Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज कदौरा ब्लॉक मे ओले गिरे
Irshad khan
आज कदौरा ब्लॉक मे ओले गिरे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज कदौरा ब्लॉक मे ओले गिरे1
- *भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर भक्तों की शोभायात्रा पर जय श्री राम के नारे गूंजे वही भक्तों का उमड़ा जन सैलाब।* कालपी जालौन 27 मार्च कड़ी सुरक्षा चलते रामनवमी भगवान श्री राम जन्मोत्सव को लेकर भक्तों ने नगर के विभिन्न सड़कों पर शोभा यात्रा का आगाज किया। शुक्रवार के दिन बनखंडी मंदिर के महंत जमुनादास महाराज के सानिध्य में टरननगंज स्थित राम जानकी मंदिर पुजारी रामदास तिवारी ने शोभा यात्रा की पूजा अर्चना कर मौजूद हजारों भक्तों ने समय 3 बजे लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों में भगवान श्री राम एवं अन्य भगवान आकर्षित स्थापित कर ढोल नगाडो डीजे के तहत शोभा यात्रा शुरुआत करते हुए बाजार की सड़क से होते हुए आलमपुर चौराहा से होते हुए सब्जी मंडी चौराहा से होते हुए हाईवे पर नई बस्ती स्थित फूला देवी मंदिर आनंदी मंदिर से होते हुए मैहर रोड से मुन्ना फुल पावर चौराहा से होते हुए हिंदी भवन सड़क से होते हुए रामगंज मोहल्ले की सड़कों से होते हुए रेलवे स्टेशन से सब्जी बजरिया होते हुए कोतवाली एवं दुर्गा मंदिर से होते हुए सर्विस रोड से एम एस बी समीप ओवर ब्रिज के नीचे से हाईवे सड़क से हरीगज चौराहा होते हुए एकलव्य विद्यालय इंटर कॉलेज से होते हुए श्री दरवाजा से होते हुए पाहुलाल मंदिर में पूर्व की तरह बड़े हर्षोल्लाह के साथ पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का समापन किया शोभा यात्रा में चल रहे भक्तों को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के सहयोगियों ने भक्तों को जीरा रस बोतल वितरण कर स्लहपाहार कराया एवं उनके सहयोगियों ने जेबीसी मशीन सड़क किनारे लगाकर शोभा यात्रा में निकल रहे भक्तों का फूल बरसाकर एवं अन्य सड़कों पर फूलों से स्वागत जगह-जगह किया इसी प्रकार जय खत्री राजेश पुरवार एवं सुरेश वर्मा तथा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी ने अपने साथी रणजीत सिंह यादव आदि लोगों ने एवं आशु ठाकुर मनोनीत सभासद रवीद्र कोरी आदि लोगों ने अपने-अपने पंडाल लगाकर भक्तों को पेठा समोसा मीठा हलुआ शरबत आदि खाने वाली सामग्री से मुह मीठा कराया शोभा यात्रा में चलने वाले विधायक विनोद चतुर्वेदी पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन गुप्ता कुंवर राजन सिंह चौहान ब्राह्मण सभा जिला अध्यक्ष राजू पाठक भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी कुंवर विशाल सिंह सेगर मनोनीत सभासद ज्योति विश्वकर्मा पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी देवेंद्र साहू आकाश द्विवेदी लाला शुक्ला अंजू गुप्ता विजय शुक्ला सभासद सुनील पटवा सभासद राकेश यादव आदि हजारों लोग मौजूद थे। फोटो भक्तगण शोभा यात्रा में चलते हुए रात्रि में पाहुलाल मंदिर पर समापन किया गया।4
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- रुरा के लमहारा गांव स्थित परहुल देवी मंदिर में महिलाओं ने नवरात्रि पर्व के नवें दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री देवी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और देवी मां से आशीर्वाद मांगा।1
- #Kanpurdehat_Big_Breaking ➡️जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ➡️प्राप्त जानकारी के अनुसार,24 मार्च 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना डेरापुर में आरोपी देवेंद्र शरण उर्फ भूर्रे मिश्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। ➡️मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए और चिकित्सीय परीक्षण भी कराया। ➡️शुक्रवार को थाना डेरापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को मंगलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी कस्बा डेरापुर के श्याम नगर वार्ड नंबर 3 का निवासी बताया गया है। ➡️पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए #न्यायालय के समक्ष पेश किया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में #प्रभारी_निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक श्रीनिवास पवन और आरक्षी सौरभ पटेल शामिल रहे। ➡️डेरापुर पुलिस के अनुसार,जनपद में #अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। @adgzonekanpur @Uppolice @kanpurdehatpol @igrangekanpur1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार झींझक कस्बे के भोलानगर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा गुप्ता पुत्र गणेश शंकर गुप्ता अपने साथी 17 वर्षीय अंश सिंह गौर पुत्र स्वर्गीय बलराम सिंह निवासी इकरामपुर के साथ मोपेड से कस्बा की ओर जा रहे थे। तभी हीरो एजेंसी के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची झींझक चौकी पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को सरकारी जीप से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद अंश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णा गुप्ता का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां कंचन देवी, छोटा भाई यश और बहन प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि अंश ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी और उसके पिता का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है। घटना की सूचना पर मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने मोपेड सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार झींझक कस्बे के भोलानगर निवासी 18 वर्षीय कृष्णा गुप्ता पुत्र गणेश शंकर गुप्ता अपने साथी 17 वर्षीय अंश सिंह गौर पुत्र स्वर्गीय बलराम सिंह निवासी इकरामपुर के साथ मोपेड से कस्बा की ओर जा रहे थे। तभी हीरो एजेंसी के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची झींझक चौकी पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को सरकारी जीप से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. शिरोमणि सिंह ने परीक्षण के बाद अंश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृष्णा गुप्ता का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां कंचन देवी, छोटा भाई यश और बहन प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि अंश ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी और उसके पिता का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका है। घटना की सूचना पर मंगलपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी3
- श्रीमान् जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से शहर के कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर तेल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टरों की जांच की और पंप संचालकों से दैनिक आपूर्ति की जानकारी ली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है । अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि जमाखोरी या कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1