logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीलंका से गोण्डा पहुंचे लक्ष्य रायचंदानी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ईमानदारी से अपने टारगेट पर ध्यान दें।

2 hrs ago
user_अंकुर गर्ग
अंकुर गर्ग
Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

श्रीलंका से गोण्डा पहुंचे लक्ष्य रायचंदानी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ईमानदारी से अपने टारगेट पर ध्यान दें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रीलंका से गोण्डा पहुंचे लक्ष्य रायचंदानी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ईमानदारी से अपने टारगेट पर ध्यान दें।
    1
    श्रीलंका से गोण्डा पहुंचे लक्ष्य रायचंदानी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा ईमानदारी से अपने टारगेट पर ध्यान दें।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोण्डा के कटरा बाजार में बिना किसी अनुमति के मुख्य सड़क और नुक्कड़ पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है, जिससे आए दिन भारी जाम की स्थिति बन रही है। इस व्यस्ततम इलाके और चौराहे पर दर्जनों चौपहिया डग्गामार वाहन, ऑटो और टैक्सियाँ खड़ी कर दी जाती हैं। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भीड़-भाड़ के समय अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि अवैध टैक्सी स्टैंड संचालक प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए व्यापारियों और आम जनता ने जिला प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी कटरा बाजार से अवैध टैक्सी स्टैंड को तत्काल हटवाने और वाहनों के लिए उचित स्थान चिह्नित कर स्टैंड बनाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहाँ कोई बड़ा हादसा होना तय है।
    1
    गोण्डा के कटरा बाजार में बिना किसी अनुमति के मुख्य सड़क और नुक्कड़ पर अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित किया जा रहा है, जिससे आए दिन भारी जाम की स्थिति बन रही है। इस व्यस्ततम इलाके और चौराहे पर दर्जनों चौपहिया डग्गामार वाहन, ऑटो और टैक्सियाँ खड़ी कर दी जाती हैं। इसके कारण पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भीड़-भाड़ के समय अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि अवैध टैक्सी स्टैंड संचालक प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए व्यापारियों और आम जनता ने जिला प्रशासन तथा उपजिलाधिकारी कटरा बाजार से अवैध टैक्सी स्टैंड को तत्काल हटवाने और वाहनों के लिए उचित स्थान चिह्नित कर स्टैंड बनाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहाँ कोई बड़ा हादसा होना तय है।
    user_Press shiv Ashish
    Press shiv Ashish
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर विस्तार के लिए 7 सितंबर 2021 को अधिग्रहित किए गए मकानों के बदले पीड़ित परिवारों को अब तक भूमि और मुआवजा नहीं मिल सका है। इस समस्या को लेकर अहिराना, रामकोट निवासी राजन यादव, संतोष यादव और राम आधार यादव सहित अन्य प्रभावित परिवारों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री कृष्ण मोहन महाराज को प्रार्थना-पत्र सौंपकर लंबित मुआवजे के शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। पीड़ितों ने अपने प्रार्थना-पत्र में कहा है कि अधिग्रहण के समय परिवारों ने मंदिर निर्माण में पूरा सहयोग किया था और उन्हें उम्मीद थी कि नियमानुसार शीघ्र भूमि व मुआवजा मिल जाएगा। हालांकि, वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो भूमि मिली और न ही प्रतिकर। मुआवजा न मिलने के कारण इन परिवारों को भारी किराया देकर मकानों में रहना पड़ रहा है। राजन यादव के परिवार में वृद्ध बीमार माता और तीन अविवाहित बहनें हैं, जहां स्थायी आवास न होने से बहनों के विवाह में बाधा आ रही है। वहीं संतोष यादव की दो बेटियां और राम आधार यादव की बेटी व बेटा विवाह योग्य हैं। पीड़ितों का कहना है कि उनका कोई विरोध नहीं है और वे केवल अपने वैधानिक अधिकार के अनुसार देय भूमि और मुआवजा चाहते हैं ताकि सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। इस दौरान प्रार्थना-पत्र सौंपते समय महंत संत दास उर्फ राजेश सिंह मानव भी उपस्थित रहे।
    2
    अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर विस्तार के लिए 7 सितंबर 2021 को अधिग्रहित किए गए मकानों के बदले पीड़ित परिवारों को अब तक भूमि और मुआवजा नहीं मिल सका है। इस समस्या को लेकर अहिराना, रामकोट निवासी राजन यादव, संतोष यादव और राम आधार यादव सहित अन्य प्रभावित परिवारों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री कृष्ण मोहन महाराज को प्रार्थना-पत्र सौंपकर लंबित मुआवजे के शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।

