logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बर्फ फैक्ट्री में बर्फ निकलते हुए देखा नहीं होगा ###№## very nice day Hard work beats talent ##

17 hrs ago
user_Manoj Singh
Manoj Singh
कोलेबिरा, सिमडेगा, झारखंड•
17 hrs ago

बर्फ फैक्ट्री में बर्फ निकलते हुए देखा नहीं होगा ###№## very nice day Hard work beats talent ##

More news from झारखंड and nearby areas
  • very nice day Hard work beats talent ##
    1
    very nice day Hard work beats talent ##
    user_Manoj Singh
    Manoj Singh
    कोलेबिरा, सिमडेगा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा के निर्देश के आलोक में आंबेडकर चौक, समटोली के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान सिमडेगा जिले के शिक्षा हब समटोली रोड में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जांच के दौरान विशेष रूप से नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा वाहन चलाने तथा विद्यालय आने-जाने हेतु उपयोग किए जाने वाले वाहनों, विशेषकर ऑटो एवं अन्य यात्री वाहनों की गहन जांच की गई।अभियान के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 50 वाहनों पर कुल ₹1,90,000/- (एक लाख नब्बे हजार रुपये) का चालान किया गया। साथ ही 08 वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना को सुपुर्द किया गया।मौके पर ट्रैफिक पदाधिकारी, पुलिस बल एवं परिवहन विभाग के कर्मी उपस्थित थे
    1
    सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा के निर्देश के आलोक में आंबेडकर चौक, समटोली के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान सिमडेगा जिले के शिक्षा हब समटोली रोड में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जांच के दौरान विशेष रूप से नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा वाहन चलाने तथा विद्यालय आने-जाने हेतु उपयोग किए जाने वाले वाहनों, विशेषकर ऑटो एवं अन्य यात्री वाहनों की गहन जांच की गई।अभियान के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 50 वाहनों पर कुल ₹1,90,000/- (एक लाख नब्बे हजार रुपये) का चालान किया गया। साथ ही 08 वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना को सुपुर्द किया गया।मौके पर ट्रैफिक पदाधिकारी, पुलिस बल एवं परिवहन विभाग के कर्मी उपस्थित थे
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ेंग गांव में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे चैनपुर अंचल के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिंह को ग्रामीणों ने चप्पल से पीटा। माहौल गर्म होता देख राजस्व कर्मचारी वहां से भाग निकले, लेकिन बाद में भी कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। कर्मचारियों ने पूरे मामले के लिए शिकायत चैनपुर थाना में की है। बताया जाता है कि केड़ेंग निवासी शिव प्रसाद के जमीन का सीमांकन के लिए राजस्व उप निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, प्रभारी अंचल निरीक्षक नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव मौके पर गए थे। पूरी प्रक्रिया से पूर्व सभी अधिकारी एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारी सुजीत सिन्हा पर हमला कर दिया। अन्य कर्मचारियों को भी चप्पल से पीटने की सूचना है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    1
    गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ेंग गांव में जमीन का सीमांकन करने पहुंचे चैनपुर अंचल के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिंह को ग्रामीणों ने चप्पल से पीटा। माहौल गर्म होता देख राजस्व कर्मचारी वहां से भाग निकले, लेकिन बाद में भी कुछ लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। कर्मचारियों ने पूरे मामले के लिए शिकायत चैनपुर थाना में की है। बताया जाता है कि केड़ेंग निवासी शिव प्रसाद के जमीन का सीमांकन के लिए राजस्व उप निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, प्रभारी अंचल निरीक्षक नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव मौके पर गए थे। पूरी प्रक्रिया से पूर्व सभी अधिकारी एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारी सुजीत सिन्हा पर हमला कर दिया। अन्य कर्मचारियों को भी चप्पल से पीटने की सूचना है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आज सूचना भवन सभागार में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
    2
    उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आज सूचना भवन सभागार में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गुमला:जिले में कृषि को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा विभिन्न जलाशयों एवं उनसे जुड़े नहर तंत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। लगभग 7 घंटे तक कड़ी धूप में किए गए इस क्षेत्र भ्रमण का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध जल संसाधनों के समुचित उपयोग, उनकी मरम्मति एवं किसानों तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण की शुरुआत कतरी जलाशय से की गई, जहां उपायुक्त ने नहरों एवं डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि जल का प्रवाह खेतों तक सुचारु रूप से पहुंचे, ताकि रबी सहित सभी फसली चक्र में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके। उन्होंने सोलर लिफ्ट इरिगेशन, सोलर पंप एवं किसान समृद्धि योजना के तहत इच्छुक किसानों को सिंचाई संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, रबी सीजन से पूर्व इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने एवं किसानों के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित करने की बात कही, ताकि कोई भी खेत खाली न रहे। *नहरों की मरम्मति, सोलर सिंचाई और मत्स्य विकास को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश* उपायुक्त ने केनाल के किनारे स्थित किसानों को सोलर आधारित पाइप एवं पंप की सुविधा उपलब्ध कराने, नहरों की मरम्मति हेतु डीपीआर तैयार करने तथा जलाशय रखरखाव में लगे कर्मियों के पारिश्रमिक सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। मत्स्य विकास को बढ़ावा देते हुए उन्होंने मत्स्यपालक समूहों/सोसाइटी के गठन, केज निर्माण एवं स्थानीय नागरिकों को मत्स्य पालन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। जलाशय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जलाशय के किनारे कोई भी भूमि अनुपयोगी न रहे। उन्होंने किसानों को प्रेरित कर अधिकतम कृषि गतिविधियों से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, बोटिंग सुविधा प्रारंभ करने एवं आवश्यक डीपीआर तैयार करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। *79 किमी नहर नेटवर्क के जीर्णोद्धार एवं मसरिया जलाशय के विकास पर भी विशेष फोकस* निरीक्षण के क्रम में घाघरा प्रखंड अंतर्गत डोडांग एवं शिवराजपुर पंचायत में क्षतिग्रस्त नहरों एवं डैम संरचनाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने लीकेज की तत्काल मरम्मति, नहरों की साफ-सफाई (डिसिल्टिंग) एवं प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त स्थलों के पुनर्निर्माण हेतु एक सप्ताह के भीतर पृथक-पृथक डीपीआर तैयार करने का निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कतरी जलाशय से शिवराजपुर डैम तक लगभग 79 किलोमीटर लंबे मुख्य नहर एवं डिस्ट्रीब्यूटरी नेटवर्क के समग्र जीर्णोद्धार हेतु योजनाबद्ध कार्य किया जाए, ताकि जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके। इसके उपरांत मसरिया जलाशय का भी निरीक्षण किया गया, जहां आसपास के गांवों को जलाशय प्रणाली से जोड़ते हुए कृषि विस्तार की संभावनाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि _"जिले में उपलब्ध जल संसाधनों का संरक्षण, मरम्मति एवं वैज्ञानिक प्रबंधन ही कृषि विकास की कुंजी है। किसानों को संसाधन उपलब्ध कराना एवं उन्हें प्रेरित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।"_ उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाए तथा क्लस्टर आधारित सूची तैयार कर नियमित संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। इस दौरान अपर समाहर्ता, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, माइनर इरिगेशन विभाग के सहायक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    2
    गुमला:जिले में कृषि को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा विभिन्न जलाशयों एवं उनसे जुड़े नहर तंत्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। लगभग 7 घंटे तक कड़ी धूप में किए गए इस क्षेत्र भ्रमण का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध जल संसाधनों के समुचित उपयोग, उनकी मरम्मति एवं किसानों तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करना रहा।
निरीक्षण की शुरुआत कतरी जलाशय से की गई, जहां उपायुक्त ने नहरों एवं डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि जल का प्रवाह खेतों तक सुचारु रूप से पहुंचे, ताकि रबी सहित सभी फसली चक्र में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके। उन्होंने सोलर लिफ्ट इरिगेशन, सोलर पंप एवं किसान समृद्धि योजना के तहत इच्छुक किसानों को सिंचाई संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, रबी सीजन से पूर्व इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने एवं किसानों के लिए ओरिएंटेशन सत्र आयोजित करने की बात कही, ताकि कोई भी खेत खाली न रहे।
*नहरों की मरम्मति, सोलर सिंचाई और मत्स्य विकास को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश*
उपायुक्त ने केनाल के किनारे स्थित किसानों को सोलर आधारित पाइप एवं पंप की सुविधा उपलब्ध कराने, नहरों की मरम्मति हेतु डीपीआर तैयार करने तथा जलाशय रखरखाव में लगे कर्मियों के पारिश्रमिक सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
मत्स्य विकास को बढ़ावा देते हुए उन्होंने मत्स्यपालक समूहों/सोसाइटी के गठन, केज निर्माण एवं स्थानीय नागरिकों को मत्स्य पालन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।
जलाशय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जलाशय के किनारे कोई भी भूमि अनुपयोगी न रहे। उन्होंने किसानों को प्रेरित कर अधिकतम कृषि गतिविधियों से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही, इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, बोटिंग सुविधा प्रारंभ करने एवं आवश्यक डीपीआर तैयार करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
*79 किमी नहर नेटवर्क के जीर्णोद्धार एवं मसरिया जलाशय के विकास पर भी विशेष फोकस*
निरीक्षण के क्रम में घाघरा प्रखंड अंतर्गत डोडांग एवं शिवराजपुर पंचायत में क्षतिग्रस्त नहरों एवं डैम संरचनाओं का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त ने लीकेज की तत्काल मरम्मति, नहरों की साफ-सफाई (डिसिल्टिंग) एवं प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त स्थलों के पुनर्निर्माण हेतु एक सप्ताह के भीतर पृथक-पृथक डीपीआर तैयार करने का निर्देश जल संसाधन विभाग को दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कतरी जलाशय से शिवराजपुर डैम तक लगभग 79 किलोमीटर लंबे मुख्य नहर एवं डिस्ट्रीब्यूटरी नेटवर्क के समग्र जीर्णोद्धार हेतु योजनाबद्ध कार्य किया जाए, ताकि जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।
