Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौ तस्करों और बजरंग दल के बीच हिंसक झड़प, एक की जान गई गौ तस्करी से जुड़े एक कथित मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और संदिग्ध तस्करों के बीच देर रात टकराव की बात सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Mohammad Afzal
गौ तस्करों और बजरंग दल के बीच हिंसक झड़प, एक की जान गई गौ तस्करी से जुड़े एक कथित मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और संदिग्ध तस्करों के बीच देर रात टकराव की बात सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज में बाढ़ की आहट, गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है प्रयागराज: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। निचले तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- फूलपुर तहसील में किसानों का प्रदर्शन, 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा फूलपुर, प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फूलपुर तहसील परिसर में मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी को सौंपा गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में भूमि माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई, किसानों की जमीनों की सुरक्षा, जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक, डीएपी एवं यूरिया खाद की कालाबाजारी पर अंकुश, नहरों में समय से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने, आवारा पशुओं व बंदरों से फसलों की सुरक्षा, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार, बिजली विभाग की मनमानी पर रोक तथा सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने सहित 21 प्रमुख मांगें शामिल हैं। मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे ने कहा कि धान की रोपाई का समय होने के बावजूद किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही है और नहरों में समय पर पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने तथा सभी प्रमुख नहरों में नियमित रूप से पानी छोड़े जाने की मांग की। मंडल महासचिव जगदीश नारायण तिवारी ने कहा कि यदि किसानों को समय पर खाद और सिंचाई का पानी नहीं मिला तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में संगठन मंत्री मुन्ना सिंह, उप मंडल सचिव गोविंद बहादुर सिंह, मंडल मंत्री राम मूरत यादव, एहसान खां, कमलेश, सुधीर, मनीष, ज्ञानचंद्र, आदित्य, अंकित सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को शासन तक भेजते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।2
- मुद्दा तो है : थमा चुनावी शोर, बूथ मैनेजमेंट पर जोर ! | Mudda to hai | Debate | Anaadi Tv दतिया में चुनावी शोर थम गया है... और अब बूथ मैनेजमेंट पर दलों का फोकस है.. लेकिन अब सवाल ये है कि चुनाव प्रचार किसका बेहतर रहा... बीजेपी या कांग्रेस.... देखा जाए तो बीजेपी ने पूरा चुनाव बूथ और डैमेज कंट्रोल पर केंद्रित रखा.. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद पैदा हुई नाराजगी को शांत करने के लिए बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया... वहीं कांग्रेस ने भी दतिया को प्रतिष्ठा का चुनाव बनाया...1
- जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में उतरे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र, बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ शुरू किया हस्ताक्षर अभियान प्रयागराज में जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। रामपुर में स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय जो सपा नेता आजम खान ने बनाया था, उसके समर्थन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी का विरोध किया है। छात्र नेता विजयकांत व हरेन्द्र यादव ने कहा कि जब विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ था। उस समय रामपुर विकास प्राधिकरण अस्तित्व में ही नहीं था लेकिन रामपुर विकास प्राधिकरण सरकार की शह पर राजनीतिक प्रतिशोध के चलते इस तरह की कार्रवाई कर रहा है।1
- थाना सराय अकिल अंतर्गत हुई हत्या के संबंध में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में क्षेत्राधिकारी घायल ने दी बाइट कौशांबी : थाना सराय अकिल अंतर्गत हुई हत्या के प्रयास की घटना से सम्बन्धित 15 हजार रूपये के इनामिया अभियुक्त सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल की वीडियो बाइट।1
- 124 महिला परीक्षार्थियों नी की भागीदारी। प्रयागराज। प्रयागराज में आरआरसी इलाहाबाद द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test-PET) का आयोजन दिनांक 25 जुलाई से प्रयागराज स्थित डीएसए ग्राउंड में किया जा रहा है। रेल भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 225 महिला अभ्यर्थियों सहित कुल 3736 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुये थे । भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संपूर्ण परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें प्रत्येक परीक्षार्थी को निर्धारित मानकों के अनुसार अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करना अनिवार्य है । परीक्षा के दौरान महिला परीक्षार्थियों को 5 मिनट 15 सेकंड के भीतर 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। इसके अतिरिक्त उन्हें 20 किलोग्राम भार उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होती है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में पात्रता प्राप्त करने के लिए इन दोनों मानकों को सफलतापूर्वक पूरा करना आवश्यक है। आज आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 124 महिला अभ्यर्थियों ने भागीदारी की जिसमें 74 महिला अभ्यर्थी सफल रही । रेल प्रशासन द्वारा मैदान पर सबसे पहले PET सत्यापन किया जाता है, जिसके बाद बायोमेट्रिक पहचान एवं आधार प्रमाणीकरण और फिर आर एफ आई डी पंजीकरण पूरा किया जाता है। इस प्रक्रिया के पश्चात अभ्यर्थियों को दौड़ की दूरी, समय सीमा तथा वजन उठाने के नियमों की पूरी जानकारी दी जाती है। उत्तर मध्य रेलवे एवं रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, इलाहाबाद का उद्देश्य संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कर योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित करना है। शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक, रजनीश अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य दीपक कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता तथा सहायक कार्मिक अधिकारी रुपेश कुमार सुमन के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया जा रहा है। परीक्षा स्थल पर सुरक्षा, अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनी रहे। परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परीक्षा स्थल पर पेयजल, पंखे, कूलर, टेंट तथा स्वच्छ शौचालयों की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।2
- जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस को मिली शिकायत पत्र करछना थाना क्षेत्र के पनासा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी2