Shuru
Apke Nagar Ki App…
jivram bhagora uyuuruythryiggu hyt 8 me pesaa me pesaa hi nahi ho
Jivram bhagora
jivram bhagora uyuuruythryiggu hyt 8 me pesaa me pesaa hi nahi ho
More news from राजस्थान and nearby areas
- सीमलवाड़ा। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देशन में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह ऐन मौके पर रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान बारात को बैरंग लौटा दिया गया तथा बालिका के माता-पिता को पाबंद किया गया कि वे बालिग होने के बाद ही विवाह करें। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि धम्बोला थाना क्षेत्र की चाड़ोली पंचायत के नवाघरा गांव में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही उनके निर्देशन में तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम में हल्का पटवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से हिमांशु जैन, सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक सुरेंद्र ढोली, धम्बोला थाना के उपनिरीक्षक सकाराम एवं एएसआई चेतनलाल मय जाब्ता शामिल रहे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सागवाड़ा क्षेत्र से बारात पहुंच चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने तत्काल दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें दूल्हे की उम्र 23 वर्ष एवं दुल्हन की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। दुल्हन के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तुरंत विवाह रुकवा दिया और बारात को बिना विवाह के वापस लौटा दिया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि बालिका के माता-पिता को समझाइश देकर पाबंद किया गया है कि वे 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- Post by Jivram bhagora1
- धंबोला। त्रिमेस डूंगरपुर छात्रावास परिसर शनिवार को समाज की एकता और संगठन शक्ति का साक्षी बना, जहां उदयपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजजनों का अभूतपूर्व जमावड़ा हुआ। वृहद बैठक में छात्रावास विकास, संगठन मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर गंभीर मंथन करते हुए त्रिमेस डूंगरपुर अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या द्वारा 10 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा की गई तथा भूमि लीज नवीनीकरण के लिए विशेष समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार पंड्या रहे, जबकि अध्यक्षता प्रियकांत पंड्या (अध्यक्ष, त्रिमेस डूंगरपुर) ने की। विशिष्ट अतिथियों में सुरेश फलोजिया,लक्ष्मी नारायण पांडे, शांतिलाल गोपाल पंड्या, लीलाधर त्रिवेदी, विनोद कुमार पानेरी, नवीन चंद्र त्रिवेदी, सुरेश चंद्र व्यास, बाबूलाल व्यास, यशवंत कुमार व्यास, शंभूलाल मेहता, किलकेश कुमार जोशी, दिनेश चंद्र पंड्या, ओमप्रकाश व्यास, विपिन कुमार व्यास, कन्हैयालाल पंड्या, अशोक कुमार पानेरी, देवीलाल त्रिवेदी, किरीट पंड्या,धीरज कुमार जोशी, अनिल कुमार पंड्या, अशोक कुमार पानेरी, लोकेश चंद्र जोशी, दिलीप कुमार जोशी, डॉ. हेमंत कुमार उपाध्याय, नंदकिशोर भट्ट एवं दीपक कुमार भट्ट विनोद त्रिवेदी,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत भगवान श्री एकलिंगनाथ जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई। प्रारंभ में प्रियकांत पंड्या ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राज्य सरकार से छात्रावास भूमि की लीज माफ करने के लिए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। इसके पश्चात महेंद्र कुमार भट्ट ने छात्रावास की अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी, वहीं हरीश कुमार उपाध्याय ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता भूपेंद्र कुमार पंड्या ने समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को एक मंच पर आकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखना होगा। *लीज नवीनीकरण के लिए समिति गठित* बैठक में छात्रावास भूमि की लीज नवीनीकरण हेतु शांतिलाल पंड्या के नेतृत्व में 9 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में सुरेश फलोजिया, प्रियकांत पंड्या, निलेश कुमार उपाध्याय, मोहनलाल उपाध्याय, हरीश कुमार उपाध्याय, महेंद्र कुमार भट्ट, चिराग कुमार व्यास एवं दिनेश चंद्र पंड्या को सदस्य बनाया गया है। *महत्वपूर्ण निर्णय और घोषणाएं* बैठक में समाज के उत्थान हेतु 10 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा की गई। साथ ही संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्थायी सदस्यता राशि जमा कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। *उल्लेखनीय उपस्थिति* कार्यक्रम में उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर और सागवाड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से गोमतीशंकर पंड्या, विनोद कुमार पानेरी, किशोर कुमार पंड्या, किरीट कुमार पंड्या, कन्हैयालाल पंड्या, महेश चंद्र जोशी, बृजमोहन पंड्या, महेंद्र कुमार भट्ट, ओमप्रकाश व्यास, आशुतोष कुमार पंड्या, मुकेश कुमार पंड्या, अनिल कुमार पंड्या, विनोद कुमार त्रिवेदी, प्रवीण कुमार जोशी, दयालाल त्रिवेदी, देवीलाल त्रिवेदी, हरीश कुमार उपाध्याय, ओमप्रकाश व्यास सहित अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीश कुमार उपाध्याय एवं चिराग कुमार व्यास ने किया। अंत में सभी ने समाज की एकता, संगठन सुदृढ़ीकरण और छात्रावास विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- डूंगरपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकानदार राजेन्द्र (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से टुबोर्ग प्रीमियम बियर की 20 बोतल और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 10 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र में DST टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास मस्तान बाबा दरगाह में मटका जुआ खेल रहे आरोपी अब्दुल रहीम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5,340 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे की पर्चियां भेज रहा था और गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सख्त चेतावनी दी एफसीआई के ऑल ऑफिसरों को राजाफेड के ऑल अफसर को अन्य जाता का अगर एक इंची भी गेहूं व्यर्थ गया समर्थन मूल्य नहीं मिला तो उसके परिणाम भुगतने को लिए तैयार रहे समर्थन मूल्य के गेहूं खरीदने वाले सरकारी चौकीदार।2
- डूंगरपुर जिले में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी के तहत जिला प्रशासन व सांख्यिकी विभाग की ओर से डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सोमवार से जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मकानों की सूची बनाने, आवास गणना करने और तकनीकी रूप से एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।1
- आखातीज को वागड़ के साहेटी के समस्त गांवों के मेट कोटवाल साहेटी आगेवन गोविन्द गुरू के प्रथम शिष्य कलु भेमा (कलजी भेमा)के वंशज वर्तमान साहेटी के कोटवाल के अनुयाई सामिल हो कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की धोणी में सुकड़ी,नारीयल धी का हवन करते हैं। उस दिन बेला पंथी नर नारी अपनी पोशाक में पुरुष भाला व स्त्रियां त्रशुल हाथ में लाल व सफेद कागरे दार नेजा को धारण कर मानव धर्म पांच दिन की पुर्ण पालन करने व बहन बेटी की शादि महावारी की सुरूयात हो जाने के बाद करवाने का ,और बहन बेटी के नाम से किसी प्रकार से दहेज दापा नही लेना, शादी में वर पक्ष के कड़वा व कन्या पक्ष से (अमर) सुडली के साथ विवाह सम्पन्न कराने का मुल मंत्र का अनुसरण करने के मानव मुल्य को याद दिलाया जाता अपने पुर्वजों कि मानवीय संस्कार संस्कृति को आबाद रखने सुद्ध अन्न जल का आहार करने तन मन को सुदृद करके भक्तों को कर्म को उदगम के लिए सद कर्म कि और अग्रसर होने का उद्घाटन किया गया।1
- डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन, जिला डूंगरपुर के बैनर तले राशन डीलरों का अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पिछले 11 दिन से चल रहा है। कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरने के 11 वे दिन राशन डीलर्स ने अर्ध नग्न प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।1