Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या आपने आज का न्यूज़ शेयरिंग का यह टारगेट पूरा किया ? क्या आपने आज का न्यूज़ शेयरिंग का टारगेट पूरा किया ? Shuru App पर अच्छी कमाई करने के लिए रोज़ाना कम से कम 8-10 न्यूज़ लिंक शेयर करना ज़रूरी है। इनमें सेः 2-3 न्यूज़ आपकी अपनी पोस्ट की हुई होनी चाहिए 6-8 न्यूज़ दूसरे रिपोर्टर्स की पोस्ट भी शेयर करें इससे आपको दो बड़े फायदे मिलते हैं: पहला: आप Shuru App के ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हैं। दूसराः आपकी कमाई बढ़ने के मौके कई गुना बढ़ जाते है। अगर आपके शेयर किए हुए लिंक से कोई यूज़र Subscription, Blue Tick या कोई भी प्लान लेता है, तो उसका सीधा फायदा आपको मिलता है। तो देर मत कीजिए! अभी से अपने सभी WhatsApp Groups, Facebook और बाकी सोशल मीडिया पर Shuru App की न्यूज़ लिंक शेयर करना शुरू करें।
ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
क्या आपने आज का न्यूज़ शेयरिंग का यह टारगेट पूरा किया ? क्या आपने आज का न्यूज़ शेयरिंग का टारगेट पूरा किया ? Shuru App पर अच्छी कमाई करने के लिए रोज़ाना कम से कम 8-10 न्यूज़ लिंक शेयर करना ज़रूरी है। इनमें सेः 2-3 न्यूज़ आपकी अपनी पोस्ट की हुई होनी चाहिए 6-8 न्यूज़ दूसरे रिपोर्टर्स की पोस्ट भी शेयर करें इससे आपको दो बड़े फायदे मिलते हैं: पहला: आप Shuru App के ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हैं। दूसराः आपकी कमाई बढ़ने के मौके कई गुना बढ़ जाते है। अगर आपके शेयर किए हुए लिंक से कोई यूज़र Subscription, Blue Tick या कोई भी प्लान लेता है, तो उसका सीधा फायदा आपको मिलता है। तो देर मत कीजिए! अभी से अपने सभी WhatsApp Groups, Facebook और बाकी सोशल मीडिया पर Shuru App की न्यूज़ लिंक शेयर करना शुरू करें।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आजमगढ़ जनपद में चेक बाउंस के एक महत्वपूर्ण मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को एक वर्ष के कारावास और 10 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा दी है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माने की पूरी राशि पीड़ित को दी जाएगी। यह फैसला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोर्ट संख्या-11 के न्यायाधीश अंकित वर्मा द्वारा गुरुवार को सुनाया गया। मामले के अनुसार, वादी सूबेदार यादव (निवासी रामपुर, थाना सिधारी) ने अपने अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया था। आरोप है कि आरोपी कंचन प्रजापति (पत्नी संतोष प्रजापति, निवासी भगतपुर, थाना बिलरियागंज) ने उनसे 7 लाख रुपये उधार लिए थे। जब वादी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने 7 अक्टूबर 2022 को 7 लाख रुपये का चेक दिया। लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर अपर्याप्त धनराशि के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद वादी ने विधिक नोटिस भेजा, लेकिन आरोपी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। अंततः मामला न्यायालय में पहुंचा। दोनों पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए एक वर्ष के कारावास तथा 10 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।1
- मऊ, ब्यूरो । पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ कमलेश बहादुर के द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अली बिल्डींग स्थित बालाजी टेलीकाम नामक मोबाइल की दुकान में सैकड़ों मोबाइल फोन की चोरी के घटना में शामिल अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गये मोबाइलों की बरामदगी करते हुए घटना का त्वरित एवं सफल अनावरण सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मऊ श्री कृश राजपूत के सहयोग व निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस , स्वाट / एसओजी व सर्विलांस टीम की कुल तीन टीमें गठित कर सतत सुरागरसी पतारसी किया जा रहा था । उक्त के क्रम में गठित टीम से प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा स्वाट / एसओजी एवम् सर्विलांस टीम के सहयोग से लगातार सक्रिय रूप से संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, संभावित स्थानों पर निगरानी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। अभियान में विभिन्न स्थानों के करीब 103 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व परीक्षण करने के पश्चात अभियुक्त की पहचान होने पर मुखबिर खास मामूर किया गया था । 