logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में हर्षोल्लास से मना हिन्दी दिवस, हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर ।। कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, उपयोगिता एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रामलू ने कहा कि हिन्दी जन-जन तक पहुंचने वाली भाषा है। वैज्ञानिक लेखों, कार्यालयीन कार्यों तथा किसानों के उपयोगी साहित्य में हिन्दी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि कृषि की नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक सरलता से पहुंचाया जा सके। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी.आर. ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन, शिक्षा तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने देश के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्र के प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित किसानों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं शोध कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों ने दैनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र के विनीत कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, बैजू कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 hr ago

कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में हर्षोल्लास से मना हिन्दी दिवस, हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर ।। कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, उपयोगिता एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रामलू ने कहा कि हिन्दी जन-जन तक पहुंचने वाली भाषा है। वैज्ञानिक लेखों, कार्यालयीन कार्यों तथा किसानों के उपयोगी साहित्य में हिन्दी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि कृषि की नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक सरलता से पहुंचाया जा सके। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी.आर. ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन, शिक्षा तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने देश के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्र के प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित किसानों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं शोध कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों ने दैनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र के विनीत कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, बैजू कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में हर्षोल्लास से मना हिन्दी दिवस, हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर ।। कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, उपयोगिता एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रामलू ने कहा कि हिन्दी जन-जन तक पहुंचने वाली भाषा है। वैज्ञानिक लेखों, कार्यालयीन कार्यों तथा किसानों के उपयोगी साहित्य में हिन्दी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि कृषि की नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक सरलता से पहुंचाया जा सके। फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी.आर. ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन, शिक्षा तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने देश के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केन्द्र के प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित किसानों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं शोध कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों ने दैनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र के विनीत कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, बैजू कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में हर्षोल्लास से मना हिन्दी दिवस, हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर ।।

कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने हिन्दी भाषा के ऐतिहासिक महत्व, उपयोगिता एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक डॉ. चेलपुरी रामलू ने कहा कि हिन्दी जन-जन तक पहुंचने वाली भाषा है। वैज्ञानिक लेखों, कार्यालयीन कार्यों तथा किसानों के उपयोगी साहित्य में हिन्दी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि कृषि की नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक जानकारी को किसानों तक सरलता से पहुंचाया जा सके।
फसल उत्पादन वैज्ञानिक डॉ. हर्षा बी.आर. ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दैनिक जीवन, शिक्षा तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हिन्दी ने देश के लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
केन्द्र के प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने सभी कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित किसानों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। उन्होंने दैनिक कार्यों, पत्राचार एवं शोध कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कर्मियों ने दैनिक कार्यों में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प लिया। मौके पर केन्द्र के विनीत कुमार, कमलेश कुमार, मनोज कुमार, बैजू कुमार, शंभू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • नरकटियागंज के पकड़ी में सजा भव्य कंस मेला, अखाड़े में दिखा खिलाड़ियों का दमखम, कंस वध के साथ हुआ समापन नरकटियागंज के पकड़ी में आज आस्था, परंपरा और मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को मेले की रंगीनियों से सराबोर कर दिया। मौका था पारंपरिक कंस मेले का, जहां सुबह से ही लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई और शाम होते-होते पूरा मेला परिसर लोगों की भीड़ से गुलजार हो उठा। मेले की शुरुआत नाच कार्यक्रम के साथ हुई। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कलाकारों की प्रस्तुति पर जमकर उत्साह दिखाया। नाच कार्यक्रम के बाद बारी आई —अखाड़े की। अलग-अलग स्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अखाड़े में अपनी कला, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के एक से बढ़कर एक प्रदर्शन ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। अखाड़े के चारों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही और हर शानदार प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंजता रहा। । अखाड़े का खेल समाप्त होने के बाद कंस की प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाया गया, जहां कंस का वध किया गया। कंस वध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया और इसी के साथ मेले का मुख्य आयोजन अपने चरम पर पहुंच गया। वहीं मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का भी खास ख्याल रखा गया था। रंग-बिरंगे झूले, तरह-तरह के खिलौने, चाट, चाउमीन, आइसक्रीम और खाने-पीने की कई दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। बच्चों में झूले और खिलौनों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जबकि परिवार के लोगों ने भी मेले में जमकर खरीदारी और खान-पान का आनंद उठाया। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। प्रशासन और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे और पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी गई। प्रशासन की मौजूदगी और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कंस मेला सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा आयोजन भी है। यहां अखाड़े में खिलाड़ियों का दमखम, मेले में बच्चों की मुस्कान और कंस वध की परंपरा—इन सभी ने मिलकर इस आयोजन को खास बना दिया। यानी पकड़ी का कंस मेला इस बार भी लोगों के लिए यादगार रहा—जहां परंपरा जीवंत हुई, अखाड़े में रोमांच दिखा और कंस वध के साथ अच्छाई की जीत का संदेश गूंज उठा।
    1
    नरकटियागंज के पकड़ी में सजा भव्य कंस मेला, अखाड़े में दिखा खिलाड़ियों का दमखम, कंस वध के साथ हुआ समापन
नरकटियागंज के पकड़ी में आज आस्था, परंपरा और मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को मेले की रंगीनियों से सराबोर कर दिया। मौका था पारंपरिक कंस मेले का, जहां सुबह से ही लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई और शाम होते-होते पूरा मेला परिसर लोगों की भीड़ से गुलजार हो उठा।
मेले की शुरुआत नाच कार्यक्रम के साथ हुई। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कलाकारों की प्रस्तुति पर जमकर उत्साह दिखाया।
नाच कार्यक्रम के बाद बारी आई —अखाड़े की।
अलग-अलग स्थानों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अखाड़े में अपनी कला, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के एक से बढ़कर एक प्रदर्शन ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। अखाड़े के चारों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही और हर शानदार प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंजता रहा।
।
अखाड़े का खेल समाप्त होने के बाद कंस की प्रतिमा को दूसरी जगह ले जाया गया, जहां कंस का वध किया गया। कंस वध के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया और इसी के साथ मेले का मुख्य आयोजन अपने चरम पर पहुंच गया।
वहीं मेले में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का भी खास ख्याल रखा गया था। रंग-बिरंगे झूले, तरह-तरह के खिलौने, चाट, चाउमीन, आइसक्रीम और खाने-पीने की कई दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। बच्चों में झूले और खिलौनों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जबकि परिवार के लोगों ने भी मेले में जमकर खरीदारी और खान-पान का आनंद उठाया।
मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया। प्रशासन और पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे और पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी गई। प्रशासन की मौजूदगी और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कंस मेला सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा आयोजन भी है। यहां अखाड़े में खिलाड़ियों का दमखम, मेले में बच्चों की मुस्कान और कंस वध की परंपरा—इन सभी ने मिलकर इस आयोजन को खास बना दिया।
यानी पकड़ी का कंस मेला इस बार भी लोगों के लिए यादगार रहा—जहां परंपरा जीवंत हुई, अखाड़े में रोमांच दिखा और कंस वध के साथ अच्छाई की जीत का संदेश गूंज उठा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर बेतिया लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में श्रद्धालु भक्तों का उमड़ा जनसैलाब। 14 September. श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में किया गया है। 14.09.2026.
    1
    श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर बेतिया लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में श्रद्धालु भक्तों का उमड़ा जनसैलाब।  14 September.
श्री गणेश चतुर्थी पूजा के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन लाल बाजार श्री गणेश जी के मंदिर में किया गया है।  14.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • एक साथ चार बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर : कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 1 क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम बरामद; एक गिरफ्तार * दूसरे समाचार के लिए (करिश्मा कपूर/कल्याण ज्वेलर्स): * करिश्मा कपूर की एक झलक पाने को बेतिया में उमड़ा हुजूम, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ * तीसरे समाचार के लिए (एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन): *बंजरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, गठबंधन को मजबूत करने पर जोर * चौथे समाचार के लिए (विवाहिता की संदिग्ध मौत): * जहरीला इंजेक्शन देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने तबीयत बिगड़ने की दी सूचना एक साथ चार बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर : कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 1 क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम बरामद; एक गिरफ्तार * दूसरे समाचार के लिए (करिश्मा कपूर/कल्याण ज्वेलर्स): * करिश्मा कपूर की एक झलक पाने को बेतिया में उमड़ा हुजूम, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ * तीसरे समाचार के लिए (एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन): *बंजरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, गठबंधन को मजबूत करने पर जोर * चौथे समाचार के लिए (विवाहिता की संदिग्ध मौत): * जहरीला इंजेक्शन देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने तबीयत बिगड़ने की दी सूचना
    1
    एक साथ चार बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर
   : कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 1 क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम बरामद; एक गिरफ्तार
 * दूसरे समाचार के लिए (करिश्मा कपूर/कल्याण ज्वेलर्स):
   * करिश्मा कपूर की एक झलक पाने को बेतिया में उमड़ा हुजूम, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ
 * तीसरे समाचार के लिए (एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन):
   *बंजरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, गठबंधन को मजबूत करने पर जोर
 * चौथे समाचार के लिए (विवाहिता की संदिग्ध मौत):
   *  जहरीला इंजेक्शन देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने तबीयत बिगड़ने की दी सूचना
एक साथ चार बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर
: कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 1 क्विंटल 18 किलो 300 ग्राम बरामद; एक गिरफ्तार
* दूसरे समाचार के लिए (करिश्मा कपूर/कल्याण ज्वेलर्स):
* करिश्मा कपूर की एक झलक पाने को बेतिया में उमड़ा हुजूम, कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ
* तीसरे समाचार के लिए (एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन):
*बंजरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, गठबंधन को मजबूत करने पर जोर
* चौथे समाचार के लिए (विवाहिता की संदिग्ध मौत):
*  जहरीला इंजेक्शन देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने तबीयत बिगड़ने की दी सूचना
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 day ago
  • निशांत कुमार के सामने मंत्री का फूटा गुस्सा, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” DM को मौके पर ही दिया आदेश निशांत कुमार के सामने मंत्री का फूटा गुस्सा, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” DM को मौके पर ही दिया आदेशनिशांत कुमार के सामने भड़क उठे मंत्री, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” मौके पर ही DM को दिया आदेश बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराज नजर आए। निशांत कुमार के सामने ही मंत्री ने अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई और सख्त लहजे में कहा— “बेवकूफ हैं क्या?” मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। इसी दौरान मंत्री ने DM को भी मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया। मंत्री के गुस्से का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मंत्री की नाराजगी और अधिकारियों को दिए गए निर्देश साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। देखें पूरा वीडियो और जानिए आखिर किस बात पर भड़के मंत्री। KSR BIHAR NEWS
    1
    निशांत कुमार के सामने मंत्री का फूटा गुस्सा, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” DM को मौके पर ही दिया आदेश
निशांत कुमार के सामने मंत्री का फूटा गुस्सा, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” DM को मौके पर ही दिया आदेशनिशांत कुमार के सामने भड़क उठे मंत्री, बोले— “बेवकूफ हैं क्या?” मौके पर ही DM को दिया आदेश
बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर नाराज नजर आए। निशांत कुमार के सामने ही मंत्री ने अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई और सख्त लहजे में कहा— “बेवकूफ हैं क्या?”
मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। इसी दौरान मंत्री ने DM को भी मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया।
मंत्री के गुस्से का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मंत्री की नाराजगी और अधिकारियों को दिए गए निर्देश साफ तौर पर नजर आ रहे हैं।
देखें पूरा वीडियो और जानिए आखिर किस बात पर भड़के मंत्री।
KSR BIHAR NEWS
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • सुगौली पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी और पियक्कड़ों सहित आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार,सभी भेजे गए न्यायिक हिरासत में।
    1
    सुगौली पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी और पियक्कड़ों सहित आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार,सभी भेजे गए न्यायिक हिरासत में।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • शिवराजपुर से 17 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार।एफआईआर दर्ज नौतन।। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवराजपुर पंचायत के छरकी स्कूल के पास से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छरकी स्कूल के समीप झाड़ी में छापेमारी की। पुलिस की भनक पर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए। बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है। वहीं धंधेबाज की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान तेज कर दिया गया है।।
    1
    शिवराजपुर से 17 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार।एफआईआर दर्ज 
नौतन।। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवराजपुर पंचायत के छरकी स्कूल के पास से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छरकी स्कूल के समीप झाड़ी में छापेमारी की। पुलिस की भनक पर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए। बताया कि शराब को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है। वहीं धंधेबाज की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान तेज कर दिया गया है।।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • चमैनिया बड़ी नहर में 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के सेमरा परसा गांव के समीप चमैनिया बड़ी नहर में एक 18 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम और मनुआपुल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नहर में युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इधर, युवक के नहर में डूबने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई, जिसके कारण मनुआपुल से चमैनिया तक मुख्य मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को भी दी गई है। पुलिस और ग्रामीण लगातार नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    चमैनिया बड़ी नहर में 18 वर्षीय युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण
चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के सेमरा परसा गांव के समीप चमैनिया बड़ी नहर में एक 18 वर्षीय युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम और मनुआपुल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नहर में युवक की तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
इधर, युवक के नहर में डूबने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई, जिसके कारण मनुआपुल से चमैनिया तक मुख्य मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को भी दी गई है। पुलिस और ग्रामीण लगातार नहर में युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.