Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक माँ की लापरवाही ने बच्चे से छीन लिया हाथ एक लापरवाही और ऐसे बच्चे को करना पड़ा दर्द का सामना
Sunita Jain
एक माँ की लापरवाही ने बच्चे से छीन लिया हाथ एक लापरवाही और ऐसे बच्चे को करना पड़ा दर्द का सामना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फतेहपुर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में हत्या, गोकशी, नकबजनी, एनडीपीएस, चोरी सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष फतेहपुर विनय शर्मा व उपनिरीक्षक भूपेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ कलसिया रोड से ग्राम भटपुरा जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फराबाद की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और ग्राम भटपुरा की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने मोटरसाइकिल को बाग के रास्ते की ओर मोड़ दिया, जहां बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्तकीम पुत्र शकील निवासी ग्राम दतौली मुगल, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। वह थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस) बताया जा रहा है। उसके विरुद्ध थाना फतेहपुर सहित जनपद के विभिन्न थानों में पशु चोरी व गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ), 02 जिंदा कारतूस .315 बोर, गोकशी के उपकरण तथा 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कांबिंग की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।2
- सहारनपुर में कथित ‘अश्लील डांस’ वीडियो केस में नया मोड़, आरोपी ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग सहारनपुर कबथाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में कथित अश्लील डांस के वायरल वीडियो को लेकर दर्ज मुकदमे में अब नया मोड़ आ गया है। मामले में नामजद आरोपी नौशाद पुंडीर शुक्रवार को सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। गौरतलब है कि गांव में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अपराध संख्या 61/26 थाना फतेहपुर में दर्ज इस मामले में नौशाद पुंडीर और एक अन्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। वीडियो को ‘बार बालाओं के डांस’ से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत पत्र में नौशाद ने बताया कि छह फरवरी की रात वह गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र शकील के यहां आयोजित अक़ीक़ा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके मुताबिक कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक और सामाजिक था। वह रात करीब 11:30 बजे पहुंचे, जहां पहले से डीजे चल रहा था। इसी दौरान किन्नर समाज के कुछ लोग शगुन मांगने के लिए कार्यक्रम में आए और डीजे की धुन पर नृत्य करने लगे। नौशाद का आरोप है कि इसी दौरान का वीडियो नौ फरवरी का बताकर कुछ राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोगों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनका कहना है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से ‘बार बालाओं का डांस’ बताकर प्रचारित किया गया, जिससे उनकी और उनके परिवार की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने इसे चुनावी रंजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस ने उनके और उनके भतीजे गुलफान के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की, जिससे उन्हें सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ा। नौशाद ने मांग की है कि मामले की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी या स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए और वीडियो को गलत ढंग से प्रचारित करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो।1
- सहारनपुर। गायक जयवीर ठाकुर द्वारा वीरांगना फूलन देवी पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित भारतीय कश्यप सेना संगठन ने नकुड़ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को संगठन के मंडल अध्यक्ष विकास कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ता नकुड़ तहसील मुख्यालय पर एकत्रित हुए और गायक जयवीर ठाकुर के एक विवादित गाने के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसीलदार प्रियांक सिंह को तथा थाने पहुंचकर एसआई दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपकर गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संगठन कार्यकर्ताओं का आरोप है की गाने में वीरांगना फूलन देवी के विरुद्ध अपमानजनक पंक्तियों का प्रयोग किया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है की यदि 25 फरवरी तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस गाने को हटाकर कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज उग्र धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा जिसकी ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। वीडियो: - जानकारी देते हुए विकास कश्यप1
- एक युवक प्रेमिका से शादी कराने की जिद में टावर पर चढ़ा हुआ था. नीचे लोग उसे टावर से उतरने की मिन्नतें कर रहे थे. तभी युवक का बैलेंस बिगड़ा और 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर से नीचे आ गिरा और मौत हो गई. घटना यूपी के कन्नोज की है.1
- एक माँ की लापरवाही ने बच्चे से छीन लिया हाथ एक लापरवाही और ऐसे बच्चे को करना पड़ा दर्द का सामना1
- vill baleki yusufpur post Iqbalpur thana Bhagwanpur mai ek gao hai jo ki kuda kai dher sai pareshan hai is kar log aksar bimar rhte hai is aur koi daya nhi deta2
- प्रैस नोट - 4 दिनांक - 13.02.2026 सिटी मॉल व निजी अस्पताल में फायरिंग करने वाले तीनों बदमाशो को मिली अस्पताल से मिली छुट्टी, रिमांड के दौरान होंगे अहम खुलासे। एडिशनल एसपी अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यमुनानगर में सिटी मॉल और एक निजी अस्पताल में शनिवार देर रात हुई सनसनीखेज फायरिंग तथा उसके बाद रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों आरोपियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस आज तीनों को अदालत में पेश करेगी और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग करेगी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल होने के बाद तीनों आरोपियों का इलाज सिविल अस्पताल यमुनानगर में चल रहा था। डॉक्टरों द्वारा हालत स्थिर बताए जाने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के बीच तीनों को हिरासत में ले लिया है और आज अदालत में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूरे नेटवर्क, गैंग कनेक्शन और साजिश की परतें खोली जा सकें। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में गलत जानकारी देकर जांच को भटकाने की कोशिश की। मुख्य आरोपी गुरलाल ने खुद को कुरुक्षेत्र का निवासी बताया था, जबकि जांच में वह पंजाब के सामना का रहने वाला निकला। करनाल जिले के तरावड़ी निवासी नितिन और सागर ने खुद को नाबालिग बताया, लेकिन दस्तावेजी जांच में दोनों बालिग पाए गए। इन खुलासों के बाद पुलिस अब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि पूरी वारदात विदेश में बैठे भगोड़े बदमाशों के इशारे पर अंजाम दी गई। आरोपियों को रंगदारी से जुड़े मामले में दहशत फैलाने के लिए तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार रात फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी शुरू कर दी थी। रविवार सुबह गांव सुड़ैल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से करीब 25-30 राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी बाइक से गिरकर घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके पर ही काबू कर लिया था। मुठभेड़ के दौरान सीआईए-2 इंचार्ज राकेश को दो गोलियां और सीआईए-1 इंचार्ज राजकुमार को एक गोली लगी, लेकिन दोनों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना ने मुठभेड़ की गंभीरता को भी उजागर किया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार तीनों हमलावर रेलवे रोड स्थित एक निजी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल में घुसे और 13-14 राउंड फायरिंग की। इसके कुछ देर बाद सिटी मॉल के बाहर भी गोलियां चलाई गईं और गैंगस्टरों के नाम की पर्ची फेंकी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी की। अगले दिन रविवार की सुबह करीब पांच बजे तीनों आरोपियों को गांव सुड़ैल के नजदीक घेर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें दो आरोपियों के टांग में गोली लगी जबकि एक बाइक से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल व चार चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल डेटा की जांच से गैंग कनेक्शन और साजिश से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी संगठित तरीके से रंगदारी से जुड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि विदेश में बैठे गैंगस्टर से उनका संपर्क कैसे हुआ, फायरिंग के लिए हथियार किसने उपलब्ध कराए और इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस अब साइबर और क्राइम यूनिट की मदद से पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। जांच इस दिशा में भी चल रही है कि क्या यह हमला पहले मांगी गई रंगदारी से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, सोशल मीडिया संपर्क और आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।2
- सहारनपुर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समुचित पुलिस प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र के अंतर्गत जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मंदिरों, शिवालयों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की भी नियुक्ति की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है तथा निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग ड्यूटी प्लान तैयार किए गए हैं। महाशिवरात्रि के दौरान लगने वाले कांवड़ शिविरों के आयोजकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जा सकें। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम को सक्रिय कर त्वरित सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील की है, ताकि पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।1