logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फ़रीदाबाद- चांदपुर में कबाड़ गोदाम पर काम करने वाले दो 18 वर्षीय युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच की मांग फ़रीदाबाद- छांयसा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में कबाड़ के गोदाम पर काम करने वाले दो 18 वर्षीय युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान अरबाज और शंकर के रूप में हुई है। दोनों युवक एक ही कबाड़ के गोदाम पर काम करते थे। परिजनों के अनुसार सोमवार रात दोनों युवकों ने गोदाम पर रहने वाले अन्य मजदूरों के साथ खाना खाया था। खाना खाने के कुछ समय बाद अचानक दोनों की तबीयत खराब हो गई। अरबाज ने सीने में दर्द होने की बात मजदूरों को बताई, जबकि शंकर ने पेट में दर्द की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर अरबाज को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब चार बजे शंकर की तबीयत भी अचानक ज्यादा खराब हो गई। साथी मजदूर उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शंकर की मौत अरबाज की मौत के करीब तीन घंटे बाद हुई। परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें आशंका है कि किसी जहरीली चीज, कीड़े या कोई गलत पदार्थ खाने की वजह से दोनों की तबीयत खराब हुई हो सकती है। हालांकि अभी मौत के सही कारण की पुष्टि नहीं हुई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के अनुसार शंकर के माता-पिता नहीं हैं। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं अरबाज मेवात का रहने वाला था और 18 सितंबर को ही काम करने के लिए चांदपुर गांव आया था। उसे यहां काम करते हुए अभी चार दिन ही हुए थे। दोनों की अचानक हुई मौत के बाद परिजनों ने मामले की सही जांच कराने और मौत के कारण का पता लगाने की मांग की है।

12 hrs ago
user_Dinesh kumar ( Lalbabu )
Dinesh kumar ( Lalbabu )
Media and information sciences faculty फरीदाबाद, फरीदाबाद, हरियाणा•
12 hrs ago

फ़रीदाबाद- चांदपुर में कबाड़ गोदाम पर काम करने वाले दो 18 वर्षीय युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच की मांग फ़रीदाबाद- छांयसा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में कबाड़ के गोदाम पर काम करने वाले दो 18 वर्षीय युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान अरबाज और शंकर के रूप में हुई है। दोनों युवक एक ही कबाड़ के गोदाम पर काम करते थे। परिजनों के अनुसार सोमवार रात दोनों युवकों ने गोदाम पर रहने वाले अन्य मजदूरों के साथ खाना खाया था। खाना खाने के कुछ समय बाद अचानक दोनों की तबीयत खराब हो गई। अरबाज ने सीने में

a10b6609-b88e-4a04-889d-b044e96b6cf5

दर्द होने की बात मजदूरों को बताई, जबकि शंकर ने पेट में दर्द की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर अरबाज को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब चार बजे शंकर की तबीयत भी अचानक ज्यादा खराब हो गई। साथी मजदूर उसे भी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक शंकर की मौत अरबाज की मौत के करीब तीन घंटे बाद हुई। परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें आशंका है कि किसी जहरीली चीज, कीड़े या कोई गलत पदार्थ खाने की वजह

00c61e1a-b80b-48b3-b89e-95f5bcb39204

से दोनों की तबीयत खराब हुई हो सकती है। हालांकि अभी मौत के सही कारण की पुष्टि नहीं हुई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों के अनुसार शंकर के माता-पिता नहीं हैं। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं अरबाज मेवात का रहने वाला था और 18 सितंबर को ही काम करने के लिए चांदपुर गांव आया था। उसे यहां काम करते हुए अभी चार दिन ही हुए थे। दोनों की अचानक हुई मौत के बाद परिजनों ने मामले की सही जांच कराने और मौत के कारण का पता लगाने की मांग की है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • दिल्ली में राजघाट रोड पर 5 गाड़िया आपस में टकरा गई हुआ हादसा दिल्ली राजघाट में अचानक ब्रेक लगाने से 5 गड़िया आपस में टकराई थी जिस कारण हादसा हो गया लेकिन गरिमत ये रही कि किसी को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ
    1
    दिल्ली में राजघाट रोड पर 5 गाड़िया आपस में टकरा गई हुआ हादसा 
दिल्ली राजघाट में अचानक ब्रेक लगाने से 5 गड़िया आपस में टकराई थी जिस कारण हादसा हो गया लेकिन गरिमत ये रही कि किसी को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Local News Reporter साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    59 min ago
  • फरीदाबाद में विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक शुरू, हर शुक्रवार मरीजों की होगी जांच और काउंसिलिंग... फरीदाबाद में विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक शुरू, हर शुक्रवार मरीजों की होगी जांच और काउंसिलिंग अल्ज़ाइमर्स और डिमेंशिया जैसी याददाश्त संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक की शुरुआत की है। अस्पताल का दावा है कि यह फरीदाबाद का पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक है। यहां मरीजों की व्यवस्थित जांच, बीमारी की समय पर पहचान, नियमित फॉलो-अप और काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल के अनुसार क्लिनिक का संचालन डॉ. विनीत बंगा, निदेशक एवं प्रमुख, न्यूरोलॉजी के नेतृत्व में किया जाएगा। यह क्लिनिक प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक संचालित होगा। यहां मरीजों की स्थिति के अनुसार व्यापक जांच कर उपचार और आवश्यक थेरेपी की योजना तैयार करने में मदद की जाएगी। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें डॉ. विनीत बंगा ने बताया कि भारत में बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। उनके मुताबिक वर्ष 2011 में देश में वृद्ध आबादी करीब 10.4 करोड़ थी, जिसके 2036 तक बढ़कर लगभग 23 करोड़ होने का अनुमान है। उम्रदराज आबादी बढ़ने के साथ अल्ज़ाइमर्स जैसी उम्र से संबंधित न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का बोझ भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि बार-बार चीजें भूलना, याददाश्त संबंधी परेशानी, रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई, भाषा या संवाद में समस्या और समय व स्थान को लेकर बार-बार भ्रम की स्थिति जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉ. बंगा के मुताबिक याददाश्त कमजोर होने के कई संभावित कारण हो सकते हैं, इसलिए प्रत्येक मरीज की सावधानीपूर्वक और व्यापक जांच जरूरी है। समय पर बीमारी की पहचान होने से उचित उपचार शुरू करने और मरीज के साथ-साथ परिवार व देखभाल करने वालों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने में मदद मिल सकती है। मरीजों के साथ परिवारों को भी मिलेगा सहयोग फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद के फेसिलिटी निदेशक डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि विशेष क्लिनिक शुरू करने का उद्देश्य याददाश्त संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को व्यवस्थित देखभाल उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लेकैनमैब थेरेपी की उपलब्धता के साथ क्लिनिकल जांच, उपचार के दौरान निगरानी और सपोर्ट सिस्टम पर भी ध्यान दिया जाएगा। अल्ज़ाइमर्स की देखभाल केवल दवाओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसमें नियमित जांच, काउंसिलिंग और फॉलो-अप की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक नया क्लिनिक फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अल्ज़ाइमर्स व डिमेंशिया से जुड़ी समस्याओं के लिए एक व्यवस्थित देखभाल व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगा।
    1
    फरीदाबाद में विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक शुरू, हर शुक्रवार मरीजों की होगी जांच और काउंसिलिंग...
फरीदाबाद में विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक शुरू, हर शुक्रवार मरीजों की होगी जांच और काउंसिलिंग
अल्ज़ाइमर्स और डिमेंशिया जैसी याददाश्त संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक की शुरुआत की है। अस्पताल का दावा है कि यह फरीदाबाद का पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक है। यहां मरीजों की व्यवस्थित जांच, बीमारी की समय पर पहचान, नियमित फॉलो-अप और काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल के अनुसार क्लिनिक का संचालन डॉ. विनीत बंगा, निदेशक एवं प्रमुख, न्यूरोलॉजी के नेतृत्व में किया जाएगा। यह क्लिनिक प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक संचालित होगा। यहां मरीजों की स्थिति के अनुसार व्यापक जांच कर उपचार और आवश्यक थेरेपी की योजना तैयार करने में मदद की जाएगी।
शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें
डॉ. विनीत बंगा ने बताया कि भारत में बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। उनके मुताबिक वर्ष 2011 में देश में वृद्ध आबादी करीब 10.4 करोड़ थी, जिसके 2036 तक बढ़कर लगभग 23 करोड़ होने का अनुमान है। उम्रदराज आबादी बढ़ने के साथ अल्ज़ाइमर्स जैसी उम्र से संबंधित न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का बोझ भी बढ़ सकता है।
उन्होंने कहा कि बार-बार चीजें भूलना, याददाश्त संबंधी परेशानी, रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई, भाषा या संवाद में समस्या और समय व स्थान को लेकर बार-बार भ्रम की स्थिति जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
डॉ. बंगा के मुताबिक याददाश्त कमजोर होने के कई संभावित कारण हो सकते हैं, इसलिए प्रत्येक मरीज की सावधानीपूर्वक और व्यापक जांच जरूरी है। समय पर बीमारी की पहचान होने से उचित उपचार शुरू करने और मरीज के साथ-साथ परिवार व देखभाल करने वालों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने में मदद मिल सकती है।
मरीजों के साथ परिवारों को भी मिलेगा सहयोग
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद के फेसिलिटी निदेशक डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि विशेष क्लिनिक शुरू करने का उद्देश्य याददाश्त संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को व्यवस्थित देखभाल उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में लेकैनमैब थेरेपी की उपलब्धता के साथ क्लिनिकल जांच, उपचार के दौरान निगरानी और सपोर्ट सिस्टम पर भी ध्यान दिया जाएगा। अल्ज़ाइमर्स की देखभाल केवल दवाओं तक सीमित नहीं होती, बल्कि इसमें नियमित जांच, काउंसिलिंग और फॉलो-अप की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक नया क्लिनिक फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अल्ज़ाइमर्स व डिमेंशिया से जुड़ी समस्याओं के लिए एक व्यवस्थित देखभाल व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगा।
    user_NCR LIVE NEWS
    NCR LIVE NEWS
    Local News Reporter सरिता विहार, दक्षिण पूर्व दिल्ली, दिल्ली•
    16 hrs ago
  • इस हफ्ते की सबसे बड़ी पांच साइबर सुर्खियां ऐसे साइबर क्रिमिनलों से सतर्क रहें 😰😥🙏🏻💯
    1
    इस हफ्ते की सबसे बड़ी पांच साइबर सुर्खियां ऐसे साइबर क्रिमिनलों से सतर्क रहें 😰😥🙏🏻💯
    user_Aasha Lodhi
    Aasha Lodhi
    साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
  • गुरुग्राम में मामूली विवाद के चलते आरोपी ने की पत्नी की हत्या लीव-इन पार्टनर के साथ मारपीट करके हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 23 सितंबर । 22 सितंबर को थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम स्थित एक किराए के मकान में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एक महिला खून से लथपथ एवं गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस टीम द्वारा महिला को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम एवं फिंगरप्रिंट टीमों को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करवाया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। उपरोक्त सम्बन्ध में मकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया गया कि इसने अपना मकान किराए पर दिया हुआ है। 22 सितंबर को गली में शोर सुनाई देने पर जब यह बाहर आया तो इसने देखा कि इसका किराएदार आकाश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आकाश ने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारी और वहां से भाग गया। गंभीर चोट लगने के कारण आकाश की पत्नी की मृत्यु हो गई। मकान मालिक की शिकायत के आधार पर थाना पालम विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी आकाश, उम्र 33 वर्ष, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम को 22 सितंबर को धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी गुरुग्राम में बस चालक के रूप में कार्य करता है तथा मृतका उसकी पत्नी नहीं थी। आरोपी वर्ष-2020 से मृतका के साथ लीव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि 22 सितंबर को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ डंडे, पाइप एवं बेलन से मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए डंडा, पाइप तथा बेलन को बरामद किए गए । पुलिस टीम द्वारा मामले से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को आगामी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
    1
    गुरुग्राम में मामूली विवाद के चलते आरोपी ने की पत्नी की हत्या
लीव-इन पार्टनर के साथ मारपीट करके हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 23 सितंबर ।  22 सितंबर को थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम स्थित एक किराए के मकान में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एक महिला खून से लथपथ एवं गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस टीम द्वारा महिला को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम एवं फिंगरप्रिंट टीमों को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करवाया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।
उपरोक्त सम्बन्ध में मकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया गया कि इसने अपना मकान किराए पर दिया हुआ है। 22 सितंबर को गली में शोर सुनाई देने पर जब यह बाहर आया तो इसने देखा कि इसका किराएदार आकाश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आकाश ने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारी और वहां से भाग गया। गंभीर चोट लगने के कारण आकाश की पत्नी की मृत्यु हो गई। मकान मालिक की शिकायत के आधार पर थाना पालम विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी आकाश, उम्र 33 वर्ष, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम  को 22 सितंबर को धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी गुरुग्राम में बस चालक के रूप में कार्य करता है तथा मृतका उसकी पत्नी नहीं थी। आरोपी वर्ष-2020 से मृतका के साथ लीव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि 22 सितंबर को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ डंडे, पाइप एवं बेलन से मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए डंडा, पाइप तथा बेलन को बरामद किए गए । 
पुलिस टीम द्वारा मामले से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को आगामी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    22 min ago
  • दिल्ली Acp ratan साहब के साथ misty हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी...
