logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिता के दिखाए रास्ते पर चल उनके हर सपने को करूंगा पूरा: देवेंद्र अत्री कसूहन गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्तदान हुआ उचाना। समाज सेवी चतरभुज अत्री की 15वीं पुण्य तिथि पर कसूहन गांव स्थित चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने अपने परिवार सहित रक्तदान शिविर में पहुंच पिता को श्रद्धाजंलि अर्पित की। क्षेत्र भर से युवा, ग्रामीण, महिलाएं रक्तदान करने के लिए पहुंची। सुबह से ही शिविर में भीड़ होने लगी जो दोपहर तक जारी रही। 108 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिए गए। विधायक ने कहा कि मेरे पिता की पुण्य तिथि पर युवा साथियों ने मिलकर पैतृक गांव में रक्तदान शिविर लगाया। हलका वासियों को विश्वास दिलाता हॅू कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए सच्ची श्रद्धा के साथ सभी लोगों की सेवाएं करूंगा। सभी से विशेषकर युवाओं से अपील करता हॅूं कि बड़े बुजुर्गों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोगों की सेवाएं करें समाज सेवा में अग्रणी रहे। मैं सौभाग्यशाली हूॅ कि ऐसे माता-पिता ने हमें जन्म दिया। मेरे पिता के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि यहीं है कि जिस तरह से निरंतर लोगों के बीच रह कर वो सेवा करते थे ऐसे ही सेवा करता रहूं। मेरे पिता से हमें खून मिला है कि हम लोगों के लिए जन्मे है। निरंतर लोगों के बीच सप्ताह में पांच दिन रहता हॅू। कोई भी व्यक्ति मेरे से मिलता है छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उनका निदान करने की कोशिश करता हॅू। संकल्प ये है कि हम आगे बढ़े उचाना के लोगों की सेवा ऐसे ही करता रहूं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को सच्ची श्रद्धाजंलि देने क्षेत्र भर से लोग, युवा पहुंचे। रक्तदान का दान सबसे बड़ा दान होता है। युवाओं से अपील करता हॅूं कि वो हर क्षेत्र में आगे बढ़े। आज ये संकल्प लेकर हम निकलेंगे की निरंतर समाज सेवा हम करते रहे। इस मौके पर ओमपति देवी, सतीश अत्री, हरिओम अत्री, संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, संजय चहल, रोहताश खटकड़, प्रवीण गर्ग, रमेश अत्री, नरेश सौंगरी, दीपक करसिंधु, एडवोकेट अजय, गौरव अत्री, आनंद, पंकज करसिंधु, विशाल अत्री, योगेश, प्रेमपाल, शिवांशु, सुमित मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_BHUPENDER
BHUPENDER
Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
16 hrs ago

पिता के दिखाए रास्ते पर चल उनके हर सपने को करूंगा पूरा: देवेंद्र अत्री कसूहन गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्तदान हुआ उचाना। समाज सेवी चतरभुज अत्री की 15वीं पुण्य तिथि पर कसूहन गांव स्थित चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने अपने परिवार सहित रक्तदान शिविर में पहुंच पिता को श्रद्धाजंलि अर्पित की। क्षेत्र भर से युवा, ग्रामीण, महिलाएं रक्तदान करने के लिए पहुंची। सुबह से ही शिविर में भीड़ होने लगी जो दोपहर तक जारी रही। 