Shuru
Apke Nagar Ki App…
टॉडगढ़ थाने के रिकॉर्ड रूम में घुसा सांप: पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, स्नेक रेस्क्यूअर ने पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा
प्रहलाद सिंह रावत
टॉडगढ़ थाने के रिकॉर्ड रूम में घुसा सांप: पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, स्नेक रेस्क्यूअर ने पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा
More news from राजस्थान and nearby areas
- टॉडगढ़ थाने के रिकॉर्ड रूम में घुसा सांप: पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, स्नेक रेस्क्यूअर ने पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा1
- लालसोट से आई भजन मंडली ने दी गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर भजनों की प्रस्तुति आसींद/ आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर रोजाना हजारों की संख्या में देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है और श्रद्धालु श्री सवाई भोज भगवान श्री देव नारायण जी महाराज के दर्शन का लाभ ले रहे हैं वही आज लालसोट से आई भजन मंडली ने श्री सवाई भोज मंदिर पर अपने भजनों की प्रस्तुति दी वही भजन मंडली द्वारा श्री सवाई भोज भगवान देव नारायण जी के भजनों पर प्रस्तुति दी और बड़ी संख्या में भक्तजन भजनों पर झूमते हुए नजर आए वही मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी भजन मंडली के सदस्यों का सम्मान किया गया, आसींद मंजूर 94138895961
- क्रिप्टो करेंसी और हवाला की आड़ में साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार क्रिप्टो करेंसी और हवाला की आड़ में साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार गिरफ्तार सभी आरोपी अजमेर के ब्यावर जिला पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी और हवाला कारोबार की आड़ में संचालित साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेशी साइबर ठगों से जुड़े थे और ई-मित्र व पेट्रोल पंप संचालकों के खातों में ठगी की रकम डलवाकर कमीशन काटने के बाद नकदी प्राप्त करते थे। बाद में इसी रकम से क्रिप्टो करेंसी खरीदकर विदेश भेजी जाती थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान राजवीर सिंह चौहान उर्फ रोहित (24), पुत्र प्रभु सिंह, निवासी कोटड़ा, थाना ताजका, जिला ब्यावर, हाल निवासी घुघरा घाटी, भैरूजी के मंदिर के पास, जयपुर रोड, अजमेर; रितिक मंडोलिया (23), पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद मंडोलिया, निवासी घुघरा घाटी, भैरूजी के मंदिर के सामने, जयपुर रोड, अजमेर; त्रिलोक रेगर (23), पुत्र कालूराम, निवासी घुघरा घाटी, भैरूजी के मंदिर के सामने वाली गली, जयपुर रोड, अजमेर; तथा चिराग मुलचंदानी (26), पुत्र प्रकाश मुलचंदानी, निवासी मकान नंबर सी-161, चंद्रवरदाई नगर, अजमेर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरोह ऐप के माध्यम से विदेश में बैठे साइबर ठगों से जुड़ा था। ठगी की रकम ई-मित्र व अन्य खातों में जमा करवाकर कमीशन काटा जाता था। इसके बाद नकदी से यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी खरीदकर विदेश भेजी जाती थी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- पाली में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते कहीं कांग्रेस का बोर्ड बनते बनते न रह जाए, कांग्रेस ने क्यों काटे पाली में कांग्रेस की गुटबाजी के चलते कहीं कांग्रेस का बोर्ड बनते बनते न रह जाए, कांग्रेस ने क्यों काटे जिताऊ उम्मीदवारों के टिकट और क्यों चुनाव से पहले गँवाई छह सीटें, इन सब मुद्दों पर खास खबर1
- वार्ड संख्या एक से निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा एवं कांग्रेस प्रत्याशी शारदा बोहरा ने किया जनसंपर्क पाली नगर निगम के वार्ड संख्या एक से निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा एवं कांग्रेस प्रत्याशी शारदा बोहरा ने बुधवार को ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में जनसंपर्क किया। दोनों ही प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ ओल्ड हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर में मत एवं समर्थन मांगते नजर आए। इस दौरान खास बात यह नजर आई कि निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी संकलेचा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नजर आया।1
- नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, भीलवाड़ा शहर में निकला फ्लैग मार्चभीलवाड़ा। नगर निगम निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, भीलवाड़ा शहर में निकला फ्लैग मार्चभीलवाड़ा। नगर निगम निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भीलवाड़ा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम हो, इसी उद्देश्य से पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला।फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने एक ओर जहां अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा दिलाया।नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की यह तैयारियां बताती हैं कि शहर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।1
- विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर अभद्रता व रिश्वत मांगने के आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर अभद्रता व रिश्वत मांगने के आरोप, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की रेलमगरा। विद्युत कनेक्शन सहित विभिन्न विद्युत संबंधी कार्यों में कथित अनियमितता और कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप लगाते हुए रेलमगरा के ग्रामीणों एवं पीड़ित परिवारों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की ओर से रेलमगरा थाने में दी गई रिपोर्ट की कार्रवाई भी बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम रेलमगरा निवासी गोपाल जाट, राज प्रजापत, मुकेश जाट, मंजू देवी गाडरी सहित अन्य लोगों ने विद्युत कनेक्शन के लिए सहायक अभियंता कार्यालय में आवेदन कर रखे हैं, लेकिन लंबे समय से इन आवेदनों पर कार्रवाई नहीं होने से उन्हें विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में उन्होंने प्रशासक पति भरत जाट को जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भरत जाट एवं अन्य ग्रामीण विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और सहायक अभियंता वैध प्रकाश वर्मा से विद्युत कनेक्शन करवाने का आग्रह किया। आरोप है कि इस दौरान सहायक अभियंता आवेश में आ गए और ग्रामीणों के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौच की। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि विभागीय कर्मचारी सुरेश कुमावत ने ग्रामीणों से कथित तौर पर कहा कि वह उनके बाप का नौकर नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार जब भरत जाट ने नम्रता से बात करने के लिए कहा तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद सहायक अभियंता ने अपना बचाव करने तथा भरत जाट एवं अन्य ग्रामीणों पर दबाव बनाने की नीयत से रेलमगरा थाने में झूठे आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों ने इस रिपोर्ट को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में विद्युत विभाग के कुछ कर्मचारियों पर विभिन्न कार्यों के बदले कथित रूप से रुपये मांगने के भी आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने दावा किया कि पूर्व में सुरेश कुमावत द्वारा मुकेश जाट के पिता सम्पत जाट के नाम से विद्युत कनेक्शन के लिए रुपये लिए गए तथा कथित तौर पर यह राशि उनके परिचित कानसिंह के बैंक खाते में डलवाई गई। इसी प्रकार प्यारचंद के खेत पर गिरे विद्युत खंभे को हटाने के लिए पांच हजार रुपये मांगने तथा प्रहलाद शर्मा की कार्यशाला के सामने लटक रहे तारों को हटाने के लिए भी कथित रूप से रुपये की मांग किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विभाग की ओर से ग्राम रेलमगरा में चारागाह एवं बिलानाम भूमि पर कथित रूप से रुपये लेकर विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की विभागीय स्तर पर जांच कराए जाने पर पूर्व में सामने आए ऐसे अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। ग्रामीणों एवं पीड़ित परिवारों ने उपखंड अधिकारी से सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा भरत जाट एवं अन्य के विरुद्ध विद्युत विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट की कार्रवाई बंद कराने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, जिला कलेक्टर राजसमंद तथा अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता को भी भेजी गई है।1
- पाली के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में बस से टकराई तस्करों की कार: गाड़ी छोड़कर भागे, 44 किलो डोडा-पोस्त बरामद, जांच में जुटी पुलिस1