पीड़ितों ने अपने प्रार्थना-पत्र में कहा है कि अधिग्रहण के समय परिवारों ने मंदिर निर्माण में पूरा सहयोग किया था और उन्हें उम्मीद थी कि नियमानुसार शीघ्र भूमि व मुआवजा मिल जाएगा। हालांकि, वर्षों बीत जाने के बाद भी उन्हें न तो भूमि मिली और न ही प्रतिकर। मुआवजा न मिलने के कारण इन परिवारों को भारी किराया देकर मकानों में रहना पड़ रहा है। राजन यादव के परिवार में वृद्ध बीमार माता और तीन अविवाहित बहनें हैं, जहां स्थायी आवास न होने से बहनों के विवाह में बाधा आ रही है। वहीं संतोष यादव की दो बेटियां और राम आधार यादव की बेटी व बेटा विवाह योग्य हैं।

पीड़ितों का कहना है कि उनका कोई विरोध नहीं है और वे केवल अपने वैधानिक अधिकार के अनुसार देय भूमि और मुआवजा चाहते हैं ताकि सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। इस दौरान प्रार्थना-पत्र सौंपते समय महंत संत दास उर्फ राजेश सिंह मानव भी उपस्थित रहे।
    user_Krishna kumar  ब्यूरो चीफ
    Krishna kumar ब्यूरो चीफ
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीट परीक्षार्थी लगातार जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। छात्रों के इस विरोध-प्रदर्शन के बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीट परीक्षार्थी लगातार जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। छात्रों के इस विरोध-प्रदर्शन के बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है।
    user_"India Vision 24*7 News
    "India Vision 24*7 News
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोण्डा जिले में थाना कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती रात हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर वांछित चैन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम देर रात रामनगर-विसनागा लिंक रोड पर भोला ईंट-भट्टे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोचकर इलाज के लिए जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मेवतियान मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर (गोण्डा) निवासी राजा उर्फ गुलाम हुसैन पुत्र अहमद हुसैन के रूप में हुई है। वह थाना कोतवाली देहात के मुकदमा अपराध संख्या 706/2026 और थाना उमरीबेगमगंज के मुकदमा अपराध संख्या 201/2026 में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 5900 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर राह चलती महिलाओं के गले से चैन स्नेचिंग करता था। इससे पहले 20 जुलाई को इस गिरोह के दूसरे सदस्य उवैस पुत्र हसन अहमद को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस टीम गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
    2
    गोण्डा जिले में थाना कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती रात हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर वांछित चैन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस टीम देर रात रामनगर-विसनागा लिंक रोड पर भोला ईंट-भट्टे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोचकर इलाज के लिए जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मेवतियान मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर (गोण्डा) निवासी राजा उर्फ गुलाम हुसैन पुत्र अहमद हुसैन के रूप में हुई है। वह थाना कोतवाली देहात के मुकदमा अपराध संख्या 706/2026 और थाना उमरीबेगमगंज के मुकदमा अपराध संख्या 201/2026 में वांछित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 5900 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर राह चलती महिलाओं के गले से चैन स्नेचिंग करता था। इससे पहले 20 जुलाई को इस गिरोह के दूसरे सदस्य उवैस पुत्र हसन अहमद को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस टीम गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.