108 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट दिए गए। विधायक ने कहा कि मेरे पिता की पुण्य तिथि पर युवा साथियों ने मिलकर पैतृक गांव में रक्तदान शिविर लगाया। हलका वासियों को विश्वास दिलाता हॅू कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए सच्ची श्रद्धा के साथ सभी लोगों की सेवाएं करूंगा। सभी से विशेषकर युवाओं से अपील करता हॅूं कि बड़े बुजुर्गों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोगों की सेवाएं करें समाज सेवा में अग्रणी रहे। मैं सौभाग्यशाली हूॅ कि ऐसे माता-पिता ने हमें जन्म दिया। मेरे पिता के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि यहीं है कि जिस तरह से निरंतर लोगों के बीच रह कर वो सेवा करते थे ऐसे ही सेवा करता रहूं। मेरे पिता से हमें खून मिला है कि हम लोगों के लिए जन्मे है। निरंतर लोगों के बीच सप्ताह में पांच दिन रहता हॅू। कोई भी व्यक्ति मेरे से मिलता है छोटी से लेकर बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उनका निदान करने की कोशिश करता हॅू। संकल्प ये है कि हम आगे बढ़े उचाना के लोगों की सेवा ऐसे ही करता रहूं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को सच्ची श्रद्धाजंलि देने क्षेत्र भर से लोग, युवा पहुंचे। रक्तदान का दान सबसे बड़ा दान होता है। युवाओं से अपील करता हॅूं कि वो हर क्षेत्र में आगे बढ़े। आज ये संकल्प लेकर हम निकलेंगे की निरंतर समाज सेवा हम करते रहे। इस मौके पर ओमपति देवी, सतीश अत्री, हरिओम अत्री, संदीप चहल, सुरेंद्र खरकभूरा, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, संजय चहल, रोहताश खटकड़, प्रवीण गर्ग, रमेश अत्री, नरेश सौंगरी, दीपक करसिंधु, एडवोकेट अजय, गौरव अत्री, आनंद, पंकज करसिंधु, विशाल अत्री, योगेश, प्रेमपाल, शिवांशु, सुमित मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • उचाना। हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी शहर से काफी दूर है। गेहूं के सीजन में यहां पर आने वाले मजदूरों, किसानों को खाना-खाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। कपास मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र में चल रही अटल कैंटिन की तरह गेहूं के सीजन में अतिरिक्त मंडी में अटल कैंटिन शुरू करने की मांग विधायक से की थी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शुक्रवार को निर्देश दिए थे। विधायक के निर्देश के 24 घंटे के बाद अतिरिक्त मंडी में अटल कैंटिन शुरू हुई। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने इसका शुभारंभ किया। आढ़तियों, किसानों, मजदूरों ने विधायक का आभार प्रकट किया। अब खाना-खाने के लिए मंडी से दूर नहीं जाना पड़ेगा। सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि अंत्तोदय का सपना सरकार का है। कपास मंडी में स्थित किसान सेवा केंद्र में अटल कैंटिन चल रही है। गेहूं का सीजन चल रहा है। हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में भी अटल कैंटिन विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के निर्देश पर शुरू की है ताकि यहां पर आने वाले किसान, मजदूर, आढ़ती खाना यहां खा सकें। यहां पर 10 रुपए में भरपेट खाना मिलता है। प्रवासी मजदूर, किसान, आढ़ती, आमजन यहां पर 10 रुपए में भरपेट भोजन कर सकता है। आढ़ती संदीप चौधरी ने कहा कि अटल कैंटिन की जो योजना सरकार की है वो सराहनीय है। 82 एकड़ में बनी अतिरिक्त मंडी में अटल कैंटिन गेहूं के सीजन में शुरू करके सराहनीय कार्य किया है। यहां पर गेहूं के सीजन में इसकी जरूरत थी। 10 रुपए में यहां कोई भी भरपेट खाना खा सकता है। प्रवासी मजदूर रमेश कुमार कैंटिन जो शुरू की है वो बहुत बढिय़ा है। खाना कैंटिन में बढिय़ा बनता है सरकार की ये योजना बढिय़ा है। कैंटिन खुलने के बाद सही हो गया है। गेहूं के सीजन में वो भूख मरते थे यहां खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। हम दूसरे राज्य से काम के लिए आए है। यहां जो कैंटिन खुली है वो बहुत बढिय़ा हो गया है। इस मौके पर राजा बुडायन, हरिकेश, शीशपाल चहल मौजूद रहे।
