Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर से दौड़ने निकला युवक नहीं लौटा, तलाश में तालाब में शव मिला, बाइक अलग मिली, जांच जारी #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
PRIMEABN
घर से दौड़ने निकला युवक नहीं लौटा, तलाश में तालाब में शव मिला, बाइक अलग मिली, जांच जारी #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- घर से दौड़ने निकला युवक नहीं लौटा, तलाश में तालाब में शव मिला, बाइक अलग मिली, जांच जारी #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- "कर भला - तो हो भला" मंदबुद्धि लावारिस युवक की बचाई गई जान..पत्रकार-समाजसेवी द्वारा एक अभिनव प्रयास अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में एक मंदबुद्धि का लावारिस युवक तड़प रहा था उसके शरीर में सिर्फ दो ग्राम खून था डॉक्टर ने कहा बिना खून चढ़े इस लावारिस युवक को नहीं बचाया जा सकता है समाजसेवी बरकत अली और पत्रकार ज्ञानेंद्र पांडे ज्ञानी ने रक्तदान करते हुए उस मंदबुद्धि के लावारिस युवक को नया जीवन देने का अभिनव प्रयास किया । लोगों ने इस कदम की खूब सराहना की ।1
- साइबर ठगी करने वाले 3अभियुक्तो को साइबर क्राइम थाना जनपद सुल्तानपुर टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार *प्रेस नोट* *जनपद -सुलतानपुर* *दिनाँक-26.08.2026* *Link /APK फाइल भेजकर पीडितों के खातों से पैसा ट्रान्सफर एवं लोन दिलाने के नाम से खाता लेने वाले अभियुक्तों को साइबर क्राइम थाना जनपद सुलतानपुर टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के निर्देशन में, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी महोदय साइबर थाना के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम के नेतृत्व में, आज दिनांक 26.08.2026 को *थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया* गया है। *संक्षिप्त घटना का विवरण-* आवेदक श्री इन्द्रजीत वर्मा पुत्र रामराज वर्मा ग्राम मदनपुर कला थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर के बेटे रवि कुमार द्वारा फेसबुक पर प्राप्त एक लिंक पर जाकर मोबाइल बुक किया गया, उस मोबाइल की डिलीवरी करने हेतु दिनांक 16/03/2025 को कहा कि कुछ पैसे भेजने पड़ेगे तभी मोबाइल डिलीवर हो पायेगा उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीडित रवि कुमार के मो0 नम्बर पर एक लिंक भेजा गया तो उस लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक कर लेने तथा पीडित के बैंक खाते से कई बार में कुल रू0 54,597/- कट जाने के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66(D) I.T.ACT पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही थी। पैसा ट्रान्सफर होने वाले खातों का अवलोकन एवं अभियुक्त के बयान से पाया गया कि उक्त खाता उससे अभियुक्तगणों द्वारा लोन दिलाने के नाम से लिया था। परन्तु उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उक्त बैंक खाते में बाहर की कम्पनी की मदद से कटिंग / ट्रैडिंग / कार्पोरेट / गैमिंग / बैटिंग (सट्टा एप्प) की धनराशि ट्रान्सफर कराते थे। उक्त खाते के खिलाफ NCRP पोर्टल पर कुल 75 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को मय चैकबुक, ए.टी.एम. के साथ- 03 अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियक्त का विवरण-* 1. धीरज कुमार पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय निवासी बहरौली, कुतुबपुर, थाना धम्मौर, जिला सुलतानपुर उम्र करीब 33 वर्ष 2. आनन्द राज वर्मा निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा निवासी सहसमलपुर, दुल्लापुर थाना दोस्तपुर , जिला सुलतानपुर उम्र 32 वर्ष 3. शैलेश कुमार वर्मा पुत्र राम सेवक वर्मा निवासी डोमनपुर, बगियागांव चौराहा, थाना जयसिंहपुर जिला सुलतानपुर उम्र 39 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* 1. एक अदद मोबाइल VIVO T3X 5G 2. एक अदद मोबाइल रेडमी 3. एक अदद मोबाइल VIVO 1904 4. 01 अदद ए.टी.एम. 02 अदद चैक बुक 5. कुल 7,000/- रूपया (प्रत्येक से 4362/-, 1525/-, 1113/-) *गिरफ्तारी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्र0नि0 श्रीमती कचंन सिंह 2. उ0नि शिवजनम यादव, 3. हे0का0 अकिंत कुमार, 4. का0 विक्रम सिंह, 5. का0 राजकुमार पाल3
- अफीम कोठी लोहा मंडी में सड़क धसी 8 से 10 फिट गहरा गड्ढा बना मुसीबत बार-बार धंस रहे नाले ने खोली निर्माण कार्य की पोल, हादसे का बढ़ा खतरा कानपुर। अफीम कोठी लोहा मंडी में सीएनजी पंप के सामने सड़क धंसने से करीब 8 से 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। सड़क के इस तरह धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नाला पिछले कई महीनों से बार-बार धंस रहा है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और बिना उचित प्लानिंग किए गए काम पर भी सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि गड्ढे वाली जगह जीटी रोड से सटी है, जहां दिनभर वाहनों का भारी दबाव रहता है। वहीं सामने यू-टर्न होने के कारण यातायात का दबाव और बढ़ जाता है। ऐसे में सड़क धंसने से जाम के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरने और नाले की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।1
- दुनिया ने कहा—'उम्र हो गई, घर बैठो'... CM योगी ने कहा—माँ 'पूरा उत्तर प्रदेश आपका है, जहां मर्जी वहां जाओ! दुनिया ने कहा—'उम्र हो गई, घर बैठो'... CM योगी ने कहा—माँ 'पूरा उत्तर प्रदेश आपका है, जहां मर्जी वहां जाओ! उत्तर प्रदेश में 60+ उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में टिकट का खर्च अब ₹0।1
- सरयू के तेज बहाव में युवती लापता, छोटी बहन को ग्रामीणों ने बचाया आलापुर। बहिंगवा जोगीपुर (जगदीशपुर) क्षेत्र के चहोड़ा घाट पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सरयू नदी किनारे फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से जया पाण्डेय तेज धारा में बह गईं। बहन को बचाने के लिए छोटी बहन शुभी पाण्डेय भी नदी में कूद पड़ीं, जिन्हें ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुभी पाण्डेय का रामनगर पीएचसी में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं आलापुर पुलिस, गोताखोर और ग्रामीण जया पाण्डेय की तलाश में जुटे हुए हैं। सरयू नदी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। परिजनों की निगाहें सरयू की लहरों पर टिकी हैं। परिवार और ग्रामीण जया पाण्डेय के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। 🙏 #अम्बेडकरनगर #आलापुर #सरयू_नदी #चहोड़ा_घाट #जया_पाण्डेय #रेस्क्यू_ऑपरेशन #BreakingNews #LocalNews1
- आरक्षण सहित पांच मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद का हुआ प्रदर्शन राष्ट्रपति को,, भेजा ज्ञापन सुल्तानपुर जनपद में राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद ने समान समाज के हितों व सामाजिक समानता और विभिन्न नीतिगत मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया ,वहीं संगठन के पदाधिकारीयो ने एकजुट होकर सुल्तानपुर शहर के तिकोनिया पार्क में अपनी मांगों के समर्थन को लेकर आवाज उठाई है ,जहां पर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी सुल्तानपुर के माध्यम से पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है1
- डेवाढ़ पुल का निर्माण जोरों पर पूरा होने में लगभग 6 से 10 माह लगेगा इसके उपरान्त यह चालू हो जाएगा2