Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंडियन गैस गोदाम गोंडा पर गैस न होने से जनता हुई परेशान इंडियन गैस गोदाम गोंडा पर गैस न होने से जनता हुई परेशान। गैस न होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सचिन कुमार
इंडियन गैस गोदाम गोंडा पर गैस न होने से जनता हुई परेशान इंडियन गैस गोदाम गोंडा पर गैस न होने से जनता हुई परेशान। गैस न होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Sani Chauhan Aisa hisab mujhe lekar ke aaye hain aur mujhe Kisi case mein jhutha fasaya jata Hai to yah sabhi log jimmedaar hai1
- इंडियन गैस गोदाम गोंडा पर गैस न होने से जनता हुई परेशान। गैस न होने से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के बरसौली प्रेमनगर गांव में खेत पर काम कर रहे 10 वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और हैरानी की बात यह रही कि वे सांप को भी साथ ले आए, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिससे बच्चे की हालत में सुधार हुआ और अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। फिलहाल उसका इलाज जारी है, जबकि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- 📺 YouTube:👆*हाथरस महा-घोटाला: स्वास्थ्य विभाग की ज़मीन पर रातों-रात खड़ी की 'अवैध' दीवारें!😱* *-------------- *🔵 Facebook:*अस्पताल की ज़मीन पर भू-माफिया का डाका: सिस्टम की सांठ-गांठ या बड़ी लापरवाही?*👆 *-------------------* *👉करोड़ों की सरकारी ज़मीन पर रातों-रात 'कब्जा', कहाँ सो रहा है हाथरस प्रशासन?🕯️*-------------------------* 👉*देखिए यह विशेष रिपोर्ट। अपडेट्स के लिए अभी सब्सक्राइब और फॉलो करें:*👉90120987881
- जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली वाला चौक निवासी पत्रकार सोनू शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पांच टीमों का गठन किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकार की हत्या के मामले में पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।1
- हाथरस। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के जय राधे गली निवासी पत्रकारवेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को सादाबाद क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गंदे नाले में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे जनपद में सनसनी फैल गई और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पत्रकार की निर्मम हत्या बताया जा रहा है कि मृतक का मोहल्ले के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने घटना से कुछ दिन पहले ही पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान का खतरा बताया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच आरोपियों ने उन्हें अगवा कर कई घंटों तक बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी कई हड्डियां टूट गईं और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को करीब 20 किलोमीटर दूर ले जाकर नाले में फेंक दिया गया, जिससे पहचान छुपाई जा सके। सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के विरोध में जिले भर के सैकड़ों पत्रकार एकजुट हो गए और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन के दबाव में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से संबंधित चौकी इंचार्ज और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया, जबकि कोतवाली प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी वृद्ध मां अब अकेली रह गई हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर न्याय नहीं मिला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे2
- सासनी विकास खंड के रुदायन गांव में स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर गांव के दुष्यंत सीएससी ई-गवर्नेस इंडिया लिमिटेड जनसेवा केंद्र पर लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण करना था। इसमें विशेष रूप से उन बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जो नियमित टीकाकरण से छूट गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू एचओ के फील्ड मॉनिटर जितेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभकिया। टीकाकरण का कार्य एएनएम ममता कुमारी ने किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी सहयोग प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें समय पर टीके लगवाने की सलाह भी दी गई।3
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, गांधीपार्क पुलिस को मिली बड़ी सफलता अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गांधीपार्क पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0 126/2026 के तहत धारा 69/351(2) BNS एवं 3(2)5 SC/ST Act में मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी थाना गांधीपार्क पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त सलमान पुत्र सलीम, निवासी नई बस्ती, थाना बन्नादेवी (अलीगढ़) को थाना बन्नादेवी क्षेत्र से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम: आरोपी को पकड़ने में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही: उ0नि0 श्री पिन्टू सिंह, थाना गाँधीपार्क, अलीगढ़। का0 131 अंकित कुमार, थाना गाँधीपार्क, अलीगढ़। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1