Shuru
Apke Nagar Ki App…
Neelesh Tiwari
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बाबा बागेश्वर ने सुनाया अन्नपूर्णा सेवा से जुड़ा प्रसंग, बोले- भगवान धन कई लोगों को देते हैं, ऐसा मन बहुत कम लोगों को छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अन्नपूर्णा सेवा से जुड़ा एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में बागेश्वर धाम में बड़े आयोजन और कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम के चलते अचानक काफी खर्च बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि जमीन, टीन शेड, साफ-सफाई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आयोजित बड़े कार्यक्रम के कारण आर्थिक व्यवस्था पर अतिरिक्त भार आया। बाबा बागेश्वर ने बताया कि उस समय अन्नपूर्णा की व्यवस्था को लेकर उन्हें चिंता होने लगी थी। उन्होंने कहा कि नाम बड़ा होने के कारण किसी से आर्थिक मदद मांगना भी सहज नहीं था। इसी दौरान उन्होंने अपने मित्र अनंत भाई को फोन कर केवल अन्नपूर्णा की व्यवस्था में आ रही परेशानी के बारे में बताया। बाबा के अनुसार, अनंत भाई ने उनकी पूरी बात सुनने के बाद तुरंत कहा कि गुरुजी आप चिंता न करें, पूरे वर्ष की अन्नपूर्णा का खर्च हम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि बिना किसी औपचारिक मांग या जानकारी लिए अनंत भाई ने वर्ष 2025 की अन्नपूर्णा सेवा की पूरी व्यवस्था संभालने की बात कही। बाबा बागेश्वर ने इस प्रसंग को सज्जनता और सेवा भावना का उदाहरण बताते हुए कहा कि बागेश्वर धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था होती है और कई अवसरों पर करीब 20-20 हजार लोगों तक भोजन पहुंचता है।1
- नौगांव के वार्ड नंबर 20 में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य का भूमि पूजन पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी ने किया इस दौरान वार्डवासियों ने पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे वार्ड में केवल पार्षद प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के बेटे की तरह काम करते हैं। वार्डवासियों के अनुसार साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अमित तिवारी लगातार प्रयास करते हैं और वार्डवासियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं ।1
- दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई* दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई*1
- पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी 📢 पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। फेस-2 में प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के चलते अब कार्यक्रम गणेश पैलेस में आयोजित करना पड़ रहा है। इस पर केशव यादव ने नाराजगी व्यक्त की।1
- भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है। कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं। जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही। भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है। कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं। जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही।1
- टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर के देरी चौकी के कमलपुरा के पास कुछ नकाश पोश चोरों ने पलेरा से जिम कर के लौट रहे लोगों पर किया हमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में किया रेफर1
- गलत फहमी का शिकार ग्राहक और फिर शराब दुकान दार ने न कुछ सुना और न समझा सीधे पीटने लगा.. छतरपुर। मप्र।आकाशवाणी तिराहे पर एक ग्राहक शराब लेने गया उसने शराब खरीदी और 220 रु दे कर जाने लगा जल्दबाजी में दुकानदार ने ध्यान नहीं दिया और उसे लगा कि 120 रुपए देकर भागने लगा है फिर क्या बिना सोचे समझे दुकान ने ग्राहक पीटना शुरू कर दिया अब आगे आप खुद देख लो...1
- गोरगाय में 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या,गांव में मचा हड़कंप छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरगाय गांव में बुधवार सुबह 40 वर्षीय शेरा सिंह यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे की है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल ओरछा रोड थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाना शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोली मारकर हत्या की इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, परिजन फिलहाल घटना को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए हत्या के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। रजत सकलेचा पुलिस अधीक्षक छतरपुर1