सपनों को मिली उड़ान: बलौदाबाजार कलेक्टर के साथ मेधावियों का 'खास लंच', सक्सेस टिप्स पाकर खिले टॉपर्स के चेहरे "जिले के इन बच्चों की मेहनत ही हमारे प्रशासनिक प्रयासों की सफलता है। ये सिर्फ छात्र नहीं, बलौदाबाजार का भविष्य हैं।" — श्री कुलदीप शर्मा, कलेक्टर बलौदाबाजार | 30 अप्रैल 2026 जब जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी खुद मेज पर बैठकर बच्चों को भोजन परोसे और उनके भविष्य के सपनों को पंख दे, तो वह पल किसी उत्सव से कम नहीं होता। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनके जीवन की सबसे हसीन यादों में शुमार हो गया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने परीक्षा के टॉपर्स को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें जीवन में 'स्टेट टॉपर' से 'सक्सेसफुल लीडर' बनने के गुर सिखाए। लंच पर 'सक्सेस संवाद': कलेक्टर बने मार्गदर्शक संयुक्त जिला कार्यालय का वेटिंग हॉल आज एक अनौपचारिक पाठशाला में बदल गया था। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 'लंच' पर आमंत्रित किया था। भोजन के दौरान कोई प्रोटोकॉल नहीं था, बस एक गुरु और शिष्यों के बीच का आत्मीय संवाद था। कलेक्टर के अनमोल टिप्स: दबाव नहीं, रुचि चुनें: करियर का चुनाव हमेशा अपनी पसंद के अनुसार करें। अनुशासन ही कुंजी है: कड़ी मेहनत और स्मार्ट वर्क के बीच संतुलन बनाना सीखें। स्वयं पर विश्वास: जब भी कभी कमजोर महसूस करें, तो आज के इस गौरवशाली पल को याद करना कि आप ही वो मेधावी हैं जिन्होंने संघर्ष कर मुकाम पाया। जिज्ञासु वर्मा ने रचा इतिहास: स्टेट टॉपर का हुआ सम्मान सभाकक्ष में आयोजित भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में कलेक्टर ने 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और ज्ञान के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट किए। इस वर्ष पलारी के जिज्ञासु वर्मा (12वीं) ने 98.60% अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान (State Topper) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर ने खरगोश और कछुआ की कहानी का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन की यह 5 से 7 साल की यात्रा चुनौतियों से भरी होगी, लेकिन निरंतरता और जुनून आपको हर बाधा से पार ले जाएगा। सम्मानित होने वाले जिले के चमकते सितारे कक्षा 12वीं के होनहार: जिज्ञासु वर्मा (सरस्वती शिशु मंदिर पलारी): 98.60% (स्टेट टॉपर) नितेश कुमार देवांगन (कटगी): राज्य में 9वां स्थान रूपेश कुमार साहू (डमरू): जिले में प्रथम सूर्यप्रकाश (दतरेंगी): जिले में द्वितीय गौरी त्रिवेदी (भाटापारा): जिले में तृतीय अनिशा साहू (कसडोल): जिले में चतुर्थ लक्की चौधरी (कसडोल): जिले में पंचम कक्षा 10वीं के लाडले: ईशा सोनवानी (गुरुकुल बलौदाबाजार): जिले में प्रथम विभा वर्मा (सण्डी): द्वितीय स्थान अनम फातिमा (भाटापारा): तृतीय स्थान सुरभि वर्मा (लवन): चतुर्थ स्थान मधु (कोयदा) एवं गीतिका वर्मा (बलौदाबाजार): पंचम स्थान गर्व से भर आए अभिभावकों के चेहरे समारोह में जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे भी मौजूद रहे। डीईओ ने बताया कि इस वर्ष जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.53% और 12वीं का 78% रहा। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कलेक्टर सर के साथ बैठकर भोजन करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था। इस मुलाकात ने उनके आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया है। अब वे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए और भी अधिक ऊर्जा के साथ मेहनत करेंगे।
सपनों को मिली उड़ान: बलौदाबाजार कलेक्टर के साथ मेधावियों का 'खास लंच', सक्सेस टिप्स पाकर खिले टॉपर्स के चेहरे "जिले के इन बच्चों की मेहनत ही हमारे प्रशासनिक प्रयासों की सफलता है। ये सिर्फ छात्र नहीं, बलौदाबाजार का भविष्य हैं।" — श्री कुलदीप शर्मा, कलेक्टर बलौदाबाजार | 30 अप्रैल 2026 जब जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी खुद मेज पर बैठकर बच्चों को भोजन परोसे और उनके भविष्य के सपनों को पंख दे, तो वह पल किसी उत्सव से कम नहीं होता। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनके जीवन की सबसे हसीन यादों में शुमार हो गया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने परीक्षा के टॉपर्स को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें जीवन में 'स्टेट टॉपर' से 'सक्सेसफुल लीडर' बनने
के गुर सिखाए। लंच पर 'सक्सेस संवाद': कलेक्टर बने मार्गदर्शक संयुक्त जिला कार्यालय का वेटिंग हॉल आज एक अनौपचारिक पाठशाला में बदल गया था। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 'लंच' पर आमंत्रित किया था। भोजन के दौरान कोई प्रोटोकॉल नहीं था, बस एक गुरु और शिष्यों के बीच का आत्मीय संवाद था। कलेक्टर के अनमोल टिप्स: दबाव नहीं, रुचि चुनें: करियर का चुनाव हमेशा अपनी पसंद के अनुसार करें। अनुशासन ही कुंजी है: कड़ी मेहनत और स्मार्ट वर्क के बीच संतुलन बनाना सीखें। स्वयं पर विश्वास: जब भी कभी कमजोर महसूस करें, तो आज के इस गौरवशाली पल को याद करना कि आप ही वो मेधावी हैं जिन्होंने संघर्ष कर मुकाम पाया। जिज्ञासु वर्मा ने रचा इतिहास: स्टेट टॉपर का हुआ सम्मान सभाकक्ष में आयोजित भव्य 'प्रतिभा सम्मान
