logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा में चुनाव प्रचार का दौर 9 सितंबर शाम 6 बजे थम गया। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी सागवाड़ा पहुंचे, जिससे भाजपा खेमे में उत्साह देखने को मिला। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनसंपर्क के दौरान वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, डूंगरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बंसीलाल कटारा, जनजाति भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल डामोर सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि “अबकी बार सागवाड़ा में 35 पार, भाजपा का बोर्ड बनना तय है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी सागवाड़ा में अपना बोर्ड बनाने जा रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खराड़ी ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस का काम है, लेकिन कांग्रेस नेताओं पर लगे आरोप उन्हें दिखाई नहीं देते। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ है और चुनाव परिणाम में इसका असर देखने को मिलेगा। अब प्रचार का शोर थम चुका है और प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद होने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में सागवाड़ा में भाजपा के “35 पार” के दावे और कांग्रेस की चुनौती के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

11 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
11 hrs ago

मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा में चुनाव प्रचार का दौर 9 सितंबर शाम 6 बजे थम गया। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी सागवाड़ा पहुंचे, जिससे भाजपा खेमे में उत्साह देखने को मिला। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनसंपर्क के दौरान वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, डूंगरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बंसीलाल कटारा, जनजाति भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल डामोर सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि “अबकी बार सागवाड़ा में 35 पार, भाजपा का बोर्ड बनना तय है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी सागवाड़ा में अपना बोर्ड बनाने जा रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खराड़ी ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस का काम है, लेकिन कांग्रेस नेताओं पर लगे आरोप उन्हें दिखाई नहीं देते। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ है और चुनाव परिणाम में इसका असर देखने को मिलेगा। अब प्रचार का शोर थम चुका है और प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद होने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में सागवाड़ा में भाजपा के “35 पार” के दावे और कांग्रेस की चुनौती के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा में चुनाव प्रचार का दौर 9 सितंबर शाम 6 बजे थम गया। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी सागवाड़ा पहुंचे, जिससे भाजपा खेमे में उत्साह देखने को मिला। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनसंपर्क के दौरान वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, डूंगरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बंसीलाल कटारा, जनजाति भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल डामोर सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि “अबकी बार सागवाड़ा में 35 पार, भाजपा का बोर्ड बनना तय है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी सागवाड़ा में अपना बोर्ड बनाने जा रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खराड़ी ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस का काम है, लेकिन कांग्रेस नेताओं पर लगे आरोप उन्हें दिखाई नहीं देते। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ है और चुनाव परिणाम में इसका असर देखने को मिलेगा। अब प्रचार का शोर थम चुका है और प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद होने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में सागवाड़ा में भाजपा के “35 पार” के दावे और कांग्रेस की चुनौती के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
    1
    मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार
मंत्री बाबूलाल खराड़ी के सागवाड़ा पहुंचने पर भाजपा खेमे में उत्साह, बोले- अबकी बार 35 पार
सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा में चुनाव प्रचार का दौर 9 सितंबर शाम 6 बजे थम गया। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी अब घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी सागवाड़ा पहुंचे, जिससे भाजपा खेमे में उत्साह देखने को मिला।
मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने जनसंपर्क के दौरान वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, डूंगरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे बंसीलाल कटारा, जनजाति भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिलाल डामोर सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि “अबकी बार सागवाड़ा में 35 पार, भाजपा का बोर्ड बनना तय है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति मजबूत है और पार्टी सागवाड़ा में अपना बोर्ड बनाने जा रही है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खराड़ी ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस का काम है, लेकिन कांग्रेस नेताओं पर लगे आरोप उन्हें दिखाई नहीं देते। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के साथ है और चुनाव परिणाम में इसका असर देखने को मिलेगा।
अब प्रचार का शोर थम चुका है और प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद होने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में सागवाड़ा में भाजपा के “35 पार” के दावे और कांग्रेस की चुनौती के बीच चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • *दरारों पर लीपापोती नहीं होगी मंजूर, ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरकर रुकवाया काम* *छाणी मगरी गोविंद गुरु धाम मामला* *दरारों पर लीपापोती नहीं होगी मंजूर, ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरकर रुकवाया काम* *छाणी मगरी गोविंद गुरु धाम मामला*
    1
    *दरारों पर लीपापोती नहीं होगी मंजूर, ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरकर रुकवाया काम*

*छाणी मगरी गोविंद गुरु धाम मामला*
*दरारों पर लीपापोती नहीं होगी मंजूर, ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरकर रुकवाया काम*
*छाणी मगरी गोविंद गुरु धाम मामला*
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • छात्राओं से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो का 24 घंटे में खुलासा, 3 गिरफ्तार ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौरासी पुलिस की कार्रवाई, दो नाबालिग भी निरुद्ध; वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त सीमलवाड़ा। सोशल मीडिया पर छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद चौरासी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर की दोपहर बाद सोशल मीडिया पर स्कूल ड्रेस पहनी छात्राओं के साथ मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने तत्काल कार्रवाई कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देशन एवं सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के निकट पर्यवेक्षण में चौरासी थाना प्रभारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी व आसूचना के आधार पर जांच की तो घटना गंधवा-भंवरिया कुआं क्षेत्र की सामने आई। पूछताछ और मुखबिर तंत्र से पता चला कि घटना में दो मोटरसाइकिलों पर छह युवक शामिल थे। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पांच युवकों को वाणिया तालाब जंगल एवं रास्तापाल के जंगल क्षेत्र से पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवकों ने स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ रास्तापाल से गंधवा की ओर आते समय भंवरिया कुआं के पास मोटरसाइकिल से कट मारकर छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। ये आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने रमेश पुत्र रूपा सरपोटा (20), निवासी वाणिया तालाब, विपिन पुत्र गोपाल आमलिया (19) तथा शैलेष पुत्र लालशंकर आमलिया (19), दोनों निवासी रास्तापाल को गिरफ्तार किया है। दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। वहीं तूफान पुत्र जीवरााम आमलिया निवासी रास्तापाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में चौरासी थाना प्रभारी रतनलाल जटिया, ईश्वरलाल डोडा, खुशपाल सिंह, कालूराम, सुनील कुमार, पप्पू कुमार, नारायणलाल, अनिल कुमार तथा साइबर सेल के आदित्य और जितेंद्र सिंह राव शामिल रहे।
    3
    छात्राओं से छेड़छाड़ के वायरल वीडियो का 24 घंटे में खुलासा, 3 गिरफ्तार
