हिंडौन सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी का 5 साल का कार्यकाल बनेगा मिसाल, 23 सितंबर को ग्रहण करेंगी पदभार... हिंडौन सिटी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निर्विरोध निर्वाचित नगर परिषद सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने खुशी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया। बबली चतुर्वेदी ने कहा कि विजय कुमारी चतुर्वेदी का आगामी 5 साल का कार्यकाल हिंडौन के सर्वांगीण विकास के लिए एक नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। 23 सितंबर को पदभार ग्रहण समारोह: शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्विरोध निर्वाचित सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी आगामी 23 सितंबर को औपचारिक रूप से सभापति पद का पदभार ग्रहण करेंगी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
हिंडौन सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी का 5 साल का कार्यकाल बनेगा मिसाल, 23 सितंबर को ग्रहण करेंगी पदभार... हिंडौन सिटी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निर्विरोध निर्वाचित नगर परिषद सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने खुशी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया। बबली चतुर्वेदी ने कहा कि विजय कुमारी चतुर्वेदी का आगामी 5 साल का कार्यकाल हिंडौन के सर्वांगीण विकास के लिए एक नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। 23 सितंबर को पदभार ग्रहण समारोह: शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्विरोध निर्वाचित सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी आगामी 23 सितंबर को औपचारिक रूप से सभापति पद का पदभार ग्रहण करेंगी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
- गांवडा मीना में भैरव बाबा की वार्षिक जात पर कुश्ती दंगल, आखरी कुश्ती रही बराबर... हिंडौन सिटी। गांवडा मीना में भैरव बाबा की वार्षिक जात के अवसर पर शुक्रवार को विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। हेमराज जगरवाड़ ने बताया कि कुश्ती दंगल में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने अपना-अपना दमखम दिखाया। आखिरी कुश्ती मासलपुर तहसील के झज्जरपुरा निवासी राजू पहलवान और दिल्ली के घटोनी निवासी ट्रैक्टर पहलवान के बीच हुई। करीब 20 मिनट तक चली कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस पर इनाम की राशि ₹6100 को दोनों पहलवानों दोनों पहलवानों में बांट दिया गया। दंगल के रेफरी मोरध्वज पहलवान चिनायटा एवं नारायण पहलवान गांवडा मीना रहे। इस मौके पर गांवडा मीना,टोडूपुरा, फैलीकापुरा, गढी पट्टी, गुर्जर गांवड़ा, रीठौली, मनेमा, कटकड़ आदि गांवो के हजारों लोगों ने भैरव बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। #गांवडा मीना कुश्ती1
- बालघाट सीएचसी भवन निर्माण में धांधली का आरोप। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। बालघाट सीएचसी भवन निर्माण में धांधली का आरोप। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। करौली। राजस्थान। बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालघाट के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम तहसीलदार श्रीराम मीना को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और निर्माण मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएचसी की करीब 30 वर्ष पुरानी फ्रंट दीवार को तोड़ने के बजाय उसके ऊपर नई ईंटें लगाकर प्लास्टर किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच, सामग्री के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण तथा अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार ठेकेदार एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने भवन हैंडओवर से पहले मजबूती और गुणवत्ता का तकनीकी परीक्षण कराने की भी मांग रखी। दौरान गजराज भारती, सादिक पटेल, साजिद खान, शकील खान, विक्रम कुमार सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- दलित महिला शिक्षिका पर अंडे फेंकने का आरोप! ‘जय श्री राम’ के नारों पर उठे सवालएक दलित महिला शिक्षिका और उप-प्रधान रेखा मल्लिक के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और अंडे फेंकने का मामला सामने आया है। दावा है कि घटना के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए गए। अगर आरोप सही हैं, तो सवाल सीधा है—जाति या धर्म के नाम पर किसी महिला को निशाना बनाने का अधिकार आखिर किसे है? मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई जरूरी है। #Dalit #RekhaMallik #CasteDiscrimination #WomenSafety #IndiaSignal #JaiShriRam #IndiaNews #ViralNewsRekha Mallik, Dalit Teacher, Dalit Woman, Caste Discrimination, Dalit News, Women Safety India, Caste Violence, India News, UP News, Viral News, India Signal, जय श्री राम, दलित महिला, जातिगत भेदभाव, महिला शिक्षिका, रेखा मल्लिक1
- बालघाट CHC भवन निर्माण में धांधली का आरोप ग्रामीण तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 30 साल पुरानी जर्जर दीवार पर लीपापोती कर नया निर्माण करने का आरोप बालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बालघाट के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग, सरकारी धन के दुरुपयोग तथा निर्माण मानकों की अनदेखी के आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर 2 बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम तहसीलदार श्रीराम मीना को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने की फ्रंट दीवार करीब 30 वर्ष पुरानी और जर्जर हालत में थी। इसके बावजूद पुरानी दीवार को तोड़ने के बजाय उसी के ऊपर नई ईंटें लगाकर प्लास्टर कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसे निर्माण कार्य में कथित लीपापोती बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।ज्ञापन सौंपने के दौरान गजराज भारती (रघुवीर सिंह), सादिक पटेल, साजिद खान, हरि ठेकेदार, शकील खान, मोहर जोगी, मोहम्मद आरिफ, शानू खान, लहरी, गिरधारी सैनी, योगेश कुमार, अशोक, विक्रम कुमार सैनी (वार्ड पंच), इरफान, उमेश, विजय, पूरण मल बैरवा, वहीद, जाकिर अली, दिलीप माहौर, नदीम रजा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।1
- धौलपुर में यह बच्ची मचकुंड में अपने माँ पापा से बिछड़ गई है कृपया इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि धौलपुर में यह बच्ची अपने माँ पापा से बिछड़ गई है कृपया इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि इस बच्ची को अपने माँ पापा मिल सके1
- महवा (राजस्थान) : महुवा नगर पालिका में भाजपा के विनीत बंसल निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित बिना मुकाबले विनीत बंसल के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, महुवा महुवा नगर पालिका में शुक्रवार को अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। भाजपा प्रत्याशी विनीत बंसल के सामने कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध महुवा नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। महुवा नगर पालिका में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी प्रेमराज मीना ने महुवा नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर विनीत बंसल को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए विनीत बंसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विनीत बंसल के महुआ नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते ही नगर पालिका में भाजपा के बोर्ड का गठन हुआ। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं संयोजक विमल जैन एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।3
- 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक तो हुई मौत लोगों ने क्या प्रदर्शन सिकराय उपखंड क्षेत्र के रेटा गांव में 11000 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई युवक की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और मुआवजे की भी मांग की ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है अभी कार्य पूर्ण नहीं हुआ उससे पहले ही विद्युत तारों में बिजली का करंट छोड़ दिया ऐसे में युवक उसकी चपेट में आ गया और युवक की मौत हो गई घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई और युवक की मौत के बाद मुआवजे की मांग करने लगे।1
- हिंडौन सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी का 5 साल का कार्यकाल बनेगा मिसाल, 23 सितंबर को ग्रहण करेंगी पदभार... हिंडौन सिटी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निर्विरोध निर्वाचित नगर परिषद सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने खुशी जाहिर करते हुए बड़ा बयान दिया। बबली चतुर्वेदी ने कहा कि विजय कुमारी चतुर्वेदी का आगामी 5 साल का कार्यकाल हिंडौन के सर्वांगीण विकास के लिए एक नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। 23 सितंबर को पदभार ग्रहण समारोह: शहर मंडल अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्विरोध निर्वाचित सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी आगामी 23 सितंबर को औपचारिक रूप से सभापति पद का पदभार ग्रहण करेंगी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।1