112 साल पुरानी छत पर उगी घास ने चौंकाया चुनाव ऑब्जर्वर, कुमावत बोले- बिना बोए इतनी सुंदर घास कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे चुनाव ऑब्जर्वर बी.डी. कुमावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्वाचन अधिकारी एवं कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार नेन मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान करीब 112 वर्ष पुराने नगर पालिका भवन की केलु छत पर बारिश के बाद प्राकृतिक रूप से उगी हरी घास ने बी.डी. कुमावत का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अधिकारियों से सहज अंदाज में पूछा कि क्या यह घास बोई जाती है? पालिका कर्मचारी हरेंद्र भाटी ने बताया कि घास बरसात में अपने आप उगती है और मौसम समाप्त होने पर धीरे-धीरे सूखकर गिर जाती है। इस पर कुमावत ने बिना बोए इतनी सुंदर घास उगने पर आश्चर्य जताया। अधिकारियों के बीच यह प्राकृतिक नजारा चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया तथा विकास अधिकारी ग्राम राज चौधरी भी उपस्थित रहे।
112 साल पुरानी छत पर उगी घास ने चौंकाया चुनाव ऑब्जर्वर, कुमावत बोले- बिना बोए इतनी सुंदर घास कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे चुनाव ऑब्जर्वर बी.डी. कुमावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्वाचन अधिकारी एवं कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार नेन मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान करीब 112 वर्ष पुराने नगर पालिका भवन की केलु छत पर बारिश के बाद प्राकृतिक रूप से उगी हरी घास ने बी.डी. कुमावत का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अधिकारियों से सहज अंदाज में पूछा कि क्या यह घास बोई जाती है? पालिका कर्मचारी हरेंद्र भाटी ने बताया कि घास बरसात में अपने आप उगती है और मौसम समाप्त होने पर धीरे-धीरे सूखकर गिर जाती है। इस पर कुमावत ने बिना बोए इतनी सुंदर घास उगने पर आश्चर्य जताया। अधिकारियों के बीच यह प्राकृतिक नजारा चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया तथा विकास अधिकारी ग्राम राज चौधरी भी उपस्थित रहे।
- बाँसवाडा नौगामा / संवाददाता सुरेश गांधी कि रिपोर्ट देखे आवाज टीवी 3 इंडिया न्यूज पर ! नौगामा में गूंजा भक्ति का जयघोष! विशद नंदीश्वर ध्यान केंद्र रथ का गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश ।1
- सागवाड़ा वार्ड नंबर 24 में भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा का जनसंपर्क, मंत्री खराड़ी ने किया जीत का दावा सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 24 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमीज राजा लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रमीज राजा का कहना है कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं और वार्ड के विकास को लेकर जो भी वादे किए जा रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए विधायक का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसी दौरान वार्ड नंबर 24 में मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाया। मंत्री खराड़ी ने दावा किया कि सागवाड़ा नगर पालिका के सभी 35 वार्डों में भाजपा जीत दर्ज करेगी और नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। अब 11 सितंबर को होने वाले मतदान में वार्ड नंबर 24 के मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। #Sagwara #SagwaraElection2026 #Ward24 #BJP #RamizRaja BabulalKharadi Dungarpur RajasthanElection SagwaraNews1
- आसपुर/डुंगरपुर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत। मृतक ससुराल से अपने नवजात पुत्र को मिलकर जा रहा था घर। आसपुर थाना क्षेत्र के पारडा ईटीवाडा मुख्य सड़क की घटना। घटना की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए पुलिस को दी सुचना आसपुर पुलिस ने शव को आसपुर मोर्चरी रखवाया। शव का कल होगा पोस्टमार्टम। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल। आसपुर/डुंगरपुर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत। मृतक ससुराल से अपने नवजात पुत्र को मिलकर जा रहा था घर। आसपुर थाना क्षेत्र के पारडा ईटीवाडा मुख्य सड़क की घटना। घटना की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए पुलिस को दी सुचना आसपुर पुलिस ने शव को आसपुर मोर्चरी रखवाया। शव का कल होगा पोस्टमार्टम। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल।1
- अरनोद में रिकॉर्ड 91.98% तो प्रतापगढ़ में 78.81% मतदान, दोनों निकायों में दिखा मतदाताओं का उत्साह1