    1
    दिल्ली Acp ratan साहब के साथ misty हेल्पिंग फाउंडेशन के ट्रस्टी...
    user_Misty Helping Foundation
    Misty Helping Foundation
    Voice of people Gandhi Nagar, East Delhi•
    48 min ago
  • फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय तमन्ना और 5 वर्षीय अल्ताफ को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों को इटावा रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे दोनों बच्चे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गए थे। 21 सितंबर को परिजनों की तहरीर पर थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चों की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ कंट्रोल रूम की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दोनों बच्चों के ट्रेन में सवार होकर इटावा की ओर जाने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, महिला कांस्टेबल प्रतिमा, महिला आरक्षी दीक्षा और महिला आरक्षी दीपा शामिल रहीं। फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय तमन्ना और 5 वर्षीय अल्ताफ को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों को इटावा रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे दोनों बच्चे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गए थे। 21 सितंबर को परिजनों की तहरीर पर थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चों की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ कंट्रोल रूम की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दोनों बच्चों के ट्रेन में सवार होकर इटावा की ओर जाने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, महिला कांस्टेबल प्रतिमा, महिला आरक्षी दीक्षा और महिला आरक्षी दीपा शामिल रहीं।
    1
    फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय तमन्ना और 5 वर्षीय अल्ताफ को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों को इटावा रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे दोनों बच्चे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गए थे। 21 सितंबर को परिजनों की तहरीर पर थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चों की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ कंट्रोल रूम की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दोनों बच्चों के ट्रेन में सवार होकर इटावा की ओर जाने की जानकारी मिली।
सूचना के आधार पर मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, महिला कांस्टेबल प्रतिमा, महिला आरक्षी दीक्षा और महिला आरक्षी दीपा शामिल रहीं।
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय तमन्ना और 5 वर्षीय अल्ताफ को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत महज 36 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों को इटावा रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की शाम करीब छह बजे दोनों बच्चे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गए थे। 21 सितंबर को परिजनों की तहरीर पर थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज किया गया। बच्चों की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों बच्चे रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ कंट्रोल रूम की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दोनों बच्चों के ट्रेन में सवार होकर इटावा की ओर जाने की जानकारी मिली।
सूचना के आधार पर मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम ने इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, महिला कांस्टेबल प्रतिमा, महिला आरक्षी दीक्षा और महिला आरक्षी दीपा शामिल रहीं।
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter Faridabad, Haryana•
    23 hrs ago
  • आजादी के नारे लगा रहे हैं लड़कियों ने निकाला मार्च होली से के सामने अपनी मांगे रखी है साउथ दिल्ली के ब्लू बेल स्कूल से रैली निकाली जा रही है लड़कियों द्वारा
    2
    आजादी के नारे लगा रहे हैं लड़कियों ने निकाला मार्च होली से के सामने अपनी मांगे रखी है
साउथ दिल्ली के ब्लू बेल स्कूल से रैली निकाली जा रही है लड़कियों द्वारा
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Local News Reporter साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    16 hrs ago
  • 65 लाख के लालच में युवराज का कत्ल! आन्या की खौफनाक साजिश का खुला राज
    1
    65 लाख के लालच में युवराज का कत्ल! आन्या की खौफनाक साजिश का खुला राज
    user_सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    Media house Sarita Vihar, South East Delhi•
    17 hrs ago
  • लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर एकजुटता मार्च निकाला। छात्राएं 17 वर्षीय छात्रा के समर्थन में जुटीं, जिसके साथ कालकाजी मंदिर के पास तीन आरोपियों द्वारा कथित गैंगरेप की घटना सामने आई है।
    1
    लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर एकजुटता मार्च निकाला। छात्राएं 17 वर्षीय छात्रा के समर्थन में जुटीं, जिसके साथ कालकाजी मंदिर के पास तीन आरोपियों द्वारा कथित गैंगरेप की घटना सामने आई है।
    user_सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    सनसनी ऑफ़ इंडिया SANSANI
    Media house Sarita Vihar, South East Delhi•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.