को लूट की घटना कारित करने वाले आरोपीगणों के हुलिया एवं मोटर साइकिल की बनावट से एक नंबर प्लेट न्च् 79।म् 6777 की मोटर साइकिल मिली जिसका ऑनलाइन चालान जनपद औरैया उत्तर प्रदेश में कता किया गया जिससे सायबर टीम की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त की गई जो प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों पर मुखबिरों के माध्यम से निगाह रखी गई एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखकर आरोपियों द्वारा लूट करने की पुष्टि होने पर आज दिनांक 25.09.2026 को आरोपी निजाम पिता बबलू मंसूरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम औतो थाना दिबियापुर जनपद औरैया उत्तर प्रदेश को अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई जो आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर लूट के माल के हिस्से मे मिले 10000 हजार रुपय मे से बचे 5350 रु. आरोपी नाजिम दवारा पेश करने पर व घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल क्रमांक यूपी.79 एई 6777 को बरामद की जाकर जप्त करते हुए आरोपी निजाम को गिरफ्तार किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय मे पेश किया जावेगा। आरोपी दवारा अपने मेमो मे बताया कि उसके भाई आजम मंसूरी व उसके दोस्त प्रमोद के साथ लूट की घटना कारित की थी। अन्य दो आरोपीगणो की गिरप्तारी किया जाना शेष है। आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है। *बरामद माल मशरूका-* आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल कीमती 100000 रूपये व हिस्से मे मिले 5350 रूपये कुल 105350 रूपये को बरामद कर जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया है। घटना मे लूटा गया माल मशरुका अन्य दो आरोपीगणो से बरामद होना शेष है। *फरार आरोपियों की जानकारी -* 1-आजम मंसूरी पिता बब्लू मंसूरी निवासी ग्राम औतो थाना दिबियापुर जनपद औरैया उत्तर प्रदेश 2- प्रमोद दोहरे निवासी बान थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात उत्तर प्रदेश *तरीका-ए-बारदात-* आरोपीगणो द्वारा हाईवे एन.एच-44 पर मोटरसाईकिल सवार महिला व पुरुष को रास्ता पूछने के बहाने से रोककर लूट की घटना कारित करना पाया आरोपीगणो दवारा पूर्व मे भी उत्त्तर प्रदेश मे लूट व चैरी जैसी जघन्य वारदातो को अंजाम दिया गया है। जिनके ऊपर करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। *सराहनीय भूमिका*- अनु.अधि. (पुलिस) निवाड़ी के. के. पांडे, निरी.जितेन्द्र सिंह गुर्जर थाना प्रभारी ओरछा , उनि. नीरज कुमार लोधी चैकी प्रभारी चकरपुर उनि. कुलदीप यादव (प्रभारी सायबर सेल), प्र.आर. हरिमोहन यादव, गोपाल , सुनील , आर. रविन्द्र (सायबर), आर. विशाल (सायबर) की सराहनीय भूमिका रही।1