logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुग्राम में मामूली विवाद के चलते आरोपी ने की पत्नी की हत्या लीव-इन पार्टनर के साथ मारपीट करके हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 23 सितंबर । 22 सितंबर को थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम स्थित एक किराए के मकान में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर एक महिला खून से लथपथ एवं गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस टीम द्वारा महिला को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम एवं फिंगरप्रिंट टीमों को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करवाया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। उपरोक्त सम्बन्ध में मकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया गया कि इसने अपना मकान किराए पर दिया हुआ है। 22 सितंबर को गली में शोर सुनाई देने पर जब यह बाहर आया तो इसने देखा कि इसका किराएदार आकाश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आकाश ने अपनी पत्नी के सिर पर चोट मारी और वहां से भाग गया। गंभीर चोट लगने के कारण आकाश की पत्नी की मृत्यु हो गई। मकान मालिक की शिकायत के आधार पर थाना पालम विहार, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना पालम विहार, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी आकाश, उम्र 33 वर्ष, निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम को 22 सितंबर को धर्म कॉलोनी, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी गुरुग्राम में बस चालक के रूप में कार्य करता है तथा मृतका उसकी पत्नी नहीं थी। आरोपी वर्ष-2020 से मृतका के साथ लीव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि 22 सितंबर को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ डंडे, पाइप एवं बेलन से मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं, जिनके कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से हत्या करने की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किए गए डंडा, पाइप तथा बेलन को बरामद किए गए । पुलिस टीम द्वारा मामले से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को आगामी कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

1 hr ago
user_Gurugram UPDATE
Gurugram UPDATE
Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•

More news from दिल्ली and nearby areas
  • दिल्ली में राजघाट रोड पर 5 गाड़िया आपस में टकरा गई हुआ हादसा दिल्ली राजघाट में अचानक ब्रेक लगाने से 5 गड़िया आपस में टकराई थी जिस कारण हादसा हो गया लेकिन गरिमत ये रही कि किसी को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ
    1
    दिल्ली में राजघाट रोड पर 5 गाड़िया आपस में टकरा गई हुआ हादसा 
दिल्ली राजघाट में अचानक ब्रेक लगाने से 5 गड़िया आपस में टकराई थी जिस कारण हादसा हो गया लेकिन गरिमत ये रही कि किसी को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Local News Reporter साकेत, दक्षिण दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • बंगांल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ,, अर्बन ,, आठ राज्यों में आंधी - बारिस की आशंका बंगांल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान
    1
    बंगांल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ,, अर्बन ,, आठ राज्यों में आंधी - बारिस की आशंका 
बंगांल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान
    user_Pooja Devi
    Pooja Devi
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • जापान में भयंकर तबाही
    1
    जापान में भयंकर तबाही
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Voice of people मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • पिपराइच निवासी मुन्नी देवी के पति की कैंसर से हुई थी मौत,औरंगाबाद ग्राम निवासी आदित्य प्रजापति की सड़क हादसे में हुई थी मौत, CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में दो पीड़ित परिवारों से की मुलाकात- पिपराइच निवासी मुन्नी देवी के पति की कैंसर से हुई थी मौत,औरंगाबाद ग्राम निवासी आदित्य प्रजापति की सड़क हादसे में हुई थी मौत, CM ने दोनों परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की !!
    1
    पिपराइच निवासी मुन्नी देवी के पति की कैंसर से हुई थी मौत,औरंगाबाद ग्राम निवासी आदित्य प्रजापति की सड़क हादसे में हुई थी मौत,
CM योगी  ने गोरखनाथ मंदिर में दो पीड़ित परिवारों से की मुलाकात- 
पिपराइच निवासी मुन्नी देवी के पति की कैंसर से हुई थी मौत,औरंगाबाद ग्राम निवासी आदित्य प्रजापति की सड़क हादसे में हुई थी मौत,
CM ने दोनों परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की !!
    user_अपना इंडिया न्यूज
    अपना इंडिया न्यूज
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    14 hrs ago
  • आज गोविन्दपुरी कालका जी मे एक गाय ने दिया एक साथ दो बच्चों का जन्म अपनी जिंदगी में मैंने पहली बार देखा अद्भुत....
    1
    आज गोविन्दपुरी कालका जी मे एक गाय ने दिया एक साथ दो बच्चों का जन्म अपनी जिंदगी में मैंने पहली बार देखा अद्भुत....
    user_PUBLIC MEDIA NEWS
    PUBLIC MEDIA NEWS
    Local News Reporter South Delhi, Delhi•
    14 hrs ago
  • Post by Sundar raikwar
    1
    Post by Sundar raikwar
    user_Sundar raikwar
    Sundar raikwar
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    14 hrs ago
  • 10000 सैलरी के लिए जला दिया 24 करोड़ का कंपनी
    1
    10000 सैलरी के लिए जला दिया 24 करोड़ का कंपनी
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Voice of people मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • The Indian Express के द्वारा खुलासे के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी का वीडियो वायरल एक बार जनता को पता चल गया कि वोट चोरी हो रही है, तो फिर कोई नहीं बचा पाएगा। EC के अंदर से ही सच्चाई बाहर आ रही है। लोकतंत्र बचाने का समय आ गया है। जो भी साथ है
    1
    The Indian Express के द्वारा खुलासे के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी का वीडियो वायरल 
एक बार जनता को पता चल गया कि वोट चोरी हो रही है, तो फिर कोई नहीं बचा पाएगा।
EC के अंदर से ही सच्चाई बाहर आ रही है।
लोकतंत्र बचाने का समय आ गया है।
जो भी साथ है
    user_दिल्ली जंक्शन
    दिल्ली जंक्शन
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    15 hrs ago
  • उत्तर-पूर्वी ज़िला डीसीपी राहुल अलवाल, IPS द्वारा थाना वेलकम क्षेत्र में पुलिस स्टाफ के साथ पैदल गश्त एवं पार्कों की चेकिंग की गई उत्तर-पूर्वी ज़िला डीसीपी श्री राहुल अलवाल, IPS द्वारा थाना वेलकम क्षेत्र में पुलिस स्टाफ के साथ पैदल गश्त एवं पार्कों की चेकिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
    1
    उत्तर-पूर्वी ज़िला डीसीपी राहुल अलवाल, IPS द्वारा थाना वेलकम क्षेत्र में पुलिस स्टाफ के साथ पैदल गश्त एवं पार्कों की चेकिंग की गई
उत्तर-पूर्वी ज़िला डीसीपी श्री राहुल अलवाल, IPS द्वारा थाना वेलकम क्षेत्र में पुलिस स्टाफ के साथ पैदल गश्त एवं पार्कों की चेकिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
    user_Dehli Voice
    Dehli Voice
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.