    1
    उचाना। हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी शहर से काफी दूर है। गेहूं के सीजन में यहां पर आने वाले मजदूरों, किसानों को खाना-खाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। कपास मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र में चल रही अटल कैंटिन की तरह गेहूं के सीजन में अतिरिक्त मंडी में अटल कैंटिन शुरू करने की मांग विधायक से की थी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को शुक्रवार को निर्देश दिए थे। विधायक के निर्देश के 24 घंटे के बाद अतिरिक्त मंडी में अटल कैंटिन शुरू हुई। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने इसका शुभारंभ किया। आढ़तियों, किसानों, मजदूरों ने विधायक का आभार प्रकट किया। अब खाना-खाने के लिए मंडी से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
सुरेंद्र खरकभूरा ने कहा कि अंत्तोदय का सपना सरकार का है। कपास मंडी में स्थित किसान सेवा केंद्र में अटल कैंटिन चल रही है। गेहूं का सीजन चल रहा है। हाइवे स्थित अतिरिक्त मंडी में भी अटल कैंटिन विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के निर्देश पर शुरू की है ताकि यहां पर आने वाले किसान, मजदूर, आढ़ती खाना यहां खा सकें। यहां पर 10 रुपए में भरपेट खाना मिलता है। प्रवासी मजदूर, किसान, आढ़ती, आमजन यहां पर 10 रुपए में भरपेट भोजन कर सकता है।  
आढ़ती संदीप चौधरी ने कहा कि अटल कैंटिन की जो योजना सरकार की है वो सराहनीय है। 82 एकड़ में बनी अतिरिक्त मंडी में अटल कैंटिन गेहूं के सीजन में शुरू करके सराहनीय कार्य किया है। यहां पर गेहूं के सीजन में इसकी जरूरत थी। 10 रुपए में यहां कोई भी भरपेट खाना खा सकता है। प्रवासी मजदूर रमेश कुमार कैंटिन जो शुरू की है वो बहुत बढिय़ा है। खाना कैंटिन में बढिय़ा बनता है सरकार की ये योजना बढिय़ा है। कैंटिन खुलने के बाद सही हो गया है। गेहूं के सीजन में वो भूख मरते थे यहां खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। हम दूसरे राज्य से काम के लिए आए है। यहां जो कैंटिन खुली है वो बहुत बढिय़ा हो गया है। इस मौके पर राजा बुडायन, हरिकेश, शीशपाल चहल मौजूद रहे।
    user_BHUPENDER
    BHUPENDER
    Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
    16 hrs ago
  • 📍 प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान – Day 13 जनसंपर्क यात्रा का 13वां दिन सिर्फ एक पड़ाव नहीं, बल्कि उम्मीदों, मुस्कानों और सपनों से भरा एक खूबसूरत अनुभव बन गया… ❤️ रास्ते में जब पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, बुबकापुर (1-8), शिक्षा क्षेत्र फखरपुर, जनपद बहराइच पहुंचा, तो वहां का नज़ारा किसी उत्सव से कम नहीं था। मानो छोटे-छोटे सपनों ने रंगमंच पर अपनी उड़ान भर ली हो… ✨ 🎪 मदर मेला – जहां मासूम हाथों ने अपने हुनर से नई दुनिया रच दी 🎭 थियेटर (रंगमंच) – जहां बच्चों की भावनाएं संवाद बनकर दिलों तक उतर गईं 🎉 प्रगति मेला (बाल उत्सव) – जहां हर मुस्कान में भविष्य की चमक दिखाई दी इन नन्हे कलाकारों की आंखों में चमक थी, हौसलों में उड़ान थी, और हर प्रस्तुति