पीले चावल, चरण स्पर्श और मनुहार से गरमाया कुशलगढ़, मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुशलगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी व कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से समर्थन मांगा। कई प्रत्याशी पीले चावल लेकर पहुंचे, बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर मतदान की मनुहार की। भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रभारी एडवोकेट भागवत पुरी, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, जिला महामंत्री कान्हिंग रावत, युवा नेता कमलेश तंबोलिया पाटीदार, शांति दास बैरागी सहित पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। नेताओं ने विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ और जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नायक सहित पदाधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर प्रचार किया। प्रत्याशियों ने पीले चावल रखकर समर्थन मांगा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रभारी वारजी भाई, देवचंद भाई सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते नजर आए और बीएपी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। प्रचार थमने के बाद अब 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदाता अपने मताधिकार से कुशलगढ़ नगर के वार्डों की तस्वीर तय करेंगे।
पीले चावल, चरण स्पर्श और मनुहार से गरमाया कुशलगढ़, मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुशलगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी व कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से समर्थन मांगा। कई प्रत्याशी पीले चावल लेकर पहुंचे, बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर मतदान की मनुहार की। भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रभारी एडवोकेट भागवत पुरी, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, जिला महामंत्री कान्हिंग रावत, युवा नेता कमलेश तंबोलिया पाटीदार, शांति दास बैरागी सहित पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। नेताओं ने विकास और मूलभूत सुविधाओं के
लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ और जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नायक सहित पदाधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर प्रचार किया। प्रत्याशियों ने पीले चावल रखकर समर्थन मांगा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रभारी वारजी भाई, देवचंद भाई सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते नजर आए और बीएपी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। प्रचार थमने के बाद अब 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदाता अपने मताधिकार से कुशलगढ़ नगर के वार्डों की तस्वीर तय करेंगे।
- बांसवाड़ा में हो रहे नगर परिषद पार्षद चुनाव महासंग्राम 2026 में पृथ्वीगंज रा.उच्च मा. विद्यालय में सेंटर पर बहुत शांति पूर्वक वोटिंग किया गया बहुत ही इच्छुक होकर लोगों ने लाइन की कतार में लगकर वोटिंग किया1
- बाँसवाडा /सज्जनगढ़ में शिक्षक संघ अम्बेडकर की नई टीम तैयार! सेवसिंह डोडियार बने ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षक हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार ! संकलन : वालजी अड BSW1
- 112 साल पुरानी छत पर उगी घास ने चौंकाया चुनाव ऑब्जर्वर, कुमावत बोले- बिना बोए इतनी सुंदर घास कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे चुनाव ऑब्जर्वर बी.डी. कुमावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्वाचन अधिकारी एवं कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार नेन मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान करीब 112 वर्ष पुराने नगर पालिका भवन की केलु छत पर बारिश के बाद प्राकृतिक रूप से उगी हरी घास ने बी.डी. कुमावत का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अधिकारियों से सहज अंदाज में पूछा कि क्या यह घास बोई जाती है? पालिका कर्मचारी हरेंद्र भाटी ने बताया कि घास बरसात में अपने आप उगती है और मौसम समाप्त होने पर धीरे-धीरे सूखकर गिर जाती है। इस पर कुमावत ने बिना बोए इतनी सुंदर घास उगने पर आश्चर्य जताया। अधिकारियों के बीच यह प्राकृतिक नजारा चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान तहसीलदार शंकरलाल मईडा, सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया तथा विकास अधिकारी ग्राम राज चौधरी भी उपस्थित रहे।1
- जलकुंभी और झाड़ियों से घिरा तालाब, स्नान घाट की भी दुर्दशा; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल वार्ड पंच ने भी जताई नाराजगी, युवाओं ने सफाई का प्रयास किया तो सांप के डर से पीछे हटना पड़ा गनोड़ा। तहसील मुख्यालय गनोड़ा स्थित ललोरा तालाब इन दिनों बदहाली का शिकार है। कभी स्वच्छ पानी और सार्वजनिक उपयोग के लिए पहचाने जाने वाले इस तालाब में अब जगह-जगह जलकुंभी, बड़ी-बड़ी घास और गंदगी फैल गई है। तालाब के आसपास कचरा जमा होने के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी तालाब में होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके चलते तालाब से दुर्गंध आने लगी है और ग्रामीणों में पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं वार्ड पंच देवीलाल डिंडोर ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई को लेकर पंचायत को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक प्रभावी सफाई नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि समय रहते तालाब की सफाई और घाट की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। कभी स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता था तालाब ग्रामीणों के अनुसार ललोरा तालाब का पानी कभी इतना स्वच्छ हुआ करता था कि लोग इसका उपयोग खाना बनाने तक में करते थे। गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन एवं समाजजन स्नान आदि के लिए इसी तालाब के घाट पर पहुंचते थे। विभिन्न समाजों के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भोज के दौरान भी तालाब के पानी का उपयोग किया जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि समय के साथ तालाब में गंदगी बढ़ती गई। गांव की नालियों का पानी भी तालाब में आने लगा, वहीं नियमित सफाई नहीं होने से जलकुंभी और झाड़ियों का विस्तार होता गया। अब स्थिति यह है कि तालाब का पानी दुर्गंध मारने लगा है और घाट पर भी गंदगी जमा है। महिलाओं को घाट पर नहीं मिली सफाई, जताई नाराजगी कुछ दिन पहले यादव बुनकर समाज की महिलाएं गांव में मृत्यु होने के बाद स्नान आदि के लिए ललोरा तालाब पहुंचीं। यहां स्नान घाट पर गंदगी देखकर महिलाओं ने नाराजगी जताई। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को आमली ओटा वाले घाट पर जाकर स्नान करना पड़ा। महिलाओं ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से तालाब की स्थिति खराब है, लेकिन इसकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनका आरोप था कि सात साल से पंचायत की ओर से तालाब की व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस काम नहीं करवाया गया। गणेश विसर्जन से भी दूर हुआ तालाब गांव के युवा विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह ने बताया कि पहले गनोड़ा के कई समाजों के लोग गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ललोरा तालाब पहुंचते थे। गणेश चतुर्थी के दौरान तालाब पर विसर्जन का माहौल रहता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तालाब की हालत खराब होने के कारण अब यहां गणेश विसर्जन भी लगभग बंद हो गया है। युवाओं का कहना है कि तालाब की सफाई होने से न केवल इसकी पुरानी पहचान वापस लौट सकती है, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी इसका उपयोग फिर से शुरू हो सकता है। सफाई करने पहुंचे युवाओं को सांप का डर तालाब की स्थिति देखकर कुछ युवाओं ने अपने स्तर पर स्नान घाट के आसपास सफाई करने का प्रयास भी किया। विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह सहित युवाओं ने झाड़ियों एवं गंदगी को हटाने की कोशिश की, लेकिन घनी घास और झाड़ियों में सांप एवं अन्य जहरीले जीव होने की आशंका के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। युवाओं ने बताया कि यदि पंचायत की ओर से जेसीबी, सफाईकर्मियों एवं आवश्यक संसाधनों के साथ अभियान चलाया जाए तो तालाब और स्नान घाट की स्थिति को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। ग्रामीणों ने की तालाब की समुचित सफाई की मांग ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से ललोरा तालाब की समग्र सफाई, जलकुंभी एवं झाड़ियों की कटाई, स्नान घाट की सफाई, कचरा हटाने तथा नालियों के गंदे पानी की तालाब में हो रही निकासी को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के प्रमुख तालाब की ऐसी स्थिति प्रशासन और पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते ध्यान दिया जाए तो तालाब को फिर से स्वच्छ और उपयोगी बनाया जा सकता है।2
- "बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!" बांसवाड़ा शहर की सड़कों पर गश्त करती पुलिस गाड़ियां और फ्लैग मार्च। "बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!" संवेदनशील मतदान केंद्रों, बूथों और चौराहों पर तैनात सशस्त्र पुलिस कर्मी। "9 सितंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए जगह-जगह पुलिस की विशेष टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल और CCTV कैमरों से निगरानी जारी है।" पुलिस अधिकारियों की नाकाबंदी, वाहनों की सघन चेकिंग और गश्ती दल। "वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। हर संदिग्ध हलचल पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।" विजुअल: स्क्रीन पर टेक्स्ट—"बांसवाड़ा चुनाव: सुरक्षा पुख्ता, अलर्ट जारी" "प्रशासन का साफ संदेश—अराजकता फैलाने वालों पर होगी सीधी और सख्त कार्रवाई1
- कुशलगढ नगरपालिका चुनाव से पहले भाजपा ने झोकी ताकत पीपली चौराहे पर जम कर भड़के कांग्रेस पर भाजपा नेता जीत का दिया मुल मंत्र देखें ब्यूरो रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा4
- मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा में चुनाव प्रचार का दौर 9 सितंबर शाम 6 बजे थम गया। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी सागवाड़ा पहुंचे, जिससे भाजपा खेमे में उत्साह देखने को मिला। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनसंपर्क के दौरान वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, डूंगरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बंसीलाल कटारा, जनजाति भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल डामोर सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि “अबकी बार सागवाड़ा में 35 पार, भाजपा का बोर्ड बनना तय है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी सागवाड़ा में अपना बोर्ड बनाने जा रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खराड़ी ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस का काम है, लेकिन कांग्रेस नेताओं पर लगे आरोप उन्हें दिखाई नहीं देते। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ है और चुनाव परिणाम में इसका असर देखने को मिलेगा। अब प्रचार का शोर थम चुका है और प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद होने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में सागवाड़ा में भाजपा के “35 पार” के दावे और कांग्रेस की चुनौती के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।1
- पीले चावल, चरण स्पर्श और मनुहार से गरमाया कुशलगढ़, मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत कुशलगढ़, 10 सितंबर। नगर पालिका चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कुशलगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और बीएपी ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशी व कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से समर्थन मांगा। कई प्रत्याशी पीले चावल लेकर पहुंचे, बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर मतदान की मनुहार की। भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रभारी एडवोकेट भागवत पुरी, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, जिला महामंत्री कान्हिंग रावत, युवा नेता कमलेश तंबोलिया पाटीदार, शांति दास बैरागी सहित पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। नेताओं ने विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कांग्रेस की ओर से क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया, विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र मीणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ और जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल नायक सहित पदाधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर प्रचार किया। प्रत्याशियों ने पीले चावल रखकर समर्थन मांगा और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रभारी वारजी भाई, देवचंद भाई सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते नजर आए और बीएपी प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। प्रचार थमने के बाद अब 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदाता अपने मताधिकार से कुशलगढ़ नगर के वार्डों की तस्वीर तय करेंगे।2