Shuru
Apke Nagar Ki App…
करैरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गौ माता के छोटे बछड़े ने अपना अगला पैर खो दिया। गौ सेवक कल्लू महाराज ने तुरंत उसे पशु चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। अब तीन पैरों के सहारे जीवन जी रहा यह नंदी आशा की मिसाल बना है, जिसके बाद कल्लू महाराज ने 'गौ माता बचाओ अभियान' की अपील की।
Ram Manohar Mishra
करैरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गौ माता के छोटे बछड़े ने अपना अगला पैर खो दिया। गौ सेवक कल्लू महाराज ने तुरंत उसे पशु चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। अब तीन पैरों के सहारे जीवन जी रहा यह नंदी आशा की मिसाल बना है, जिसके बाद कल्लू महाराज ने 'गौ माता बचाओ अभियान' की अपील की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिवपुरी जिले के खोड़ बस स्टैंड पर रेत से भरे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने बड़ा हादसा किया। ट्रैक्टर ने 7 बाइक और एक जनरेटर को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आबाश गांव की एक सड़क पर अजीब स्थिति बनी हुई है। यह सड़क आबाश पंचायत में आती है लेकिन यहां के मुख्य उपयोगकर्ता अलगी गांव के लोग हैं, जिनके वोट आबाश में नहीं हैं। इसी वजह से न आबाश के सरपंच और न अलगी के सरपंच इसकी मरम्मत करवा रहे, जिससे किसानों को फसल निकालने में भारी परेशानी हो रही है।4
- मध्य प्रदेश के करैरा अनुविभाग के सलैया गाँव में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने अमोला थाना प्रभारी पर शराब माफिया को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले ने क्षेत्र में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- करैरा के प्राचीन और सिद्ध स्थल बगीचा सरकार मंदिर में चले लाठी-डंडे, वायरल वीडियो1
- हत्या के मामले में फरार चार आरोपी गिरफ्तार, नरवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नरवर में दिनांक 04 मई 2026 को फरियादी रामेश्वर पुत्र करन सिंह रावत निवासी डोगरपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 03 मई 2026 की शाम लगभग 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते वीकेन्द्र रावत, रामकिशन रावत, संतोष रावत, देवीसिंह रावत एवं गयावती रावत निवासी डोगरपुर ने उनके परिवार के सदस्यों गुड्डी रावत, गोविन्दी रावत, मनीषरावत, सुल्तान सिंह रावत, संगीत रावत तथा उनके पिता करन सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों एवं लात-घूंसों से मारपीट की। मारपीट की घटना में करन सिंह रावत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले में थाना नरवर पुलिस ने अपराध क्रमांक 82/26 धारा 103 (1), 296(ए), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।1
- इंदरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 मामलों में वांछित शातिर बदमाश गिरफ्तार, शराब और हथियार बरामद दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आदतन अपराधी को अवैध शराब और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब, एक 315 बोर का कट्टा, 6 जिंदा राउंड तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि लक्ष्मणपुरा पुराने प्लॉट के पास दतिया रोड इंदरगढ़ क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार और शराब के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव शर्मा एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सागर यादव पुत्र सुरेंद्र यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बसई जीव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो प्लास्टिक कैनों में भरी हाथ भट्टी से बनी करीब 70 लीटर कच्ची शराब, जिसकी कीमत लगभग 7 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 32 ZD 9925 भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सागर यादव एक शातिर और आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई पुराने मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा सहित इंदरगढ़ थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- दतिया कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹63 हजार से अधिक नकदी जब्त दतिया में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 63 हजार 10 रुपये नगद और 2 पासे भी जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे और एसडीओपी आकांक्षा जैन के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोविंद मंदिर के पास स्थित गली में कुछ लोग पासों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष गुप्ता, ज्ञान सिंह यादव, अमित यादव, रविन्द्र गुप्ता, अमरदीप पंजाबी, गौरी शंकर कब्जू, राकेश कुशवाहा, राकेश दुबे और हेमंत प्रताप सिंह शामिल हैं। वहीं कल्ली यादव और वीरेंद्र प्रजापति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सभी 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 63 हजार 10 रुपये नकद और 2 पासे जब्त किए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। दतिया पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध जुआ संचालकों और जुआरियों में हड़कंप का माहौल है।1
- खनियाधाना पुलिस ने रात्रि कॉम्बिग गश्त के दौरान हत्या के एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। छोटू उर्फ राजकुमार उर्फ राज ढीमर नाम का यह आरोपी दो साल से फरार चल रहा था। उसे माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश कर जेल भेज दिया गया।1