Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज में बाढ़ की आहट, गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है प्रयागराज: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। निचले तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Mohammad Afzal
प्रयागराज में बाढ़ की आहट, गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है प्रयागराज: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। निचले तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज में बाढ़ की आहट, गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है प्रयागराज: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। निचले तटीय क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- फूलपुर तहसील में किसानों का प्रदर्शन, 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा फूलपुर, प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फूलपुर तहसील परिसर में मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी को सौंपा गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में भूमि माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई, किसानों की जमीनों की सुरक्षा, जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक, डीएपी एवं यूरिया खाद की कालाबाजारी पर अंकुश, नहरों में समय से सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने, आवारा पशुओं व बंदरों से फसलों की सुरक्षा, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार, बिजली विभाग की मनमानी पर रोक तथा सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने सहित 21 प्रमुख मांगें शामिल हैं। मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे ने कहा कि धान की रोपाई का समय होने के बावजूद किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही है और नहरों में समय पर पानी भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने तथा सभी प्रमुख नहरों में नियमित रूप से पानी छोड़े जाने की मांग की। मंडल महासचिव जगदीश नारायण तिवारी ने कहा कि यदि किसानों को समय पर खाद और सिंचाई का पानी नहीं मिला तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में संगठन मंत्री मुन्ना सिंह, उप मंडल सचिव गोविंद बहादुर सिंह, मंडल मंत्री राम मूरत यादव, एहसान खां, कमलेश, सुधीर, मनीष, ज्ञानचंद्र, आदित्य, अंकित सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एसडीएम फूलपुर हीरालाल सैनी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को शासन तक भेजते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।2
- श्री रामलीला समिति शुक्लगंज भड़ेवरा की आंशिक बैठक हुई संपन्न समयबद्ध रामलीला मंचन के लिए पहले से शुरू हुई तैयारियां, समिति ने बनाई रणनीति करछना । क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार स्थित श्री रामलीला समिति शुक्लगंज की आंशिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं रामलीला के पात्रों ने आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों, तिथियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। समिति अध्यक्ष राम बहादुर ओझा ने कहा कि समय से पूर्व तैयारियां शुरू होने से पात्रों को अभ्यास का पर्याप्त समय मिलता है और कार्यक्रम का संचालन निर्धारित समय पर सुचारु रूप से हो पाता है। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं पात्रों से सुझाव भी लिए गए। इस अवसर पर प्रबंधक प्रभंजन शर्मा, राम मनोहर लोहिया, राजमणि विश्वकर्मा, सुशील ओझा, देव शर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, अनिल यादव सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं पात्र उपस्थित रहे।1
- बेलहा सिंघा मऊ में डीएम के आदेश पर राजस्व टीम, SDM व पुलिस बल मौजूद प्रयागराज के हंडिया तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा बेलहा सिंघामऊ में मंगलवार को तालाब की भूमि का सीमांकन किया गया। यह कार्रवाई प्रयागराज जिलाधिकारी के आदेश पर की गई। इस दौरान राजस्व टीम, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। तालाब की पैमाइश दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक की गई। बताया गया है कि इस तालाब की पैमाइश पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाई थी। सीमांकन के दौरान पाया गया कि गांव के कई लोगों के घर तालाब की भूमि पर बने हुए हैं। इसके चलते इन परिवारों को बेघर होना पड़ सकता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तालाबों के सीमांकन के लिए बेलहा सिंघामऊ के अलावा कई अन्य ग्राम सभाओं को भी चिन्हित किया गया है। यह सीमांकन अभियान बेलहा सिंघामऊ से शुरू हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आगे कितने ग्राम सभाओं में तालाब की भूमि पर बसे लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा। राजस्व टीम ने उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में शांतिपूर्वक पैमाइश का कार्य संपन्न किया।2
- 6 वीं ओपन डिस्ट्रिक्ट कराटे चैम्पियनशिप में मॉडर्न कराटे एकेडमी का दबदबा, 25 स्वर्ण पदक जीतकर बनी ओवरऑल चैम्पियन प्रयागराज। कान्हा गार्डन, सुलेमसराय प्रयागराज में आयोजित 6 वीं ओपन डिस्ट्रिक्ट कराटे चैम्पियनशिप में मॉडर्न कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में लगभग 12 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें एकेडमी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया। एकेडमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी तकनीकी दक्षता और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। स्वर्ण पदक विजेताओं में वैष्णवी, स्वास्तिक, ईवा, स्तव्य, प्रियांशी, अनाहिता, स्चेत, अक्षत, सराह, अश्विनी, आदि, शुभी एवं रिफाकत सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकेडमी के चीफ कोच संजीव कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण मॉडर्न कराटे एकेडमी ने वर्ष 2024 एवं 2025 के बाद वर्ष 2026 में भी सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर लगातार तीसरी बार ओवरऑल चैम्पियन बनने की उपलब्धि हासिल की है। खिलाड़ियों की इस सफलता पर इलाहाबाद कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, चीफ कोच संजीव कुमार तथा उपस्थित अभिभावकों ने खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उक्त आशय की जानकारी संजीव कुमार चीफ कोच मॉडर्न कराटे एकेडमी ने दी।1
- प्रयागराज जिले के नगर पंचायत शंकरगढ़ की डूडा कालोनी मे व्याप्त गन्दगी, टूटी नालिया, पर डूडा कालोनी निवासियों ने मरम्मत की करी मांग1
- मुद्दा तो है : थमा चुनावी शोर, बूथ मैनेजमेंट पर जोर ! | Mudda to hai | Debate | Anaadi Tv दतिया में चुनावी शोर थम गया है... और अब बूथ मैनेजमेंट पर दलों का फोकस है.. लेकिन अब सवाल ये है कि चुनाव प्रचार किसका बेहतर रहा... बीजेपी या कांग्रेस.... देखा जाए तो बीजेपी ने पूरा चुनाव बूथ और डैमेज कंट्रोल पर केंद्रित रखा.. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद पैदा हुई नाराजगी को शांत करने के लिए बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया... वहीं कांग्रेस ने भी दतिया को प्रतिष्ठा का चुनाव बनाया...1
- गौ तस्करों और बजरंग दल के बीच हिंसक झड़प, एक की जान गई गौ तस्करी से जुड़े एक कथित मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और संदिग्ध तस्करों के बीच देर रात टकराव की बात सामने आई है। घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।1