logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हनुमानगढ़ी सरकार के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्री लक्ष्मीनारायण वाटिका में आयोजित हुआ भव्य भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद शाहगंज, जौनपुर। नगर के श्री लक्ष्मीनारायण वाटिका प्रांगण में मंगलवार को हनुमानगढ़ी सरकार की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। प्रसाद वितरण के दौरान परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। आयोजकों एवं सेवादारों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित करने में सहयोग किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी सरकार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भंडारे के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_Rajkumar Ashq
Rajkumar Ashq
Teacher जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
9bf0c8f8-4283-4bdb-80e5-4680ed9fb98b

हनुमानगढ़ी सरकार के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्री लक्ष्मीनारायण वाटिका में आयोजित हुआ भव्य भंडारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद शाहगंज, जौनपुर। नगर के श्री लक्ष्मीनारायण वाटिका प्रांगण में मंगलवार को हनुमानगढ़ी सरकार की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। प्रसाद वितरण के दौरान परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही। आयोजकों एवं सेवादारों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित करने में सहयोग किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी सरकार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भंडारे के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; घर में मचा कोहराम जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मछली गांव स्टेडियम के पास स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वह अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेड पर पहुंचे सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल भी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल है। वहीं सांप की तलाश में जुटे सर्प पकड़ने वाले आंचल को सांप के डंसने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप आखिर बेड तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। #Jaunpur #Badlapur #JaunpurNews #SnakeBite #जौनपुर #बदलापुर #सांपकेडंसनेसेमौत #BreakingNews #UPNews #RudraTimesNews
    1
    बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; घर में मचा कोहराम
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मछली गांव स्टेडियम के पास स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वह अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेड पर पहुंचे सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल भी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल है। वहीं सांप की तलाश में जुटे सर्प पकड़ने वाले
आंचल को सांप के डंसने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप आखिर बेड तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
#Jaunpur #Badlapur #JaunpurNews #SnakeBite #जौनपुर #बदलापुर #सांपकेडंसनेसेमौत #BreakingNews #UPNews #RudraTimesNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत? जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।
    1
    जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप।
जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत?
जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है।
पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी?
फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।
    user_Indian 24 Circle News
    Indian 24 Circle News
    Journalist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो। अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप। अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।
    1
    दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की
पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप।
अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।
    user_बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    बृजेश कुमार विश्वकर्मा
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal
    1
    #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal
    user_/Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
    /Nishulk seva Baba Bangali youtub/ maa sitla nagri jila Jaunpur
    Pujari Jaunpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • इंजीनियरिंग दिवस पर देश के सभी इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं नई सोच, तकनीकी प्रतिभा और विकास की दिशा में इंजीनियरों का योगदान देश की प्रगति की मजबूत नींव है। इंजीनियरिंग दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से देश के सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। इंजीनियर अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़क, पुल, भवन, उद्योग, ऊर्जा, संचार, डिजिटल तकनीक, चिकित्सा और अंतरिक्ष जैसे अनेक क्षेत्रों में इंजीनियरों का योगदान समाज को आधुनिक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। यह दिवस महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जीवन देश के युवाओं को मेहनत, अनुशासन, तकनीकी ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीक का क्षेत्र नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम भी है। आज के इंजीनियरों को नवाचार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। इंजीनियरिंग दिवस पर सभी अभियंताओं को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    इंजीनियरिंग दिवस पर देश के सभी इंजीनियरों को हार्दिक शुभकामनाएं
नई सोच, तकनीकी प्रतिभा और विकास की दिशा में इंजीनियरों का योगदान देश की प्रगति की मजबूत नींव है।
इंजीनियरिंग दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से देश के सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।
इंजीनियर अपने ज्ञान, कौशल, नवाचार और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सड़क, पुल, भवन, उद्योग, ऊर्जा, संचार, डिजिटल तकनीक, चिकित्सा और अंतरिक्ष जैसे अनेक क्षेत्रों में इंजीनियरों का योगदान समाज को आधुनिक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है।
यह दिवस महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जीवन देश के युवाओं को मेहनत, अनुशासन, तकनीकी ज्ञान और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा देता है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि इंजीनियरिंग केवल तकनीक का क्षेत्र नहीं, बल्कि मानव जीवन को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम भी है। आज के इंजीनियरों को नवाचार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
इंजीनियरिंग दिवस पर सभी अभियंताओं को पुनः हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर – सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people मरियाहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जौनपुर जलालपुर बाजार में लगा सई नदी इस पर उसे पर खिसनीपुरी का मेला जौनपुर तीज की सुबह सजा खिसनीपुरी का ऐतिहासिक मेला, जलालपुर पुराने बाजार में उमड़ी भीड़ जौनपुर जलालपुर पवित्र सई नदी के किनारे स्थित जलालपुर पुराने बाजार में हर साल तीज की सुबह लगता आ रहा कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला आज धूमधाम से संपन्न हो रहा है। मान्यता है कि तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी "खिसनीपुरी" प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं। आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस रही तैनात
    1
    जौनपुर जलालपुर बाजार में लगा सई नदी इस पर उसे पर खिसनीपुरी का मेला 
जौनपुर तीज की सुबह सजा खिसनीपुरी का ऐतिहासिक मेला, जलालपुर पुराने बाजार में उमड़ी भीड़
जौनपुर जलालपुर  पवित्र सई नदी के किनारे स्थित जलालपुर पुराने बाजार में हर साल तीज की सुबह लगता आ रहा कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला आज धूमधाम से संपन्न हो रहा है।
मान्यता है कि तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।
मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी "खिसनीपुरी" प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं।
आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस रही तैनात
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई जौनपुर केराकत में भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पारस निषाद व संचालन जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल के द्वारा किया गया उक्त मैं पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी केराकत को सोपा गया मुख्य मांगे 1- विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिल की वसूली को तत्काल रोका जाए तथा विद्युत बिल में सुधार किया जाए 2- किसने की फसल बचाने हेतु आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए 3- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा के पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में सम्मिलित किए जाने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया जाए 4- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में छूटे हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का चयन करके आवास दिलाया जाए 5- विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत गांव खुशियों से सलेमपुर के लिए निकली माइनर लंबी ट्रेन की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराई जाए प्रतिनिधिमंडल धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मोर जिला महासचिव जौनपुर अखिलेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर अरुण गुप्ता दीपक शर्मा महिमापुर प्रेमचंद निधि महिमापुर सीमा यादव ब्लॉक का अध्यक्ष महिला बिग जलालपुर अजीत सरोज जलालपुर पारस निषाद अन्य लोग भी मौजूद रहे!
