Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक महिला ने गलती से कोल्डड्रिंक समझ कर पिया तेजाब जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में जन्मदिन पार्टी के दौरान एक महिला ने गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को उपचार के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के बारे में इलाका पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी इस दौरान महिला ने कोल्ड ड्रिंक समझकर तेजाब पी लिया हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Local news
जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक महिला ने गलती से कोल्डड्रिंक समझ कर पिया तेजाब जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में जन्मदिन पार्टी के दौरान एक महिला ने गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को उपचार के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के बारे में इलाका पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी इस दौरान महिला ने कोल्ड ड्रिंक समझकर तेजाब पी लिया हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के बरसौली प्रेमनगर गांव में खेत पर काम कर रहे 10 वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और हैरानी की बात यह रही कि वे सांप को भी साथ ले आए, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिससे बच्चे की हालत में सुधार हुआ और अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। फिलहाल उसका इलाज जारी है, जबकि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- 📺 YouTube:👆*हाथरस महा-घोटाला: स्वास्थ्य विभाग की ज़मीन पर रातों-रात खड़ी की 'अवैध' दीवारें!😱* *-------------- *🔵 Facebook:*अस्पताल की ज़मीन पर भू-माफिया का डाका: सिस्टम की सांठ-गांठ या बड़ी लापरवाही?*👆 *-------------------* *👉करोड़ों की सरकारी ज़मीन पर रातों-रात 'कब्जा', कहाँ सो रहा है हाथरस प्रशासन?🕯️*-------------------------* 👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*👉90120987881
- जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली वाला चौक निवासी पत्रकार सोनू शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पांच टीमों का गठन किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार की हत्या के मामले में पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- हाथरस। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के जय राधे गली निवासी पत्रकारवेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को सादाबाद क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गंदे नाले में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे जनपद में सनसनी फैल गई और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पत्रकार की निर्मम हत्या बताया जा रहा है कि मृतक का मोहल्ले के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने घटना से कुछ दिन पहले ही पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान का खतरा बताया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच आरोपियों ने उन्हें अगवा कर कई घंटों तक बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी कई हड्डियां टूट गईं और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को करीब 20 किलोमीटर दूर ले जाकर नाले में फेंक दिया गया, जिससे पहचान छुपाई जा सके। सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के विरोध में जिले भर के सैकड़ों पत्रकार एकजुट हो गए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन के दबाव में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया, जबकि कोतवाली प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी वृद्ध मां अब अकेली रह गई हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर न्याय नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे2
- Sani Chauhan Aisa hisab mujhe lekar ke aaye hain aur mujhe Kisi case mein jhutha fasaya jata Hai to yah sabhi log jimmedaar hai1
- इंडियन गैस गोदाम गोंडा पर गैस न होने से जनता हुई परेशान। गैस न होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- सासनी विकास खंड के रुदायन गांव में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर गांव के दुष्यंत सीएससी ई-गवर्नेस इंडिया लिमिटेड जनसेवा केंद्र पर लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करना था। इसमें विशेष रूप से उन बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो नियमित टीकाकरण से छूट गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू एचओ के फील्ड मॉनिटर जितेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभकिया। टीकाकरण का कार्य एएनएम ममता कुमारी ने किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें समय पर टीके लगवाने की सलाह भी दी गई।3
- हाथरस शहर के तालाब चौराहा स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया का पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजन किया गया। बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अभिभावकों और स्टाफ के सामने पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य Mahabharat Singh ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार देशभर में एक साथ यह प्रक्रिया आयोजित की गई। विद्यालय में 80 सीटों के लिए 978 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से नियमानुसार लॉटरी के जरिए चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है और जल्द ही इसे आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।1