08 अप्रैल 2026 को प्राप्त मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन के पास कार पार्किंग के पीछे सूनसान स्थान पर खड़े तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया , पूछताछ में अभियुक्तगण ने अपना नाम क्रमशः 1. गौरीशंकर राजभर पुत्र स्व0 केदार राजभर निवासी ग्राम कठउत पोस्ट गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 47 वर्ष, 2. अब्दुल हाय पुत्र अबुजार शेख निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज (झारखण्ड) उम्र करीब 24 वर्ष , 3. समीम अख्तर उर्फ राकेश पुत्र रईसुद्दीन शेख निवासी रामरामपुर थाना फरक्का जनपद मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) उम्र करीब 28 वर्ष बताया जिनकी जामा तलाशी में बालाजी टेलीकाम से चोरी किये गये कुल तीन अदद रेडमी कम्पनी के मोबाइल फोन व चोरी किये मोबाइलों के बिक्री किये हुए कुल एक लाख दस हजार रूपये नगद व चोरी गये मोबाइल फोन के 8 अदद खाली डिब्बे जो इन्होंने चोरी के बाद रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान के पीछे झाड़ियों में फेंक दिये थे उनकी निशानदेही पर बरामद हुए । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 98/2026 धारा 331(4)/305(a)/317(2)/111(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। अपराध का तरीका गिरफ्तार अभियुक्तगण से एक साथ व अलग अलग पूछताछ की गयी तो पाया गया कि – अभियुक्त (1) आलम शेख पुत्र मन्टू शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (2) लिली बीबी पत्नी आलम शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (3) अब्दुल हाय पुत्र अबुजार शेख निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज झारखण्ड, (4) मासूमा खातून पत्नी ब्दुल हाय निवासी बोलटोला पोस्ट पीयरपुर थाना राधानगर, साहिबगंज (झारखण्ड) , (5) शमीम अख्तर उर्फ राकेश पुत्र रईसुद्दीन शेख निवासी रामरामपुर थाना फरक्का, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) , तथा (6) गौरीशंकर राजभर पुत्र स्व0 केदार राजभर निवासी ग्राम कठउत पोस्ट गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर ये सभी एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं, जिसका सरगना आलम शेख पुत्र मन्टू शेख निवासी अजरुद्दीन टोला पीयरपुर थाना राधानगर जनपद साहिबगंज (झारखण्ड) है। ये लोग सुनियोजित तरीके से पहले लक्ष्य स्थल की रेकी करते हैं, फिर किराये के कमरों/सार्वजनिक स्थानों पर रुककर योजना बनाते हैं तथा अवसर पाकर चोरी/सेंधमारी की घटना को अंजाम देते हैं। अभियुक्त गौरीशंकर राजभर की बहन बीमार थी, जिसका इलाज वह मऊ स्थित मंगलम हॉस्पिटल में करा रहा था, जिसमें काफी धन खर्च हुआ था। पूर्व में वह एक अन्य मुकदमे में गाजीपुर जेल में बन्द था, जहां उसकी मुलाकात पहले से बन्द आलम शेख से हुई और वहीं दोनों में मित्रता हो गयी। जेल से छूटने के बाद गौरीशंकर, आलम शेख के सम्पर्क में आकर उसके गिरोह में शामिल हो गया तथा अन्य पुराने साथियों से भी जुड़कर लगातार छिप-छिपकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने लगा। आलम शेख द्वारा बड़े काम के बदले अधिक हिस्सेदारी का लालच दिया गया, जिस पर गौरीशंकर द्वारा मऊ में रेकी कर अली बिल्डिंग के सामने स्थित बालाजी टेलीकाम दुकान को चिन्हित किया गया, क्योंकि उसके पीछे खाली व सुनसान स्थान था। 30 मार्च 2026 को पूर्व योजना के अनुसार गिरोह के सभी सदस्य (पुरुष व महिलाएं) ट्रेन / बस से मऊ आये और दिन में उक्त दुकान की पुनः रेकी की। उसी रात सभी लोग स्टेशन के बाहर ही अलग-अलग स्थानों पर रुककर पूरी योजना को अंतिम रूप दिया। दिनांक 31मार्च 2026 की रात्रि में अभियुक्त आलम शेख, शमीम अख्तर व अब्दुल हाय द्वारा अपने साथ लाये कटर, ग्राइंडर व रम्मा से दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी की गयी, जबकि गौरीशंकर राजभर व महिलाएं लिली बीबी व मासूमा खातून बाहर निगरानी करते रहे। कार्य पूर्ण न होने पर दीवार को बैनर/साइनबोर्ड से ढक दिया गया तथा सभी लोग यात्रियों के रूप में स्टेशन के पास अलग-अलग बैठ गये। दिनांक 01 अप्रैल 2026 की सुबह अभियुक्तगण में से पुरुष सदस्यगण रोडवेज के पास स्थित विजय प्लाजा होटल में ठहरे, जबकि महिलाओं को पुनः रेकी व निगरानी के लिए लगा दिया गया। उसी रात पुनः योजना के अनुसार आलम शेख, शमीम