Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद में भंडारे में मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान, हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी का वीडियो वायरल गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भंडारे के दौरान मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पिंकी चौधरी भंडारे का आयोजन करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर एक युवक के हाथ से खाली थाली छीन ली और वहां मौजूद लोगों के सामने कहा कि “हमारे यहां कोई भी मुस्लिम ना आए… कोई मुसलमान हमारा खाना ना खाए… कोई मुल्ला हमारे यहां दिखाई ना दे।”
Pramod Singh
गाजियाबाद में भंडारे में मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान, हिंदू रक्षा दल अध्यक्ष पिंकी चौधरी का वीडियो वायरल गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भंडारे के दौरान मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पिंकी चौधरी भंडारे का आयोजन करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर एक युवक के हाथ से खाली थाली छीन ली और वहां मौजूद लोगों के सामने कहा कि “हमारे यहां कोई भी मुस्लिम ना आए… कोई मुसलमान हमारा खाना ना खाए… कोई मुल्ला हमारे यहां दिखाई ना दे।”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मोदीनगर रोरी गांव में टूटा नाली चैनल, बना हादसों का कारण, ई-रिक्शा पलटी, बड़ा हादसा टला गाजियाबाद :- मोदीनगर तहसील के गांव रोरी में पिछले एक महीने से नाली का चैनल टूटा पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब रास्ते के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ताजा मामला उस समय सामने आया जब टूटे चैनल की वजह से एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सवार लोग बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता बाबा परमेन्द्र आर्य ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से टूटे चैनल को ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।1
- गाजियाबाद के अंकर विहार में सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट में एक व्यक्ति के दो दांत टूट गए। इस मामले में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- उत्तर प्रदेश में महाराणा प्रताप की रैली निकालते समय पथराव की घटना सामने आई है। गाजियाबाद में हुई इस घटना से तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली।1
- गाजियाबाद में 'यूपी 14 कश्यप किंग' नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया है। उन्होंने अपने दोस्तों से इस नंबर पर जुड़ने और उन्हें फॉलो करने की अपील की है।1
- गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर 'जय श्री राम' और 'हर हर महादेव' के भक्ति संदेश वाले नए वीडियो पोस्ट करने का आह्वान किया गया है। उपयोगकर्ताओं से इन वीडियो को लाइक और फॉलो करने का भी आग्रह किया जा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के जेवर में बाइक से हुए दर्दनाक हादसे में एक 5 साल की बच्ची की जान चली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर घटना के बावजूद पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।1
- गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार गाजियाबाद :- थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना लोनी बॉर्डर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर पर साहिल नामक युवक ने गोली चला दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। 9 मई को चेकिंग के दौरान पुलिस ने साहिल पुत्र शमीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पीड़ित परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पीड़ित के छोटे भाई द्वारा उसकी बहन के साथ गाली-गलौज की गई थी, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। फिलहाल आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी1
- गाजियाबाद के मोदीनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में अनुज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर उसे पकड़ा।1
- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने गाज़ियाबाद के शहीद स्तंभ पर सलामी दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह और अन्य सदस्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।2