- *दरारों पर लीपापोती नहीं होगी मंजूर, ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरकर रुकवाया काम* *छाणी मगरी गोविंद गुरु धाम मामला* *दरारों पर लीपापोती नहीं होगी मंजूर, ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरकर रुकवाया काम* *छाणी मगरी गोविंद गुरु धाम मामला*1
- छात्राओं से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो का 24 घंटे में खुलासा, 3 गिरफ्तार ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौरासी पुलिस की कार्रवाई, दो नाबालिग भी निरुद्ध; वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त सीमलवाड़ा। सोशल मीडिया पर छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद चौरासी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर की दोपहर बाद सोशल मीडिया पर स्कूल ड्रेस पहनी छात्राओं के साथ मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने तत्काल कार्रवाई कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देशन एवं सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के निकट पर्यवेक्षण में चौरासी थाना प्रभारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी व आसूचना के आधार पर जांच की तो घटना गंधवा-भंवरिया कुआं क्षेत्र की सामने आई। पूछताछ और मुखबिर तंत्र से पता चला कि घटना में दो मोटरसाइकिलों पर छह युवक शामिल थे। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पांच युवकों को वाणिया तालाब जंगल एवं रास्तापाल के जंगल क्षेत्र से पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवकों ने स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ रास्तापाल से गंधवा की ओर आते समय भंवरिया कुआं के पास मोटरसाइकिल से कट मारकर छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने रमेश पुत्र रूपा सरपोटा (20), निवासी वाणिया तालाब, विपिन पुत्र गोपाल आमलिया (19) तथा शैलेष पुत्र लालशंकर आमलिया (19), दोनों निवासी रास्तापाल को गिरफ्तार किया है। दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। वहीं तूफान पुत्र जीवरााम आमलिया निवासी रास्तापाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में चौरासी थाना प्रभारी रतनलाल जटिया, ईश्वरलाल डोडा, खुशपाल सिंह, कालूराम, सुनील कुमार, पप्पू कुमार, नारायणलाल, अनिल कुमार तथा साइबर सेल के आदित्य और जितेंद्र सिंह राव शामिल रहे।3
- सागवाड़ा में कांग्रेस ने पेश किया पिछले बोर्ड का रिपोर्ट कार्ड सागवाड़ा में कांग्रेस ने पेश किया पिछले बोर्ड का रिपोर्ट कार्ड डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस ने अपने पिछले कार्यकाल का पूरा हिसाब-किताब जनता के सामने रखा। नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया के करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर एआईसीसी सदस्य दिनेश खोडनिया ने कांग्रेस की ओर से अपनी बात रखी। दिनेश खोडनिया ने जनता के सामने पिछले बोर्ड के कार्यकाल का ब्यौरा रखते हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। अब सवाल यह है कि कांग्रेस का यह रिपोर्ट कार्ड सागवाड़ा की जनता को कितना प्रभावित करता है? 11 सितंबर को मतदान… फैसला जनता के हाथ में। #Sagwara #Dungarpur #SagwaraElection2026 #नगरपालिका_चुनाव #Congress #RajasthanPolitics #SagwaraNews #DungarpurNews1
- डंपर ने बाइक को मारी टक्कर ,बाइक सवार की मौत ससुराल से जा रहा था घर , डंपर ने बाइक को मारी टक्कर ,बाइक सवार की मौत ससुराल से जा रहा था घर , आसपुर थाना क्षेत्र के पारडा ईटीवार के पास हुआ हादसा आसपुर थाना क्षेत्र के आसपुर विजवामाता मुख्य सड़क पर पारडा ईटीवार के पास गुरुवार दोपहर करीब दोपहर के समय अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेरा फला भेखरेड निवासी मोहन (25)पुत्र रूपा मीणा जो अपने ससुराल रामा ढाणी से अपनी पत्नी को मिल कर वापस अपने घर जा रहा था कि पारडा ईटीवार अमरा घाटी के पास एक डंपर ने भयंकर टक्कर मार दी ।जिससे बाइक सवार मोहन की मौके पर ही मौत हो गई । तत्काल राहगीरों ने आसपुर पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंचे बाबूलाल एवं बालूराम ने शव को आसपुर मोर्चरी में रखवाया। मौत की खबर मिलते ही सेकडो की तादाद समाजजन मोर्चरी पहुंचे और आक्रोश जताया ।डंपर चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।इधर पुलिस ने डंपर को जप्त कर थाने में रखवा दिया है। दस दिन पूर्व हुई की डिलेवरी_ मृतक मोहन की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी वहीं दस दिन पूर्व पत्नी गीता की डिलेवरी हुई जिसमें लड़का हुआ था।जिसे मिलने आया था।1
- अरनोद नगर पालिका चुनाव में मतदान जारी, केंद्रों पर लगी कतारें, जिला कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण1