Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली के लमौनिया गांव की सड़क की हालत हुई बदतर,सड़क निर्माण की बोर्ड कब की लगी पर सड़क आज तक नही बनी। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।
Shambhu sharan
सुगौली के लमौनिया गांव की सड़क की हालत हुई बदतर,सड़क निर्माण की बोर्ड कब की लगी पर सड़क आज तक नही बनी। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।
More news from बिहार and nearby areas
- सुगौली नगर क्षेत्र के वार्ड 8 में लगा शिविर, लोगों ने अपनी नाला और चापाकल लगाने की मांग रखी।1
- आप सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं1
- सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ SSB का बड़ा अभियान, 100 जवानों को दिया विशेष प्रशिक्षण समाज में तेजी से पैर पसार रही मानव तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर लगाम लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल ने बड़ा कदम उठाया है। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय परिसर में 15 से 16 सितंबर तक दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सीमा पर तैनात बलकार्मिकों को मानव तस्करी की पहचान, रोकथाम, पीड़ितों की सुरक्षा और संदिग्ध तस्करों की पहचान को लेकर प्रशिक्षित करना रहा। कार्यशाला का उद्घाटन 44वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन में द्वितीय कमान अधिकारी श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोविन्द कुमार ठाकुर ने कहा कि मानव तस्करी केवल गंभीर अपराध ही नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का क्रूर उल्लंघन भी है। उन्होंने कहा कि इस अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा त्वरित कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सीमा पार मानव तस्करी के पीड़ितों और संदिग्ध अपराधियों की पहचान करने, पीड़ितों को सुरक्षित निकालने तथा उनके पुनर्वास की प्रक्रिया के बारे में बलकार्मिकों को जानकारी देना है। कार्यशाला का सफल संचालन ‘प्रयास किशोर सहायता केंद्र सोसाइटी’ के चीफ कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर श्री जितेंद्र कुमार सिंह और श्रीमती आरती कुमारी ने किया। प्रशिक्षण के माध्यम से जवानों को सीमा पर ड्यूटी के दौरान मानव तस्करी के मामलों की पहचान और प्रभावी रोकथाम के लिए जरूरी जानकारी दी गई। इस विशेष कार्यशाला में सहायक कमांडेंट श्री रामवीर कुमार, निरीक्षक भूपेंद्र कौर, सहायक उपनिरीक्षक कुला रंजन डेका समेत करीब 100 बलकार्मिकों ने भाग लिया। सीमा सुरक्षा के साथ मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में 44वीं वाहिनी SSB की यह पहल अहम मानी जा रही है।1
- पूर्वी चम्पारण : धोखाधड़ी कर अपने संबंधी से 25 लाख उड़ाने के मामले में गिरफ्तार1
- 15 अक्टूबर से नए नियम कारोबारियों पर शुल्क लोगों के लिए फ्री अधिक के लेन-देन पर 0.4% चार्ज, नई दिल्ली केंद्र सरकार ने यूपी आई पर मार्चेट डिस्काउंट रेट एमडी आर लागू करने का ऐलान कर दिया है। यूपी आई संचालन समिति की 15 सितंबर को हुई बैठक में 2000 रुपए से अधिक के भुगतान पर 0.4 फीसदी शुल्क लगाने का ऐलान किया है। #viral #News#tremding1
- हमारे नए भारत के निर्माता देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आवास और व्यवसाय स्थल पर एक दीप जरूर जलाएं-राजेश कुमार। हमारे नए भारत के निर्माता देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपने आवास और व्यवसाय स्थल पर एक दीप जरूर जलाएं-राजेश कुमार। गोपी कुमार अनुमंडल सचिव दैनिक सिरहा टाइम्स शाखा सदर मोतिहारी पूर्वी चंपारण। मोतिहारी 16 सितंबर 2026 मोतिहारी:-सभी देशवासियों को नमस्कार प्रणाम। बहुत हर्ष के साथ हम आप सभी को बता रहे हैं कि कल दिनांक 17 सितंबर 2026 को भारत के प्रधानमंत्री, हमारे प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। आप सभी जानते हैं कल ही विश्वकर्मा पूजा भी है, जो विश्व के निर्माता है कल उनका भी पूजा है।हमारे नए भारत का निर्माता जो हैं ,वह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनका भी कल ही जन्म दिवस है। इसीलिए मैं आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं आग्रह करता हूं कि आप सभी कम से कम हर परिवार, मोतिहारी की जनता, बिहार की जनता, देश की जनता,भारत के जितने भी लोग विदेश में रहते हैं, उनसे मैं हृदय से अपील करता हूं की अपने आवास पर कम से कम एक दीपक हमारे प्रधानमंत्री के उज्जवल भविष्य के लिए आप सभी कल दीपक अपने अपने घर पर दुकान पर जरुर जलाएं । इससे हमारे प्रधानमंत्री जी को नई ऊर्जा प्राप्त होगा और हमारे देश का विकास आगे बढ़ेगा।1
- मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव में नामांकन का बिगुल, पहले दिन 27 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव को लेकर नौतन प्रखंड कार्यालय में बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन अभ्यर्थियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ से प्रखंड कार्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। पहले दिन कुल 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें मंत्री पद के लिए सुशील चौधरी और सतन चौधरी, जबकि अध्यक्ष पद के लिए सर्वजीत सहनी ने नामांकन किया। इसके अलावा सदस्य पद के लिए 24 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित है। पहले दिन उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 19 और 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। वहीं 23 सितंबर को नाम वापसी के बाद वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 30 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन के पहले दिन अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे। मत्स्य पालकों में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्री पद पर दो अभ्यर्थियों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।1
- भगवानपुर वैशाली पुलिस टीम ने दबोचा फिर से गांजा तस्कर पुलिस की पकड़ में1
- डीएम सुमन सौरभ यादव का पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय में निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप1