11सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन जोधपुर। आशा सहयोगिनी संगठन, जोधपुर द्वारा अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आशा सहयोगिनियों ने रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा सहयोगिनियां वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं, लेकिन उनकी विभिन्न समस्याओं का आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन और मांगपत्र सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आशा सहयोगिनियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों की 11 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने, लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने, गैर-स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से मुक्त रखने, कार्य के अनुरूप उचित मानदेय, सम्मान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन एवं रैली में संगठन के अध्यक्ष पिंटू कंवर, सचिव सुनीता प्रजापत, कोषाध्यक्ष धापू विश्नोई सहित बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।
11सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन जोधपुर। आशा सहयोगिनी संगठन, जोधपुर द्वारा अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आशा सहयोगिनियों ने रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा सहयोगिनियां वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं, लेकिन उनकी विभिन्न समस्याओं का आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन और मांगपत्र सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आशा सहयोगिनियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों की 11 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने, लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने, गैर-स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से मुक्त रखने, कार्य के अनुरूप उचित मानदेय, सम्मान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन एवं रैली में संगठन के अध्यक्ष पिंटू कंवर, सचिव सुनीता प्रजापत, कोषाध्यक्ष धापू विश्नोई सहित बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।
- 11सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन जोधपुर। आशा सहयोगिनी संगठन, जोधपुर द्वारा अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आशा सहयोगिनियों ने रैली निकालते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आशा सहयोगिनियां वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं, लेकिन उनकी विभिन्न समस्याओं का आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन और मांगपत्र सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आशा सहयोगिनियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों की 11 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने, लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने, गैर-स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से मुक्त रखने, कार्य के अनुरूप उचित मानदेय, सम्मान एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन एवं रैली में संगठन के अध्यक्ष पिंटू कंवर, सचिव सुनीता प्रजापत, कोषाध्यक्ष धापू विश्नोई सहित बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।1
- "पुत टिबिया दा" के निर्माता बलविंदर गोदारा ने सभी संगीत प्रेमियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गीत पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपील की कि गीत को अधिक से अधिक देखें, शेयर करें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें। #BalvinderGodara #Producer #PuttTibbiaDa #JassiRawla #PunjabiMusic #NewPunjabiSong #SupportPunjabiMusic #YouTubeRelease #TrendingSong #MusicLovers #ShareNow #SubscribeNow #SSSNEWSSGNR Putt Tibbeyan da Jassi Rawla "पुत टिबिया दा" के निर्माता बलविंदर गोदारा ने सभी संगीत प्रेमियों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गीत पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के प्यार का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपील की कि गीत को अधिक से अधिक देखें, शेयर करें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें। #BalvinderGodara #Producer #PuttTibbiaDa #JassiRawla #PunjabiMusic #NewPunjabiSong #SupportPunjabiMusic #YouTubeRelease #TrendingSong #MusicLovers #ShareNow #SubscribeNow #SSSNEWSSGNR Putt Tibbeyan da Jassi Rawla1
- महींयावाली जोहड़ निर्माण पर प्रशासनिक अनदेखी: विधायक के पत्र व कलक्टर मार्क आदेश के बाद भी ठेकेदार पर कार्रवाई शून्य1
- भरतिया अस्पताल परिसर में 'विधायक लापता' के पोस्टर चस्पा, हड़कंप पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी, गश्त बढ़ाई चूरू (विशेष संवाददाता)। राजकीय भरतिया (डीबी) अस्पताल परिसर शुक्रवार सुबह अचानक राजनीतिक और प्रशासनिक गहमागहमी का केंद्र बन गया। अस्पताल की मुख्य दीवारों, ओपीडी भवन और प्रतीक्षालय के पास स्थानीय विधायक के 'लापता' होने के पोस्टर चस्पा मिले। सुबह-सुबह इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों ने जब ये पोस्टर देखे, तो देखते ही देखते पूरे परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अव्यवस्थाओं और अनदेखी के लगाए आरोप अस्पताल परिसर में चस्पा किए गए इन पोस्टरों में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली और जनसमस्याओं की अनदेखी का हवाला दिया गया है। पोस्टरों में लिखा गया है कि अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि धरातल से पूरी तरह नदारद हैं। पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिसर की दीवारों पर लगे तमाम पोस्टरों को हटवाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। अज्ञात के खिलाफ जांच शुरू पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि देर रात या तड़के पोस्टर लगाने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके। सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर चस्पा करने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के प्रयास के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर लिया जाएगा।1
- श्रद्धा और स्नेह का पर्व: जोधपुर में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा देशभर से पहुंचे श्रद्धालु बड़ा रामद्वारा में महंत डॉ. रामप्रसाद के सानिध्य में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव जोधपुर। सनातन धर्म संस्कृति और साधक जीवन के मुख्य पर्व गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते के प्रतीक इस दिन शहर के विभिन्न गुरु पीठों, मठों और आश्रमों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता धार्मिक स्थलों पर लगा रहा। गुरु और शिष्य के इस अनूठे बंधन को नमन करते हुए शिष्यों ने गुरुजनों के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कई स्थानों पर भजन संध्या और सामूहिक हवन का आयोजन भी हुआ। धार्मिक आयोजनों के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया। मंदिर और आश्रम समितियों ने दूर-दराज से आए भक्तों के लिए भोजन और जल की व्यवस्था की। पूरा शहर "गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु" के मंत्रों से गूंजता रहा। सूरसागर स्थित ऐतिहासिक बड़ा रामद्वारा में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुवार को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महंत डॉ. रामप्रसाद के सानिध्य में संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। प्रातः काल से ही रामद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मारवाड़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य प्रांतों से भी अनुयायी जोधपुर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गादी, देवल और समाधि का पूजन कर गुरु मंत्र का जाप किया। महंत डॉ. रामप्रसाद ने प्रवचन में गुरु की महिमा और मानव जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरु के आशीर्वाद से ही जीवन सफल होता है। इसके बाद भजन-कीर्तन, हवन और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। पूरा रामद्वारा "जय गुरुदेव" के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। रामद्वारा प्रबंधन ने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की।1
- नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी सांप्रदायिक हिंसा 4 की मौत, दर्जनों घायल- 15 पुलिसकर्मियों सहित कई अधिकारी भी घायल, नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी सांप्रदायिक हिंसा 4 की मौत, दर्जनों घायल- 15 पुलिसकर्मियों सहित कई अधिकारी भी घायल, 6 जिलों में लगा कर्फ्यू नेपाल के सुनसरी जिले में कोसी बैराज से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प और पथराव में तब्दील हो गया उपद्रवियों के पथराव और हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई घटना के बाद नेपाल के तराई-मधेश क्षेत्र के 6 जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं/1