गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहित भारती के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, शिक्षा माफिया पर कठोर कार्रवाई करने, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने और सरकारी भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंबेडकर चौराहे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहित भारती के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी
कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक, परीक्षा एवं भर्ती व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ-साथ पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, शिक्षा माफिया पर कठोर कार्रवाई करने, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने और सरकारी भर्तियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग
उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंबेडकर चौराहे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
- श्रीलंका से गोण्डा पहुंचे लक्ष्य रायचंदानी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ईमानदारी से अपने टारगेट पर ध्यान दें।1
- गोण्डा के कटरा बाजार में बिना किसी अनुमति के मुख्य सड़क और नुक्कड़ पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है, जिससे आए दिन भारी जाम की स्थिति बन रही है। इस व्यस्ततम इलाके और चौराहे पर दर्जनों चौपहिया डग्गामार वाहन, ऑटो और टैक्सियाँ खड़ी कर दी जाती हैं। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भीड़-भाड़ के समय अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि अवैध टैक्सी स्टैंड संचालक प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए व्यापारियों और आम जनता ने जिला प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी कटरा बाजार से अवैध टैक्सी स्टैंड को तत्काल हटवाने और वाहनों के लिए उचित स्थान चिह्नित कर स्टैंड बनाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहाँ कोई बड़ा हादसा होना तय है।1
- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर विस्तार के लिए 7 सितंबर 2021 को अधिग्रहित किए गए मकानों के बदले पीड़ित परिवारों को अब तक भूमि और मुआवजा नहीं मिल सका है। इस समस्या को लेकर अहिराना, रामकोट निवासी राजन यादव, संतोष यादव और राम आधार यादव सहित अन्य प्रभावित परिवारों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री कृष्ण मोहन महाराज को प्रार्थना-पत्र सौंपकर लंबित मुआवजे के शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। पीड़ितों ने अपने प्रार्थना-पत्र में कहा है कि अधिग्रहण के समय परिवारों ने मंदिर निर्माण में पूरा सहयोग किया था और उन्हें उम्मीद थी कि नियमानुसार शीघ्र भूमि व मुआवजा मिल जाएगा। हालांकि, वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो भूमि मिली और न ही प्रतिकर। मुआवजा न मिलने के कारण इन परिवारों को भारी किराया देकर मकानों में रहना पड़ रहा है। राजन यादव के परिवार में वृद्ध बीमार माता और तीन अविवाहित बहनें हैं, जहां स्थायी आवास न होने से बहनों के विवाह में बाधा आ रही है। वहीं संतोष यादव की दो बेटियां और राम आधार यादव की बेटी व बेटा विवाह योग्य हैं। पीड़ितों का कहना है कि उनका कोई विरोध नहीं है और वे केवल अपने वैधानिक अधिकार के अनुसार देय भूमि और मुआवजा चाहते हैं ताकि सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। इस दौरान प्रार्थना-पत्र सौंपते समय महंत संत दास उर्फ राजेश सिंह मानव भी उपस्थित रहे।2
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीट परीक्षार्थी लगातार जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। छात्रों के इस विरोध-प्रदर्शन के बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।1
- गोण्डा जिले में थाना कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती रात हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर वांछित चैन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम देर रात रामनगर-विसनागा लिंक रोड पर भोला ईंट-भट्टे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोचकर इलाज के लिए जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मेवतियान मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर (गोण्डा) निवासी राजा उर्फ गुलाम हुसैन पुत्र अहमद हुसैन के रूप में हुई है। वह थाना कोतवाली देहात के मुकदमा अपराध संख्या 706/2026 और थाना उमरीबेगमगंज के मुकदमा अपराध संख्या 201/2026 में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 5900 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर राह चलती महिलाओं के गले से चैन स्नेचिंग करता था। इससे पहले 20 जुलाई को इस गिरोह के दूसरे सदस्य उवैस पुत्र हसन अहमद को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस टीम गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।2