इसके उपरांत मसरिया जलाशय का भी निरीक्षण किया गया, जहां आसपास के गांवों को जलाशय प्रणाली से जोड़ते हुए कृषि विस्तार की संभावनाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि _"जिले में उपलब्ध जल संसाधनों का संरक्षण, मरम्मति एवं वैज्ञानिक प्रबंधन ही कृषि विकास की कुंजी है। किसानों को संसाधन उपलब्ध कराना एवं उन्हें प्रेरित करना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।"_
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जाए तथा क्लस्टर आधारित सूची तैयार कर नियमित संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं।
इस दौरान अपर समाहर्ता, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, माइनर इरिगेशन विभाग के सहायक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा, सहायक जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • गुमला:- उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने बाद दिलेश्वर महतो पहली बार घाघरा प्रखण्ड के कतरी और मसरिया का दौरा किया।सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर मसरिया और कतरी डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने अनेक त्रुटियां देखी। देखा कि नहर कई जगहों से टूट गया है जिससे नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। और पानी अनावश्य रूप से बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं टोटांबी, दोदाग और बेलागाड़ा में नहरों की स्थिति काफी खराब पाई गई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तुंरत निर्देश देते हुए कहा कि नहर की मरम्मत जल्द कराई जाए।ताकि किसानों को समय पर अपने फसल के लिए पानी मिल सके। इसके बाद उपायुक्त ने मसरीया डैम का निरीक्षण कर जल प्रबंधन प्रणाली का आकलन किया। इसे और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। अन्त में वे आरोग्य भवन पहुंच स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली ।इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे।
    1
    गुमला:- उपायुक्त का पदभार ग्रहण करने बाद दिलेश्वर महतो पहली बार घाघरा प्रखण्ड के कतरी और मसरिया का दौरा किया।सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर  मसरिया और कतरी डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने अनेक त्रुटियां देखी। देखा कि नहर कई जगहों से टूट गया है जिससे नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। और पानी अनावश्य रूप से बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं टोटांबी, दोदाग और बेलागाड़ा में नहरों की स्थिति काफी खराब पाई गई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को तुंरत निर्देश देते हुए कहा कि नहर की मरम्मत जल्द कराई जाए।ताकि किसानों को समय पर अपने फसल के लिए पानी मिल सके। इसके बाद उपायुक्त ने मसरीया डैम का निरीक्षण कर जल प्रबंधन प्रणाली का आकलन किया। इसे और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। अन्त में वे आरोग्य भवन पहुंच स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली ।इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा, कुत्तों ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती और सिल्फरी जंगल के समीपवर्ती क्षेत्रों में आज अहले सुबह एक जंगली कोतरा (हिरण की एक प्रजाति) भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। वन्यजीव के आबादी वाले क्षेत्र में आने से स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए कोतरा सिल्फरी जंगल से निकलकर साफी नदी की ओर उतरा होगा। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, जिससे वह रास्ता भटक गया। भागते हुए वह आजाद बस्ती होते हुए आश्रम स्कूल मस्जिद के समीप जा पहुंचा। वहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ और शोर से घबराकर भागने के क्रम में कोतरा पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में कोतरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असहाय और जख्मी हालत में देख आजाद बस्ती के स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कार्यालय को दी और घायल वन्यजीव को स्वयं विभाग तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और तुरंत पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर कोतरा के घावों पर मरहम-पट्टी की। स्थिति में सुधार और उसे स्वस्थ पाए जाने के बाद, वन विभाग की टीम ने उसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
    1
    प्यास बुझाने जंगल से बस्ती में आया कोतरा, कुत्तों ने किया हमला; ग्रामीणों ने बचाई जान
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आजाद बस्ती और सिल्फरी जंगल के समीपवर्ती क्षेत्रों में आज अहले सुबह एक जंगली कोतरा (हिरण की एक प्रजाति) भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। वन्यजीव के आबादी वाले क्षेत्र में आने से स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल और अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए कोतरा सिल्फरी जंगल से निकलकर साफी नदी की ओर उतरा होगा। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा उसे खदेड़ने का प्रयास किया गया, जिससे वह रास्ता भटक गया। भागते हुए वह आजाद बस्ती होते हुए आश्रम स्कूल मस्जिद के समीप जा पहुंचा। वहां उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ और शोर से घबराकर भागने के क्रम में कोतरा पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में कोतरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे असहाय और जख्मी हालत में देख आजाद बस्ती के स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के कार्यालय को दी और घायल वन्यजीव को स्वयं विभाग तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और तुरंत पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर कोतरा के घावों पर मरहम-पट्टी की। स्थिति में सुधार और उसे स्वस्थ पाए जाने के बाद, वन विभाग की टीम ने उसे वापस सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    14 hrs ago
