logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPolitics #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPoliticsबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, परेशान लोगों की मदद को बढ़ाया हाथ!

1 hr ago
user_Ksr bihar news
Ksr bihar news
Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
1 hr ago

#SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPolitics #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPoliticsबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, परेशान लोगों की मदद को बढ़ाया हाथ!

More news from बिहार and nearby areas
  • #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPolitics #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPoliticsबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, परेशान लोगों की मदद को बढ़ाया हाथ!
    1
    #SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPolitics
#SamratChaudhary #BiharNews #BiharFlood #FloodNews #FloodVictims #BiharPoliticsबाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सम्राट चौधरी, परेशान लोगों की मदद को बढ़ाया हाथ!
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • गणपति की पूजा मंडप में उमड़ रही है भक्तों की भीड़,लग रहे हैं गणपति बप्पा मोरया के नारे।
    1
    गणपति की पूजा मंडप में उमड़ रही है भक्तों की भीड़,लग रहे हैं गणपति बप्पा मोरया के नारे।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में हर्षोल्लास से मना हिन्दी दिवस, हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर ।। कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, उपयोगिता एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रामलू ने कहा कि हिन्दी जन-जन तक पहुंचने वाली भाषा है। वैज्ञानिक लेखों, कार्यालयीन कार्यों तथा किसानों के उपयोगी साहित्य में हिन्दी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि कृषि की नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक सरलता से पहुंचाया जा सके। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी.आर. ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन, शिक्षा तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने देश के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्र के प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित किसानों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं शोध कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों ने दैनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र के विनीत कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, बैजू कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में हर्षोल्लास से मना हिन्दी दिवस, हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर ।।

कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, उपयोगिता एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रामलू ने कहा कि हिन्दी जन-जन तक पहुंचने वाली भाषा है। वैज्ञानिक लेखों, कार्यालयीन कार्यों तथा किसानों के उपयोगी साहित्य में हिन्दी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि कृषि की नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक सरलता से पहुंचाया जा सके।
फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी.आर. ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन, शिक्षा तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने देश के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
केन्द्र के प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित किसानों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं शोध कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों ने दैनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र के विनीत कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, बैजू कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • चकिया में जाम से निजात की कवायद, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को चेतावनी आज मंगलवार को चकिया नगर परिषद क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र मोहन के निर्देश पर नगर परिषद में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चिन्हित कर उन्हें दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई है। नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे माईकिंग कर टेंपो, रिक्शा तथा छोटे-छोटे सामानों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सूचित किया गया है कि वे अपनी दुकानें सड़क किनारे नहीं लगाएं। नगर परिषद द्वारा बाजार समिति में चिन्हित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद कर्मियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर परिषद की इस पहल के बाद अब देखना होगा कि सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और टेंपो-रिक्शा को चिन्हित स्थान पर व्यवस्थित किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था में कितना सुधार होता है।
    1
    चकिया में जाम से निजात की कवायद, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को चेतावनी
आज मंगलवार को चकिया नगर परिषद क्षेत्र में लगातार लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र मोहन के निर्देश पर नगर परिषद में सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को चिन्हित कर उन्हें दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई है।
नगर परिषद की ओर से सड़क किनारे माईकिंग कर टेंपो, रिक्शा तथा छोटे-छोटे सामानों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सूचित किया गया है कि वे अपनी दुकानें सड़क किनारे नहीं लगाएं। नगर परिषद द्वारा बाजार समिति में चिन्हित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
नगर परिषद कर्मियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर परिषद की इस पहल के बाद अब देखना होगा कि सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और टेंपो-रिक्शा को चिन्हित स्थान पर व्यवस्थित किए जाने से शहर की यातायात व्यवस्था में कितना सुधार होता है।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बैकुंठवा में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। मुखिया अफरोज नय्यर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर बीएओ नेहा राज, पंचायत सचिव नगीना पासवान सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बैकुंठवा में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