समारोह' में कलेक्टर ने 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और ज्ञान के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट किए। इस वर्ष पलारी के जिज्ञासु वर्मा (12वीं) ने 98.60% अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान (State Topper) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर ने खरगोश और कछुआ की कहानी का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन की यह 5 से 7 साल की यात्रा चुनौतियों से भरी होगी, लेकिन निरंतरता और जुनून आपको हर बाधा से पार ले जाएगा। सम्मानित होने वाले जिले के चमकते सितारे कक्षा 12वीं के होनहार: जिज्ञासु वर्मा (सरस्वती शिशु मंदिर पलारी): 98.60% (स्टेट टॉपर) नितेश कुमार देवांगन (कटगी): राज्य में 9वां स्थान रूपेश कुमार साहू (डमरू): जिले में प्रथम सूर्यप्रकाश (दतरेंगी): जिले में द्वितीय गौरी त्रिवेदी (भाटापारा): जिले में तृतीय अनिशा साहू (कसडोल): जिले में
चतुर्थ लक्की चौधरी (कसडोल): जिले में पंचम कक्षा 10वीं के लाडले: ईशा सोनवानी (गुरुकुल बलौदाबाजार): जिले में प्रथम विभा वर्मा (सण्डी): द्वितीय स्थान अनम फातिमा (भाटापारा): तृतीय स्थान सुरभि वर्मा (लवन): चतुर्थ स्थान मधु (कोयदा) एवं गीतिका वर्मा (बलौदाबाजार): पंचम स्थान गर्व से भर आए अभिभावकों के चेहरे समारोह में जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे भी मौजूद रहे। डीईओ ने बताया कि इस वर्ष जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.53% और 12वीं का 78% रहा। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कलेक्टर सर के साथ बैठकर भोजन करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था। इस मुलाकात ने उनके आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया है। अब वे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए और भी अधिक ऊर्जा के साथ मेहनत करेंगे।
- ट्रांसपोर्ट नगर परसदा के पास ट्रक ड्राइवर से चाकू की नोक पर बुलेट सवार 3 लुटेरों ने की लूट चकरभाठा थाना में मामला दर्ज गुरुवार की रात 9 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी सोनू बाजरा पिता श्री लखनलाल उम्र 28 साल निवासी घुसरवार थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश ने गुरुवार की रात 20.34 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं ग्राम घुसरवार थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला हूँ वर्तमान समय में बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर परसदा में आरिफ अली बिलासा इंजिनियरिंग के यहां रह कर उसी का ट्रक चलाता हूं दिनांक 29.04.2026 के रात्रि करीबन 10.00 बजे मैं अपने सेठ के दुकान के सामने ट्रक खड़ी करके खाना खाने साहू ढाबा गया था एवं खाना खाकर अपने गाडी मे सोने के लिये वापस आ रहा था रात्रि करीबन 10.30 बजे साहू ढाबा से थोडा दूर पहुंचा था कि रास्ते में एक काले रंग बिना नबंर बुलेट में तीन अज्ञात लडके उम्र करीबन 28-29 साल के मेरे पीछे से आकर चाकू अडाकर मेरे शर्ट के सामने जेब में रखा 5000/- रूपया तथा हाथ मे रखे एक नग नथींग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती करीबन 5000/- रूपये का जुमला किमती 10,000 रूपये को झपटकर ट्रांसपोर्ट नगर परसदा अंदर की ओर भाग गये वहा आस पास कोई व्यक्ति नहीं था रात्रि होने एवं मेरे मोबाईल को छीनकर ले जाने के कारण अपने सेठ एवं परिवार से संपर्क नही कर पाया जिससे रात्रि में घटना के बारे में मैं किसी को नहीं बताया था सुबह करीबन 09.00 बजे मेरा सेठ आरिफ अली दुकान आया उसे मैं घटना के संबंध में बताया तब सेठ आरिफ अली ने अपने छोटे भाई अरशद अली को रिपोर्ट लिखाने जाने बुलाया उसके साथ में रिपोर्ट लिखाने थाना आया हूँ कार्यवाही की जाए प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध घारा 309(4), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय साहू के कब्जे से धारदार चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की गई। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में सरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। #MungeliPolice #SargaonPolice #ArmsAct #MungeliNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #BreakingNews1
- Post by Public news 361
- Post by Ram Nagarchi news Reporter1
- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया गया।आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा1
- welcome to new bolo 😱🤣💯 army 🤣 the baithkar Chala Gaya photo mein sabka1
