logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेवाड़ी में एक शख्स को 'सूखी हेराफेरी' करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह व्यक्ति भोले-भाले लोगों को अजीबोगरीब तरीकों से ठग रहा था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।

9 hrs ago
user_Rajbala
Rajbala
Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
9 hrs ago

रेवाड़ी में एक शख्स को 'सूखी हेराफेरी' करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह व्यक्ति भोले-भाले लोगों को अजीबोगरीब तरीकों से ठग रहा था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।

More news from Rewari and nearby areas
  • हरियाणा के बवानीखेड़ा में हाल ही में कई मकानों पर 'पीला पंजा' चला, जिससे वे ढहा दिए गए। अब एडवोकेट मनमोहन भुरटाना ने इस कार्रवाई के पीछे की चौंकाने वाली वजहों का खुलासा किया है।
    1
    हरियाणा के बवानीखेड़ा में हाल ही में कई मकानों पर 'पीला पंजा' चला, जिससे वे ढहा दिए गए। अब एडवोकेट मनमोहन भुरटाना ने इस कार्रवाई के पीछे की चौंकाने वाली वजहों का खुलासा किया है।
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house Dharuhera St, Rewari•
    21 hrs ago
  • बड़ी खबर अटेली नारनौल महेंद्रगढ़ जनपद के गांव खासपुर में शहीद।HC परमजीत B.S.F. S/oछोटेलाल यादव हुवे शहीद। गांव में शोक की लहर।
    1
    बड़ी खबर अटेली नारनौल महेंद्रगढ़ जनपद के गांव खासपुर में शहीद।HC परमजीत B.S.F. S/oछोटेलाल यादव हुवे शहीद। गांव में शोक की लहर।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने वीर शहीदों को किया नमन बहरोड़। National Cadet Corps के तत्वावधान में आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय बहरोड़ में “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और वीरता को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा एवं देशभक्ति का संकल्प लिया। साथ ही पहलगांव आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक चर्चा में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की वीरता और राष्ट्र सुरक्षा में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में देशवासियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है और सैनिकों का त्याग व समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर कैडेट्स ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ जीवन जीने तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने एकता, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, निःस्वार्थ सेवा और साहस जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का प्रण भी लिया। सामूहिक चर्चा के दौरान कई कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत विचार प्रस्तुत किए और भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में पहलगांव आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमला मानवता के विरुद्ध अपराध है और पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। कैडेट्स ने शहीदों एवं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संदेश दिया। अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने सभी कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति नारों और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
    1
    ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने वीर शहीदों को किया नमन
बहरोड़। National Cadet Corps के तत्वावधान में आज श्रीमती नारायणी देवी महिला महाविद्यालय बहरोड़ में “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और वीरता को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा एवं देशभक्ति का संकल्प लिया। साथ ही पहलगांव आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस सामूहिक चर्चा में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की वीरता और राष्ट्र सुरक्षा में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में देशवासियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है और सैनिकों का त्याग व समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर कैडेट्स ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ जीवन जीने तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने एकता, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, निःस्वार्थ सेवा और साहस जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का प्रण भी लिया। सामूहिक चर्चा के दौरान कई कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत विचार प्रस्तुत किए और भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पहलगांव आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमला मानवता के विरुद्ध अपराध है और पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। कैडेट्स ने शहीदों एवं मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संदेश दिया।
अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने सभी कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति नारों और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ त्वरित न्याय, हजारों मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण किशनगढ़बास। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को खैरथल-तिजारा जिले में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास की अध्यक्षता में किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिलेभर में कुल 8 बेंचों का गठन किया गया। इनमें खैरथल जिला मुख्यालय पर तीन बेंच स्थापित की गईं, जबकि शेष बेंच विभिन्न तालुकाओं में संचालित रहीं। जिला मुख्यालय पर गठित प्रथम बेंच में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास के साथ उपखंड अधिकारी किशनगढ़बास मनीष कुमार जाटव एवं अधिवक्ता रामनिवास सदस्य के रूप में मौजूद रहे। द्वितीय बेंच में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-2 किशनगढ़बास के साथ नायब तहसीलदार हिमांशु मीणा एवं अधिवक्ता प्रताप सिंह सदस्य रहे। वहीं तृतीय बेंच में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश मीणा तथा अधिवक्ता दिनेश कुमार सैनी ने भागीदारी निभाई। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य मामलों का आपसी समझौते से समाधान किया गया। इसके अलावा बैंक, बिजली विभाग एवं टेलिफोन विभाग से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों का भी मौके पर निस्तारण कर पक्षकारों को राहत प्रदान की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आमजन को सस्ता, सरल और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके। उन्होंने बताया कि इस पहल से न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने में भी मदद मिलती है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूरे देश में एक साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुराने एवं लंबित मामलों का निपटारा कर लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया।
    1
    द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ त्वरित न्याय, हजारों मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण
किशनगढ़बास। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को खैरथल-तिजारा जिले में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास की अध्यक्षता में किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिलेभर में कुल 8 बेंचों का गठन किया गया। इनमें खैरथल जिला मुख्यालय पर तीन बेंच स्थापित की गईं, जबकि शेष बेंच विभिन्न तालुकाओं में संचालित रहीं।
जिला मुख्यालय पर गठित प्रथम बेंच में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास के साथ उपखंड अधिकारी किशनगढ़बास मनीष कुमार जाटव एवं अधिवक्ता रामनिवास सदस्य के रूप में मौजूद रहे। द्वितीय बेंच में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-2 किशनगढ़बास के साथ नायब तहसीलदार हिमांशु मीणा एवं अधिवक्ता प्रताप सिंह सदस्य रहे। वहीं तृतीय बेंच में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश मीणा तथा अधिवक्ता दिनेश कुमार सैनी ने भागीदारी निभाई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य मामलों का आपसी समझौते से समाधान किया गया। इसके अलावा बैंक, बिजली विभाग एवं टेलिफोन विभाग से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों का भी मौके पर निस्तारण कर पक्षकारों को राहत प्रदान की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आमजन को सस्ता, सरल और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके। उन्होंने बताया कि इस पहल से न्यायालयों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने में भी मदद मिलती है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पूरे देश में एक साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुराने एवं लंबित मामलों का निपटारा कर लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भिवाड़ी की अजंता केमिकल इंडस्ट्रीज में मजदूरों का वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
    1
    भिवाड़ी की अजंता केमिकल इंडस्ट्रीज में मजदूरों का वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बंगाल में आज विकास की शपथ और सुशासन का संकल्प लिया गया है! अब यह धरती भ्रष्टाचार और हिंसा से नहीं, बल्कि उम्मीद और प्रगति से पहचानी जाएगी। 🇮🇳🚩
    1
    बंगाल में आज विकास की शपथ और सुशासन का संकल्प लिया गया है! 