अख्तर व अब्दुल हाय द्वारा दीवार को पूरी तरह काटकर दुकान में प्रवेश किया गया, सीसीटीवी केबिल काट दी गयी तथा दुकान में रखे नये मोबाइल फोन चोरी कर तीन बैगों में भर लिये गये। इस दौरान गौरीशंकर राजभर व महिलाएं लिली बीबी व मासूमा खातून बाहर निगरानी करने के बाद पूर्व निर्धारित स्थान पर स्टेशन के पास एकत्र हुए। घटना के पश्चात सभी अभियुक्तगण स्टेशन के पास मिले, जहां कुछ मोबाइल जो जल्दीबाजी में डिब्बे के साथ आ गये थे के डिब्बे हटाकर झाड़ियों में फेंक दिये गये व मोबाइलों को बैग में डाल दिया गया था। इसके बाद सभी लोग बस द्वारा मऊ से जमनिया होते हुए दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर ब्रह्मपुत्र मेल से बरहरवा जाना था पर पुलिस चेकिंग के दौरान घबराहट में गौरीशंकर राजभर और अब्दुल हाय अपने अपने बैग छोड़कर भाग गये, जिसमें से एक बैग आलम शेख उठाकर ट्रेन में चढ़ गया और दूसरा अभियुक्त शमीम अख्तर उर्फ राकेश अपने बैग जिसमें मोबाइल था के साथ ट्रेन में चढ़ गया था महिलायें खाली हाथ गईं । चोरी के मोबाइलों से भरा एक बैग प्लेटफार्म पर ही छूट गया। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि चोरी किये गये मोबाइलों का एक हिस्सा पश्चिम बंगाल में औने-पौने दाम पर बेच दिया गया, जिससे प्राप्त धनराशि लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये हुई, जिसे आपस में बांट लिया गया तथा कुछ खर्च कर दिया गया। शेष दो बैग मोबाइल को सरगना आलम शेख द्वारा मालदा पश्चिम बंगाल निवासी एक दलाल शमीम के माध्यम से बांग्लादेश भेजकर बिकवाये जाते हैं। प्राप्त धनराशि सीधे आलम शेख द्वारा अपने खातों में न लेकर विभिन्न माध्यमों से अपने गिरोह के सदस्यों के खाते विशेषकर गौरीशंकर राजभर के खाते में पहुंचायी जाती है।2
- मऊ: मोबाइल की दुकान में हुए चोरी की घटना का एसपी ने किया खुलासा...! मऊ में अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी का हुआ खुलासा। चार लोग गिरफ्तार...!, भेजा गया जेल...!1
- जिला सुल्तानपुर गांव रुपईपुर1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- 🎓 Bindu Devi Memorial Academy 📢 Admissions Open for Session 2026–27 ✨ Quality Education | Smart Learning Environment 👩🏫 Experienced & Caring Teachers 🏫 Well-Equipped Classrooms & Facilities 📚 Give your child the best start for a bright future!1
- *ई लॉटरी के माध्यम से 13 देसी/विदेशी मदिरा की दुकानों का हुआ आवंटन।* मऊ । जनपद में कुल विज्ञापित 20 दुकानों के सापेक्ष 13 दुकानों का आवंटन ई लॉटरी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमे 4 देसी शराब एवं 09 कंपोजिट शॉप की दुकान थी। विज्ञापित 20 दुकानों के सापेक्ष 07 दुकानों हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुए थे। 4 देसी शराब की दुकानों में 1 नई एवं 3 पुरानी दुकान थी। ई लॉटरी के माध्यम से आवंटित दुकाने हलधरपुर ओम प्रकाश यादव, गुलौरी फौजदार, हनुमानगंज संगीता सोनकर, राजू चौक नुरुल्लापुर शशिविंद सिंह के नाम से आवंटित हुआ। इसके अलावा कंपोजिट दुकानों हेतु ई लॉटरी के माध्यम से आवंटन किए गए जिनमें भुजई मोड आकांक्षा सिंह, बड़ागांव आशा जायसवाल, ख़्वाजाजहांपुर युधिष्ठिर राय, शहरोज शकुन्तला देवी, वलीदपुर वीरेन्द्र सिंह, उमटी बाजार फूलमती देवी, भिखारीपुर अशोक कुमार यादव, प्यारपुर बब्बन राजभर, सेहबारपुर शोभा देवी के नाम आवंटित हुआ। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि देसी शराब एवं कंपोजिट शॉप के कुल 13 दुकानों हेतु 462 आवेदकों के माध्यम से 640 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे इसके पूर्व कुल 20 दुकानों हेतु नियमानुसार विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था जिसमें 7 दुकानों हेतु कोई भी आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुए। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी आबकारीआयुक्त/जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम, सीओ सिटी कृष राजपूत, समस्त आबकारी निरीक्षक एवं समस्त आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।3
- मऊ : मोबाइल दुकान से मोबाइल की चोरी का कोतवाल अनिल सिंह ने किया खुलासा। मऊ में अली बिल्डिंग के सामने बालाजी टेलीकॉम में हुई मोबाइल की चोरी का हुआ खुलासा। चार लोग गिरफ्तार...!, भेजा गया जेल...!1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1