ऑपरेशन शिकंजा के तहत चौरासी पुलिस की कार्रवाई, दो नाबालिग भी निरुद्ध; वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल जब्त
सीमलवाड़ा। सोशल मीडिया पर छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद चौरासी थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर की दोपहर बाद सोशल मीडिया पर स्कूल ड्रेस पहनी छात्राओं के साथ मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने तत्काल कार्रवाई कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देशन एवं सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के निकट पर्यवेक्षण में चौरासी थाना प्रभारी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस और साइबर टीम ने तकनीकी व आसूचना के आधार पर जांच की तो घटना गंधवा-भंवरिया कुआं क्षेत्र की सामने आई। पूछताछ और मुखबिर तंत्र से पता चला कि घटना में दो मोटरसाइकिलों पर छह युवक शामिल थे। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पांच युवकों को वाणिया तालाब जंगल एवं रास्तापाल के जंगल क्षेत्र से पकड़कर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवकों ने स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के साथ रास्तापाल से गंधवा की ओर आते समय भंवरिया कुआं के पास मोटरसाइकिल से कट मारकर छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने रमेश पुत्र रूपा सरपोटा (20), निवासी वाणिया तालाब, विपिन पुत्र गोपाल आमलिया (19) तथा शैलेष पुत्र लालशंकर आमलिया (19), दोनों निवासी रास्तापाल को गिरफ्तार किया है। दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। वहीं तूफान पुत्र जीवरााम आमलिया निवासी रास्तापाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में चौरासी थाना प्रभारी रतनलाल जटिया, ईश्वरलाल डोडा, खुशपाल सिंह, कालूराम, सुनील कुमार, पप्पू कुमार, नारायणलाल, अनिल कुमार तथा साइबर सेल के आदित्य और जितेंद्र सिंह राव शामिल रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जलकुंभी और झाड़ियों से घिरा तालाब, स्नान घाट की भी दुर्दशा; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल वार्ड पंच ने भी जताई नाराजगी, युवाओं ने सफाई का प्रयास किया तो सांप के डर से पीछे हटना पड़ा गनोड़ा। तहसील मुख्यालय गनोड़ा स्थित ललोरा तालाब इन दिनों बदहाली का शिकार है। कभी स्वच्छ पानी और सार्वजनिक उपयोग के लिए पहचाने जाने वाले इस तालाब में अब जगह-जगह जलकुंभी, बड़ी-बड़ी घास और गंदगी फैल गई है। तालाब के आसपास कचरा जमा होने के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी तालाब में होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके चलते तालाब से दुर्गंध आने लगी है और ग्रामीणों में पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं वार्ड पंच देवीलाल डिंडोर ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई को लेकर पंचायत को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक प्रभावी सफाई नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि समय रहते तालाब की सफाई और घाट की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। कभी स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता था तालाब ग्रामीणों के अनुसार ललोरा तालाब का पानी कभी इतना स्वच्छ हुआ करता था कि लोग इसका उपयोग खाना बनाने तक में करते थे। गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन एवं समाजजन स्नान आदि के लिए इसी तालाब के घाट पर पहुंचते थे। विभिन्न समाजों के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भोज के दौरान भी तालाब के पानी का उपयोग किया जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि समय के साथ तालाब में गंदगी बढ़ती गई। गांव की नालियों का पानी भी तालाब में आने लगा, वहीं नियमित सफाई नहीं होने से जलकुंभी और झाड़ियों का विस्तार होता गया। अब स्थिति यह है कि तालाब का पानी दुर्गंध मारने लगा है और घाट पर भी गंदगी जमा है। महिलाओं को घाट पर नहीं मिली सफाई, जताई नाराजगी कुछ दिन पहले यादव बुनकर समाज की महिलाएं गांव में मृत्यु होने के बाद स्नान आदि के लिए ललोरा तालाब पहुंचीं। यहां स्नान घाट पर गंदगी देखकर महिलाओं ने नाराजगी जताई। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को आमली ओटा वाले घाट पर जाकर स्नान करना पड़ा। महिलाओं ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से तालाब की स्थिति खराब है, लेकिन इसकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनका आरोप था कि सात साल से पंचायत की ओर से तालाब की व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस काम नहीं करवाया गया। गणेश विसर्जन से भी दूर हुआ तालाब गांव के युवा विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह ने बताया कि पहले गनोड़ा के कई समाजों के लोग गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ललोरा तालाब पहुंचते थे। गणेश चतुर्थी के दौरान तालाब पर विसर्जन का माहौल रहता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तालाब की हालत खराब होने के कारण अब यहां गणेश विसर्जन भी लगभग बंद हो गया है। युवाओं का कहना है कि तालाब की सफाई होने से न केवल इसकी पुरानी पहचान वापस लौट सकती है, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी इसका उपयोग फिर से शुरू हो सकता है। सफाई करने पहुंचे युवाओं को सांप का डर तालाब की स्थिति देखकर कुछ युवाओं ने अपने स्तर पर स्नान घाट के आसपास सफाई करने का प्रयास भी किया। विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह सहित युवाओं ने झाड़ियों एवं गंदगी को हटाने की कोशिश की, लेकिन घनी घास और झाड़ियों में सांप एवं अन्य जहरीले जीव होने की आशंका के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। युवाओं ने बताया कि यदि पंचायत की ओर से जेसीबी, सफाईकर्मियों एवं आवश्यक संसाधनों के साथ अभियान चलाया जाए तो तालाब और स्नान घाट की स्थिति को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। ग्रामीणों ने की तालाब की समुचित सफाई की मांग ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से ललोरा तालाब की समग्र सफाई, जलकुंभी एवं झाड़ियों की कटाई, स्नान घाट की सफाई, कचरा हटाने तथा नालियों के गंदे पानी की तालाब में हो रही निकासी को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के प्रमुख तालाब की ऐसी स्थिति प्रशासन और पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते ध्यान दिया जाए तो तालाब को फिर से स्वच्छ और उपयोगी बनाया जा सकता है।
    2
    जलकुंभी और झाड़ियों से घिरा तालाब, स्नान घाट की भी दुर्दशा; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

वार्ड पंच ने भी जताई नाराजगी, युवाओं ने सफाई का प्रयास किया तो सांप के डर से पीछे हटना पड़ा
गनोड़ा। तहसील मुख्यालय गनोड़ा स्थित ललोरा तालाब इन दिनों बदहाली का शिकार है। कभी स्वच्छ पानी और सार्वजनिक उपयोग के लिए पहचाने जाने वाले इस तालाब में अब जगह-जगह जलकुंभी, बड़ी-बड़ी घास और गंदगी फैल गई है। तालाब के आसपास कचरा जमा होने के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी तालाब में होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इसके चलते तालाब से दुर्गंध आने लगी है और ग्रामीणों में पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ रही है।
तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं वार्ड पंच देवीलाल डिंडोर ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई को लेकर पंचायत को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक प्रभावी सफाई नहीं करवाई गई। उनका कहना है कि समय रहते तालाब की सफाई और घाट की व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
कभी स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता था तालाब
ग्रामीणों के अनुसार ललोरा तालाब का पानी कभी इतना स्वच्छ हुआ करता था कि लोग इसका उपयोग खाना बनाने तक में करते थे। गांव में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर परिजन एवं समाजजन स्नान आदि के लिए इसी तालाब के घाट पर पहुंचते थे। विभिन्न समाजों के सार्वजनिक कार्यक्रमों और भोज के दौरान भी तालाब के पानी का उपयोग किया जाता था।
ग्रामीणों का कहना है कि समय के साथ तालाब में गंदगी बढ़ती गई। गांव की नालियों का पानी भी तालाब में आने लगा, वहीं नियमित सफाई नहीं होने से जलकुंभी और झाड़ियों का विस्तार होता गया। अब स्थिति यह है कि तालाब का पानी दुर्गंध मारने लगा है और घाट पर भी गंदगी जमा है।
महिलाओं को घाट पर नहीं मिली सफाई, जताई नाराजगी
कुछ दिन पहले यादव बुनकर समाज की महिलाएं गांव में मृत्यु होने के बाद स्नान आदि के लिए ललोरा तालाब पहुंचीं। यहां स्नान घाट पर गंदगी देखकर महिलाओं ने नाराजगी जताई। साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को आमली ओटा वाले घाट पर जाकर स्नान करना पड़ा।
महिलाओं ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से तालाब की स्थिति खराब है, लेकिन इसकी ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनका आरोप था कि सात साल से पंचायत की ओर से तालाब की व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस काम नहीं करवाया गया।
