logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अरनोद में रिकॉर्ड 91.98% तो प्रतापगढ़ में 78.81% मतदान, दोनों निकायों में दिखा मतदाताओं का उत्साह

22 hrs ago
user_Baba
Baba
अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
22 hrs ago

अरनोद में रिकॉर्ड 91.98% तो प्रतापगढ़ में 78.81% मतदान, दोनों निकायों में दिखा मतदाताओं का उत्साह

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गरोठ पुलिस द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर 6 लाख के करीब कि चोरी को अंजाम देने वाली घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गरोठ पुलिस द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर 6 लाख के करीब कि चोरी को अंजाम देने वाली घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो वहीं एक फरार आरोपी की पुलिस कर रही है तलाश - अंतराज्यीय चोर गेंग पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
    1
    गरोठ पुलिस द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर 6 लाख के करीब कि चोरी को अंजाम देने वाली घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
गरोठ पुलिस द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर 6 लाख के करीब कि चोरी को अंजाम देने वाली घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो वहीं एक फरार आरोपी की पुलिस कर रही है तलाश - अंतराज्यीय चोर गेंग पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • MP - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए लोगों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए लोगों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    MP - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए लोगों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से गंभीर रूप से बीमार हुए लोगों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए समुचित उपचार तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बाँसवाडा /सज्जनगढ़ में शिक्षक संघ अम्बेडकर की नई टीम तैयार! सेवसिंह डोडियार बने ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षक हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार ! संकलन : वालजी अड BSW
    1
    बाँसवाडा /सज्जनगढ़ 
में शिक्षक संघ अम्बेडकर की नई टीम तैयार! सेवसिंह डोडियार बने ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षक हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार ! 
संकलन : वालजी अड BSW
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 112 साल पुरानी छत पर उगी घास ने चौंकाया चुनाव ऑब्जर्वर, कुमावत बोले- बिना बोए इतनी सुंदर घास कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे चुनाव ऑब्जर्वर बी.डी. कुमावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्वाचन अधिकारी एवं कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार नेन मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान करीब 112 वर्ष पुराने नगर पालिका भवन की केलु छत पर बारिश के बाद प्राकृतिक रूप से उगी हरी घास ने बी.डी. कुमावत का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अधिकारियों से सहज अंदाज में पूछा कि क्या यह घास बोई जाती है? पालिका कर्मचारी हरेंद्र भाटी ने बताया कि घास बरसात में अपने आप उगती है और मौसम समाप्त होने पर धीरे-धीरे सूखकर गिर जाती है। इस पर कुमावत ने बिना बोए इतनी सुंदर घास उगने पर आश्चर्य जताया। अधिकारियों के बीच यह प्राकृतिक नजारा चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया तथा विकास अधिकारी ग्राम राज चौधरी भी उपस्थित रहे।
    1
    112 साल पुरानी छत पर उगी घास ने चौंकाया चुनाव ऑब्जर्वर, कुमावत बोले- बिना बोए इतनी सुंदर घास
कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे चुनाव ऑब्जर्वर बी.डी. कुमावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्वाचन अधिकारी एवं कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार नेन मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान करीब 112 वर्ष पुराने नगर पालिका भवन की केलु छत पर बारिश के बाद प्राकृतिक रूप से उगी हरी घास ने बी.डी. कुमावत का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अधिकारियों से सहज अंदाज में पूछा कि क्या यह घास बोई जाती है?
