Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौगांव के वार्ड नंबर 20 में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य का भूमि पूजन पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी ने किया इस दौरान वार्डवासियों ने पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे वार्ड में केवल पार्षद प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के बेटे की तरह काम करते हैं। वार्डवासियों के अनुसार साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अमित तिवारी लगातार प्रयास करते हैं और वार्डवासियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं ।
The best news
नौगांव के वार्ड नंबर 20 में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य का भूमि पूजन पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी ने किया इस दौरान वार्डवासियों ने पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे वार्ड में केवल पार्षद प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के बेटे की तरह काम करते हैं। वार्डवासियों के अनुसार साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अमित तिवारी लगातार प्रयास करते हैं और वार्डवासियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शराब बंद कराने SP ऑफिस पहुंचीं कुपी गांव की महिलाएं, बोलीं- घर बर्बाद हो रहे शराब बंद कराने SP ऑफिस पहुंचीं कुपी गांव की महिलाएं, बोलीं- घर बर्बाद हो रहे1
- नौगांव के उत्कृष्ट विद्यालय में चल रहे संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच जारी, दूसरे दिन खेले गए 10 मुकाबले बालक वर्ग में टीकमगढ़ ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की वहीं बालिका वर्ग में सागर ने फाइनल में प्रवेश किया । प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक एवं बालिका वर्ग के एक-एक सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे । उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एमपी अहिरवार ने बताया कि तीन दिवसीय संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार शाम 4 बजे किया जाएगा। उन्होंने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है ।1
- ग्राम पंचायत मडरखा के नैगुवां गांव की प्राथमिक शाला स्कूल बिल्डिंग भवन एवं विभिन्न प्रकार की जन समस्या। ब्रेकिंग न्यूज़ | नौगांव मडरखा पंचायत के नैगुवां गांव में प्राथमिक शाला 2 साल से जर्जर, खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे नौगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मडरखा के ग्राम नैगुवां से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार और उनकी टीम द्वारा प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से पूछताछ में कई गंभीर मुद्दे सामने आए। बच्चों ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग लगभग 2 वर्ष से टूटी पड़ी है, आज तक उसकी मरम्मत / निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके कारण सभी बच्चों को खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि 1 सितंबर 2026 को ग्राम नैगुवां पंचायत मडरखा के समस्त ग्रामीणों ने स्कूली समस्या एवं पंचायत में मूलभूत सुविधाओं, ग्राम विकास और अन्य जनसमस्याओं को लेकर छतरपुर जिले में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही जी एवं जिला अध्यक्ष गजेंद्र अहिरवार जी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा था। प्रशासन द्वारा उस समय एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी आज तक ग्राम नैगुवां पंचायत मडरखा की समस्याओं को किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा संज्ञान में नहीं लिया गया है। जिसके बाद आज पुनः टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्कूल भवन का निर्माण और पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।4
- बाबा बागेश्वर ने सुनाया अन्नपूर्णा सेवा से जुड़ा प्रसंग, बोले- भगवान धन कई लोगों को देते हैं, ऐसा मन बहुत कम लोगों को छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अन्नपूर्णा सेवा से जुड़ा एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में बागेश्वर धाम में बड़े आयोजन और कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम के चलते अचानक काफी खर्च बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि जमीन, टीन शेड, साफ-सफाई और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आयोजित बड़े कार्यक्रम के कारण आर्थिक व्यवस्था पर अतिरिक्त भार आया। बाबा बागेश्वर ने बताया कि उस समय अन्नपूर्णा की व्यवस्था को लेकर उन्हें चिंता होने लगी थी। उन्होंने कहा कि नाम बड़ा होने के कारण किसी से आर्थिक मदद मांगना भी सहज नहीं था। इसी दौरान उन्होंने अपने मित्र अनंत भाई को फोन कर केवल अन्नपूर्णा की व्यवस्था में आ रही परेशानी के बारे में बताया। बाबा के अनुसार, अनंत भाई ने उनकी पूरी बात सुनने के बाद तुरंत कहा कि गुरुजी आप चिंता न करें, पूरे वर्ष की अन्नपूर्णा का खर्च हम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि बिना किसी औपचारिक मांग या जानकारी लिए अनंत भाई ने वर्ष 2025 की अन्नपूर्णा सेवा की पूरी व्यवस्था संभालने की बात कही। बाबा बागेश्वर ने इस प्रसंग को सज्जनता और सेवा भावना का उदाहरण बताते हुए कहा कि बागेश्वर धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था होती है और कई अवसरों पर करीब 20-20 हजार लोगों तक भोजन पहुंचता है।1
- दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई* दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई*1
- पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी 📢 पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। फेस-2 में प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के चलते अब कार्यक्रम गणेश पैलेस में आयोजित करना पड़ रहा है। इस पर केशव यादव ने नाराजगी व्यक्त की।1
- नौगांव के वार्ड नंबर 20 में 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य का भूमि पूजन पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी ने किया इस दौरान वार्डवासियों ने पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे वार्ड में केवल पार्षद प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के बेटे की तरह काम करते हैं। वार्डवासियों के अनुसार साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अमित तिवारी लगातार प्रयास करते हैं और वार्डवासियों के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं ।1
- गलत फहमी का शिकार ग्राहक और फिर शराब दुकान दार ने न कुछ सुना और न समझा सीधे पीटने लगा.. छतरपुर। मप्र।आकाशवाणी तिराहे पर एक ग्राहक शराब लेने गया उसने शराब खरीदी और 220 रु दे कर जाने लगा जल्दबाजी में दुकानदार ने ध्यान नहीं दिया और उसे लगा कि 120 रुपए देकर भागने लगा है फिर क्या बिना सोचे समझे दुकान ने ग्राहक पीटना शुरू कर दिया अब आगे आप खुद देख लो...1