गणेश विसर्जन से भी दूर हुआ तालाब
गांव के युवा विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह ने बताया कि पहले गनोड़ा के कई समाजों के लोग गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए ललोरा तालाब पहुंचते थे। गणेश चतुर्थी के दौरान तालाब पर विसर्जन का माहौल रहता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तालाब की हालत खराब होने के कारण अब यहां गणेश विसर्जन भी लगभग बंद हो गया है।
युवाओं का कहना है कि तालाब की सफाई होने से न केवल इसकी पुरानी पहचान वापस लौट सकती है, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी इसका उपयोग फिर से शुरू हो सकता है।
सफाई करने पहुंचे युवाओं को सांप का डर
तालाब की स्थिति देखकर कुछ युवाओं ने अपने स्तर पर स्नान घाट के आसपास सफाई करने का प्रयास भी किया। विक्की खेरवासिया, महिपाल सिंह वाघेला और दीपराज सिंह सहित युवाओं ने झाड़ियों एवं गंदगी को हटाने की कोशिश की, लेकिन घनी घास और झाड़ियों में सांप एवं अन्य जहरीले जीव होने की आशंका के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा।
युवाओं ने बताया कि यदि पंचायत की ओर से जेसीबी, सफाईकर्मियों एवं आवश्यक संसाधनों के साथ अभियान चलाया जाए तो तालाब और स्नान घाट की स्थिति को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
ग्रामीणों ने की तालाब की समुचित सफाई की मांग
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से ललोरा तालाब की समग्र सफाई, जलकुंभी एवं झाड़ियों की कटाई, स्नान घाट की सफाई, कचरा हटाने तथा नालियों के गंदे पानी की तालाब में हो रही निकासी को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के प्रमुख तालाब की ऐसी स्थिति प्रशासन और पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते ध्यान दिया जाए तो तालाब को फिर से स्वच्छ और उपयोगी बनाया जा सकता है।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ​"बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!" बांसवाड़ा शहर की सड़कों पर गश्त करती पुलिस गाड़ियां और फ्लैग मार्च। ​"बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!" ​संवेदनशील मतदान केंद्रों, बूथों और चौराहों पर तैनात सशस्त्र पुलिस कर्मी। ​"9 सितंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए जगह-जगह पुलिस की विशेष टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल और CCTV कैमरों से निगरानी जारी है।" ​ ​ पुलिस अधिकारियों की नाकाबंदी, वाहनों की सघन चेकिंग और गश्ती दल। ​"वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। हर संदिग्ध हलचल पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।" ​विजुअल: स्क्रीन पर टेक्स्ट—"बांसवाड़ा चुनाव: सुरक्षा पुख्ता, अलर्ट जारी" "प्रशासन का साफ संदेश—अराजकता फैलाने वालों पर होगी सीधी और सख्त कार्रवाई
    1
    ​"बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!"
बांसवाड़ा शहर की सड़कों पर गश्त करती पुलिस गाड़ियां और फ्लैग मार्च।  
​"बड़ी खबर! बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है!"
​संवेदनशील मतदान केंद्रों, बूथों और चौराहों पर तैनात सशस्त्र पुलिस कर्मी।  
​"9 सितंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए जगह-जगह पुलिस की विशेष टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल और CCTV कैमरों से निगरानी जारी है।"
​
​ पुलिस अधिकारियों की नाकाबंदी, वाहनों की सघन चेकिंग और गश्ती दल।  
​"वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। हर संदिग्ध हलचल पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।"                  
​विजुअल: स्क्रीन पर टेक्स्ट—"बांसवाड़ा चुनाव: सुरक्षा पुख्ता, अलर्ट जारी"  
"प्रशासन का साफ संदेश—अराजकता फैलाने वालों पर होगी सीधी और सख्त कार्रवाई
    user_Pandit Repotar
    Pandit Repotar
    Voice of people गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव : 35 मतदान दल कड़े पहरे में रवाना, प्रातः 7 बजे से होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम कलेक्टर देशलदान बोले - निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराएं चुनाव संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर पालिका सागवाड़ा में पार्षद पदों के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर देशलदान तथा राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार द्वितीय की मौजूदगी में 35 मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके गंतव्य केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रवानगी से पूर्व महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण शिविर में मतदान दलों के अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉकपोल से लेकर मतदान की समाप्ति तक की प्रत्येक गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाए और मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और बिना किसी बाधा के पूरा कराने के लिए 35 नियमित मतदान दलों को रवाना किया गया है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 अतिरिक्त (रिजर्व) दलों को तैनात रखा गया है। क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु 4 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र रेगर ने अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कानून-व्यवस्था और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या की स्थिति में संयम, विवेक और संवाद के माध्यम से स्थिति को संभालने तथा अनावश्यक बल प्रयोग से बचने का परामर्श दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से पीठासीन और सेक्टर अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण सत्र में दक्ष प्रशिक्षकों वैभव पाठक, दुर्गाशंकर गामोट और विमल साद ने ईवीएम संचालन, वोटिंग कंपार्टमेंट तैयार करने, आवश्यक प्रपत्र भरने तथा मॉक पोल की मानक प्रक्रिया पर व्यावहारिक जानकारी दी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा रवानगी स्थल पर सुगम व्यवस्था हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे थे। इस मौके पर सागवाड़ा नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण सहित निर्वाचन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका सागवाड़ा के लिए मतदान 11 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
    1
    सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव : 35 मतदान दल कड़े पहरे में रवाना, प्रातः 7 बजे से होगा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कलेक्टर देशलदान बोले - निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराएं चुनाव
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत नगर पालिका सागवाड़ा में पार्षद पदों के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर देशलदान तथा राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक अशोक कुमार द्वितीय की मौजूदगी में 35 मतदान दलों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके गंतव्य केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
रवानगी से पूर्व महाविद्यालय परिसर में आयोजित अंतिम प्रशिक्षण शिविर में मतदान दलों के अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग की मार्गदर्शिका का गहन अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मॉकपोल से लेकर मतदान की समाप्ति तक की प्रत्येक गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जाए और मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और बिना किसी बाधा के पूरा कराने के लिए 35 नियमित मतदान दलों को रवाना किया गया है, जबकि आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 अतिरिक्त (रिजर्व) दलों को तैनात रखा गया है। क्षेत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु 4 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र रेगर ने अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कानून-व्यवस्था और आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार के विवाद या समस्या की स्थिति में संयम, विवेक और संवाद के माध्यम से स्थिति को संभालने तथा अनावश्यक बल प्रयोग से बचने का परामर्श दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से पीठासीन और सेक्टर अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया।
प्रशिक्षण सत्र में दक्ष प्रशिक्षकों वैभव पाठक, दुर्गाशंकर गामोट और विमल साद ने ईवीएम संचालन, वोटिंग कंपार्टमेंट तैयार करने, आवश्यक प्रपत्र भरने तथा मॉक पोल की मानक प्रक्रिया पर व्यावहारिक जानकारी दी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा रवानगी स्थल पर सुगम व्यवस्था हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे और लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे थे। इस मौके पर सागवाड़ा नगर पालिका के रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण सहित निर्वाचन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका सागवाड़ा के लिए मतदान 11 सितंबर को प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • लोकेशन डुंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo7976727929 हेड लाइन विधालय की छात्राओं के साथ छेडछाड कर परेशान करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार। लोकेशन डुंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo7976727929 हेड लाइन विधालय की छात्राओं के साथ छेडछाड कर परेशान करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार। सोशल मिडिया पर छात्राओं से छेडछाड का विडियो वायरल करने का 24 घण्टों के भीतर खुलासा। ऑपरेशन शिंकजा के तहत पुलिस थाना चौरासी की मनचलौ के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही। प्रकरण में कुल 03 आरोपी गिरफ्तार व 02 विधि से सघर्षरत बालक डिटेन। मामले मे एक अभियुक्त फरार है जिस हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दि जा रही है। छेडछाड की घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाईकिल जब्त। एंकर इंट्रो दोपहर बाद सोशल मीडिया पर एक विधालय ड्रेस पहने लडकियों के साथ मोटरसाईकिल पर सवार लडको के द्वारा छेडछाड करने सम्बधित एक विडियो वायरल हुआ था। उक्त सोशल मीडिया पर वायरल हुए विडियो की गंभीरता को देखते हुए मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक जिला डूंगरपुर के द्वारा उक्त वायरल विडियो की घटना का त्वरित खुलासा करने के आवश्यक दिशानिर्देश दिये, जिसपर खीव सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व मदनलाल विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत्त सीमलवाडा के निकट में थानाधिकरी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा साईबर सेल वायरल विडियो की घटना गंधवा भंवरीया कुआ के आस पास की होना पाया। जिस पर पुलिस थाना चौरासी टीम व साईबर टीम डूंगरपुर द्वारा तकनिकि व आसूचना सकंलन से विडियो मे घटना कारित करने वाले लडको की काफी लोगो गई तो घटना कारित करने में दो मोटरसाईकिलों पर कुल 6 लडके शामिल होना पाया गया। जिस पर उक्त लडको की पहचान नामजद करते हुए पृथक-पृथ्थक जगहो पर उनके सम्मावित ठिकानों पर दबिश दी मारकर करने वाले पाँच लडको को वाणिया तालाब जंगल व रास्तापाल के जगलों से डिटेन कर विस्तृत पूछताछ की गई जिसपर पूछताछ में उक्त पांच लडको द्वारा स्कूल के बाद घर जा रही स्कूल की छात्राओं से दो मोटरसाईकिलों पर सवार हो रास्तापाल से गंधवा की तरफ आते समय भंवरिया कुंआ के पास लडकियो के साथ चलती मोटरसाईकिलो से कट मारकर छेडछाड व परेशान करना स्वीकार किया, जिस पर उक्त पाँचो लडको को डिटेन कर थाने पर लाया गया। उक्त लडको के द्वारा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिले डिटेन कर थाने पर लाई गई। तीन लडको को उक्त वारदात में सलिप्त होने पर गिरफ्तार किया गया व दो लडके नाबालिग हो डिटेन किया गया। मामले में एक अभियुक्त तुफान पिता जिवराम है। ग्रामलिया निवासी रास्तापाल पुलिस थाना धम्बोला फरार हो अभियुक्त की तलाश कि जा रही है। 1 रमेश पिता रूपा सरपोटा उम्र 20 साल निवासी वाणिया तालाब पुलिस थाना चौरासी 2. विपिन पिता गोपाल आमलिया उम्र 19 साल निवासी रास्तापाल पुलिस थाना धम्बोला 3. शैलेष पिता लालशंकर आमलिया उम्र 19 साल निवासी रास्तापाल पुलिस थाना चम्बोला 02 विधि से संघर्षरत बालक। तुफान पिता जिक्राम आमलिया निवासी रास्तापाल पुलिस थाना धम्बोला बाइट रतनलाल थाना अधिकारी पुलिस थाना चौरासी
    3
    लोकेशन डुंगरपुर
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा
Mo7976727929
हेड लाइन 
विधालय की छात्राओं के साथ छेडछाड कर परेशान करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
लोकेशन डुंगरपुर
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा
Mo7976727929
हेड लाइन 
विधालय की छात्राओं के साथ छेडछाड कर परेशान करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।
सोशल मिडिया पर छात्राओं से छेडछाड का विडियो वायरल करने का 24 घण्टों के भीतर खुलासा।
ऑपरेशन शिंकजा के तहत पुलिस थाना चौरासी की मनचलौ के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही।
प्रकरण में कुल 03 आरोपी गिरफ्तार व 02 विधि से सघर्षरत बालक डिटेन।
मामले मे एक अभियुक्त फरार है जिस हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दि जा रही है।
छेडछाड की घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाईकिल जब्त।
एंकर इंट्रो 