अब यह धरती भ्रष्टाचार और हिंसा से नहीं, बल्कि उम्मीद और प्रगति से पहचानी जाएगी। 🇮🇳🚩
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    5 hrs ago
  • मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, मंगलवार और शनिवार को लगता है विशाल दरबार नांगल चौधरी क्षेत्र स्थित मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम आज श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। दूर-दूर से आने वाले भक्त यहां माता रानी के दरबार में अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और माता की कृपा से अपनी समस्याओं का समाधान पाकर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इन दिनों मंदिर परिसर भक्तों की जयकारों और माता रानी के भजनों से पूरी तरह भक्तिमय हो उठता है। स्थानीय लोगों के अनुसार मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि हरियाणा, राजस्थान और आसपास के कई जिलों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर में आने वाले भक्त अपनी पारिवारिक परेशानियों, बीमारी, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए माता रानी के चरणों में अरदास लगाते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि माता रानी की असीम कृपा से उन्हें राहत और नया जीवन मार्ग प्राप्त होता है। मंगलवार और शनिवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। भक्त नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर परिसर में भंडारे और धार्मिक आयोजनों का भी विशेष महत्व रहता है, जहां श्रद्धालु सेवा भाव से भाग लेते हैं। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। धाम में पहुंचने वाले कई श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां आकर उन्हें मानसिक शांति और आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। लोगों का कहना है कि मां अन्नपूर्णा के दरबार में कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ही इस धाम की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है। धार्मिक मान्यताओं और चमत्कारों के कारण मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम क्षेत्र में लगातार प्रसिद्ध होता जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां माता रानी स्वयं अपने भक्तों की पीड़ा सुनती हैं और उन्हें संकटों से मुक्ति प्रदान करती हैं। यही वजह है कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ता है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग जाता हैं ।
    1
    मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था, मंगलवार और शनिवार को लगता है विशाल दरबार
नांगल चौधरी क्षेत्र स्थित मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम आज श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। दूर-दूर से आने वाले भक्त यहां माता रानी के दरबार में अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और माता की कृपा से अपनी समस्याओं का समाधान पाकर स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इन दिनों मंदिर परिसर भक्तों की जयकारों और माता रानी के भजनों से पूरी तरह भक्तिमय हो उठता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि हरियाणा, राजस्थान और आसपास के कई जिलों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर में आने वाले भक्त अपनी पारिवारिक परेशानियों, बीमारी, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए माता रानी के चरणों में अरदास लगाते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि माता रानी की असीम कृपा से उन्हें राहत और नया जीवन मार्ग प्राप्त होता है।
मंगलवार और शनिवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग जाती हैं। भक्त नारियल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर परिसर में भंडारे और धार्मिक आयोजनों का भी विशेष महत्व रहता है, जहां श्रद्धालु सेवा भाव से भाग लेते हैं। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाती हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
धाम में पहुंचने वाले कई श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां आकर उन्हें मानसिक शांति और आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। लोगों का कहना है कि मां अन्नपूर्णा के दरबार में कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ही इस धाम की सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।
धार्मिक मान्यताओं और चमत्कारों के कारण मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम क्षेत्र में लगातार प्रसिद्ध होता जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां माता रानी स्वयं अपने भक्तों की पीड़ा सुनती हैं और उन्हें संकटों से मुक्ति प्रदान करती हैं। यही वजह है कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को यहां आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ता है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग जाता हैं ।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 163 ग्राम गांजा, एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इनके नशे के सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
    1
    खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 163 ग्राम गांजा, एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इनके नशे के सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
    1
    पश्चिम बंगाल में आज शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.