में एक संदेश— 👉 “अगर मौका मिले, तो गांव का हर बच्चा इतिहास लिख सकता है…” 👏 इस अद्भुत आयोजन के लिए विद्यालय परिवार, समर्पित शिक्षकगण और प्रतिभाशाली बच्चों को दिल से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🚩 हक की आवाज़ न्यूज़ चैनल का यह संकल्प और मजबूत हुआ है कि हर गांव, हर स्कूल और हर बच्चे की आवाज़ को मंच मिले… और शिक्षा, विकास व जनसमस्याओं से जुड़ी हर सच्चाई आप तक पहुंचे। ✨ क्योंकि असली बदलाव वहीं से शुरू होता है, जहां छोटे-छोटे सपनों को बड़ा बनने का मौका मिलता है… #JansamparkAbhiyan #Day13 #Bahraich #Education #BalUtsav #GroundReport
    1
    📍 प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान – Day 13
जनसंपर्क यात्रा का 13वां दिन सिर्फ एक पड़ाव नहीं, बल्कि उम्मीदों, मुस्कानों और सपनों से भरा एक खूबसूरत अनुभव बन गया… ❤️
रास्ते में जब  पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय, बुबकापुर (1-8), शिक्षा क्षेत्र फखरपुर, जनपद बहराइच पहुंचा, तो वहां का नज़ारा किसी उत्सव से कम नहीं था। मानो छोटे-छोटे सपनों ने रंगमंच पर अपनी उड़ान भर ली हो… ✨
🎪 मदर मेला – जहां मासूम हाथों ने अपने हुनर से नई दुनिया रच दी
🎭 थियेटर (रंगमंच) – जहां बच्चों की भावनाएं संवाद बनकर दिलों तक उतर गईं
🎉 प्रगति मेला (बाल उत्सव) – जहां हर मुस्कान में भविष्य की चमक दिखाई दी
इन नन्हे कलाकारों की आंखों में चमक थी, हौसलों में उड़ान थी, और हर प्रस्तुति में एक संदेश—
👉 “अगर मौका मिले, तो गांव का हर बच्चा इतिहास लिख सकता है…”
👏 इस अद्भुत आयोजन के लिए विद्यालय परिवार, समर्पित शिक्षकगण और प्रतिभाशाली बच्चों को दिल से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
🚩 हक की आवाज़ न्यूज़ चैनल का यह संकल्प और मजबूत हुआ है कि
हर गांव, हर स्कूल और हर बच्चे की आवाज़ को मंच मिले…
और शिक्षा, विकास व जनसमस्याओं से जुड़ी हर सच्चाई आप तक पहुंचे।
✨ क्योंकि असली बदलाव वहीं से शुरू होता है, जहां छोटे-छोटे सपनों को बड़ा बनने का मौका मिलता है…
#JansamparkAbhiyan #Day13 #Bahraich #Education #BalUtsav #GroundReport
    user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    हक की आवाज न्यूज़ चैनल
    Kheri Jalab St, Hisar•
    16 hrs ago
  • महम से शमशेर खरकड़ा
    1
    महम से शमशेर खरकड़ा
    user_Ravi
    Ravi
    Court reporter महम, रोहतक, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • सोनीपत, हरियाणा: संत रामपाल जी महाराज पहुंचे अपने गांव धनाना धाम, आश्रम अनुयायियों ने किया भव्य स्वागत सोनीपत, हरियाणा: संत रामपाल जी महाराज पहुंचे अपने गांव धनाना धाम, आश्रम अनुयायियों ने किया भव्य स्वागत
    1
    सोनीपत, हरियाणा: संत रामपाल जी महाराज पहुंचे अपने गांव धनाना धाम, आश्रम अनुयायियों ने किया भव्य स्वागत
सोनीपत, हरियाणा: संत रामपाल जी महाराज पहुंचे अपने गांव धनाना धाम, आश्रम अनुयायियों ने किया भव्य स्वागत
    user_अतरौली TIMES
    अतरौली TIMES
    Local News Reporter Gohana, Sonipat•
    13 hrs ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor बवानी खेड़ा, भिवानी, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • #नेताजी के बिगड़े बोल #कौनसी सरकार को पाकिस्तानियो की सरकार कहा ओबीसी ब्रिगेड अध्यक्ष राजेंदर तंवर ने
    1
    #नेताजी के बिगड़े बोल #कौनसी सरकार को पाकिस्तानियो की सरकार कहा ओबीसी ब्रिगेड अध्यक्ष राजेंदर तंवर ने