दोपहर बाद सोशल मीडिया पर एक विधालय ड्रेस पहने लडकियों के साथ मोटरसाईकिल पर सवार लडको के द्वारा छेडछाड करने सम्बधित एक विडियो वायरल हुआ था। उक्त सोशल मीडिया पर वायरल हुए विडियो की गंभीरता को देखते हुए  मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक जिला डूंगरपुर के द्वारा उक्त वायरल विडियो की घटना का त्वरित खुलासा करने के आवश्यक दिशानिर्देश दिये, जिसपर  खीव सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व  मदनलाल विश्नोई वृत्ताधिकारी  वृत्त सीमलवाडा के निकट  में थानाधिकरी रतनलाल जटिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा साईबर सेल  वायरल विडियो की घटना गंधवा भंवरीया कुआ के आस पास की होना पाया। जिस पर पुलिस थाना चौरासी टीम व साईबर टीम डूंगरपुर द्वारा तकनिकि व आसूचना सकंलन से विडियो मे घटना कारित करने वाले लडको की  काफी लोगो  गई तो घटना कारित करने में दो मोटरसाईकिलों पर कुल 6 लडके शामिल होना पाया गया। जिस पर उक्त लडको की पहचान नामजद  करते हुए पृथक-पृथ्थक  जगहो पर उनके सम्मावित ठिकानों पर दबिश दी  मारकर करने वाले पाँच लडको को वाणिया तालाब जंगल व रास्तापाल के जगलों से डिटेन कर विस्तृत पूछताछ की गई जिसपर पूछताछ में उक्त पांच लडको द्वारा स्कूल के बाद घर जा रही स्कूल की छात्राओं से दो मोटरसाईकिलों पर सवार हो रास्तापाल से गंधवा की तरफ आते समय भंवरिया कुंआ के पास लडकियो के साथ चलती मोटरसाईकिलो से कट मारकर छेडछाड व परेशान करना स्वीकार किया, जिस पर उक्त पाँचो लडको को डिटेन कर थाने पर लाया गया। उक्त लडको के द्वारा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिले डिटेन कर थाने पर लाई गई। तीन लडको को उक्त वारदात में सलिप्त होने पर गिरफ्तार किया गया व दो लडके नाबालिग हो डिटेन किया गया। मामले में एक अभियुक्त तुफान पिता जिवराम है। ग्रामलिया निवासी रास्तापाल पुलिस थाना धम्बोला फरार हो अभियुक्त की तलाश कि जा रही है। 
1 रमेश पिता रूपा सरपोटा उम्र 20 साल निवासी वाणिया तालाब पुलिस थाना चौरासी
2. विपिन पिता गोपाल आमलिया उम्र 19 साल निवासी रास्तापाल पुलिस थाना धम्बोला
3. शैलेष पिता लालशंकर आमलिया उम्र 19 साल निवासी रास्तापाल पुलिस थाना चम्बोला
02 विधि से संघर्षरत बालक।
तुफान पिता जिक्राम आमलिया निवासी रास्तापाल पुलिस थाना धम्बोला
बाइट
रतनलाल थाना अधिकारी पुलिस थाना चौरासी
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सागवाड़ा वार्ड नंबर 24 में भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा का जनसंपर्क, मंत्री खराड़ी ने किया जीत का दावा सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 24 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमीज राजा लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रमीज राजा का कहना है कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं और वार्ड के विकास को लेकर जो भी वादे किए जा रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए विधायक का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसी दौरान वार्ड नंबर 24 में मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाया। मंत्री खराड़ी ने दावा किया कि सागवाड़ा नगर पालिका के सभी 35 वार्डों में भाजपा जीत दर्ज करेगी और नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा। अब 11 सितंबर को होने वाले मतदान में वार्ड नंबर 24 के मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। #Sagwara #SagwaraElection2026 #Ward24 #BJP #RamizRaja BabulalKharadi Dungarpur RajasthanElection SagwaraNews
    1
    सागवाड़ा वार्ड नंबर 24 में भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा का जनसंपर्क, मंत्री खराड़ी ने किया जीत का दावा
सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 24 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमीज राजा लगातार मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रमीज राजा का कहना है कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं और वार्ड के विकास को लेकर जो भी वादे किए जा रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए विधायक का पूरा सहयोग मिल रहा है।
इसी दौरान वार्ड नंबर 24 में मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में माहौल बनाया। मंत्री खराड़ी ने दावा किया कि सागवाड़ा नगर पालिका के सभी 35 वार्डों में भाजपा जीत दर्ज करेगी और नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनेगा।
अब 11 सितंबर को होने वाले मतदान में वार्ड नंबर 24 के मतदाता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
#Sagwara #SagwaraElection2026 #Ward24 #BJP #RamizRaja BabulalKharadi Dungarpur RajasthanElection SagwaraNews
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.