Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर कलेक्ट्रेट पर राशन डीलर एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना 11 वे दिन भी जारी, राशन डीलर्स ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन, जिला डूंगरपुर के बैनर तले राशन डीलरों का अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पिछले 11 दिन से चल रहा है। कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरने के 11 वे दिन राशन डीलर्स ने अर्ध नग्न प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
Dungarpur Fast News
डूंगरपुर कलेक्ट्रेट पर राशन डीलर एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना 11 वे दिन भी जारी, राशन डीलर्स ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन, जिला डूंगरपुर के बैनर तले राशन डीलरों का अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पिछले 11 दिन से चल रहा है। कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरने के 11 वे दिन राशन डीलर्स ने अर्ध नग्न प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
- User6872Dungarpur, Rajasthan🤝49 min ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर जिले में आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी के तहत जिला प्रशासन व सांख्यिकी विभाग की ओर से डूंगरपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सोमवार से जिला स्तरीय फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। 20 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को मकानों की सूची बनाने, आवास गणना करने और तकनीकी रूप से एचएलओ मोबाइल ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।1
- आखातीज को वागड़ के साहेटी के समस्त गांवों के मेट कोटवाल साहेटी आगेवन गोविन्द गुरू के प्रथम शिष्य कलु भेमा (कलजी भेमा)के वंशज वर्तमान साहेटी के कोटवाल के अनुयाई सामिल हो कर छाणी मगरी धाम बेडसा में इन्द्र की धोणी में सुकड़ी,नारीयल धी का हवन करते हैं। उस दिन बेला पंथी नर नारी अपनी पोशाक में पुरुष भाला व स्त्रियां त्रशुल हाथ में लाल व सफेद कागरे दार नेजा को धारण कर मानव धर्म पांच दिन की पुर्ण पालन करने व बहन बेटी की शादि महावारी की सुरूयात हो जाने के बाद करवाने का ,और बहन बेटी के नाम से किसी प्रकार से दहेज दापा नही लेना, शादी में वर पक्ष के कड़वा व कन्या पक्ष से (अमर) सुडली के साथ विवाह सम्पन्न कराने का मुल मंत्र का अनुसरण करने के मानव मुल्य को याद दिलाया जाता अपने पुर्वजों कि मानवीय संस्कार संस्कृति को आबाद रखने सुद्ध अन्न जल का आहार करने तन मन को सुदृद करके भक्तों को कर्म को उदगम के लिए सद कर्म कि और अग्रसर होने का उद्घाटन किया गया।1
- संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के गामड़ी देवल गाँव में भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण जय श्री परशुराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान परशुराम के भजनों पर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की। शोभायात्रा के पश्चात भगवान की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी मौजूद समाजजनों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में गामड़ी देवल के समस्त ब्राह्मण समाज की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे पूरा माहौल धर्ममय हो गया।1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सख्त चेतावनी दी एफसीआई के ऑल ऑफिसरों को राजाफेड के ऑल अफसर को अन्य जाता का अगर एक इंची भी गेहूं व्यर्थ गया समर्थन मूल्य नहीं मिला तो उसके परिणाम भुगतने को लिए तैयार रहे समर्थन मूल्य के गेहूं खरीदने वाले सरकारी चौकीदार।2
- सीमलवाड़ा। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देशन में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह ऐन मौके पर रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान बारात को बैरंग लौटा दिया गया तथा बालिका के माता-पिता को पाबंद किया गया कि वे बालिग होने के बाद ही विवाह करें। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि धम्बोला थाना क्षेत्र की चाड़ोली पंचायत के नवाघरा गांव में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही उनके निर्देशन में तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम में हल्का पटवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से हिमांशु जैन, सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक सुरेंद्र ढोली, धम्बोला थाना के उपनिरीक्षक सकाराम एवं एएसआई चेतनलाल मय जाब्ता शामिल रहे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सागवाड़ा क्षेत्र से बारात पहुंच चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने तत्काल दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें दूल्हे की उम्र 23 वर्ष एवं दुल्हन की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। दुल्हन के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तुरंत विवाह रुकवा दिया और बारात को बिना विवाह के वापस लौटा दिया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि बालिका के माता-पिता को समझाइश देकर पाबंद किया गया है कि वे 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- डूंगरपुर में राशन डीलरों का शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन:11वें दिन भी धरना जारी, बकाया कमीशन सहित कई मांगें डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी। डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी। डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना 11वें दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि उन्हें लंबे समय से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2023 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का लगभग ढाई करोड़ रुपये का कमीशन अभी तक बकाया है, जिससे डीलरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। राशन वितरण के दौरान नेटवर्क की समस्या से काम में बाधा आती है। गर्मी में उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, जिससे डीलर और उपभोक्ताओं के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। डीलरों ने आरोप लगाया कि करीब 18 से 20 राशन डीलरों का कमीशन गलती से अन्य डीलरों के खातों में चला गया है, जिसे सुधारने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा, जिले में गेहूं का आवंटन लगातार कम किया जा रहा है, जिससे प्रति डीलर 2 से 10 क्विंटल तक की कमी आई है। इससे उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है और डीलरों पर दबाव बढ़ रहा है। जिन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और जहां अनाज के गबन का आरोप है, वहां अस्थाई व्यवस्था की गई है, लेकिन उन स्थानों पर आवंटन 'शून्य' दिखाया जा रहा है, जिससे वितरण पूरी तरह ठप है। जिला अध्यक्ष जैन ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे अपना धरना जारी रखेंगे।1
- डूंगरपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकानदार राजेन्द्र (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से टुबोर्ग प्रीमियम बियर की 20 बोतल और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 10 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र में DST टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास मस्तान बाबा दरगाह में मटका जुआ खेल रहे आरोपी अब्दुल रहीम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5,340 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे की पर्चियां भेज रहा था और गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- डूंगरपुर जिले में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन, जिला डूंगरपुर के बैनर तले राशन डीलरों का अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पिछले 11 दिन से चल रहा है। कलेक्ट्रेट के बाहर आज धरने के 11 वे दिन राशन डीलर्स ने अर्ध नग्न प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।1