Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुगौली नगर क्षेत्र के वार्ड 8 में लगा शिविर, लोगों ने अपनी नाला और चापाकल लगाने की मांग रखी।
Shambhu sharan
सुगौली नगर क्षेत्र के वार्ड 8 में लगा शिविर, लोगों ने अपनी नाला और चापाकल लगाने की मांग रखी।
More news from बिहार and nearby areas
- पूर्वी चम्पारण : धोखाधड़ी कर अपने संबंधी से 25 लाख उड़ाने के मामले में गिरफ्तार1
- ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की बदली तकदीर ----एक बीघा में खेती कर मंजय प्रसाद कमा रहे अच्छी आमदनी, 200 से 250 रुपये किलो बिक रहा फल नौतन। प्रखंड के बैकुंठवा पंचायत के जयनगर गांव के वार्ड नंबर 16 निवासी किसान मंजय प्रसाद ने पारंपरिक खेती से हटकर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर अपनी अलग पहचान बनाई है। करीब एक बीघा जमीन में पिछले दो वर्षों से ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे किसान को इससे अच्छी आमदनी हो रही है। वर्तमान में बाजार में ड्रैगन फ्रूट करीब 200 से 250 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।किसान मंजय प्रसाद ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और बंगाल से बीज लाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की थी। करीब 18 माह में पौधे फल देने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद नियमित देखभाल और उचित प्रबंधन से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की बाजार में अच्छी मांग है, जिससे कम जमीन में भी इसकी खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।उन्होंने बताया कि फसल की देखभाल में समय और मेहनत जरूर लगती है, लेकिन पारंपरिक फसलों की तुलना में इससे बेहतर आमदनी की उम्मीद रहती है।क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती को लेकर अन्य किसानों में भी रुचि बढ़ रही है।पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश प्रसाद कुशवाहा और अनिरुद्ध प्रसाद ने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक और लाभकारी फसलों की खेती के लिए भी आगे आना चाहिए। ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों की खेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।4
- जन्मदिन को छोड़िए पहले बिहार की दुर्दशा के बारे में कुछ बोलिए bihar news1
- चकिया में जाम से निजात की कवायद, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को चेतावनी आज मंगलवार को चकिया नगर परिषद क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र मोहन के निर्देश पर नगर परिषद में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चिन्हित कर उन्हें दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई है। नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे माईकिंग कर टेंपो, रिक्शा तथा छोटे-छोटे सामानों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सूचित किया गया है कि वे अपनी दुकानें सड़क किनारे नहीं लगाएं। नगर परिषद द्वारा बाजार समिति में चिन्हित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद कर्मियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर परिषद की इस पहल के बाद अब देखना होगा कि सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और टेंपो-रिक्शा को चिन्हित स्थान पर व्यवस्थित किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था में कितना सुधार होता है।1
- बैकुंठवा में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। मुखिया अफरोज नय्यर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर बीएओ नेहा राज, पंचायत सचिव नगीना पासवान सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPolitics #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPoliticsबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, परेशान लोगों की मदद को बढ़ाया हाथ!1
- पूर्वी चम्पारण : कोटवा पुलिस ने 50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार1
- खेत की सिंचाई बनी मौत की वजह! पानी के विवाद में फरसा से हमला, एक की गई जान बगहा के रामनगर से बड़ी खबर है, जहां खेत में नहर के पानी से पटवन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान फारसा से किए गए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि नहर के पानी से खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान पकड़ी गांव निवासी भगेलू चौधरी, चंदन चौधरी और कृष्णा चौधरी पर खटौरी गांव निवासी मैनेजर मांझी और गुड्डू मांझी पर फारसा से हमला करने का आरोप है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मैनेजर मांझी की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल गुड्डू मांझी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने बताया कि खेत में पानी पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- बुजुर्ग महिला का गला रेता, दो उंगलियां काटकर सिरहाने रखीं! दर्दनाक हत्या बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र के पक्के फुलवारी इलाके में बुधवार की अहले सुबह एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो मंजिला मकान के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। महिला का गला रेता गया था, जबकि बाएं हाथ की दो उंगलियां काटकर सिर के पास रखी गई थीं। दाएं हाथ पर भी धारदार हथियार से जख्म के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान बच्ची देवी, पति स्वर्गीय काशी महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि उनके पति की करीब तीन वर्ष पहले स्वाभाविक मौत हो चुकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के समय घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। मृतका के साथ तीसरे नंबर की पतोहू अंजू देवी और पोती स्वीटी कुमारी भी कमरे में सोई थीं। बताया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे अंजू देवी ने आवाज देकर देवरानी पूजा देवी और सुमन देवी को बुलाया। उन्होंने बताया कि मां के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। इसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे और मृतका के चेहरे से कपड़ा हटाया तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। महिला का गला रेता हुआ था। बाएं हाथ की दो उंगलियां कटी हुई थीं और उन्हें सिर के पास रखा गया था। दाएं हाथ पर भी कटे हुए जख्म के निशान थे। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले इसी घर में मोबाइल चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। अब पुलिस पुराने चोरी के मामले और बुजुर्ग महिला की हत्या के बीच किसी संभावित कड़ी समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घर में पांच कमरे हैं और चार भाइयों के लिए अलग-अलग कमरे हैं। तीन भाई विवाहित हैं, जबकि एक अविवाहित है। घटना के समय सभी अपने-अपने कमरों में सोने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या है, वारदात को किसने अंजाम दिया और कमरे के अंदर बंद होने के बावजूद हत्यारा कैसे पहुंचा—इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। कालीबाग थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।1