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Post by Bhajan Lal
    1
    Post by Bhajan Lal
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • गेहूं खरीद के नए नियमों को रदद करने की मांग को लेकर दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर तारखा कोठी के पास हाइवे के बीचों-बीच बैठकर रोड को जाम किया। 11 बजे से शुरू हुआ ये सांकेतिक धरना 3 बजे तक चला। धरने के आस-पास पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों को सफा खेड़ी, डूमरखा से डायवर्ड किय गया ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। रोड जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आई। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमों को किसान विरोध करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से तीन कृषि कानूनों को भाजपा सरकार किसान हितैषी बताती थी जो किसान के आंदोलन के चलते रदद हुए। ऐसे ही गेहूं खरीद के नियमों को भाजपा किसान हितैषी बता रही है जबकि ये नियम किसानों को परेशान करने वाले है। इन नियमों को सरकार रदद करें ताकि किसान पहले की तरह अपनी फसल मंडी बेच कर जल्दी खेत वापिस जा सकें। वीओ अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर सरकार के गलत फैसले को लेकर नेशनल हाइवे को जाम किया है। सरकार ने गेहूं की खरीद को लेकर कुछ शर्ते लगाई है। पहली शर्ते लगाई है कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस, खेत में जिसके नाम पंजीकरण है उस किसान का आना जरूरी है। किसान के फिंगर प्रिंट लगने के बाद उसका फोटो लोड किया जाएगा। इन नियमों के चलते किसान परेशानी हो रहा है। हरियाणा में ऐसा क्या हो गया कि ऐसी शर्त सरकार लेकर आई है। इन शर्तों को वापिस करवाने के लिए रोड जाम किया है। 14 घंटे गेट पास काटने के लिए समय तय किया था। जब विरोध हुआ तो उसको 24 घंटे किया गया। सरकार इन नियमों को बढिय़ा बता रही है लेकिन किस किसान से सरकार ने पूछा है। नियम किसान के लिए अच्छे होते तो हम क्यों सड़कों पर आते। कई दिनों से किसान मंडियों में परेशान है। पहले तीन कृषि कानूनों को भी किसान हितैषी सरकार बता रही थी। आने वाले दिनों में मंडियों में किसानों के साधनों की भीड़ होगी। किसान हित में ये नए नियम होते तो हम क्यों विरोध करते। सीमा बददोवाला ने कहा कि सड़क जाम कर किसानों ने सांकेतिक धरना दिया है। जो सरकार फसल खरीद के लिए नियम लेकर आई है उससे किसान परेशान है। गेहूं की फसल की ही किसान की बचत होती है। गेहूं खरीद को लेकर नए-नए नियम सरकार लेकर आई है। किसान नए नियमों से बहुत परेशान है। किसान अपनी फसल को खेत में कटवाए या मंडी में आकर अंगूठा लगाए। जब सरकार ने किसान से पंजीकरण ले लिया है उसमें पूरी जानकारी है। जो बायोमेट्रिक है वो फिर किस लिए है। नए गेहूं खरीद के कानूनों का विरोध कर रहे है। खाप, किसान संगठन धरना में शामिल हुए है। दाडऩ खाप पूर्व प्रधान सूरजभान घसो सरकार के जो नए नियम गेहूं की खरीद के है उनको लेकर विरोध किया है। जब पंजीकरण ले रहे है तो बायोमेट्रिक का नियम क्यों लागू किया है। जो गेटपास है वो भी पहले की तरह होना चाहिए। इंटरनेट बंद होने से परेशानी होती है। ट्रैक्टर के बाद ट्राली का नंबर भी लिखने की बात सामने आ रही है। जब गेहूं की कटाई चलती है तो ट्राली आपस में किसान एक-दूसरे से लेते है। जो पंजीकरण फसल का है उसके हिसाब से पहले की तरह खरीदा जाए।
    1
    गेहूं खरीद के नए नियमों को रदद करने की मांग को लेकर दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर तारखा कोठी के पास हाइवे के बीचों-बीच बैठकर रोड को जाम किया। 11 बजे से शुरू हुआ ये सांकेतिक धरना 3 बजे तक चला। धरने के आस-पास पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों को सफा खेड़ी, डूमरखा से डायवर्ड किय गया ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। रोड जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आई।  किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियमों को किसान विरोध करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से तीन कृषि कानूनों को भाजपा सरकार किसान हितैषी बताती थी जो किसान के आंदोलन के चलते रदद हुए। ऐसे ही गेहूं खरीद के नियमों को भाजपा किसान हितैषी बता रही है जबकि ये नियम किसानों को परेशान करने वाले है। इन नियमों को सरकार रदद करें ताकि किसान पहले की तरह अपनी फसल मंडी बेच कर जल्दी खेत वापिस जा सकें।
वीओ
अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर सरकार के गलत फैसले को लेकर नेशनल हाइवे को जाम किया है। सरकार ने गेहूं की खरीद को लेकर कुछ शर्ते लगाई है। पहली शर्ते लगाई है कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस, खेत में जिसके नाम पंजीकरण है उस किसान का आना जरूरी है। किसान के फिंगर प्रिंट लगने के बाद उसका फोटो लोड किया जाएगा। इन नियमों के चलते किसान  परेशानी हो रहा है। हरियाणा में ऐसा क्या हो गया कि ऐसी शर्त सरकार लेकर आई है। इन शर्तों को वापिस करवाने के लिए रोड जाम किया है। 14 घंटे गेट पास काटने के लिए समय तय किया था। जब विरोध हुआ तो उसको 24 घंटे किया गया। सरकार इन नियमों को बढिय़ा बता रही है लेकिन किस किसान से सरकार ने पूछा है। नियम किसान के लिए अच्छे होते तो हम क्यों सड़कों पर आते। कई दिनों से किसान मंडियों में परेशान है। पहले तीन कृषि कानूनों को भी किसान हितैषी सरकार बता रही थी। आने वाले दिनों में मंडियों में किसानों के साधनों की भीड़ होगी। किसान हित में ये नए नियम होते तो हम क्यों विरोध करते।
सीमा बददोवाला ने कहा कि सड़क जाम कर किसानों ने सांकेतिक धरना दिया है। जो सरकार फसल खरीद के लिए नियम लेकर आई है उससे किसान परेशान है। गेहूं की फसल की ही किसान की बचत होती है। गेहूं खरीद को लेकर नए-नए नियम सरकार लेकर आई है। किसान नए नियमों से बहुत परेशान है। किसान अपनी फसल को खेत में कटवाए या मंडी में आकर अंगूठा लगाए। जब सरकार ने किसान से पंजीकरण ले लिया है उसमें पूरी जानकारी है। जो बायोमेट्रिक है वो फिर किस लिए है। नए गेहूं खरीद के कानूनों का विरोध कर रहे है। खाप, किसान संगठन धरना में शामिल हुए है।
दाडऩ खाप पूर्व प्रधान सूरजभान घसो सरकार के जो नए नियम गेहूं की खरीद के है उनको लेकर विरोध किया है। जब पंजीकरण ले रहे है तो बायोमेट्रिक का नियम क्यों लागू किया है। जो गेटपास है वो भी पहले की तरह होना चाहिए। इंटरनेट बंद होने से परेशानी होती है। ट्रैक्टर के बाद ट्राली का नंबर भी लिखने की बात सामने आ रही है। जब गेहूं की कटाई चलती है तो ट्राली आपस में किसान एक-दूसरे से लेते है। जो पंजीकरण फसल का है उसके हिसाब से पहले की तरह खरीदा जाए।
    user_BHUPENDER
    BHUPENDER
    Local News Reporter उचाना, जींद, हरियाणा•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.