logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशे से दूर रहें, राष्ट्र निर्माण चुनें : फुलकाहा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान। एसएसबी, पुलिस और पब्लिक के युवाओं ने लिया भाग, खेल के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश। नरपतगंज। सरस्वती विद्या निकेतन कुन-कुन देवी उच्च विद्यालय, फुलकाहा नवाबगंज के परिसर में रविवार को भारत सरकार के ‘नशामुक्त युवा भारत’ अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस, एसएसबी, स्थानीय युवा एवं आम लोगों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बताया गया कि फुलकाहा थाना क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा से सटा सीमावर्ती इलाका है। ऐसे में ड्रग्स, ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम, शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन अपनाएं और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन चुनें। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करें तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। नशा नहीं, राष्ट्र निर्माण चुनें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस-पब्लिक मैत्री को मजबूत करने के उद्देश्य से फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फुटबॉल मैच एसएसबी और बिहार पुलिस की टीम के बीच खेला गया, जिसमें फुलकाहा थाना की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं क्रिकेट मैच पुलिस, एसएसबी और स्थानीय पब्लिक की सहभागिता से खेला गया। अंपायर की भूमिका संतोष साह ने निभाई। पुलिस टीम ने 11 ओवर में 8 विकेट खोकर 83 रन बनाए। जवाब में पब्लिक टीम 10 ओवर और 5 गेंद में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह पुलिस टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की। खेल प्रतियोगिता के दौरान नवयुग भारत गैस एजेंसी, फुलकाहा के प्रोपराइटर राजेश रंजन की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस की ओर से थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एएसआई प्रदीप भारती, जितराज नाग, चालक नियामत अली, शिक्षक अशोक राम, समाजसेवी मोहम्मद हसीब, संतोष साह, रणविजय शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। एसएसबी की ओर से सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी विपिन कुमार शुपल, मदन राम चेरी, आरक्षी विशाल राणा और भगीरथ मीणा सहित अन्य जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस, एसएसबी और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से संदेश दिया कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ परिवार, सुरक्षित समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।

4 hrs ago
user_Ranjit thakur
Ranjit thakur
Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
4 hrs ago

नशे से दूर रहें, राष्ट्र निर्माण चुनें : फुलकाहा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान। एसएसबी, पुलिस और पब्लिक के युवाओं ने लिया भाग, खेल के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश। नरपतगंज। सरस्वती विद्या निकेतन कुन-कुन देवी उच्च विद्यालय, फुलकाहा नवाबगंज के परिसर में रविवार को भारत सरकार के ‘नशामुक्त युवा भारत’ अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस, एसएसबी, स्थानीय युवा एवं आम लोगों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बताया गया कि फुलकाहा थाना क्षेत्र भारत-नेपाल सीमा से सटा सीमावर्ती इलाका है। ऐसे में ड्रग्स, ब्राउन शुगर, गांजा, अफीम, शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें, स्वस्थ जीवन अपनाएं और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने युवाओं को संदेश