पालिका कर्मचारी हरेंद्र भाटी ने बताया कि घास बरसात में अपने आप उगती है और मौसम समाप्त होने पर धीरे-धीरे सूखकर गिर जाती है। इस पर कुमावत ने बिना बोए इतनी सुंदर घास उगने पर आश्चर्य जताया। अधिकारियों के बीच यह प्राकृतिक नजारा चर्चा का विषय बन गया।
इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया तथा विकास अधिकारी ग्राम राज चौधरी भी उपस्थित रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जलकुंभी और झाड़ियों से घिरा तालाब, स्नान घाट की भी दुर्दशा; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल वार्ड पंच ने भी जताई नाराजगी, युवाओं ने सफाई का प्रयास किया तो सांप के डर से पीछे हटना पड़ा गनोड़ा। तहसील मुख्यालय गनोड़ा स्थित ललोरा तालाब इन दिनों बदहाली का शिकार है। कभी स्वच्छ पानी और सार्वजनिक उपयोग के लिए पहचाने जाने वाले इस तालाब में अब जगह-जगह जलकुंभी, बड़ी-बड़ी घास और गंदगी फैल गई है। तालाब के आसपास कचरा जमा होने के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी तालाब में होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके चलते तालाब से दुर्गंध आने लगी है और ग्रामीणों में पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं वार्ड पंच देवीलाल डिंडोर ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई को लेकर पंचायत को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक प्रभावी सफाई नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि समय रहते तालाब की सफाई और घाट की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। कभी स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता था तालाब ग्रामीणों के अनुसार ललोरा तालाब का पानी कभी इतना स्वच्छ हुआ करता था कि लोग इसका उपयोग खाना बनाने तक में करते थे। गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन एवं समाजजन स्नान आदि के लिए इसी तालाब के घाट पर पहुंचते थे। विभिन्न समाजों के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भोज के दौरान भी तालाब के पानी का उपयोग किया जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि समय के साथ तालाब में गंदगी बढ़ती गई। गांव की नालियों का पानी भी तालाब में आने लगा, वहीं नियमित सफाई नहीं होने से जलकुंभी और झाड़ियों का विस्तार होता गया। अब स्थिति यह है कि तालाब का पानी दुर्गंध मारने लगा है और घाट पर भी गंदगी जमा है। महिलाओं को घाट पर नहीं मिली सफाई, जताई नाराजगी कुछ दिन पहले यादव बुनकर समाज की महिलाएं गांव में मृत्यु होने के बाद स्नान आदि के लिए ललोरा तालाब पहुंचीं। यहां स्नान घाट पर गंदगी देखकर महिलाओं ने नाराजगी जताई। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को आमली ओटा वाले घाट पर जाकर स्नान करना पड़ा। महिलाओं ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से तालाब की स्थिति खराब है, लेकिन इसकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनका आरोप था कि सात साल से पंचायत की ओर से तालाब की व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस काम नहीं करवाया गया। गणेश विसर्जन से भी दूर हुआ तालाब गांव के युवा विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह ने बताया कि पहले गनोड़ा के कई समाजों के लोग गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ललोरा तालाब पहुंचते थे। गणेश चतुर्थी के दौरान तालाब पर विसर्जन का माहौल रहता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तालाब की हालत खराब होने के कारण अब यहां गणेश विसर्जन भी लगभग बंद हो गया है। युवाओं का कहना है कि तालाब की सफाई होने से न केवल इसकी पुरानी पहचान वापस लौट सकती है, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी इसका उपयोग फिर से शुरू हो सकता है। सफाई करने पहुंचे युवाओं को सांप का डर तालाब की स्थिति देखकर कुछ युवाओं ने अपने स्तर पर स्नान घाट के आसपास सफाई करने का प्रयास भी किया। विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह सहित युवाओं ने झाड़ियों एवं गंदगी को हटाने की कोशिश की, लेकिन घनी घास और झाड़ियों में सांप एवं अन्य जहरीले जीव होने की आशंका के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। युवाओं ने बताया कि यदि पंचायत की ओर से जेसीबी, सफाईकर्मियों एवं आवश्यक संसाधनों के साथ अभियान चलाया जाए तो तालाब और स्नान घाट की स्थिति को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। ग्रामीणों ने की तालाब की समुचित सफाई की मांग ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से ललोरा तालाब की समग्र सफाई, जलकुंभी एवं झाड़ियों की कटाई, स्नान घाट की सफाई, कचरा हटाने तथा नालियों के गंदे पानी की तालाब में हो रही निकासी को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के प्रमुख तालाब की ऐसी स्थिति प्रशासन और पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते ध्यान दिया जाए तो तालाब को फिर से स्वच्छ और उपयोगी बनाया जा सकता है।
    2
    जलकुंभी और झाड़ियों से घिरा तालाब, स्नान घाट की भी दुर्दशा; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

वार्ड पंच ने भी जताई नाराजगी, युवाओं ने सफाई का प्रयास किया तो सांप के डर से पीछे हटना पड़ा
