साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित जनसुनवाई परिवादों का प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित जनसुनवाई परिवादों का प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश डूंगरपुर । जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम धाकड़ ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आवंटित लक्ष्य के अनुरूप स्थान चयनित करने, मिड डे मिल हेतु खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं रसद अधिकारी की संयुक्त बैठक करने, जनसुनवाई परिवादों को प्राथमिकता से देखकर संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करने, ई फाइल पेंडेंसी ना रखने तथा संपर्क पोर्टल पर तीस दिन से अधिक पेंडेंसी का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री ग्राम विकास योजना के अंतर्गत सभी विभागाध्यक्षों द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को पूर्ण जानकारी प्रदान कर डाटा अपडेट करने, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.2 में प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किये। बैठक में एवीएनएल अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही कटौती, फीडर वाइज किया जा रहें हैं मरम्मत कार्य, एग्रीकल्चर कनेक्शन, सोलर रूफ टॉप आदि की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक कृषि ने धरती आबा अभियान, आपणो धरती आपणो काम अभियान, कृषक गोष्ठियां, निगरानी समितियों की बैठकों, टीएडी द्वारा छात्रावासों में खाद्यान्न उपलब्धता, पशुपालन विभाग द्वारा मंगल पशु बीमा योजना, वैक्सीनेशन, मोबाइल वेटरनरी यूनिट, गौशाला निरीक्षण, उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदन एवं जारी स्वीकृतियां, राइजिंग राजस्थान की प्रगति आदि के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इसके साथ पीएचईडी, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित समस्त विभागों ने योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी। बैठक के दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित जनसुनवाई परिवादों का प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित जनसुनवाई परिवादों का प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश डूंगरपुर । जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम धाकड़ ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आवंटित लक्ष्य के अनुरूप स्थान चयनित
करने, मिड डे मिल हेतु खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं रसद अधिकारी की संयुक्त बैठक करने, जनसुनवाई परिवादों को प्राथमिकता से देखकर संतुष्टि पूर्ण निस्तारण करने, ई फाइल पेंडेंसी ना रखने तथा संपर्क पोर्टल पर तीस दिन से अधिक पेंडेंसी का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री ग्राम विकास योजना के अंतर्गत सभी विभागाध्यक्षों द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों
को पूर्ण जानकारी प्रदान कर डाटा अपडेट करने, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.2 में प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किये। बैठक में एवीएनएल अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही कटौती, फीडर वाइज किया जा रहें हैं मरम्मत कार्य, एग्रीकल्चर कनेक्शन, सोलर रूफ टॉप आदि की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक कृषि ने धरती आबा अभियान, आपणो धरती आपणो काम अभियान, कृषक गोष्ठियां, निगरानी समितियों की बैठकों, टीएडी द्वारा छात्रावासों में
खाद्यान्न उपलब्धता, पशुपालन विभाग द्वारा मंगल पशु बीमा योजना, वैक्सीनेशन, मोबाइल वेटरनरी यूनिट, गौशाला निरीक्षण, उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आवेदन एवं जारी स्वीकृतियां, राइजिंग राजस्थान की प्रगति आदि के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इसके साथ पीएचईडी, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित समस्त विभागों ने योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी। बैठक के दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।
- सीमलवाड़ा। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देशन में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह ऐन मौके पर रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान बारात को बैरंग लौटा दिया गया तथा बालिका के माता-पिता को पाबंद किया गया कि वे बालिग होने के बाद ही विवाह करें। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि धम्बोला थाना क्षेत्र की चाड़ोली पंचायत के नवाघरा गांव में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही उनके निर्देशन में तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम में हल्का पटवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से हिमांशु जैन, सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक सुरेंद्र ढोली, धम्बोला थाना के उपनिरीक्षक सकाराम एवं एएसआई चेतनलाल मय जाब्ता शामिल रहे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सागवाड़ा क्षेत्र से बारात पहुंच चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने तत्काल दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें दूल्हे की उम्र 23 वर्ष एवं दुल्हन की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। दुल्हन के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तुरंत विवाह रुकवा दिया और बारात को बिना विवाह के वापस लौटा दिया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि बालिका के माता-पिता को समझाइश देकर पाबंद किया गया है कि वे 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- डूंगरपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकानदार राजेन्द्र (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से टुबोर्ग प्रीमियम बियर की 20 बोतल और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 10 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र में DST टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास मस्तान बाबा दरगाह में मटका जुआ खेल रहे आरोपी अब्दुल रहीम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5,340 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे की पर्चियां भेज रहा था और गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by Jivram bhagora1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सख्त चेतावनी दी एफसीआई के ऑल ऑफिसरों को राजाफेड के ऑल अफसर को अन्य जाता का अगर एक इंची भी गेहूं व्यर्थ गया समर्थन मूल्य नहीं मिला तो उसके परिणाम भुगतने को लिए तैयार रहे समर्थन मूल्य के गेहूं खरीदने वाले सरकारी चौकीदार।2
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (विधवा महिला के बेल को पिटने वाले पर अब होगी कानुनी कार्यवाही, पुलिस पंहुची मोके पर) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के गलदर गांव की एक विधवा मां ने गांव के ही युवक द्वारा बेल को पिटने व लड़ाई झगड़ा पर उतारू को लेकर पाटन पुलिस थाने में एक लिखित रिपोर्ट दी जिस पर पाटन पुलिस ने तुरन्त एक्सन लेते हुए थानाधिकारी सुरजमल खराड़ी ने थाने में पदस्थ एएसआई शंकरलाल को मय जाब्ता मौके पर भेजा पुलिस ने मोके पर पंहुच कर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुला कर बेल का मेडीकल करवा कर बेल को पिटने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी वहीं क्षेत्र में गो माता के सम्मान में सभी ने नंदी को लेकर सोशल मिडिया पर जो साथ दिया जीसे जनता में सराहा जा रहा है3
- डूंगरपुर में राशन डीलरों का शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन:11वें दिन भी धरना जारी, बकाया कमीशन सहित कई मांगें डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी। डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी। डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना 11वें दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि उन्हें लंबे समय से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2023 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का लगभग ढाई करोड़ रुपये का कमीशन अभी तक बकाया है, जिससे डीलरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। राशन वितरण के दौरान नेटवर्क की समस्या से काम में बाधा आती है। गर्मी में उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, जिससे डीलर और उपभोक्ताओं के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। डीलरों ने आरोप लगाया कि करीब 18 से 20 राशन डीलरों का कमीशन गलती से अन्य डीलरों के खातों में चला गया है, जिसे सुधारने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा, जिले में गेहूं का आवंटन लगातार कम किया जा रहा है, जिससे प्रति डीलर 2 से 10 क्विंटल तक की कमी आई है। इससे उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है और डीलरों पर दबाव बढ़ रहा है। जिन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और जहां अनाज के गबन का आरोप है, वहां अस्थाई व्यवस्था की गई है, लेकिन उन स्थानों पर आवंटन 'शून्य' दिखाया जा रहा है, जिससे वितरण पूरी तरह ठप है। जिला अध्यक्ष जैन ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे अपना धरना जारी रखेंगे।1
- डूंगरपुर जिले में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी के तहत जिला प्रशासन व सांख्यिकी विभाग की ओर से डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सोमवार से जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मकानों की सूची बनाने, आवास गणना करने और तकनीकी रूप से एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ की सबसे ताजा सबसे पहले खबर। राजस्थान सूवे में अक्षय तृतीया पर भीषण हादसा। 79 हजर करोड़ की रिफाइनरी में लगी भीषण आग सैकड़ो दमकले अभी तक काबू नहीं पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने और राजस्थान के दौरे को रद्द कर दिया गया है।1