e41ea621-52ee-4710-a239-161eb8232d4c

देते हुए कहा कि नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन चुनें। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करें तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। नशा नहीं, राष्ट्र निर्माण चुनें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस-पब्लिक मैत्री को मजबूत करने के उद्देश्य से फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फुटबॉल मैच एसएसबी और बिहार पुलिस की टीम के बीच खेला गया, जिसमें फुलकाहा थाना की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं क्रिकेट मैच पुलिस, एसएसबी और स्थानीय पब्लिक की सहभागिता से खेला गया। अंपायर की भूमिका संतोष साह ने निभाई। पुलिस टीम ने 11 ओवर में 8 विकेट खोकर 83 रन बनाए। जवाब में पब्लिक टीम 10 ओवर और 5 गेंद में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह पुलिस टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की। खेल प्रतियोगिता के दौरान नवयुग भारत गैस एजेंसी, फुलकाहा के प्रोपराइटर राजेश रंजन की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस की ओर से थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एएसआई प्रदीप भारती, जितराज नाग, चालक नियामत अली, शिक्षक अशोक राम, समाजसेवी मोहम्मद हसीब, संतोष साह, रणविजय शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। एसएसबी की ओर से सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी विपिन कुमार शुपल, मदन राम चेरी, आरक्षी विशाल राणा और भगीरथ मीणा सहित अन्य जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस, एसएसबी और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से संदेश दिया कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ परिवार, सुरक्षित समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • जनता दरबार में आए 11 मामले में 5 का हुआ निष्पादन आंगनबाड़ी केंद्र प्रारंभिक शिक्षा का है सशक्त आधार इसराइन कला पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 248 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कुमारखंड । इसराइन कला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 248 का पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को मुखिया निलोफर नाज ने फीता काट कर शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बालविकास परियोजना और मनरेगा योजना के तहत आवंटित 9 लाख 96 हजार 627 रुपये की प्राक्कलित राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाया गया। अब यहां पर छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। प्रखंड समन्वयक आशीष देव ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही कहा की यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। मौके पर मनरेगा जेई मुकेश कुमार मुकुंद , एलएस कोमल रानी, डाटा इंट्री आपरेटर कमलेश कुमार सिंह, सेविका सितारा प्रवीण, सहायिका कदीरा खातून, संवेदक सह वार्ड सदस्य सीताराम यादव के साथ ही दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
    1
    जनता दरबार में आए 11 मामले में 5 का हुआ निष्पादन 
आंगनबाड़ी केंद्र प्रारंभिक शिक्षा का है सशक्त आधार 
इसराइन कला पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 248 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन 
कुमारखंड । इसराइन कला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 248 का
पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को मुखिया निलोफर नाज ने फीता काट कर शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बालविकास परियोजना और मनरेगा योजना के तहत आवंटित 9 लाख 96 हजार 627 रुपये की प्राक्कलित राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाया गया। अब यहां पर छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। प्रखंड समन्वयक आशीष देव ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही कहा की यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। मौके पर मनरेगा जेई मुकेश कुमार मुकुंद , एलएस कोमल रानी, डाटा इंट्री आपरेटर कमलेश कुमार सिंह, सेविका सितारा प्रवीण, सहायिका कदीरा खातून, संवेदक सह वार्ड सदस्य सीताराम यादव के साथ ही दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया विश्वास घात देखिए 😭😭 प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया विश्वास घात देखिए 😭😭
    1
    प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया विश्वास घात देखिए  😭😭
प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया विश्वास घात देखिए  😭😭
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    News Anchor Araria, Bihar•
    18 hrs ago
  • Panchayat pin number ward ka ek video mein Dal raha hun mere gaon ki sadak bahut halat kharab hai is taraf dijiye aap log is video ko jyada Se jyada share kijiye aapane
    1
    Panchayat pin number ward ka ek video mein Dal raha hun mere gaon ki sadak bahut halat kharab hai is taraf dijiye aap log is video ko jyada Se jyada share kijiye aapane
    user_Shankar Kumar
    Shankar Kumar
    सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    19 hrs ago
  • डीआईओ ने सीएचसी का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यक्रम का किया समीक्षा कुमारखंड। सदर अस्पताल मधेपुरा के डीआईओ डॉ बिपिन प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को सीएचसी पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे विभिन्न कार्यक्रम व टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चलाए गए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में पुरे प्रखंड क्षेत्र में छूटे हुए 164 बच्चों को खोजकर उसको 31 अगस्त तक टीका लगा प्रतिरक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वैसे पुरे जिला में सर्वाधिक टीकाकरण कुमारखंड में 90.9 प्रतिशत हुआ है। जिसमें कुल 164 बच्चे को टीका लगाने से छूट गया है। इसके अलावा उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी टीकाकर्मी एएनएम अपने अपने क्षेत्र में नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की सभी नौ खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पहला खुराक नौ माह पर और उसके बाद हर छह महीने पर एक खुराक पिलाना है। इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन और सीएचसी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छूट गये बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। इस दौरान बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, डाटा इंट्री ऑपरेटर सैमसन कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
    1
    डीआईओ ने सीएचसी का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यक्रम का किया समीक्षा
कुमारखंड। सदर अस्पताल मधेपुरा के डीआईओ डॉ बिपिन प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को सीएचसी पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे विभिन्न कार्यक्रम व टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चलाए गए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में पुरे प्रखंड क्षेत्र में छूटे हुए 164 बच्चों को खोजकर उसको 31 अगस्त तक टीका लगा प्रतिरक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वैसे पुरे जिला में सर्वाधिक टीकाकरण कुमारखंड में 90.9 प्रतिशत हुआ है। जिसमें कुल 164 बच्चे को टीका लगाने से छूट गया है। इसके अलावा उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी टीकाकर्मी एएनएम अपने अपने क्षेत्र में नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की सभी नौ खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पहला खुराक नौ माह पर और उसके बाद हर छह महीने पर एक खुराक पिलाना है। इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन और सीएचसी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छूट गये बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। इस दौरान बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, डाटा इंट्री ऑपरेटर सैमसन कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • अररिया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अररिया उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार को रिश्वत की 50 हजार रकम के साथ विजिलेंस इंटलीजेंस ब्यूरो के डीएसपी ने गिरफ्तार किया।
    1
    अररिया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अररिया उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार को रिश्वत की 50 हजार रकम के साथ विजिलेंस इंटलीजेंस ब्यूरो के डीएसपी ने गिरफ्तार किया।
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.