गनोड़ा। तहसील मुख्यालय गनोड़ा स्थित ललोरा तालाब इन दिनों बदहाली का शिकार है। कभी स्वच्छ पानी और सार्वजनिक उपयोग के लिए पहचाने जाने वाले इस तालाब में अब जगह-जगह जलकुंभी, बड़ी-बड़ी घास और गंदगी फैल गई है। तालाब के आसपास कचरा जमा होने के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी तालाब में होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके चलते तालाब से दुर्गंध आने लगी है और ग्रामीणों में पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।
तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं वार्ड पंच देवीलाल डिंडोर ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई को लेकर पंचायत को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक प्रभावी सफाई नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि समय रहते तालाब की सफाई और घाट की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
कभी स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता था तालाब
ग्रामीणों के अनुसार ललोरा तालाब का पानी कभी इतना स्वच्छ हुआ करता था कि लोग इसका उपयोग खाना बनाने तक में करते थे। गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन एवं समाजजन स्नान आदि के लिए इसी तालाब के घाट पर पहुंचते थे। विभिन्न समाजों के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भोज के दौरान भी तालाब के पानी का उपयोग किया जाता था।
ग्रामीणों का कहना है कि समय के साथ तालाब में गंदगी बढ़ती गई। गांव की नालियों का पानी भी तालाब में आने लगा, वहीं नियमित सफाई नहीं होने से जलकुंभी और झाड़ियों का विस्तार होता गया। अब स्थिति यह है कि तालाब का पानी दुर्गंध मारने लगा है और घाट पर भी गंदगी जमा है।
महिलाओं को घाट पर नहीं मिली सफाई, जताई नाराजगी
कुछ दिन पहले यादव बुनकर समाज की महिलाएं गांव में मृत्यु होने के बाद स्नान आदि के लिए ललोरा तालाब पहुंचीं। यहां स्नान घाट पर गंदगी देखकर महिलाओं ने नाराजगी जताई। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को आमली ओटा वाले घाट पर जाकर स्नान करना पड़ा।
महिलाओं ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से तालाब की स्थिति खराब है, लेकिन इसकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनका आरोप था कि सात साल से पंचायत की ओर से तालाब की व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस काम नहीं करवाया गया।
गणेश विसर्जन से भी दूर हुआ तालाब
गांव के युवा विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह ने बताया कि पहले गनोड़ा के कई समाजों के लोग गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ललोरा तालाब पहुंचते थे। गणेश चतुर्थी के दौरान तालाब पर विसर्जन का माहौल रहता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तालाब की हालत खराब होने के कारण अब यहां गणेश विसर्जन भी लगभग बंद हो गया है।
युवाओं का कहना है कि तालाब की सफाई होने से न केवल इसकी पुरानी पहचान वापस लौट सकती है, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी इसका उपयोग फिर से शुरू हो सकता है।
सफाई करने पहुंचे युवाओं को सांप का डर
तालाब की स्थिति देखकर कुछ युवाओं ने अपने स्तर पर स्नान घाट के आसपास सफाई करने का प्रयास भी किया। विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह सहित युवाओं ने झाड़ियों एवं गंदगी को हटाने की कोशिश की, लेकिन घनी घास और झाड़ियों में सांप एवं अन्य जहरीले जीव होने की आशंका के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा।
युवाओं ने बताया कि यदि पंचायत की ओर से जेसीबी, सफाईकर्मियों एवं आवश्यक संसाधनों के साथ अभियान चलाया जाए तो तालाब और स्नान घाट की स्थिति को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
ग्रामीणों ने की तालाब की समुचित सफाई की मांग
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से ललोरा तालाब की समग्र सफाई, जलकुंभी एवं झाड़ियों की कटाई, स्नान घाट की सफाई, कचरा हटाने तथा नालियों के गंदे पानी की तालाब में हो रही निकासी को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के प्रमुख तालाब की ऐसी स्थिति प्रशासन और पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते ध्यान दिया जाए तो तालाब को फिर से स्वच्छ और उपयोगी बनाया जा सकता है।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ​"बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!" बांसवाड़ा शहर की सड़कों पर गश्त करती पुलिस गाड़ियां और फ्लैग मार्च। ​"बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!" ​संवेदनशील मतदान केंद्रों, बूथों और चौराहों पर तैनात सशस्त्र पुलिस कर्मी। ​"9 सितंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए जगह-जगह पुलिस की विशेष टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल और CCTV कैमरों से निगरानी जारी है।" ​ ​ पुलिस अधिकारियों की नाकाबंदी, वाहनों की सघन चेकिंग और गश्ती दल। ​"वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। हर संदिग्ध हलचल पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।" ​विजुअल: स्क्रीन पर टेक्स्ट—"बांसवाड़ा चुनाव: सुरक्षा पुख्ता, अलर्ट जारी" "प्रशासन का साफ संदेश—अराजकता फैलाने वालों पर होगी सीधी और सख्त कार्रवाई
    1
    ​"बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!"
बांसवाड़ा शहर की सड़कों पर गश्त करती पुलिस गाड़ियां और फ्लैग मार्च।  
​"बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!"
​संवेदनशील मतदान केंद्रों, बूथों और चौराहों पर तैनात सशस्त्र पुलिस कर्मी।  
​"9 सितंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए जगह-जगह पुलिस की विशेष टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल और CCTV कैमरों से निगरानी जारी है।"
​
​ पुलिस अधिकारियों की नाकाबंदी, वाहनों की सघन चेकिंग और गश्ती दल।  
​"वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। हर संदिग्ध हलचल पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।"                  
​विजुअल: स्क्रीन पर टेक्स्ट—"बांसवाड़ा चुनाव: सुरक्षा पुख्ता, अलर्ट जारी"  
"प्रशासन का साफ संदेश—अराजकता फैलाने वालों पर होगी सीधी और सख्त कार्रवाई
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Voice of people गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • शामगढ़ तहसील के चंदवासा खेड़ा में 10 फीट के लगभग का लंबाई का मगरमच्छ मक्का के खेत में बैठा हुआ नजर आया शामगढ़ तहसील के चंदवासा का खेड़ा में मक्का के खेत में 10 फीट का विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया वन विभाग को सूचना दी गई वन विभाग मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यु किया गया चंबल नदी में ले जाकर उसे छोड़ा गया
    2
    शामगढ़ तहसील के चंदवासा खेड़ा में 10 फीट के लगभग का लंबाई का मगरमच्छ मक्का के खेत में बैठा हुआ नजर आया 
शामगढ़ तहसील के चंदवासा का खेड़ा में मक्का के खेत में 10 फीट का विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया वन विभाग को सूचना दी गई वन विभाग मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यु किया गया चंबल नदी में ले जाकर उसे छोड़ा गया
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • MP - सागर जिले के बांडा में अवैध शराब पीने से हुई मौतों के मामले में प्रदेश सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। उपमुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है, जबकि सहायक आयुक्त आबकारी सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बांडा रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस विभाग में भी कार्रवाई करते हुए गूगरा चौकी प्रभारी एएसआई पूरन सिंह तथा बांडा थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कुशवाहा को निलंबित किया गया है। बांडा में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर की गई यह कार्रवाई प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही तय करने की दिशा में सरकार का सख्त कदम माना जा रहा है..._
    1
    MP - सागर जिले के बांडा में अवैध शराब पीने से हुई मौतों के मामले में प्रदेश सरकार ने सख्त एक्शन लिया है।
उपमुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है, जबकि सहायक आयुक्त आबकारी सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बांडा रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस विभाग में भी कार्रवाई करते हुए गूगरा चौकी प्रभारी एएसआई पूरन सिंह तथा बांडा थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कुशवाहा को निलंबित किया गया है। बांडा में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निर्देश पर की गई यह कार्रवाई प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही तय करने की दिशा में सरकार का सख्त कदम माना जा रहा है..._
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पीले चावल, चरण स्पर्श और मनुहार से गरमाया कुशलगढ़, मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुशलगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी व कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से समर्थन मांगा। कई प्रत्याशी पीले चावल लेकर पहुंचे, बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर मतदान की मनुहार की। भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रभारी एडवोकेट भागवत पुरी, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, जिला महामंत्री कान्हिंग रावत, युवा नेता कमलेश तंबोलिया पाटीदार, शांति दास बैरागी सहित पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। नेताओं ने विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ और जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नायक सहित पदाधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर प्रचार किया। प्रत्याशियों ने पीले चावल रखकर समर्थन मांगा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रभारी वारजी भाई, देवचंद भाई सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते नजर आए और बीएपी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। प्रचार थमने के बाद अब 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदाता अपने मताधिकार से कुशलगढ़ नगर के वार्डों की तस्वीर तय करेंगे।
    2
    पीले चावल, चरण स्पर्श और मनुहार से गरमाया कुशलगढ़, मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत
कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुशलगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी व कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से समर्थन मांगा। कई प्रत्याशी पीले चावल लेकर पहुंचे, बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर मतदान की मनुहार की।
भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रभारी एडवोकेट भागवत पुरी, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, जिला महामंत्री कान्हिंग रावत, युवा नेता कमलेश तंबोलिया पाटीदार, शांति दास बैरागी सहित पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। नेताओं ने विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ और जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नायक सहित पदाधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर प्रचार किया। प्रत्याशियों ने पीले चावल रखकर समर्थन मांगा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रभारी वारजी भाई, देवचंद भाई सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते नजर आए और बीएपी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।
प्रचार थमने के बाद अब 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदाता अपने मताधिकार से कुशलगढ़ नगर के वार्डों की तस्वीर तय करेंगे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.