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में नारिशक्ति वंदन अधिनियम पर प्रस्तुत शासकीय संकल्प के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने दी प्रतिक्रिया गुरुवार की रात 10.17 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने विधानसभा के विशेष सत्र में लोक सभा में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक 2026 को लेकर विधानसभा में शासकीय संकल्प प्रस्तुत किया है उसके लिए माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा की नारी के उत्थान और उनके सशक्तीकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता थी, है और हमेशा रहेगी अंतिम क्षण तक ये कोशिश रहेगी की महिलाओं को 33 % आरक्षण देश और प्रदेश की महिलाओं को दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि पूरे वैश्विक स्तर पर आंकलन करे तो नारी शक्ति का सशक्तिकरण कि दिशा में जो उनका योगदान है निश्चित रूप से पुरषों कि तुलना में महिलाओं कि संख्या में नगण्य महसूस हो रहा है। विश्वभर में 25 देशों में जहाँ 28 महिलाएं राज्य प्रमुख या सरकार के प्रमुख के रूप में कार्यरत है, विश्व में निर्णय निर्माण में 22.9% है । भारत में आजादी के बाद में दशकों तक विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों के बावजूद महिलाओं का स्थान सीमित रहा है और किन्तु भारीतय जनता पार्टी ने हमेशा से इसमे वृद्धि करने का कार्य किया है। 1952 में महिलाओं के निर्वाचन में भागीदारी केवल 5% रही थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद इसमे वृद्धि हुई है जो बढ़कर 13% हुई, 18 वीं लोकसभा में 15 प्रतिशत रही है। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा से महिला विरोधी का कार्य किया। कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं को आरक्षण देने का बात करते आयी है लेकिन जब संसद में 33% आरक्षण में आयी तो कांग्रेस ने उस बिल को गिराने का काम किया है। कांग्रेस की नियत कभी भी महिलाओं को आरक्षण देने का नही रहा है जो इस बात का स्पष्टिकरण करता है कि कांग्रेस महिलाओं की विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा 1998 से हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण का बिल सदन में रखा किन्तु कांग्रेस ने हमेशा से किसी- किसी कारण बता कर इस बिल को पारित नही होने दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब प्रधानमंत्री बनके आये तब उन्होंने महिलाओं को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से सभी क्षेत्र में महिलाओं का विकास होना चाहिए, नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना, जिससे महिलाएं समाज में एक समान भागीदारी निभा सके। इस उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हमेशा से ही महिलाओं के हित में कार्य किया। महिलाओं को आर्थिक, समावेशी विकास और बैंक जोड़ने और खाता खुलाने का काम प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया है, आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से परिवार के एक महिला को 5 साल में 60 हजार देने का काम किया जा रहा है। यह नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाले भारत की तस्वीर बदलने वाला है। बात सिर्फ एक कानून की नहीं है, बात उस दिशा की है जिसमें देश आगे बढ़ रहा है और मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूँ कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब नारी शक्ति पूर्ण रूप से सशक्त होगी। लंबे समय तक हमने विकास की बातें कीं, योजनाएं बनाईं, आंकड़े गिनाए… लेकिन एक सच्चाई हमेशा सामने रही—अगर देश की आधी आबादी निर्णय लेने की प्रक्रिया से दूर रहेगी, तो विकास अधूरा ही रहेगा। यही कमी आज दूर की जा रही है नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से। यह केवल सीटों का आरक्षण नहीं, बल्कि व्यवस्था में संतुलन लाने का प्रयास है। उन्होंने यह अधिनियम किसी एक दल की जीत नहीं है, यह देश की महिलाओं का अधिकार है। यह उस विश्वास का प्रतीक है कि भारत अब आधी आबादी को पीछे रखकर आगे नहीं बढ़ेगा। यह फैसला बताता है कि सरकार केवल वर्तमान नहीं, भविष्य को भी ध्यान में रखकर चल रही है।अगर हमें सच में विकसित भारत बनाना है, तो हमें नारी शक्ति को केवल सम्मान नहीं, समान भागीदारी देनी होगी। यह अधिनियम उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।1
- Post by Ram Nagarchi news Reporter2
- भड़कट्टा में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान में पेड़ गिरा, युवक की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के भड़कट्टा में तेज आंधी-तूफान ने तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम के बीच एक विशाल पेड़ गिरने से एक युवक उसकी चपेट में आ गया और बुरी तरह फंस गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक की दर्दनाक चीखें और मौके का भयावह मंजर लोगों को झकझोर रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात बेहद गंभीर बताए जा रहे हैं। यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि खराब मौसम में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और तूफान के दौरान घरों में रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों व जर्जर इमारतों से दूर रहें। “जान है तो जहान है” — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।1