  • सिमडेगा:- जिला अस्पताल, (सदर) सिमडेगा परिसर में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ शिविर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार शामिल हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट देकर एवं शोल ओढ़ कर स्वागत किया गया। *कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी, माननीय विधायक सिमडेगा भूषण बाड़ा, माननीय विधायक कोलेबिरा नमन विक्सल कोंनगाड़ी, उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ सुन्दर मोहन सामाद एवं रांची से आई डॉक्टर भारती कश्यप द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।* *कार्यक्रम में जिला अस्पताल के स्वस्थ कर्मियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया।* *माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी* ने अपने संबोधन में कहा कि सिमडेगा से उनका जुड़ाव पुराना रहा है। वे पहली बार यहां विधायक के रूप में आए थे, जब उन्होंने हॉकी और फुटबॉल मैदानों में लोगों से मुलाकात की थी। उस समय मिले स्नेह और सम्मान ने उन्हें प्रेरित किया कि अवसर मिलने पर वे इस जिले के विकास के लिए विशेष प्रयास करेंगे। आज स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री के रूप में पुनः सिमडेगा आकर उन्होंने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। मंत्री ने कहा कि झारखंड में लंबे समय तक स्वास्थ्य अधोसंरचना की उपेक्षा हुई। राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बेहद सीमित रही। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस दिशा में तेज़ी से काम किया है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के एक वर्ष के भीतर ही आठ नए मेडिकल कॉलेजों के लिए स्वीकृति (एनओसी) प्राप्त की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिमडेगा में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी और इसके लिए जिला प्रशासन से 25 से 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वर्षों से आउटसोर्सिंग पर कार्यरत लगभग 7000 एएनएम और जीएनएम कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार और बेहतर भविष्य मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पतालों में किसी भी मरीज को इलाज से वंचित नहीं किया जाए और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य स्तर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए रांची में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि रेफर होने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता और टीकाकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव हो सके। सिमडेगा के लिए विशेष सौगात देते हुए मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द ही पूरी तरह शुरू की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों की व्यवस्था भी की जाएगी और अल्ट्रासाउंड जांच कराने वाले मरीजों का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क होगा, जिसका खर्च स्वास्थ्य विभाग वहन करेगा। अंत में मंत्री ने कहा कि सिमडेगा उन्हें अपना घर जैसा लगता है और यहां के लोग उनके अपने हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए जिले के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। इसके बाद मंत्री जी ने जिला सदर अस्पताल का भ्रमण किया और स्वस्थ्य व्यवस्थाओं की जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष एवं ब्लड जांच केंद्र सहित अन्य वार्ड का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दें। सिमडेगा। माननीय मंत्री जी ने सदर अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का किया उदघाटन। माननीय विधायक सिमडेगा एवं माननीय विधायक कोलेबिरा ने भी अपने संशोधन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने हेतु माननीय मंत्री महोदय से निवेदन किया। विधायक कोलेबिरा ने माननीय मंत्री जी से जिले में 108 एंबुलेंस सेवा में विशेष सुधार लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में 108 एंबुलेंस सेवा बहुत ही खराब स्थिति में है। मरीज को सही समय पर एंबुलेंस एवं स्वास्थ सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की भी स्वास्थ सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। *उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह* ने अपने संबोधन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जहां भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है, उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सिमडेगा जिला अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है और यह जिले के लिए गर्व का क्षण है। इन 25 वर्षों की यात्रा में जिले ने अनेक चुनौतियों के बावजूद विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जिले में ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया गया है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और बुनियादी सुविधाएं—चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा या सामाजिक क्षेत्र हो—सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद उनका जिले में आना सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सिमडेगा की भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह जिला प्राकृतिक रूप से सुंदर होने के साथ-साथ दुर्गम भी है, जहां कई क्षेत्रों में पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद प्रशासन का प्रयास है कि दूरस्थ इलाकों तक भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अल्ट्रासाउंड सुविधा के अभाव को दूर करने के लिए डीएमएफटी फंड से मशीन खरीदी गई है और जल्द ही डॉक्टर व तकनीशियन की नियुक्ति कर इसे पूर्ण रूप से चालू किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से अधिकांश रिक्त पदों पर नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी व्यवस्थाओं में से एक है, जिसने पोलियो उन्मूलन और कोविड प्रबंधन जैसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। हालांकि, केवल सरकारी प्रयासों से ही संपूर्ण व्यवस्था संभव नहीं है, इसमें सामाजिक संस्थाओं और सक्षम व्यक्तियों की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उपायुक्त महोदया ने कहा कि जिले में विकास के लक्ष्य तक पहुंचने में समय लगेगा, लेकिन प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा तथा ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके पश्चात् डॉ भारती द्वारा विशेष शिविर की विशेषताओं एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवा की जानकारी दी गई। उन्होंने मेगा महिला स्वास्थ्य एवं दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (वीमेन डॉक्टर्स टीम) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हो रहा है। डॉ. भारती ने विशेष रूप से कमजोर एवं उपेक्षित जनजातीय समुदाय की महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉर्निया और रेटिना संबंधी गंभीर बीमारियों के कारण कई लोग दृष्टि खो रहे हैं, वहीं कुपोषण के कारण बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में छह लाख से अधिक महिलाओं की जांच और उपचार किया जा चुका है। साथ ही कई जिलों में आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। पिछले 35 वर्षों में 25 लाख से अधिक स्कूली बच्चों की नेत्र जांच की गई और हजारों बच्चों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें पुनः स्कूल भेजा गया। कार्यक्रम की सफलता में स्वास्थ्य मंत्री के योगदान की सराहना करते हुए डॉ. भारती ने कहा कि उनके नेतृत्व में “झारखंड मॉडल” विकसित हुआ है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की कमी गण, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
    1
    सिमडेगा:- जिला अस्पताल, (सदर) सिमडेगा परिसर में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ शिविर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार  शामिल हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट देकर एवं शोल ओढ़ कर स्वागत किया गया। 
*कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी, माननीय विधायक सिमडेगा भूषण बाड़ा, माननीय विधायक कोलेबिरा नमन विक्सल कोंनगाड़ी, उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक  श्रीकांत एस खोटरे, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ सुन्दर मोहन सामाद एवं रांची से आई डॉक्टर भारती कश्यप द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।*
*कार्यक्रम में जिला अस्पताल के स्वस्थ कर्मियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया।*
*माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी* ने अपने संबोधन में कहा कि सिमडेगा से उनका जुड़ाव पुराना रहा है। वे पहली बार यहां विधायक के रूप में आए थे, जब उन्होंने हॉकी और फुटबॉल मैदानों में लोगों से मुलाकात की थी। उस समय मिले स्नेह और सम्मान ने उन्हें प्रेरित किया कि अवसर मिलने पर वे इस जिले के विकास के लिए विशेष प्रयास करेंगे। आज स्वास्थ्य,  चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री के रूप में पुनः सिमडेगा आकर उन्होंने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया।
मंत्री ने कहा कि झारखंड में लंबे समय तक स्वास्थ्य अधोसंरचना की उपेक्षा हुई। राज्य गठन के 25 वर्षों बाद भी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बेहद सीमित रही। लेकिन वर्तमान सरकार ने इस दिशा में तेज़ी से काम किया है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के एक वर्ष के भीतर ही आठ नए मेडिकल कॉलेजों के लिए स्वीकृति (एनओसी) प्राप्त की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिमडेगा में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी और इसके लिए जिला प्रशासन से 25 से 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि वर्षों से आउटसोर्सिंग पर कार्यरत लगभग 7000 एएनएम और जीएनएम कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार और बेहतर भविष्य मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अस्पतालों में किसी भी मरीज को इलाज से वंचित नहीं किया जाए और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य स्तर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए रांची में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि रेफर होने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता और टीकाकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे इस जानलेवा बीमारी से बचाव संभव हो सके।
सिमडेगा के लिए विशेष सौगात देते हुए मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द ही पूरी तरह शुरू की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों की व्यवस्था भी की जाएगी और अल्ट्रासाउंड जांच कराने वाले मरीजों का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क होगा, जिसका खर्च स्वास्थ्य विभाग वहन करेगा। 
अंत में मंत्री ने कहा कि सिमडेगा उन्हें अपना घर जैसा लगता है और यहां के लोग उनके अपने हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करते हुए जिले के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
इसके बाद मंत्री जी ने जिला सदर अस्पताल का भ्रमण किया और स्वस्थ्य व्यवस्थाओं की जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने  प्रसव कक्ष एवं ब्लड जांच केंद्र सहित अन्य वार्ड का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दें।
सिमडेगा। 
माननीय मंत्री जी ने सदर अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का किया उदघाटन। 
माननीय विधायक सिमडेगा एवं माननीय विधायक कोलेबिरा ने भी अपने संशोधन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने हेतु माननीय मंत्री महोदय से निवेदन किया। विधायक कोलेबिरा ने माननीय मंत्री जी से जिले में 108 एंबुलेंस सेवा  में विशेष सुधार लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में 108 एंबुलेंस सेवा बहुत ही खराब स्थिति में है। मरीज को सही समय पर एंबुलेंस एवं स्वास्थ सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की भी स्वास्थ सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। 
*उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह* ने अपने संबोधन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जहां भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है, उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सिमडेगा जिला अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है और यह जिले के लिए गर्व का क्षण है। इन 25 वर्षों की यात्रा में जिले ने अनेक चुनौतियों के बावजूद विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जिले में ऐसी व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया गया है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और बुनियादी सुविधाएं—चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा या सामाजिक क्षेत्र हो—सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद उनका जिले में आना सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सिमडेगा की भौगोलिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह जिला प्राकृतिक रूप से सुंदर होने के साथ-साथ दुर्गम भी है, जहां कई क्षेत्रों में पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद प्रशासन का प्रयास है कि दूरस्थ इलाकों तक भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अल्ट्रासाउंड सुविधा के अभाव को दूर करने के लिए डीएमएफटी फंड से मशीन खरीदी गई है और जल्द ही डॉक्टर व तकनीशियन की नियुक्ति कर इसे पूर्ण रूप से चालू किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से अधिकांश रिक्त पदों पर नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी व्यवस्थाओं में से एक है, जिसने पोलियो उन्मूलन और कोविड प्रबंधन जैसे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। हालांकि, केवल सरकारी प्रयासों से ही संपूर्ण व्यवस्था संभव नहीं है, इसमें सामाजिक संस्थाओं और सक्षम व्यक्तियों की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उपायुक्त महोदया ने कहा कि जिले में विकास के लक्ष्य तक पहुंचने में समय लगेगा, लेकिन प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा तथा ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाएगा।
इसके पश्चात् डॉ भारती  द्वारा विशेष शिविर की विशेषताओं एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवा की जानकारी दी गई। उन्होंने मेगा महिला स्वास्थ्य एवं दृष्टि सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कहा कि यह पहल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (वीमेन डॉक्टर्स टीम) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हो रहा है।
डॉ. भारती ने विशेष रूप से कमजोर एवं उपेक्षित जनजातीय समुदाय की महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉर्निया और रेटिना संबंधी गंभीर बीमारियों के कारण कई लोग दृष्टि खो रहे हैं, वहीं कुपोषण के कारण बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में छह लाख से अधिक महिलाओं की जांच और उपचार किया जा चुका है। साथ ही कई जिलों में आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। पिछले 35 वर्षों में 25 लाख से अधिक स्कूली बच्चों की नेत्र जांच की गई और हजारों बच्चों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें पुनः स्कूल भेजा गया।
कार्यक्रम की सफलता में स्वास्थ्य मंत्री के योगदान की सराहना करते हुए डॉ. भारती ने कहा कि उनके नेतृत्व में “झारखंड मॉडल” विकसित हुआ है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट प्रदान किया। 
कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग की कमी गण, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी एवं बड़ी संख्या में  महिलाएं उपस्थित रही।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.