Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय किसान वेल्डिंग हॉर्स हमारे जहां खुला काम किया जाता है हर प्रकार का घर गांव वेयरहाउस सरकारी प्राइवेट सरकार का काम संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर नीचे है 9672990729📲
Buta Singh
जय किसान वेल्डिंग हॉर्स हमारे जहां खुला काम किया जाता है हर प्रकार का घर गांव वेयरहाउस सरकारी प्राइवेट सरकार का काम संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर नीचे है 9672990729📲
More news from हरियाणा and nearby areas
- गेहूं खरीद के नए नियमों को रदद करने की मांग को लेकर दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर तारखा कोठी के पास हाइवे के बीचों-बीच बैठकर रोड को जाम किया। 11 बजे से शुरू हुआ ये सांकेतिक धरना 3 बजे तक चला। धरने के आस-पास पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों को सफा खेड़ी, डूमरखा से डायवर्ड किय गया ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। रोड जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आई। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमों को किसान विरोध करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से तीन कृषि कानूनों को भाजपा सरकार किसान हितैषी बताती थी जो किसान के आंदोलन के चलते रदद हुए। ऐसे ही गेहूं खरीद के नियमों को भाजपा किसान हितैषी बता रही है जबकि ये नियम किसानों को परेशान करने वाले है। इन नियमों को सरकार रदद करें ताकि किसान पहले की तरह अपनी फसल मंडी बेच कर जल्दी खेत वापिस जा सकें। वीओ अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर सरकार के गलत फैसले को लेकर नेशनल हाइवे को जाम किया है। सरकार ने गेहूं की खरीद को लेकर कुछ शर्ते लगाई है। पहली शर्ते लगाई है कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस, खेत में जिसके नाम पंजीकरण है उस किसान का आना जरूरी है। किसान के फिंगर प्रिंट लगने के बाद उसका फोटो लोड किया जाएगा। इन नियमों के चलते किसान परेशानी हो रहा है। हरियाणा में ऐसा क्या हो गया कि ऐसी शर्त सरकार लेकर आई है। इन शर्तों को वापिस करवाने के लिए रोड जाम किया है। 14 घंटे गेट पास काटने के लिए समय तय किया था। जब विरोध हुआ तो उसको 24 घंटे किया गया। सरकार इन नियमों को बढिय़ा बता रही है लेकिन किस किसान से सरकार ने पूछा है। नियम किसान के लिए अच्छे होते तो हम क्यों सड़कों पर आते। कई दिनों से किसान मंडियों में परेशान है। पहले तीन कृषि कानूनों को भी किसान हितैषी सरकार बता रही थी। आने वाले दिनों में मंडियों में किसानों के साधनों की भीड़ होगी। किसान हित में ये नए नियम होते तो हम क्यों विरोध करते। सीमा बददोवाला ने कहा कि सड़क जाम कर किसानों ने सांकेतिक धरना दिया है। जो सरकार फसल खरीद के लिए नियम लेकर आई है उससे किसान परेशान है। गेहूं की फसल की ही किसान की बचत होती है। गेहूं खरीद को लेकर नए-नए नियम सरकार लेकर आई है। किसान नए नियमों से बहुत परेशान है। किसान अपनी फसल को खेत में कटवाए या मंडी में आकर अंगूठा लगाए। जब सरकार ने किसान से पंजीकरण ले लिया है उसमें पूरी जानकारी है। जो बायोमेट्रिक है वो फिर किस लिए है। नए गेहूं खरीद के कानूनों का विरोध कर रहे है। खाप, किसान संगठन धरना में शामिल हुए है। दाडऩ खाप पूर्व प्रधान सूरजभान घसो सरकार के जो नए नियम गेहूं की खरीद के है उनको लेकर विरोध किया है। जब पंजीकरण ले रहे है तो बायोमेट्रिक का नियम क्यों लागू किया है। जो गेटपास है वो भी पहले की तरह होना चाहिए। इंटरनेट बंद होने से परेशानी होती है। ट्रैक्टर के बाद ट्राली का नंबर भी लिखने की बात सामने आ रही है। जब गेहूं की कटाई चलती है तो ट्राली आपस में किसान एक-दूसरे से लेते है। जो पंजीकरण फसल का है उसके हिसाब से पहले की तरह खरीदा जाए।1
