Shuru
Apke Nagar Ki App…
सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत हिनौता पावर हाउस में लाइट की समास्याओं कों लेकर किसानों एवं कांग्रेस जनों ने दिया ज्ञापन
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत हिनौता पावर हाउस में लाइट की समास्याओं कों लेकर किसानों एवं कांग्रेस जनों ने दिया ज्ञापन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत हिनौता पावर हाउस में लाइट की समास्याओं कों लेकर किसानों एवं कांग्रेस जनों ने दिया ज्ञापन1
- गैवीनाथ धाम में फिर लगा कुप्पा! क्या भक्त और भगवान के बीच दीवार खड़ी की जा रही है? | बिरसिंहपुर सावन माह शुरू होते ही बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। लेकिन इसी बीच मंदिर परिसर में फिर से कुप्पा लगाए जाने से कई श्रद्धालु नाराज़ हैं। वर्षों से श्रद्धालु भगवान शिव का स्पर्श कर जल और बेलपत्र अर्पित करते रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि भीड़ नियंत्रण की आवश्यकता केवल सोमवार या विशेष अवसरों पर होती है, तो हर समय ऐसे बैरियर क्यों लगाए जा रहे हैं? इस वीडियो के माध्यम से शासन-प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा दोनों का संतुलन बनाए रखा जाए। व्यवस्था भी बनी रहे और श्रद्धालुओं को अनावश्यक असुविधा भी न हो। अगर आप भी अपनी राय रखना चाहते हैं, तो कमेंट करें और वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें। #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #सावन2026 #महादेव PrakashPathak1
- satna काम के बहाने ले गए...... किए 15 दिन तक क्या हुआ ?1
- सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।2
- 1 अगस्त 2026 से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर कितना पड़ेगा असर। 🎙️ MP NEWS UPDATE FAST | अगस्त 2026 से लागू हुए बड़े बदलाव 1 अगस्त 2026 से भारत में बैंकिंग, रेलवे, टैक्स और एलपीजी समेत कई क्षेत्रों में नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों, यात्रियों, कारोबारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा। पहला बड़ा बदलाव – रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया है। अब रिजर्वेशन काउंटरों पर टोकन वितरण का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के साथ समन्वित कर दिया गया है, जिससे भीड़ कम करने और प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है। दूसरा बदलाव – CKYC 2.0 की शुरुआत बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में Central KYC 2.0 सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत ग्राहकों को बार-बार केवाईसी दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता कम होगी। किसी भी संस्था द्वारा केवाईसी डेटा एक्सेस करने के लिए ग्राहक की OTP आधारित सहमति अनिवार्य होगी। तीसरा बदलाव – LPG और ATF की कीमतें हर महीने की तरह इस बार भी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में संशोधन किया है। नई दरों का असर घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ हवाई यात्रा के किराए पर भी पड़ सकता है। चौथा बदलाव – क्रेडिट कार्ड नियम कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट, फ्यूल सरचार्ज वेवर, डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क और कुछ बैंकिंग सेवा शुल्कों में बदलाव किए हैं। ग्राहकों को अपने बैंक की नई शर्तें अवश्य जांच लेनी चाहिए। पांचवां बदलाव – GST और ई-वे बिल सिस्टम व्यापारियों और कारोबारियों के लिए GST ई-वे बिल और ई-इनवॉइस सिस्टम में नए तकनीकी और अनुपालन संबंधी अपडेट लागू किए गए हैं। इससे जीएसटी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने का लक्ष्य है। छठा बदलाव – ITR की नई समयसीमा वेतनभोगी करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद विलंब शुल्क लागू हो सकता है। वहीं, जिन करदाताओं पर ऑडिट लागू नहीं होता और जो ITR-3 या ITR-4 भरते हैं, उनके लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इन नियमों का उद्देश्य बैंकिंग, टैक्स और सार्वजनिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। यदि ये बदलाव आप पर लागू होते हैं, तो संबंधित विभाग या अपने बैंक से नई जानकारी अवश्य प्राप्त करें।1
- अगस्त 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें: एलपीजी दामों में राहत: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG) की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे व्यापारिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। नियमों में बदलाव: आज 1 अगस्त से रेलवे बुकिंग, क्रेडिट कार्ड नियमों और पासपोर्ट फीस (जिसमें 14 साल बाद बढ़ोतरी हुई है) समेत कई नए नियम लागू हो गए हैं। मौसम का हाल: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। खेल: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। विदेश/दुनिया: स्पेन के सेउटा सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ के कारण यूरोप में तनाव बढ़ा है, जिसके चलते इटली ने स्पेन के साथ शेंगेन समझौते को फिलहाल निलंबित कर दिया है। 1 August ki. mukhya khabar 20261
- *गुढ़ ब्रेकिंग* *पुलिस की जन चौपाल में नशामुक्ति, साइबर अपराध,और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक* गुढ़। गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान तथा डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक धोखाधड़ी, महिला अपराधों की तत्काल सूचना देने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित कर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जन चौपाल में भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रावेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, बी.के. पाण्डेय, आलेश पयासी, अविनाश चतुर्वेदी, पार्षद ओम त्रिपाठी, जगदीश गोटिया, हीरालाल नामदेव, दीनू उपाध्याय, शैलेन्द्र बंसल, दुर्गेश गुप्ता, अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता, आनंद यादव, नीतेश साकेत, प्रभात तोमर, बालेश्वर गुप्ता, रोहित तिवारी, रक्षारानी पटेल, विकर्ष उपाध्याय, विकास तिवारी, सरपंच रामभजन साकेत, बुद्धसेन साकेत सहित गुढ़ थाने का समस्त पुलिस स्टाफ और लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे।1
- *प्रेसनोट-चित्रकूट पुलिस* *थाना राजापुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिका से बलात्कार के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजापुर श्री नरेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा नाबालिक बालिका से बलात्कार के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.05.2026 को एक वादिया द्वारा थाना राजापुर में सूचना दी गयी कि अभियुक्त सहदेव पुत्र संतोष निषाद निवासी बेराउर थाना राजापुर जनपद चित्रकूट द्वारा उनकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ नित्य क्रिया से लौटते समय रोककर अश्लील हरकत किया एवं मारा पीटा । सूचना पर थाना राजापुर में मु0अ0स0 110/26 धारा 65(1),115(2) व 5(k)2/6 पॉक्सो एक्ट बनाम सहदेव उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 01.08.2026 को उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सहदेव उपरोक्त को कृष्णा जनसेवा केन्द्र राजापुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह 2.आरक्षी पंकज यादव 3.आरक्षी विकाश यादव 4.आरक्षी चालक विमलेश कुमार1