*ताजपुर में भाकपा माले का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया, पार्टी विस्तार का लिया संकल्प* *जन समस्याओं को लेकर जनांदोलन तेज करने का लिया गया निर्णय* *आइसा, इनौस, ऐपवा, खेग्रामस, अभाकिम, ऐक्टू, आशा, रसोईया, आंगनबाड़ी संगठनों को मजबूती करने का संकल्प* समस्तीपुर 22 अप्रैल 2026 भाकपा–माले के 58वें स्थापना दिवस को भाकपा माले लोकल कमिटी के बैनर तले मोतीपुर में बुधवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के झंडोत्तोलन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक नेताओं के विचारों को याद करते हुए जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट एकता के सही मायनों में मजबूत, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के निर्माण के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना आज की जरूरत है। उन्होंने हर संभव तरीके से पार्टी का विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही बुलडोजर हमले, महंगाई, बेरोजगारी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध विकसित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में अभियान चलाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। अंत में नारेबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। एक प्रस्ताव पारित कर 16-18 भी को दरभंगा में आयोजित होने वाले भाकपा माले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर जीबी बैठक करने, कोष संग्रह करने, प्रचार-प्रसार करने आदि का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया। प्रखंड कमिटी सदस्य शंकर महतो, मोतीपुर लाल सिंह, कैलाश सिंह, रंधीर कुमार, वीरेंद्र सिंह, विणुदेव राय, महेश्वर शर्मा, रामसागर राय, हीरालाल सिंह, संजय शर्मा, दिनेश साह समेत बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- Ji haan ₹25000 wali Electric scooty pr v 5 saal ki warranty koi atirikt kharcha nahi Free shipping Cash on delivery 7654101525 Hum direct customer ko bina middleman ke EV scooty provide karte hain Best Price Guarantee High Quality Build Long Battery Life 5 Year Warranty Free Delivery Available Petrol ke badhte daam ko bhool jao aur EV pe shift ho jao Limited Stock Available - Jaldi Order karein!, Agar aap best price me best quality Electric Scooty dhoond rahe ho, toh aap bilkul sahi jagah par ho! Hum direct customer ko bina middleman ke EV scooty provide karte hain Best Price Guarantee High Quality Build Long Battery Life 5 Year Warranty 99+1
- 🔴#मोहनपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी में अष्टयाम महायज्ञ संपन्न, भक्तिमय माहौल में हुआ हवन-पूजन1
- दरभंगा स्थित कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय मे इन दiनों काफी रहना रहने का माहौल है बताया जा रहा है की कई शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मचारी का वेतन भी रोका गया है जिससे उनको परिवार चलाना मुश्किल हो गया है वीते दिनों बैठक में डॉ संतोष पासवान को साहित्य के विभागाध्यक्ष बनाने को लेकर मुहर लगाया गया इसके बाबजूद टालमटोल में कुलपति लक्मीनिवास पांडे लगे है कुलपति द्वारा मिथिलांचल के लोगों से भेदभाव कहीं ना कहीं एक बड़ा सवाल खड़ा करता है1
- Post by Vaanishree News1
- महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर की नारेबाज़ी राहुल गांधी तेजस्वी यादव का फुँका पुतला1
- JDU विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव के बयान पर कहा, "पप्पू यादव पागल हो गया है, पहले अपनी पत्नी से पूछे, वो भी राजनीति में है... बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान से खलबली मच गई. उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था...1