- Post by Mahendergarh live1
- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी चूरू के कार्यकर्ताओं ने की अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में कहा पार्टी सुप्रीमो के खिलाफ जो लोग वक्तव्य दे रहे हैं वह लोग केवल अपनी राजनीतिक दुकान चला रहे हैं यह लोग कभी भी सामाजिक रूप से समाज को आगे बढ़ने का काम नहीं कर पाए जबकि हनुमान बेनीवाल न्याय का योद्धा है और 36 कॉम का साथ निभाने वाला नेता है1
- Post by Bhajan Lal1
- Post by FojiNews241
- #गांव चलो अभियान के तहत भिवानी जिले के गांव प्रहलादगढ़ में अनुसूचित जाति आयोग हरियाणा के वाइस चेयरमैन बिजेन्दर बड़गुर्जर का जोरदार स्वागत1
- उचाना। समाज सेवी चतरभुज अत्री की 15वीं पुण्य तिथि पर कसूहन गांव स्थित चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने अपने परिवार सहित रक्तदान शिविर में पहुंच पिता को श्रद्धाजंलि अर्पित की। क्षेत्र भर से युवा, ग्रामीण, महिलाएं रक्तदान करने के लिए पहुंची। सुबह से ही शिविर में भीड़ होने लगी जो दोपहर तक जारी रही। 108 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिए गए। विधायक ने कहा कि मेरे पिता की पुण्य तिथि पर युवा साथियों ने मिलकर पैतृक गांव में रक्तदान शिविर लगाया। हलका वासियों को विश्वास दिलाता हॅू कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए सच्ची श्रद्धा के साथ सभी लोगों की सेवाएं करूंगा। सभी से विशेषकर युवाओं से अपील करता हॅूं कि बड़े बुजुर्गों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोगों की सेवाएं करें समाज सेवा में अग्रणी रहे। मैं सौभाग्यशाली हूॅ कि ऐसे माता-पिता ने हमें जन्म दिया। मेरे पिता के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि यहीं है कि जिस तरह से निरंतर लोगों के बीच रह कर वो सेवा करते थे ऐसे ही सेवा करता रहूं। मेरे पिता से हमें खून मिला है कि हम लोगों के लिए जन्मे है। निरंतर लोगों के बीच सप्ताह में पांच दिन रहता हॅू। कोई भी व्यक्ति मेरे से मिलता है छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उनका निदान करने की कोशिश करता हॅू। संकल्प ये है कि हम आगे बढ़े उचाना के लोगों की सेवा ऐसे ही करता रहूं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को सच्ची श्रद्धाजंलि देने क्षेत्र भर से लोग, युवा पहुंचे। रक्तदान का दान सबसे बड़ा दान होता है। युवाओं से अपील करता हॅूं कि वो हर क्षेत्र में आगे बढ़े। आज ये संकल्प लेकर हम निकलेंगे की निरंतर समाज सेवा हम करते रहे। इस मौके पर ओमपति देवी, सतीश अत्री, हरिओम अत्री, संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, संजय चहल, रोहताश खटकड़, प्रवीण गर्ग, रमेश अत्री, नरेश सौंगरी, दीपक करसिंधु, एडवोकेट अजय, गौरव अत्री, आनंद, पंकज करसिंधु, विशाल अत्री, योगेश, प्रेमपाल, शिवांशु, सुमित मौजूद रहे।1
- Post by ꧁༺ HR ZONE PLAY ༻꧂1
- Post by FojiNews241