    2
    भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई 
जौनपुर केराकत में भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पारस निषाद व संचालन जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल के द्वारा किया गया उक्त मैं पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी केराकत को सोपा गया
मुख्य मांगे
1- विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिल की वसूली को तत्काल रोका जाए तथा विद्युत बिल में सुधार किया जाए
2- किसने की फसल बचाने हेतु आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए
3- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा के पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में सम्मिलित किए जाने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया जाए
4- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में छूटे हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का चयन करके आवास दिलाया जाए
5- विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत गांव खुशियों से सलेमपुर के लिए निकली माइनर लंबी ट्रेन की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराई जाए
प्रतिनिधिमंडल धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मोर जिला महासचिव जौनपुर अखिलेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर अरुण गुप्ता दीपक शर्मा महिमापुर प्रेमचंद निधि महिमापुर सीमा यादव ब्लॉक का अध्यक्ष महिला बिग जलालपुर अजीत सरोज जलालपुर पारस निषाद अन्य लोग भी मौजूद रहे!
    user_अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    अच्छेलाल राजभर पत्रकार
    Insurance Agent केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जौनपुर महिला अस्पताल में DM के आदेश का असर नहीं? दो महीने बीते, फिर भी गेट पर नहीं लगा अस्पताल का बोर्ड! मरीज और तीमारदार आज भी पूछ रहे—“महिला अस्पताल किधर है?” जौनपुर। जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को लेकर दिए गए निर्देशों के बावजूद मुख्य गेट पर अब तक पहचान वाला बोर्ड नहीं लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई को जिलाधिकारी सैम्युल पाल एन के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के गेट पर बोर्ड न होने का मुद्दा सामने आया था। उस समय जल्द बोर्ड लगवाने की बात कही गई थी। लेकिन 23 जुलाई से 15 सितंबर तक करीब दो महीने बीत गए, बावजूद इसके अस्पताल के मुख्य गेट पर बोर्ड नजर नहीं आ रहा है। बाहर से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आज भी आसपास के लोगों व मेडिकल संचालकों से रास्ता पूछना पड़ता है। सवाल ये है कि जब डीएम के संज्ञान में मामला आ चुका था, तो अब तक बोर्ड क्यों नहीं लगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को डीएम का निर्देश याद नहीं रहा, या फिर आदेश के पालन में हीलाहवाली हो रही है? जिला मुख्यालय के प्रमुख महिला अस्पताल की पहचान के लिए एक बोर्ड तक न लग पाना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े करता है। #Jaunpur #जौनपुर #महिला_अस्पताल #DMJaunpur #DistrictHospital #HealthDepartment #JaunpurNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #जनता_का_सवाल #जिम्मेदार_कौन #RudraTimesNews
    1
    जौनपुर महिला अस्पताल में DM के आदेश का असर नहीं?

दो महीने बीते, फिर भी गेट पर नहीं लगा अस्पताल का बोर्ड!
मरीज और तीमारदार आज भी पूछ रहे—“महिला अस्पताल किधर है?”
जौनपुर। जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को लेकर दिए गए निर्देशों के बावजूद मुख्य गेट पर अब तक पहचान वाला बोर्ड नहीं लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि 23 जुलाई को जिलाधिकारी सैम्युल पाल एन के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के गेट पर बोर्ड न होने का मुद्दा सामने आया था। उस समय जल्द बोर्ड लगवाने की बात कही गई थी।
लेकिन 23 जुलाई से 15 सितंबर तक करीब दो महीने बीत गए, बावजूद इसके अस्पताल के मुख्य गेट पर बोर्ड नजर नहीं आ रहा है।
बाहर से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आज भी आसपास के लोगों व मेडिकल संचालकों से रास्ता पूछना पड़ता है।
सवाल ये है कि जब डीएम के संज्ञान में मामला आ चुका था, तो अब तक बोर्ड क्यों नहीं लगा?
क्या जिम्मेदार अधिकारियों को डीएम का निर्देश याद नहीं रहा, या फिर आदेश के पालन में हीलाहवाली हो रही है?
जिला मुख्यालय के प्रमुख महिला अस्पताल की पहचान के लिए एक बोर्ड तक न लग पाना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े करता है।
#Jaunpur #जौनपुर #महिला_अस्पताल #DMJaunpur #DistrictHospital #HealthDepartment #JaunpurNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #जनता_का_सवाल #जिम्मेदार_कौन #RudraTimesNews
    user_RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    RUDRA-TIMES'NEWS JAUNPUR
    Local News Reporter जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.