नौतन। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
मुखिया अफरोज नय्यर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर बीएओ नेहा राज, पंचायत सचिव नगीना पासवान सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। 15 September. मास्टर ट्रेनरों की टीम द्वारा जिला ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया। 15.09.2026.
    1
    शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है।  15 September.
मास्टर ट्रेनरों की टीम द्वारा जिला ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया।  15.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • 40 हजार के लैपटॉप की जगह 250 रुपये के सेंचुरी पेपर! फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन डिलीवरी पर उठे सवाल पश्चिम चंपारण के गौनाहा से ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फ्लिपकार्ट से करीब 40 हजार रुपये का लैपटॉप ऑर्डर करने वाले ग्राहक को लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर के दो पैकेट मिलने का आरोप है। घटना के बाद ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी व्यवस्था को लेकर ग्राहक के भरोसे पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया का है। यहां न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल के संचालक चंदू कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से करीब 40 हजार रुपये का लैपटॉप ऑनलाइन ऑर्डर किया था। ऑर्डर की डिलीवरी छह सितंबर को होनी थी, लेकिन कथित तौर पर 13 सितंबर की दोपहर डिलीवरी मैन बिपुल यादव पार्सल लेकर उनके घर पहुंचे। चंदू कुमार के मुताबिक, ऑर्डर ओपन बॉक्स डिलीवरी का था। पार्सल की सील उन्हें पहले से ही कुटी हुई नजर आई, जिससे उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पैकेट खोलने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पैकेट खुला तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। करीब 40 हजार रुपये के लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर के दो पैकेट निकले, जिनकी कीमत करीब 250 रुपये बताई जा रही है। चंदू कुमार का कहना है कि लैपटॉप की पूरी रकम उन्होंने पहले ही क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दी थी। मामला सामने आने के बाद उन्होंने डिलीवरी मैन को रोक लिया और नरकटियागंज हब के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाया। सूचना पर ईकार्ट हब के मालिक चंदन कुमार मिश्रा, सेकेंड इंचार्ज प्रियांशु कुमार, राहुल और शिवबच्चन मौके पर पहुंचे। हालांकि, हब अधिकारियों ने अपने स्तर से किसी तरह की गड़बड़ी होने से इनकार किया। हब मालिक चंदन कुमार मिश्रा ने चंदू कुमार को रविवार शाम तक राशि वापस होने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि आखिर लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर पार्सल में किस स्तर पर पहुंचा, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आने की बात कही गई है। चंदू कुमार ने यह भी दावा किया कि ऑनलाइन स्टेटस के अनुसार पार्सल छह सितंबर से ही नरकटियागंज हब में उपलब्ध था। इसके बावजूद करीब सात दिन बाद जमुनिया में डिलीवरी की गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर ग्राहक ने लैपटॉप ऑर्डर किया था, तो पैकेट के अंदर A4 साइज के पेपर के दो पैकेट कैसे पहुंच गए? पार्सल के साथ छेड़छाड़ हुई या पैकिंग के स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से ग्राहक उम्मीद करता है कि उसे ऑर्डर किया गया वही उत्पाद सुरक्षित तरीके से मिले। लेकिन इस मामले में लैपटॉप की जगह पेपर मिलने के आरोप ने ऑनलाइन खरीदारी और डिलीवरी सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल ग्राहक ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में सामने क्या आता है और ग्राहक को उसकी करीब 40 हजार रुपये की रकम कब तक वापस मिलती है।
    1
    40 हजार के लैपटॉप की जगह 250 रुपये के सेंचुरी पेपर! फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन डिलीवरी पर उठे सवाल
पश्चिम चंपारण के गौनाहा से ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फ्लिपकार्ट से करीब 40 हजार रुपये का लैपटॉप ऑर्डर करने वाले ग्राहक को लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर के दो पैकेट मिलने का आरोप है। घटना के बाद ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी व्यवस्था को लेकर ग्राहक के भरोसे पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया का है। यहां न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल के संचालक चंदू कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से करीब 40 हजार रुपये का लैपटॉप ऑनलाइन ऑर्डर किया था। ऑर्डर की डिलीवरी छह सितंबर को होनी थी, लेकिन कथित तौर पर 13 सितंबर की दोपहर डिलीवरी मैन बिपुल यादव पार्सल लेकर उनके घर पहुंचे।
चंदू कुमार के मुताबिक, ऑर्डर ओपन बॉक्स डिलीवरी का था। पार्सल की सील उन्हें पहले से ही कुटी हुई नजर आई, जिससे उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पैकेट खोलने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
पैकेट खुला तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। करीब 40 हजार रुपये के लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर के दो पैकेट निकले, जिनकी कीमत करीब 250 रुपये बताई जा रही है।
चंदू कुमार का कहना है कि लैपटॉप की पूरी रकम उन्होंने पहले ही क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दी थी। मामला सामने आने के बाद उन्होंने डिलीवरी मैन को रोक लिया और नरकटियागंज हब के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाया।
सूचना पर ईकार्ट हब के मालिक चंदन कुमार मिश्रा, सेकेंड इंचार्ज प्रियांशु कुमार, राहुल और शिवबच्चन मौके पर पहुंचे। हालांकि, हब अधिकारियों ने अपने स्तर से किसी तरह की गड़बड़ी होने से इनकार किया।
हब मालिक चंदन कुमार मिश्रा ने चंदू कुमार को रविवार शाम तक राशि वापस होने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि आखिर लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर पार्सल में किस स्तर पर पहुंचा, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आने की बात कही गई है।
चंदू कुमार ने यह भी दावा किया कि ऑनलाइन स्टेटस के अनुसार पार्सल छह सितंबर से ही नरकटियागंज हब में उपलब्ध था। इसके बावजूद करीब सात दिन बाद जमुनिया में डिलीवरी की गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर ग्राहक ने लैपटॉप ऑर्डर किया था, तो पैकेट के अंदर A4 साइज के पेपर के दो पैकेट कैसे पहुंच गए? पार्सल के साथ छेड़छाड़ हुई या पैकिंग के स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से ग्राहक उम्मीद करता है कि उसे ऑर्डर किया गया वही उत्पाद सुरक्षित तरीके से मिले। लेकिन इस मामले में लैपटॉप की जगह पेपर मिलने के आरोप ने ऑनलाइन खरीदारी और डिलीवरी सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल ग्राहक ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में सामने क्या आता है और ग्राहक को उसकी करीब 40 हजार रुपये की रकम कब तक वापस मिलती है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • जिहुली हत्याकांड: फरार 2 अभियुक्तों पर 4 लाख का इनाम, SP का बड़ा एक्शन जिहुली हत्याकांड में SP का बड़ा एक्शन, 2 फरार अभियुक्तों पर 2-2 लाख का इनाम पूर्वी चंपारण: पताही थाना क्षेत्र के जिहुली हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों पर पुलिस ने 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है। हत्याकांड में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है। मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए KSR BIHAR NEWS का वीडियो पूरा देखें।
    1
    जिहुली हत्याकांड: फरार 2 अभियुक्तों पर 4 लाख का इनाम, SP का बड़ा एक्शन
जिहुली हत्याकांड में SP का बड़ा एक्शन, 2 फरार अभियुक्तों पर 2-2 लाख का इनाम
पूर्वी चंपारण: पताही थाना क्षेत्र के जिहुली हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों पर पुलिस ने 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है।
हत्याकांड में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज है। मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए KSR BIHAR NEWS का वीडियो पूरा देखें।
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.