Shuru
Apke Nagar Ki App…
Neelesh THAKUR
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने परीक्षा सुधारों के लिए तकनीकी विशेषज्ञ श्री नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स का गठन करने का निर्णय लिया है। यह टास्क फोर्स न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान करेगी, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए ऐसी मजबूत व्यवस्था तैयार करेगी जिससे परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह लीक-प्रूफ, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया जा सके। सरकार का मानना है कि यह पहल भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मध्य प्रदेश के ग्राम टिकरिया में खुद का भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र को गौशाला में संचालित करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से परेशान होकर ग्रामीणों ने नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।1
- ग्राम टिकरवारा में मिट्टी की खुशबू और अन्नदाता के साथ पीएचई मंत्री सम्पतिया उईके ने धान रोपाई कर किसानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अन्नदाताओं के बीच पहुंचकर स्वयं धान की रोपाई में भाग लिया और किसानों का हौसला बढ़ाया।1
- घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सारसडोल में 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान ग्राम सारसडोल निवासी 25 वर्षीय रामकिशन कुमरे, पिता लेखराम कुमरे पर किसी बात को लेकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के चलते गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जबलपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से 'ऑपरेशन गरिमा' अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत शहर के कई कैफे और स्पा सेंटरों में जांच की जा रही है। हाल की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर निजी केबिनों, संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के पालन की गहनता से पड़ताल की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जहां भी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के संबंध में एएसपी अन्नू बेनीवाल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- मंडला के किले वार्ड में व्याप्त गंदगी के कारण पूरी बस्ती पर बेदखली का संकट खड़ा हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है। स्थानीय निवासियों की माँग है कि क्षेत्र में तुरंत सफाई कराई जाए और बेपरवाही से गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।1
- जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित बाई का बगीचा इलाके में रविवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में विशाल सोनकर नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि अंकित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या और खूनी संघर्ष के बाद बाई का बगीचा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के वक्त विशाल सोनकर अपने साथियों के साथ मौजूद था, तभी सवन, बल्लू और साहिल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमले के बाद मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण विशाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार अंकित सोनकर का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरी घटना में कुल चार लोगों के घायल होने की सूचना है। बेलबाग थाना पुलिस ने सवन, बालू और साहिल को आरोपी बनाते हुए त्वरित कार्रवाई की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने के कारण पुलिस को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की तहकीकात के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।2